राजस्थान के लोकदेवता MCQ (Folk Deities of Rajasthan) – Part 2
इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान के लोकदेवता से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं।
इन प्रश्नों में तेजाजी, रामदेवजी, कल्ला जी, गोगाजी, हड़बूजी, पाबूजी, भूरिया बाबा, मेहाजी, देवनारायण जी आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।
ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police SI & Constable, LDC, VDO, Agriculture Supervisor, Fireman, Woman Superwiser, REET, Teacher, वनपाल, वनरक्षक तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।
- Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
- Topic: राजस्थान के लोकदेवता
- कुल प्रश्न: 20
- Last Updated:
✍️ Prepared & Reviewed by:
Shiksha247 Rajasthan GK
Faculty & Content Team
(Since 2021)
21. किस लोक देवता के मंदिर की बनावट मकबरानुमा है?
- (A) रामदेवजी
- (B) कल्ला जी
- (C) तेजाजी
- (D) गोगाजी
गोगाजी का मंदिर गोगामेड़ी (हनुमानगढ़) में स्थित है और इसकी बनावट मकबरानुमा है। इसका निर्माण फिरोजशाह तुगलक ने करवाया था तथा वर्तमान स्वरूप बीकानेर के महाराजा गंगासिंह ने बनवाया।
22. निम्न में से कौन रामदेवजी से सम्बन्धित नहीं है?
- (A) रतना राईका
- (B) भज्जू कोतवाल
- (C) लक्खी बंजारा
- (D) हरजी भाटी
रतना राईका, लक्खी बंजारा और हरजी भाटी रामदेवजी से जुड़े माने जाते हैं। लेकिन भज्जू कोतवाल का संबंध रामदेवजी से नहीं है।
23. किस लोकदेवता के मेले में राजस्थान के बाद सर्वाधिक अनुयायी उत्तरप्रदेश से आते हैं?
- (A) रामदेवजी
- (B) तेजाजी
- (C) देवनारायण जी
- (D) गोगाजी
गोगाजी के मेले में उत्तरप्रदेश से आने वाले अनुयायी पीले वस्त्र पहनकर आते हैं, जिन्हें 'पूरबिया' कहा जाता है। इससे गोगाजी की लोकप्रियता राजस्थान से बाहर भी स्पष्ट होती है।
24. निम्न में से कौनसे लोकदेवता रामदेवजी के समकालीन माने जाते हैं?
- (A) हड़बूजी
- (B) तेजाजी
- (C) कल्ला जी
- (D) गोगाजी
हड़बूजी रामदेवजी के मौसेरे भाई थे। दोनों के गुरु बालीनाथ जी थे। इसके अतिरिक्त मल्लीनाथ जी भी उनके समकालीन माने जाते हैं।
25. लोक देवता तेजाजी ने गायों को बचाने के लिए मेर के मीणाओं से किस स्थान पर युद्ध किया था?
- (A) सैंदरिया
- (B) मंडावरिया
- (C) पनेर
- (D) सुरसरा
तेजाजी ने अजमेर जिले के मंडावरिया गाँव में मेर के मीणाओं से युद्ध किया था। उन्होंने यह युद्ध लाछां गुजरी की गायों को छुड़ाने के लिए किया था।
26. चांदा, डेमा व हरमल किस लोकदेवता के सहयोगी थे?
- (A) पाबूजी
- (B) तेजाजी
- (C) कल्ला जी
- (D) गोगाजी
पाबूजी के सहयोगियों में चांदा, डेमा और हरमल प्रसिद्ध थे। पाबूजी को ‘गायों के रक्षक’ और ‘राजस्थान के रॉबिनहुड’ के रूप में जाना जाता है।
27. किस लोक देवता की आराधना में 'माठ/माटे' नामक वाद्ययंत्र बजाते हैं?
- (A) रामदेवजी
- (B) तेजाजी
- (C) पाबूजी
- (D) गोगाजी
रेबारी और थोरी जाति के लोग पाबूजी की पूजा में 'माठ/माटा' नामक वाद्ययंत्र बजाते हैं। इसके साथ वे पाबूजी के पवाड़े गाते हैं।
28. उज्जवल छतरी/छत्री' के नाम से कौनसे लोकदेवता को जाना जाता है?
- (A) रामदेवजी
- (B) तेजाजी
- (C) पाबूजी
- (D) मेहाजी
मेहाजी मांगलिया को 'उज्जवल छतरी/छत्री' के नाम से जाना जाता है। उनका स्थान राजस्थान में अत्यंत श्रद्धेय है।
29. राजस्थान के किस लोकदेवता ने 'कुण्डा पंथ' की स्थापना की?
- (A) रामदेवजी
- (B) मल्लीनाथ जी
- (C) मेहाजी
- (D) कल्ला जी
मल्लीनाथ जी ने कुण्डा पंथ की स्थापना की थी। यह एक वाममार्गी पंथ है, जिसमें साधना की विशेष पद्धतियाँ अपनाई जाती थीं।
30. वीर तेजाजी का जन्म कहाँ हुआ?
- (A) पीपासर (नागौर)
- (B) परबतसर (डीडवाना-कुचामन)
- (C) खरनाल (नागौर)
- (D) कतरियासर (बीकानेर)
वीर तेजाजी का जन्म 29 जनवरी 1073 ई. को खरनाल (नागौर) में हुआ था। वे नागवंशी जाट थे और उनकी ख्याति ‘धोलिया वीर’ तथा ‘नागों के देवता’ के रूप में हुई।
31. गौतमेश्वर लोक देवता किस नाम से भी जाने जाते हैं?
