राजस्थान के लोकदेवता MCQ Questions with Answers

राजस्थान के लोकदेवता MCQ (Folk Deities of Rajasthan) – Part 5

इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान के लोकदेवता से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं।

इन प्रश्नों में तेजाजी, गोगाजी, मल्लीनाथ जी, बाबा रामदेव, रूपनाथ, पाबूजी राठौड़, हड़बूजी, रामदेव जी आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।

ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police SI & Constable, LDC, VDO, Agriculture Supervisor, Fireman, Woman Superwiser, REET, Teacher, वनपाल, वनरक्षक तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

  • Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
  • Topic: राजस्थान के लोकदेवता
  • कुल प्रश्न: 20
  • Last Updated:

✍️ Prepared & Reviewed by:
Shiksha247 Rajasthan GK Faculty & Content Team (Since 2021)

📢 Daily Latest Updates ke liye Join Krein:

81. पाबूजी की जीवनी 'पाबू प्रकाश' के रचयिता हैं?

  • (A) उगम जी
  • (B) बिठू सूजा
  • (C) आशिया मोडजी
  • (D) लघराज

पाबूजी की जीवनी 'पाबू प्रकाश' की रचना उगम जी ने की थी। इसमें पाबूजी के जीवन, पराक्रम और लोक आस्था का विस्तार मिलता है।

82. निम्न में से कौनसा युग्म (लोकदेवता – वाहन) सुमेलित नहीं है?

  • (A) देव बाबा – लीलागर घोड़ा
  • (B) हड़बूजी – सिया (बैलगाड़ी)
  • (C) तेजाजी – लीलण घोड़ी
  • (D) गोगाजी – नीला घोड़ा

देव बाबा का वाहन भैंसा है, जबकि लीलागर घोड़ा देवनारायणजी का वाहन है। इसलिए यह युग्म असुमेलित है।

83. रामदेवजी के भोपे किस जाति के होते हैं?

  • (A) थोरी
  • (B) सहरिया
  • (C) कामड़
  • (D) तंवर

रामदेवजी के भोपे कामड़ जाति के होते हैं। ये रामदेवजी की भक्ति गाथाएँ गाते हैं और मेले में तेरहताली नृत्य प्रस्तुत करते हैं।

84. वह लोक देवता जिसे गोगाजी की भाँति 'नागों का देवता' के रूप में प्रसिद्धि प्राप्त है?

  • (A) रामदेवजी
  • (B) मल्लीनाथ जी
  • (C) तेजाजी
  • (D) पाबूजी

तेजाजी को भी गोगाजी की तरह नागों का देवता माना जाता है। कथा है कि मृत्यु से पूर्व उन्होंने नाग को अपना वचन निभाने हेतु जीभ पर दंश दिया था।

85. रामसा पीर' के नाम से प्रसिद्ध लोकदेवता का सही नाम क्या है?

  • (A) गोगाजी
  • (B) बाबा रामदेव
  • (C) रूपनाथ
  • (D) तेजाजी

बाबा रामदेवजी को 'रामसा पीर' कहा जाता है। वे रूणेचा धाम (जैसलमेर) में समाधिस्थ हुए और सभी धर्मों के लोग उन्हें पूजते हैं।

86. तेजाजी का जन्म किस तिथि को हुआ?

  • (A) श्रावण शुक्ल चतुर्दशी
  • (B) भाद्रपद शुक्ल चतुर्दशी
  • (C) माघ शुक्ल चतुर्दशी
  • (D) आश्विन शुक्ल चतुर्दशी

तेजाजी का जन्म 29 जनवरी 1073 ई. को माघ शुक्ल चतुर्दशी के दिन खरनाल (नागौर) में हुआ था।

87. राजस्थान का वह लोक देवता जिसने महमूद गजनवी से युद्ध किया?

  • (A) तेजाजी
  • (B) गोगाजी
  • (C) पाबूजी
  • (D) मल्लीनाथ जी

गोगाजी ने 1024 ई. में महमूद गजनवी से युद्ध किया था। गजनवी ने ही उन्हें ‘जाहर पीर’ की उपाधि दी।

88. किस लोकदेवता का सम्बन्ध मारवाड़ के राठौड़ राजवंश से है?

