राजस्थान के लोकनृत्य MCQ Questions with Answers

राजस्थान के लोकनृत्य (Folk Dances of Rajasthan) MCQ – Part 4

इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान के लोकनृत्य से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं। इनमें नृत्य, चंग, तेरहताली, घूमर, भवाई, लूर, चरकूला, गरबा, अग्नि, कच्छी घोड़ी आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।

ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police SI & Constable, LDC, VDO, Agriculture Supervisor, Fireman, Woman Superwiser, REET, Teacher, वनपाल, वनरक्षक तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

  • Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
  • Topic: राजस्थान के लोकनृत्य
  • Question: 61 से 80
  • Last Updated:

📌 इस टॉपिक के अन्य भाग (Parts) के लिंक इस पोस्ट के अंतिम प्रश्न के बाद दिए गए हैं।

✍️ Prepared & Reviewed by:
Shiksha247 Rajasthan GK Faculty & Content Team (Since 2021)

📢 Daily Latest Updates ke liye Join Krein:

61. निम्न में से किस नृत्य में एक अभिनेता और एक अभिनेत्री का रूप धारण कर अभिनय के साथ नृत्य किया जाता है?

  • (A) कच्छी घोड़ी
  • (B) चंग नृत्य
  • (C) लूर नृत्य
  • (D) भवाई नृत्य

लूर नृत्य गरासिया जनजाति का नृत्य है। इसमें एक पुरुष अभिनेता और एक महिला कलाकार अभिनय व नृत्य के माध्यम से प्रस्तुति देते हैं। लूर का शाब्दिक अर्थ 'मीठी खुजली' होता है। यह नृत्य विवाह और मेलों के अवसर पर किया जाता है।

62. कौनसा नृत्य केवल पुरुषों का नृत्य है?

  • (A) चंग नृत्य
  • (B) चरकूला नृत्य
  • (C) गरबा नृत्य
  • (D) भवाई नृत्य

चंग नृत्य केवल पुरुषों द्वारा किया जाता है। यह विशेष रूप से होली पर किया जाता है। इसमें पुरुष कलाकार चंग वाद्ययंत्र बजाते हुए नृत्य करते हैं। जबकि चरकूला (ब्रज क्षेत्र), गरबा (गुजरात) और भवाई (राजस्थान) मुख्यतः स्त्रियों के नृत्य हैं।

63. तेरहताली नृत्य, वालर नृत्य, पणिहारी नृत्य का संबंध क्रमशः किस जाति से है?

  • (A) भील, गरासिया एवं कथौड़ी जाति
  • (B) कामड़, गरासिया एवं सहरिया जाति
  • (C) सहरिया, भील एवं गरासिया जाति
  • (D) कामड़, गरासिया एवं कालबेलिया जाति

तेरहताली नृत्य कामड़ जाति का, वालर नृत्य गरासिया जनजाति का और पणिहारी नृत्य कालबेलिया समुदाय से संबंधित है। यह तीनों नृत्य राजस्थान की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाते हैं।

64. किस नृत्य में सिर पर बैलगाड़ी का पहिया रखकर उस पर दीपक रखकर नृत्य किया जाता है?

  • (A) बिंदौरी नृत्य
  • (B) बम नृत्य
  • (C) जारी नृत्य
  • (D) चरकुला नृत्य

चरकुला नृत्य भरतपुर क्षेत्र का महिला प्रधान नृत्य है। इसमें महिलाएं सिर पर बैलगाड़ी का पहिया रखती हैं, जिस पर दीपक जलाए जाते हैं। यह नृत्य सामूहिक रूप से तीज-त्योहारों और धार्मिक अवसरों पर किया जाता है।

65. राजस्थान का वह एकमात्र लोक नृत्य जो बैठकर किया जाता है?

  • (A) लूर
  • (B) तेरहताली
  • (C) शिकार
  • (D) घूमर

तेरहताली नृत्य राजस्थान का एकमात्र लोकनृत्य है जो बैठकर किया जाता है। यह कामड़ जाति की महिलाएं करती हैं और लोकदेवता रामदेवजी की भक्ति से जुड़ा है। इसमें 13 मंजीरों का उपयोग होता है, जो शरीर के विभिन्न अंगों से बांधे जाते हैं।

66. राजस्थान का प्रमुख लोक नृत्य है?

