राजस्थान के लोक वाद्ययंत्र MCQ Questions with Answers

राजस्थान के लोक वाद्ययंत्र (Folk Instruments of Rajasthan) MCQ – Part 8

इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान के लोक वाद्ययंत्र से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं। इनमें रबाज, भपंग, सारंगी, जंतर, जड़ी की सारंगी, गुजरातण सारंगी, जोगिया सारंगी, सिंधी सारंगी, तंदूरा, सुरिंदा आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।

ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police SI & Constable, LDC, VDO, Agriculture Supervisor, Fireman, Woman Superwiser, REET, Teacher, वनपाल, वनरक्षक तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

  • Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
  • Topic: राजस्थान के लोक वाद्ययंत्र
  • Question: 141 से 160
  • Last Updated:

📌 इस टॉपिक के अन्य भाग (Parts) के लिंक इस पोस्ट के अंतिम प्रश्न के बाद दिए गए हैं।

✍️ Prepared & Reviewed by:
Shiksha247 Rajasthan GK Faculty & Content Team (Since 2021)

📢 Daily Latest Updates ke liye Join Krein:

141. तारपी' वाद्ययंत्र का प्रयोग मुख्यतः किस जाति द्वारा किया जाता है?

  • (A) कथोड़ियों
  • (B) मांगणियारों
  • (C) नटों
  • (D) जोगियों

तारपी या पावरी एक सुषिर वाद्ययंत्र है। यह राजस्थान के उदयपुर संभाग की कथौड़ी जनजाति द्वारा बजाया जाता है। इसे फूंक मारकर बजाया जाता है और यह उनकी सांस्कृतिक पहचान का प्रमुख हिस्सा है।

142. अलवर जिले के जोगी जाति के लोग निम्न में से किस वाद्य को बजाते हैं?

  • (A) रबाज
  • (B) भपंग
  • (C) सारंगी
  • (D) जंतर

सारंगी एक प्राचीन और लोकप्रिय तत् वाद्ययंत्र है, जिसे राजस्थान में जोगी, लंगे, मीरासी और मांगणियार जातियों द्वारा बजाया जाता है। इसे सागवान, कैर और रोहिड़ा की लकड़ी से बनाया जाता है तथा तार बकरे की आंत से बनाई जाती हैं। इसे गज से बजाया जाता है जिसमें घोड़े की पूँछ के बाल बंधे होते हैं।

143. अलवर-भरतपुर के जोगियों द्वारा किस प्रकार की सारंगी बजाई जाती है?

  • (A) जड़ी की सारंगी
  • (B) गुजरातण सारंगी
  • (C) जोगिया सारंगी
  • (D) सिंधी सारंगी

जोगिया सारंगी अलवर और भरतपुर के जोगियों द्वारा बजाई जाती है। इसमें लगभग 27 तार होते हैं। यह तत् वाद्ययंत्रों में श्रेष्ठ मानी जाती है। इसे विशेष रूप से लोक वार्ता, भर्तृहरी, गोपीचंद और अन्य लोक ख्याल गाने में प्रयोग किया जाता है।

144. अधोलिखित में से (वाद्य यंत्र का प्रकार-वाद्य यंत्र) असंगत युग्म है

  • (A) तत् वाद्य – इकतारा
  • (B) सुषिर वाद्य – अलगोजा
  • (C) घन वाद्य – खड़ताल
  • (D) अवनद्ध वाद्य – जंतर

जंतर एक तत् (तंतु) वाद्ययंत्र है, जिसे तारों के माध्यम से बजाया जाता है। जबकि अवनद्ध वाद्ययंत्र वे होते हैं जो चमड़े से बनाए जाते हैं, जैसे ढोल, पखावज, मांदल आदि। इसीलिए जंतर को अवनद्ध वाद्ययंत्र कहना असंगत है।

145. राजस्थान में कामड़ जाति के लोग किस वाद्ययंत्र को बजाते हैं?

  • (A) तंदूरा
  • (B) सुरिंदा
  • (C) गुजरी
  • (D) इनमें से कोई नहीं

तंदूरा एक प्रमुख तत् वाद्ययंत्र है, जिसमें 4 तार होते हैं। इसे चौतारा भी कहा जाता है। इसे कामड़ और नाथ जाति के लोग बजाते हैं, विशेषकर रामदेवजी के भजनों और तेरहताली नृत्य के दौरान।

146. राजस्थान के प्रमुख पशु-मेलों व उनसे संबंधित स्थलों में से कौन सा युग्म सुमेलित नहीं है?