  • (A) पाबूजी राठौड़
  • (B) गोगाजी
  • (C) हड़बूजी
  • (D) तेजाजी

पाबूजी राठौड़ मारवाड़ के राठौड़ राजवंश से थे। वे लोकजीवन में गायों और ऊँटों के रक्षक देवता माने जाते हैं। पाबूजी ने गौ रक्षा के लिए कई युद्ध किए और अपना जीवन बलिदान कर दिया। उनकी वीरता की गाथाएँ आज भी पाबूजी के पवाड़ों और लोकगीतों में सुनाई जाती हैं। वे लोक आस्था और बलिदान के प्रतीक हैं।

89. गोगामेड़ी (शीर्षमेड़ी) कहाँ स्थित है?

  • (A) गोगामेड़ी (हनुमानगढ़)
  • (B) बाँसी दुगारी (बूंदी)
  • (C) ददरेवा (चुरू)
  • (D) रानीवाड़ा (जालौर)

गोगाजी का जन्म ददरेवा (चुरू) में हुआ था। युद्ध के दौरान उनका सिर यहीं गिरा, इसलिए यह स्थान शीर्षमेड़ी कहलाता है। गोगाजी को नागों के देवता और जाहरपीर के रूप में पूजा जाता है। उनके मेले में हर साल हजारों श्रद्धालु आते हैं।

90. किस लोक देवता की फड़ सबसे अधिक प्राचीन फड़ है?

  • (A) देवनारायणजी की फड़
  • (B) रामदेवजी की फड़
  • (C) पाबूजी की फड़
  • (D) इनमें से कोई नहीं

राजस्थान की सबसे प्राचीन फड़ पाबूजी की फड़ मानी जाती है। फड़ एक प्रकार का चित्रपट है, जिसमें लोकदेवता की गाथाएँ चित्रों और गायन के माध्यम से सुनाई जाती हैं। पाबूजी की फड़ में उनके जीवन, युद्ध और बलिदान का विस्तार से वर्णन मिलता है। यह परंपरा लोककला और भक्ति का अद्भुत संगम है।

91. किस लोकदेवता की आराधना में सांकळ नृत्य किया जाता है?

  • (A) पाबूजी
  • (B) गोगाजी
  • (C) तेजाजी
  • (D) रामदेवजी

सांकळ नृत्य पाबूजी की आराधना में किया जाता है। इसमें भक्त ज़ंजीरों (सांकळ) को पकड़कर नृत्य करते हैं और पाबूजी की वीर गाथाएँ गाते हैं। यह नृत्य भक्ति, समर्पण और वीरता का प्रतीक माना जाता है।

92. लोकदेवता रामदेव जी के सम्बन्ध में असुमेलित है –

  • (A) पिता – अजमल जी
  • (B) गुरु – भैरवनाथ
  • (C) भाई – बीरमदेव
  • (D) पली – नेतल दे

रामदेवजी के पिता का नाम अजमलजी और भाई का नाम बीरमदेव था। उनकी माता बाछलदे और पत्नी नेतलदे थीं। उनका गुरु बालीनाथथा, न कि भैरवनाथ। इसी कारण यह युग्म असुमेलित है।

93. राजस्थान में साम्प्रदायिक सद्भाव का सबसे बड़ा मेला कौनसा है?

  • (A) तल्लीनाथ जी का मेला
  • (B) तेजाजी का मेला
  • (C) बाबा रामदेवजी का मेला
  • (D) पाबूजी का मेला

रामदेवजी का मेला जैसलमेर जिले के रूणेचा धाम में भरता है। यह हिन्दू और मुस्लिम दोनों समुदायों का मेला है। हिन्दू इन्हें कृष्ण का अवतार, जबकि मुस्लिम इन्हें रामसा पीर मानते हैं। यही कारण है कि इसे राजस्थान का साम्प्रदायिक सद्भाव का सबसे बड़ा मेला कहा जाता है।

94. तेजाजी ने लाछां गुजरी की गायें किससे छुड़ाने के लिए अपने जीवन की आहूति दी?