  • (A) घूमर
  • (B) गरबा
  • (C) भरतनाट्यम
  • (D) भांगड़ा

राजस्थान का सबसे प्रमुख और लोकप्रिय लोकनृत्य घूमर है। इसे विशेष रूप से महिलाएं करती हैं। यह विवाह और तीज-त्योहारों का अनिवार्य अंग है। घूमर की खासियत गोल घेरे में घूमकर लयबद्ध गतियों के साथ गीत गाना है।

67. तलवारों की गैर कहाँ की प्रसिद्ध है?

  • (A) मांडल (भीलवाड़ा)
  • (B) कतरियासर (बीकानेर)
  • (C) मेनार (उदयपुर)
  • (D) शाहपुरा (भीलवाड़ा)

तलवारों की गैर उदयपुर जिले के मेनार गाँव की प्रसिद्ध परंपरा है। होली के अवसर पर पुरुष तलवारें लेकर अद्भुत युद्धकौशल का प्रदर्शन करते हैं। यह साहस और परंपरा का प्रतीक माना जाता है।

68. तेरहताली नृत्य का जन्म स्थान माना जाता है?

  • (A) जोजावर (पाली)
  • (B) अणेरी (पाली)
  • (C) देसूरी (पाली)
  • (D) पादरला (पाली)

तेरहताली नृत्य का जन्म स्थान पाली जिले का पादरला गाँव माना जाता है। इसे कामड़ जाति की महिलाएं करती हैं और इसमें लोकदेवता रामदेवजी की भक्ति प्रकट होती है। यह बैठकर किया जाने वाला अनोखा नृत्य है।

69. कच्छी घोड़ी नृत्य किस क्षेत्र में ज्यादा प्रचलित है?

  • (A) मेवाड़
  • (B) मारवाड़
  • (C) मेवात
  • (D) शेखावाटी

कच्छी घोड़ी नृत्य मुख्यतः शेखावाटी क्षेत्र का है। यह व्यावसायिक नृत्य माना जाता है। कलाकार नकली घोड़े की वेशभूषा पहनकर वीर रस प्रधान नृत्य करते हैं। यह कुचामन, परबतसर और डीडवाना में भी प्रसिद्ध है।

70. राजस्थान का कौन सा लोक नृत्य केवल महिलाओं द्वारा किया जाता है?

  • (A) घूमर नृत्य
  • (B) भवाई नृत्य
  • (C) शंकरिया नृत्य
  • (D) अग्नि नृत्य

घूमर नृत्य राजस्थान का ऐसा प्रमुख नृत्य है जिसे केवल महिलाएं करती हैं। इसमें महिलाएं गोल घेरे में खड़ी होकर तालबद्ध गति से नृत्य करती हैं। यह नृत्य विवाह और तीज-त्योहारों पर किया जाता है।

71. निम्नलिखित में से किस नृत्य में झांझ वाद्ययंत्र का प्रयोग किया जाता है?

  • (A) तेरहताली नृत्य
  • (B) कच्छी घोड़ी नृत्य
  • (C) चंग नृत्य
  • (D) बम नृत्य

कच्छी घोड़ी नृत्य में झांझ वाद्ययंत्र का प्रयोग होता है। इसके साथ ढोल और थाली का भी उपयोग किया जाता है। यह व्यावसायिक नृत्य शेखावाटी और आस-पास के क्षेत्रों में विवाह अवसर पर प्रसिद्ध है।

72. राई नृत्य किस जनजाति से सम्बन्धित है?

  • (A) भील
  • (B) गरासिया
  • (C) सहरिया
  • (D) कालबेलिया

राई नृत्य भील जनजाति का प्रमुख नृत्य है। यह गवरी लोकनाट्य के साथ किया जाता है। इसमें शिव-पार्वती सहित अन्य पात्रों की प्रस्तुति होती है। इसे भीलों की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है।

73. घूमर लोक नृत्य को संरक्षित करने और बढ़ावा देने के लिए राजस्थान में 'गणगौर घूमर नृत्य अकादमी' कब स्थापित की गई?

  • (A) 1966 में
  • (B) 1976 में
  • (C) 1986 में
  • (D) 1996 में

गणगौर घूमर नृत्य अकादमी की स्थापना 1986 में की गई। इसे किशनगढ़ महाराजा यज्ञनारायण सिंह की पुत्री गोवर्धन कुमारी ने शुरू किया। इसका उद्देश्य घूमर और गणगौर जैसे पारंपरिक नृत्यों को संरक्षित और प्रोत्साहित करना था।

74. राजस्थान के किस लोक नृत्य को यूनेस्को (UNESCO) द्वारा अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल किया गया है?