  • (A) श्री गोगामेड़ी पशु मेला – नोहर, हनुमानगढ़
  • (B) श्री बलदेव पशु मेला – करौली
  • (C) श्री मल्लीनाथ पशु मेला – तिलवाड़ा, बाड़मेर
  • (D) श्री चन्द्रभागा पशु मेला – झालरापाटन, झालावाड़

बलदेव पशु मेला करौली में नहीं, बल्कि मेड़ता सिटी (नागौर) में भरता है। यह चैत्र शुक्ला प्रतिपदा से पूर्णिमा तक आयोजित होता है। अन्य मेलों के स्थल सही हैं – गोगामेड़ी मेला (हनुमानगढ़), मल्लीनाथ मेला (बाड़मेर) और चन्द्रभागा मेला (झालावाड़)।

147. बैलगाड़ी मेले' के नाम से कौन सा मेला प्रसिद्ध है?

  • (A) कैलादेवी मेला
  • (B) करणी माता मेला
  • (C) शीतला माता मेला
  • (D) कैलादेवी और करणी माता मेला दोनों

शीतला माता मेला को 'बैलगाड़ी मेला' भी कहा जाता है। यह चैत्र कृष्ण अष्टमी को चाकसू (जयपुर) में आयोजित होता है। इस दिन ठंडा भोजन करने और माता की पूजा करने की परंपरा है।

148. निम्न में से कौनसा युग्म सही नहीं है?

  • (A) तेजाजी का मेला – बीकानेर
  • (B) बेनेश्वर मेला – डूंगरपुर
  • (C) समदेवजी का मेला – जैसलमेर
  • (D) लक्खी मेला – करौली

तेजाजी का प्रसिद्ध पशु मेला बीकानेर में नहीं, बल्कि नागौर जिले के परबतसर में आयोजित होता है। यह भाद्रपद मास की अमावस्या तक भरता है और नागौरी बैलों की बिक्री के लिए प्रसिद्ध है। अन्य विकल्प सही हैं।

149. मरू महोत्सव कहाँ मनाया जाता है?

  • (A) बीकानेर
  • (B) जोधपुर
  • (C) जैसलमेर
  • (D) उदयपुर

मरू महोत्सव जैसलमेर में मनाया जाता है। यह थार रेगिस्तान की लोक संस्कृति, नृत्य, संगीत और हस्तशिल्प को प्रदर्शित करता है। जबकि मारवाड़ महोत्सव जोधपुर, ऊंट महोत्सव बीकानेर, और मेवाड़ महोत्सव उदयपुर में मनाए जाते हैं।

150. केसरियाजी का मेला कहाँ भरता है?

  • (A) परबतसर
  • (B) किराडू
  • (C) झालरापाटन
  • (D) धुलेव

केसरियाजी मेला (ऋषभदेव/काला बावजी) उदयपुर जिले के धुलेव में भरता है। यह चैत्र कृष्ण अष्टमी को आयोजित होता है और कोयल नदी के किनारे लगता है।

151. बलदेव पशु मेला कहाँ पर लगता है?

  • (A) परबतसर
  • (B) मेड़ता
  • (C) पीपासर
  • (D) खड़नाल

बलदेव पशु मेला मेड़ता सिटी (नागौर) में भरता है। यह चैत्र शुक्ला प्रतिपदा से पूर्णिमा तक आयोजित होता है और नागौरी बैलों की बिक्री के लिए प्रसिद्ध है।

152. सर्वाधिक पशु मेले कहाँ आयोजित किए जाते हैं?

  • (A) नागौर
  • (B) पुष्कर
  • (C) करौली
  • (D) अलवर

राजस्थान में राज्य स्तरीय 10 पशु मेले आयोजित होते हैं। इनमें से सर्वाधिक 4 मेले नागौर जिले में भरते हैं – बलदेव पशु मेला, नागौर मेला, रामदेव पशु मेला और वीर तेजाजी पशु मेला।

153. राज्य स्तरीय पशु मेलों की राजस्थान में कितनी संख्या है?

  • (A) 14
  • (B) 12
  • (C) 10
  • (D) 8

राजस्थान में राज्य स्तरीय पशु मेलों की संख्या 10 है। इनमें सर्वाधिक मेले नागौर जिले में होते हैं। ये मेले पशुपालन और व्यापार दोनों की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

154. पौष मास में आयोजित होने वाला मेला है?