  • (A) जींदराव खींची से
  • (B) मेर के मीणाओं से
  • (C) मोहम्मद गजनवी से
  • (D) इनमें से कोई नहीं

तेजाजी ने मेर के मीणाओं से लाछां गुजरी की गायों को छुड़ाने के लिए युद्ध किया। उन्होंने वचन निभाने के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। इसी बलिदान के कारण उन्हें गायों के रक्षक और नागों के देवता के रूप में पूजा जाता है।

95. प्लेग रक्षक देवता के रूप में कौन प्रसिद्ध है?

  • (A) गोगाजी
  • (B) रामदेवजी
  • (C) तेजाजी
  • (D) पाबूजी राठौड़

गोगाजी को प्लेग रक्षक देवता माना जाता है। लोकमान्यता है कि उनकी आराधना से महामारी, विशेषकर प्लेग और सर्पदंश से मुक्ति मिलती है। गोगाजी के थान प्रायः नीम के पेड़ के नीचे बनाए जाते हैं।

96. किस लोकदेवता का प्रतीक चिह्न 'भाला लिए अश्वारोही व बाँयी तरफ झुकी हुई पाग' है?

  • (A) गोगाजी
  • (B) तेजाजी
  • (C) पाबूजी
  • (D) हड़बूजी

गोगाजी का प्रतीक चिह्न भाला लिए अश्वारोही है और उनकी पगड़ी बाईं ओर झुकी हुई दिखाई जाती है। यह उनकी योद्धा छवि और नागों के देवता की पहचान को दर्शाता है।

97. लोकदेवता बाबा रामदेव जी ने जीवित समाधि किस तिथि को ली थी?

  • (A) भाद्रपद कृष्ण एकादशी
  • (B) आश्विन कृष्ण एकादशी
  • (C) आश्विन शुक्ल एकादशी
  • (D) भाद्रपद शुक्ल एकादशी

बाबा रामदेवजी ने भाद्रपद शुक्ल एकादशी को रूणेचा (जैसलमेर) में जीवित समाधि ली थी। उनकी समाधि आज रामदेवरा धाम में स्थित है। यह स्थान आज भी लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र है।

98. देवनारायण जी की माता का नाम है?

  • (A) सेदू खटाणी
  • (B) श्वेत कंवर
  • (C) मायड़दे
  • (D) ज्याणीदे

देवनारायणजी की माता का नाम मायड़दे था और पिता का नाम सवाई भोज गुर्जर था। देवनारायणजी का जन्म 1243 ई. में आसींद (भीलवाड़ा) के पास मालासरिया गाँव में हुआ। उन्हें विष्णु का अवतार और गुर्जर जाति के आराध्य देवता माना जाता है।

99. पाबूजी का मेला किस तिथि को भरता है?

  • (A) भाद्रपद अमावस्या
  • (B) श्रावण अमावस्या
  • (C) पौष अमावस्या
  • (D) चैत्र अमावस्या

पाबूजी का मेला हर साल फलौदी (जोधपुर) के पास कोलुमंड गाँव में चैत्र अमावस्या को भरता है। इस मेले में पाबूजी की वीर गाथाएँ गाई जाती हैं और हजारों भक्त उनकी आराधना करते हैं।

100. रेबारी जाति के आराध्य देव हैं?

  • (A) रामदेव जी
  • (B) पाबूजी
  • (C) तेजाजी
  • (D) कल्ला जी

रेबारी जाति पाबूजी को अपना आराध्य देव मानती है। वे ऊँटों के देवता कहलाते हैं और रेबारी समाज के जीवन में उनका विशेष महत्व है। रेबारी लोग पाबूजी की गाथाएँ पवाड़ों के रूप में गाते हैं।

राजस्थान के लोकदेवता MCQ – सभी भाग:
Part 1 | Part 2 | Part 3 | Part 4 | Part 5 | Part 6 | Part 7 | Part 8 | Part 9 | Part 10 | Part 11

❓ Question / Doubt / Correction?

Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.

📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction



👉 Official Discussion Video:
Shiksha247 YouTube Channel
📱 Shiksha247 App
Test Series • eBooks • PYQ • Solved Papers
Download App
Scroll to Top