राजस्थान के लोकदेवता MCQ Questions with Answers

राजस्थान के लोकदेवता MCQ (Folk Deities of Rajasthan) – Part 3

इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान के लोकदेवता से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं।

इन प्रश्नों में गोगाजी, रामदेवजी, तेजाजी, पाबूजी, मल्लीनाथ जी, देवनारायण जी, हड़बूजी, वीर कल्ला जी आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।

ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police SI & Constable, LDC, VDO, Agriculture Supervisor, Fireman, Woman Superwiser, REET, Teacher, वनपाल, वनरक्षक तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

  • Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
  • Topic: राजस्थान के लोकदेवता
  • कुल प्रश्न: 20
  • Last Updated:

✍️ Prepared & Reviewed by:
Shiksha247 Rajasthan GK Faculty & Content Team (Since 2021)

📢 Daily Latest Updates ke liye Join Krein:

41. तेरहताली नृत्य के लिए प्रसिद्ध है –

  • (A) गोगा मेला
  • (B) तेजा मेला
  • (C) रामदेवरा मेला
  • (D) लक्खी मेला

रामदेवजी के मेले का मुख्य आकर्षण तेरहताली नृत्य है। इसे कामड़ जाति की महिलाएँ करती हैं। यह राजस्थान का एकमात्र बैठकर किया जाने वाला लोकनृत्य है।

42. कौन से लोक देवता कवि भी थे?

  • (A) रामदेवजी
  • (B) गोगाजी
  • (C) तेजाजी
  • (D) मेहाजी

रामदेवजी राजस्थान के ऐसे लोकदेवता थे, जो कवि भी थे। उन्होंने 'चौबीस बाणियाँ' नामक रचना की थी, जो उनकी काव्य प्रतिभा को दर्शाती है।

43. किस लोक देवता ने गायों की रक्षार्थ प्रत्यक्ष युद्ध नहीं किया?

  • (A) गोगाजी
  • (B) तेजाजी
  • (C) पाबूजी
  • (D) रामदेवजी

गोगाजी, तेजाजी और पाबूजी ने गायों की रक्षा हेतु युद्ध किए, लेकिन रामदेवजी ने युद्ध नहीं किया। वे सामाजिक समरसता और सद्भावना के प्रतीक माने जाते हैं।

44. देवनारायणजी का मुख्य मन्दिर कहाँ अवस्थित है?

  • (A) ब्यावर
  • (B) चितौड़
  • (C) नगला जहाज
  • (D) आसीन्द

देवनारायणजी का मुख्य मंदिर आसीन्द (भीलवाड़ा) में स्थित है। उनका जन्म 1243 ई. में गौठ दड़ावता के पास मालासरी के जंगल में हुआ था।

45. कामड़िया पंथ के संस्थापक कौन थे?

  • (A) रामदेवजी
  • (B) गोगाजी
  • (C) देवनारायणजी
  • (D) कल्लाजी

रामदेवजी ने कामड़िया पंथ की स्थापना की। इस पंथ के अनुयायी उनके मेले में 'तेरहताली नृत्य' करते हैं।

46. तेजाजी से संबंधित निम्नलिखित में से कौन सा स्थल सुमेलित नहीं है?

  • (A) खरनाल – जन्मस्थल
  • (B) पनेर – ननिहाल
  • (C) सुरसरा – निर्वाण स्थल
  • (D) परबतसर – मुख्य मेला स्थल

पनेर तेजाजी का ससुराल था, न कि ननिहाल। खरनाल उनका जन्मस्थान, सुरसरा निर्वाण स्थल और परबतसर प्रमुख मेला स्थल है।

47. किस लोक देवता की पत्नी उनकी मृत्यु के बाद सती हो गई?

  • (A) रामदेवजी
  • (B) गोगाजी
  • (C) तेजाजी
  • (D) मल्लीनाथ जी

तेजाजी की पत्नी पेमल उनके निधन के बाद सती हो गई। तेजाजी का निर्वाण सुरसरा (अजमेर) में भाद्रपद शुक्ल दशमी, 1103 ई. को हुआ था।

48. अकबर के चित्तौड़गढ़ आक्रमण (1567–68 ई.) के समय कौन से लोक देवता युद्ध करते हुए मारे गये?

  • (A) पाबूजी
  • (B) वीर कल्ला जी
  • (C) भूरिया जी
  • (D) देवनारायण जी

वीर कल्ला जी अकबर के चित्तौड़गढ़ आक्रमण के समय वीरगति को प्राप्त हुए। वे चित्तौड़गढ़ की रक्षा के लिए लड़ते हुए शहीद हुए थे।

49. लोक देवता गोगाजी किस शासक के समकालीन थे?