  • (A) रणकपुर मेला
  • (B) दधिमति का मेला
  • (C) जीणमाता का मेला
  • (D) नाकोड़ाजी का मेला

नाकोड़ाजी का मेला (बाड़मेर) पौष कृष्ण दशमी को भरता है। जबकि रणकपुर महोत्सव (पाली) दिसंबर में, जीणमाता मेला (सीकर) चैत्र और आश्विन नवरात्रों में, और दधिमति मेला (नागौर) भी चैत्र और आश्विन नवरात्रों में आयोजित होता है।

155. डोल मेला किस शहर में आयोजित होता है?

  • (A) बारां
  • (B) कोटा
  • (C) बूंदी
  • (D) झालावाड़

डोल मेला बारां में भाद्रपद शुक्ल एकादशी (जलझूलनी एकादशी) को आयोजित होता है। यह डोल तालाब के किनारे भरता है और इसमें भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है।

156. जसवन्त प्रदर्शनी किस शहर में आयोजित की जाती है?

  • (A) अलवर
  • (B) भरतपुर
  • (C) उदयपुर
  • (D) धौलपुर

जसवंत प्रदर्शनी / पशु मेला भरतपुर में आयोजित होता है। इसकी शुरुआत महाराजा किशन सिंह ने 1920 ई. में की थी। यह मेला आश्विन शुक्ल पंचमी से चतुर्दशी तक भरता है और मुख्यतः हरियाणवी नस्ल के पशुओं की बिक्री के लिए प्रसिद्ध है।

157. बाणगंगा का मेला कहाँ लगता है?

  • (A) जयपुर जिला
  • (B) अलवर जिला
  • (C) सवाई माधोपुर जिला
  • (D) टोंक जिला

बाणगंगा मेला प्रतिवर्ष वैशाख पूर्णिमा (अप्रैल–मई) में जयपुर जिले के बैराठ (विराटनगर) में बाणगंगा नदी के किनारे आयोजित होता है। इस मेले में धार्मिक स्नान और पूजा का विशेष महत्व है।

158. सवाई भोज मेला भीलवाड़ा (आसींद) में प्रतिवर्ष किस समय लगता है?

  • (A) भाद्रपद शुक्ल अष्टमी
  • (B) भाद्रपद शुक्ल सप्तमी
  • (C) भाद्रपद कृष्ण अष्टमी
  • (D) भाद्रपद कृष्ण सप्तमी

सवाई भोज और देवनारायण जी का मेला आसींद (भीलवाड़ा) में भाद्रपद शुक्ल सप्तमी तथा माघ शुक्ल षष्ठी को लगता है। इसी प्रकार देवधाम निवाई (टोंक) में मांसी, बांडी और खारी नदियों के संगम पर भी यह मेला आयोजित होता है।

159. सारणेश्वर पशु मेला कहाँ आयोजित होता है?

  • (A) उदयपुर जिला
  • (B) जालौर जिला
  • (C) नागौर जिला
  • (D) सिरोही जिला

सारणेश्वर पशु मेला सिरोही जिले के पोसालिया में भरता है। यह भगवान सारणेश्वर (शिव), जो देवड़ा वंश के कुलदेवता हैं, को समर्पित है। यह मेला गंगा दशहरा (ज्येष्ठ शुक्ल दशमी) पर आयोजित किया जाता है।

160. कोलायत का वार्षिक मेला राजस्थान के किस शहर में आयोजित किया जाता है?

  • (A) बीकानेर
  • (B) झालावाड़
  • (C) कोटा
  • (D) पुष्कर

कोलायत मेला बीकानेर जिले में कार्तिक पूर्णिमा को आयोजित होता है। यह जांगल प्रदेश का सबसे बड़ा मेला है। इसे कपिल मुनि की तपोस्थली माना जाता है। मेले में दीपदान विशेष आकर्षण होता है।

राजस्थान के लोक वाद्ययंत्र MCQ – सभी भाग:
Part 1 | Part 2 | Part 3 | Part 4 | Part 5 | Part 6 | Part 7 | Part 8 | Part 9 | Part 10

❓ Question / Doubt / Correction?

Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.

📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction



👉 Official Discussion Video:
Shiksha247 YouTube Channel
📱 Shiksha247 App
Test Series • eBooks • PYQ • Solved Papers
Download App
Scroll to Top