- (A) कालाजी
- (B) भूरिया बाबा
- (C) देव जी
- (D) हाकिम राजा
गौतमेश्वर लोक देवता को भूरिया बाबा के नाम से भी जाना जाता है। ये गोड़वाड़ क्षेत्र के मीणाओं के आराध्य देव हैं और सिरोही जिले के पौसलिया में इनका प्रसिद्ध मेला भरता है।
32. लोक देवता 'देवजी की फड़' कौन-सी जाति के भोपे बांचते हैं?
- (A) नायक
- (B) कामड़
- (C) गुर्जर
- (D) मीणा
गुर्जर जाति के भोपे ‘देवजी की फड़’ बांचते हैं। फड़ लोककथा का चित्रपट होता है जिसमें भोपे गाथा गाकर सुनाते हैं।
33. कौनसे लोक देवता को 'पीरों का पीर' कहा गया है?
- (A) रामदेवजी
- (B) कल्लाजी
- (C) हड़बूजी
- (D) गोगाजी
रामदेवजी को 'पीरों का पीर' कहा गया। मक्का से आए पाँच पीरों को उन्होंने परचा दिया और उनकी श्रद्धा जीत ली। इस कारण उन्हें यह उपाधि मिली।
34. कौनसे लोकदेवता 'ओरण के देवता' के नाम से जाने जाते हैं?
- (A) भूरिया बाबा
- (B) देवनारायणजी
- (C) फत्ताजी
- (D) तल्लीनाथ जी
तल्लीनाथ जी को ‘ओरण के देवता’ कहा जाता है। वे पर्यावरण और पशुधन संरक्षण के प्रतीक माने जाते हैं।
35. लोक देवता तेजाजी महाराज का पवित्र तीर्थ 'बाँसी दुगारी' कहाँ स्थित है?
- (A) नागौर
- (B) बूंदी
- (C) जोधपुर
- (D) बाँसवाड़ा
बाँसी दुगारी बूंदी जिले में स्थित है। यह तेजाजी का प्रमुख तीर्थ स्थल है, जहाँ उनकी कर्मस्थली मानी जाती है।
36. गोगाजी के गोगामेड़ी (नोहर) में लगने वाले मेले की भारतीय तिथिक्रम के अनुसार महीना और तिथि है –
- (A) चैत्र कृष्ण नवमी
- (B) भाद्रपद शुक्ल नवमी
- (C) चैत्र शुक्ल नवमी
- (D) भाद्रपद कृष्ण नवमी
गोगाजी का मेला भाद्रपद कृष्ण नवमी को गोगामेड़ी (हनुमानगढ़) में भरता है। इसमें राजस्थान के साथ हरियाणा, पंजाब और उत्तरप्रदेश से भी श्रद्धालु आते हैं।
37. राजस्थान के किस लोकदेवता की एक हाथ में झाड़ व दूसरे हाथ में लाठी लिए भैंसे पर सवार प्रतिमा होती है?
- (A) देवनारायणजी
- (B) कल्ला जी
- (C) देव बाबा
- (D) भूरिया बाबा
देव बाबा की प्रतिमा भैंसे पर सवार दिखाई जाती है। एक हाथ में झाड़ और दूसरे हाथ में लाठी होती है। उनका मुख्य मंदिर भरतपुर जिले के नगला जहाज में है।
38. राजस्थान के किस लोकदेवता के मंदिर में मूर्ति के स्थान पर बाबा के चरण चिह्न व साँप की बाँबी पूजी जाती है?
- (A) पनराज जी
- (B) देवनारायणजी
- (C) मामा देव
- (D) हरिराम जी
हरिराम जी के मंदिर में मूर्ति के स्थान पर चरण चिह्न और साँप की बाँबी की पूजा होती है। यह परंपरा उनकी स्मृति और नाग देवता की आराधना को दर्शाती है।
39. लोकदेवता इलोजी की सर्वाधिक मान्यता किस इलाके में है?
- (A) शेखावाटी
- (B) मारवाड़
- (C) हाड़ौती
- (D) देहाड़
लोकदेवता इलोजी की सर्वाधिक मान्यता मारवाड़ क्षेत्र में है। इन्हें राजा हिरण्यकश्यप का बहनोई और होलिका का भावी पति माना जाता है।
40. निम्न में से बीकानेर के जाखड़ समाज के कुल देवता कौन हैं?
- (A) कल्ला जी
- (B) हड़बूजी
- (C) बिग्गा जी
- (D) तेजाजी
वीर बिग्गा जी जाखड़ समाज के कुल देवता माने जाते हैं। उनका जन्म 1301 ई. में बीकानेर के रीड़ी गाँव में हुआ। वे अपने जीवन भर गौ सेवा और लोक कल्याण के लिए समर्पित रहे।
राजस्थान के लोकदेवता MCQ – सभी भाग:
Part 1 | Part 2 | Part 3 | Part 4 | Part 5 | Part 6 | Part 7 | Part 8 | Part 9 | Part 10 | Part 11
Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.
📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction
✔ Link Copied
👉 Official Discussion Video:
Shiksha247 YouTube Channel