राजस्थान के लोकदेवता MCQ Questions with Answers

राजस्थान के लोकदेवता MCQ (Folk Deities of Rajasthan) – Part 6

इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान के लोकदेवता से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं।

इन प्रश्नों में हड़बूजी, पाबूजी, देवनारायण जी, देवजी, रामदेवजी, मेहाजी, तल्लीनाथ जी, कल्लाजी, गोगाजी, मल्लीनाथ जी आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।

ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police SI & Constable, LDC, VDO, Agriculture Supervisor, Fireman, Woman Superwiser, REET, Teacher, वनपाल, वनरक्षक तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

  • Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
  • Topic: राजस्थान के लोकदेवता
  • कुल प्रश्न: 20
  • Last Updated:

✍️ Prepared & Reviewed by:
Shiksha247 Rajasthan GK Faculty & Content Team (Since 2021)

📢 Daily Latest Updates ke liye Join Krein:

101. गुर्जर जाति के बगड़ावत भोपे जंतर वाद्य यंत्र के साथ किस लोकदेवता की फड़ बाँचते हैं?

  • (A) देवजी
  • (B) हड़बूजी
  • (C) पाबूजी
  • (D) कल्लाजी

गुर्जर जाति के बगड़ावत भोपे देवनारायणजी की फड़ जंतर वाद्य के साथ बाँचते हैं। यह राजस्थान की सबसे लंबी और प्राचीन फड़ है, जिसमें उनके जीवन, युद्ध और समाज सुधार कार्यों का विस्तृत वर्णन है।

102. लोकदेवता तल्लीनाथ का मुख्य मंदिर है?

  • (A) पांचोटा गाँव (जालौर)
  • (B) बापिणी (फलौदी)
  • (C) बेंगटी (फलौदी)
  • (D) नगला जहाज (भरतपुर)

लोकदेवता तल्लीनाथ जी का मुख्य मंदिर जालौर जिले के पांचोटा गाँव में स्थित है। यहाँ हर साल भव्य मेला लगता है और हजारों श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने आते हैं।

103. निम्न में से कौनसी भाई-बहन की जोड़ी लोकदेवता-देवी के रूप में पूज्य है?

  • (A) रामदेवजी – डालीबाई
  • (B) हर्षनाथ – जीणमाता
  • (C) तेजाजी – लाछां गुजरी
  • (D) हड़बूजी – पेमलबाई

रामदेवजी और उनकी मुँहबोली बहन डालीबाई दोनों को पूज्य माना जाता है। रामदेवजी ने जीवित समाधि ली और डालीबाई ने भी अगले दिन समाधि ले ली थी। इसलिए दोनों को साथ-साथ याद किया जाता है।

104. रामदेवजी का जन्म किस स्थान पर हुआ?

  • (A) उंडूकासमेर (बाड़मेर)
  • (B) परबतसर (डीडवाना-कुचामन)
  • (C) कोलुमंड (फलौदी)
  • (D) रूणेचा (जैसलमेर)

रामदेवजी का जन्म बाड़मेर जिले के उंडूकासमेर गाँव में भाद्रपद शुक्ल द्वितीया (बाबे री बीज) को हुआ था। बाद में वे रूणेचा (जैसलमेर) चले गए, जहाँ उन्होंने भाद्रपद शुक्ल एकादशी को जीवित समाधि ली।

105. निम्न में से किस लोकदेवता को विष्णु का अवतार माना जाता है?

  • (A) रामदेवजी
  • (B) पाबूजी
  • (C) गोगाजी
  • (D) मेहाजी

रामदेवजी को विष्णु का अवतार माना जाता है। वे समाज सुधारक और भक्ति आंदोलन के प्रतीक थे। उनके अनुयायी उन्हें रामसा पीर भी कहते हैं।

106. लोकदेवता गोगाजी की ध्वजा क्या कहलाती है?

  • (A) पताका
  • (B) निसाण
  • (C) नेजा
  • (D) देवरा

गोगाजी की ध्वजा को ‘नेजा’ कहा जाता है। भक्तगण गोगाजी के थानों और मेलों में नेजा चढ़ाकर अपनी श्रद्धा प्रकट करते हैं। नेजा गोगाजी की युद्ध और वीरता का प्रतीक है।

107. निम्न में से गोगाजी के गुरु कौन थे?

  • (A) समरथ भारती
  • (B) गोरखनाथ
  • (C) जालन्धर नाथ
  • (D) भैरव नाथ

गोगाजी के गुरु जालंधर नाथ थे, जो नाथ संप्रदाय के प्रमुख संत थे। उनके आशीर्वाद से गोगाजी ने अद्भुत शक्तियाँ प्राप्त कीं और उन्हें ‘नागों का देवता’ माना गया। गोगाजी ने लोक कल्याण और गौ रक्षा के लिए जीवन समर्पित किया।

108. हरजी भाटी व आईमाता किनके प्रमुख शिष्य थे?