  • (A) घूमर नृत्य
  • (B) गैर नृत्य
  • (C) तेरहताली नृत्य
  • (D) कालबेलिया नृत्य

कालबेलिया नृत्य को 2010 में यूनेस्को द्वारा अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल किया गया। यह नृत्य कालबेलिया जाति का है, जो मुख्य रूप से साँप पकड़ने का कार्य करती है। इस नृत्य की पहचान इसकी लचीली मुद्राओं और नागिन जैसे भाव-भंगिमाओं से होती है।

75. घूमर गैर कहाँ की प्रसिद्ध है?

  • (A) भीलवाड़ा
  • (B) राजसमंद
  • (C) अजमेर
  • (D) बाड़मेर

घूमर गैर भीलवाड़ा क्षेत्र की प्रसिद्ध परंपरा है। यह विशेष रूप से होली पर किया जाने वाला सामूहिक नृत्य है। इसमें स्त्रियां घूमर की शैली में नृत्य करती हैं और पुरुष गैर की शैली में।

76. निम्नलिखित में से कौन सी नृत्य शैली जनजाति समुदाय से संबंधित नहीं है?

  • (A) गीदड़
  • (B) वालर
  • (C) गवरी
  • (D) मांदल

गीदड़ नृत्य शेखावाटी क्षेत्र का है और इसे स्थानीय लोग करते हैं, यह किसी विशेष जनजाति का नृत्य नहीं है। जबकि वालर और मांदलगरासिया जनजाति के तथा गवरी नृत्य भील जनजाति का है।

77. निम्नलिखित में से कौन सा नृत्य जनजातीय नृत्य नहीं है?

  • (A) नेजा नृत्य
  • (B) घुड़ला
  • (C) भगोरिया नृत्य
  • (D) कूद नृत्य

घुड़ला नृत्य जोधपुर क्षेत्र की महिलाओं द्वारा किया जाने वाला लोकनृत्य है और यह जनजातीय नृत्य नहीं है। जबकि नेजा नृत्य (भील), भगोरिया नृत्य (भील/भिलाला) और कूद नृत्य (गरासिया) जनजातीय नृत्यों की श्रेणी में आते हैं।

78. थाली नृत्य कहाँ का प्रसिद्ध है?

  • (A) कोलूमंड (फलौदी)
  • (B) मांडल (भीलवाड़ा)
  • (C) नाथद्वारा (राजसमंद)
  • (D) पादरला (पाली)

थाली नृत्य फलौदी क्षेत्र (कोलूमंड) का प्रसिद्ध नृत्य है। यह मुख्य रूप से पाबूजी के भक्तों द्वारा किया जाता है। इसमें रावणहत्था वाद्ययंत्र का प्रयोग होता है और यह धार्मिक आस्था से जुड़ा हुआ नृत्य है।

79. निम्न में से धार्मिक नृत्य नहीं है?

  • (A) अग्नि नृत्य
  • (B) तेरहताली नृत्य
  • (C) झेला नृत्य
  • (D) डांग नृत्य

झेला नृत्य धार्मिक न होकर सहरिया जनजाति का कृषि आधारित नृत्य है। यह फसल पकने के अवसर पर स्त्री-पुरुष द्वारा युगल नृत्य के रूप में किया जाता है। जबकि अग्नि नृत्य (जसनाथी संप्रदाय), तेरहताली (रामदेवजी भक्ति) और डांग नृत्य (जनजातीय धार्मिकता) धार्मिक नृत्यों की श्रेणी में आते हैं।

80. कौनसा नृत्य भरतपुर क्षेत्र का नहीं है?

  • (A) हुरंगा
  • (B) चरकूला
  • (C) चंग
  • (D) बम

चंग नृत्य भरतपुर का नहीं बल्कि शेखावाटी क्षेत्र का है। यह होली पर पुरुषों द्वारा चंग वाद्ययंत्र बजाकर किया जाता है। जबकि हुरंगा, चरकूला और बम नृत्य भरतपुर क्षेत्र की विशेष पहचान हैं।

राजस्थान के लोकनृत्य MCQ – सभी भाग:
Part 1 | Part 2 | Part 3 | Part 4 | Part 5 | Part 6 | Part 7 | Part 8 | Part 9 | Part 10 | Part 11 | Part 12

❓ Question / Doubt / Correction?

Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.

📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction



👉 Official Discussion Video:
Shiksha247 YouTube Channel
📱 Shiksha247 App
Test Series • eBooks • PYQ • Solved Papers
Download App
Scroll to Top