  • (A) अलाउद्दीन खिलजी
  • (B) फिरोजशाह तुगलक
  • (C) अकबर
  • (D) महमूद गजनवी

गोगाजी महमूद गजनवी के समकालीन थे। उन्होंने 1024 ई. में महमूद गजनवी के विरुद्ध युद्ध किया। गजनवी ने ही उन्हें ‘जाहर पीर’ की उपाधि दी थी।

50. गोगाजी रसावला' के लेखक हैं –

  • (A) बिठू मेहा
  • (B) बिठू सूजा
  • (C) रामनाथ कविया
  • (D) आशिया मोडजी

गोगाजी रसावला' के लेखक बिठू मेहा थे। इसमें गोगाजी के जीवन, वीरता और उनकी आराधना का वर्णन मिलता है।

51. कौन सा युग्म गलत सुमेलित है?(लोकदेवता – मुख्य मंदिर)

  • (A) पाबूजी – कोलू
  • (B) तेजाजी – परबतसर
  • (C) मल्लीनाथजी – गागरोण
  • (D) रामदेवजी – रामदेवरा

मल्लीनाथजी का मुख्य मंदिर तिलवाड़ा (बाड़मेर) में है, न कि गागरोण में। गागरोण का संबंध मल्लीनाथ से नहीं है।

52. खेजड़ी वृक्ष' राजस्थान के किस लोक देवता का प्रतीक है?

  • (A) फत्ता जी
  • (B) देवनारायण जी
  • (C) पनराज जी
  • (D) गोगाजी

देवनारायण जी का प्रतीक खेजड़ी वृक्ष है। खेजड़ी को राजस्थान में पवित्र वृक्ष माना जाता है और लोकजीवन से जुड़ा है।

53. निम्न में से किस लोकदेवता को 'बागड़ का राजा' के उपनाम से भी जाना जाता है?

  • (A) गोगाजी
  • (B) रामदेवजी
  • (C) तेजाजी
  • (D) बलजी-भूरजी

गोगाजी को 'बागड़ का राजा' कहा जाता है। वे नागों के देवता और लोकजीवन में वीरता व रक्षा के प्रतीक हैं।

54. नेजा' से आशय है –

  • (A) तेजाजी का मंदिर
  • (B) पाबूजी का मेला
  • (C) गोगाजी का भाला
  • (D) रामदेवजी की ध्वजा

‘नेजा’ गोगाजी का भाला है। गोगाजी की पूजा में नेजा (भाला) का विशेष महत्व होता है।

55. बेंगटी' गाँव किस लोक देवता से सम्बन्धित है?

  • (A) तेजाजी
  • (B) हड़बूजी
  • (C) पाबूजी
  • (D) मल्लीनाथ जी

हड़बूजी का मुख्य मंदिर फलौदी के बेंगटी गाँव में है। इसका निर्माण 1721 ई. में महाराजा अजीतसिंह ने करवाया था।

56. तिलवाड़ा का मल्लीनाथ मंदिर किस नदी के तट पर अवस्थित है?

  • (A) सुकड़ी नदी
  • (B) जोजड़ी नदी
  • (C) जवाई नदी
  • (D) लूणी नदी

तिलवाड़ा का मल्लीनाथ मंदिर लूणी नदी के तट पर स्थित है। मल्लीनाथ जी बाड़मेर जिले के प्रमुख लोकदेवता हैं।

57. धुरमेड़ी' स्थान किस लोक देवता से सम्बन्धित है?

  • (A) हड़बूजी
  • (B) कल्लाजी
  • (C) तेजाजी
  • (D) गोगाजी

गोगाजी का धड़ युद्ध में गोगामेड़ी पर गिरा था। उस स्थान को 'धुरमेड़ी' कहा जाता है और वहीं उनकी स्मृति में पूजा होती है।

58. राजस्थान के वह लोक देवता, जिन्होंने जीवित समाधि ली थी?

  • (A) मेहाजी
  • (B) रामदेवजी
  • (C) कल्लाजी
  • (D) पाबूजी

रामदेवजी ने भाद्रपद शुक्ल एकादशी के दिन रूणेचा (जैसलमेर) में जीवित समाधि ली। उनके साथ उनकी मुँहबोली बहन डालीबाई ने भी समाधि ली थी।

59. तिलवाड़ा (बालोतरा) में राजस्थान के निम्नलिखित में से किस लोक देवता का प्रमुख मंदिर है?

  • (A) तल्लीनाथ जी
  • (B) देवनारायण जी
  • (C) गौतमेश्वर जी
  • (D) मल्लीनाथ जी

तिलवाड़ा (बालोतरा) में मल्लीनाथ जी का प्रमुख मंदिर स्थित है। वे बाड़मेर के प्रमुख लोकदेवता हैं और हर वर्ष चैत्र मास में यहाँ विशाल मेला भरता है।

60. लोकदेवता गोगाजी के 'थान' सामान्यतः किस पेड़ के नीचे पाये जाते हैं?

  • (A) नीम
  • (B) बबूल
  • (C) कैर
  • (D) खेजड़ी

गोगाजी के थान प्रायः नीम के पेड़ के नीचे बनाए जाते हैं। नीम को पवित्र वृक्ष माना जाता है और इसे औषधीय गुणों के कारण पूजा से जोड़ा गया है।

राजस्थान के लोकदेवता MCQ – सभी भाग:
Part 1 | Part 2 | Part 3 | Part 4 | Part 5 | Part 6 | Part 7 | Part 8 | Part 9 | Part 10 | Part 11

❓ Question / Doubt / Correction?

Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.

📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction



👉 Official Discussion Video:
Shiksha247 YouTube Channel
📱 Shiksha247 App
Test Series • eBooks • PYQ • Solved Papers
Download App
Scroll to Top