  • (A) गोगाजी
  • (B) तेजाजी
  • (C) पाबूजी
  • (D) रामदेवजी

हरजी भाटी और आईमाता, बाबा रामदेवजी के प्रमुख शिष्य थे। रामदेवजी ने समाज सुधार और भेदभाव मिटाने का कार्य किया, जिससे उनके अनेक अनुयायी बने। हरजी भाटी और आईमाता ने उनकी शिक्षाओं का प्रचार-प्रसार किया।

109. ‘चौबीस बाणियां’ नामक पुस्तक के रचयिता हैं?

  • (A) हड़बूजी
  • (B) देवजी
  • (C) रामदेवजी
  • (D) जसनाथ जी

‘चौबीस बाणियां’ पुस्तक रामदेवजी की रचना मानी जाती है। रामदेवजी को न केवल लोकदेवता बल्कि एक कवि-संत के रूप में भी सम्मान प्राप्त है। इस ग्रंथ में उनके उपदेश और जीवन-दर्शन संकलित हैं।

110. निम्न में से पाबूजी के पिता का क्या नाम है?

  • (A) धांधलदेव राठौड़
  • (B) ताहड़ जी
  • (C) राव सलखा
  • (D) जीवराज चौहान

पाबूजी के पिता का नाम धांधलदेव राठौड़ था। वे कोलू (फलौदी) के शासक थे। पाबूजी ने अपने जीवन को गौ रक्षा और लोककल्याण के लिए समर्पित किया, जिसके कारण वे लोकदेवता के रूप में पूजे जाते हैं।

111. सुपियारदे / फूलमदे किस लोकदेवता की पत्नी थी?

  • (A) मल्लीनाथजी
  • (B) देवजी
  • (C) पाबूजी
  • (D) मेहाजी

पाबूजी की पत्नी सुपियारदे (फूलमदे) थीं। वे अमरकोट (सिंध) के शासक सूरजमल सोढ़ा की पुत्री थीं। पाबूजी और सुपियारदे की कथा राजस्थान की लोककथाओं और गाथाओं में प्रसिद्ध है।

112. राव सलखा किस लोकदेवता के पिता का नाम है?

  • (A) हड़बूजी
  • (B) मल्लीनाथ जी
  • (C) मेहाजी
  • (D) तल्लीनाथ जी

राव सलखा मल्लीनाथ जी के पिता थे। वे 1357 ई. से 1374 ई. तक महेवा (बाड़मेर) के शासक रहे। मल्लीनाथ जी को मारवाड़ के प्रमुख लोकदेवता के रूप में पूजा जाता है और तिलवाड़ा का मेला उनकी स्मृति में लगता है।

113. कौनसे लोकदेवता नारी सम्मान, गौरक्षा व शरणागत रक्षा के लिए प्रसिद्ध हैं?

  • (A) पाबूजी
  • (B) कल्ला जी
  • (C) देवनारायण जी
  • (D) रामदेव जी

पाबूजी नारी सम्मान, गौरक्षा और शरणागत रक्षा के लिए प्रसिद्ध हैं। उनकी गाथाओं में वर्णन है कि उन्होंने कई बार गायों की रक्षा और स्त्रियों की इज्जत बचाने के लिए युद्ध किए और प्राणों की आहुति दी।

114. ‘शकुन शास्त्र के ज्ञाता’ के उपनाम से जाने जाते हैं?

  • (A) मेहाजी
  • (B) कल्लाजी
  • (C) हड़बूजी
  • (D) पाबूजी

वीर कल्लाजी को ‘शकुन शास्त्र के ज्ञाता’ कहा जाता है। लोककथाओं में उल्लेख है कि उन्हें शुभ-अशुभ शकुनों की अद्भुत जानकारी थी और इसी कारण लोग संकट में उनसे परामर्श लेते थे।

115. निम्न में से किस लोकदेवता के मंदिर में मूर्ति के साथ छकड़ा गाड़ी की पूजा होती है?

  • (A) देवबाबा
  • (B) हड़बूजी
  • (C) देवजी
  • (D) मेहाजी

हड़बूजी का मंदिर बेंगटी (फलौदी) में स्थित है। यहाँ उनकी मूर्ति के साथ छकड़ा गाड़ी (बैलगाड़ी) की भी पूजा होती है, क्योंकि वे गायों के लिए गाड़ी में दूर-दूर से चारा लाते थे।

116. थाली नृत्य किसके भक्तों द्वारा किया जाता है?

  • (A) देवनारायण जी
  • (B) गोगाजी
  • (C) रामदेवजी
  • (D) पाबूजी

थाली नृत्य रामदेवजी के भक्तों द्वारा किया जाता है। इसमें भक्त अपने सिर पर जलती हुई दीयों से सजी थाली रखकर नृत्य करते हैं। यह नृत्य उनकी आस्था, समर्पण और भक्ति का प्रतीक है तथा रामदेव मेले का प्रमुख आकर्षण होता है।

117. पाबूजी गौरक्षार्थ किसके विरुद्ध युद्ध करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे?

  • (A) महमूद गजनवी
  • (B) राणंगदेव भाटी
  • (C) मेर के मीणाओं से
  • (D) जींदराव खर्खाची

1276 ई. में पाबूजी ने देवल चारणी की गायों को छुड़ाने के लिए अपने बहनोई जींदराव खींची से युद्ध किया। यह युद्ध फलौदी के देचं गाँव में हुआ, जहाँ पाबूजी ने वीरगति प्राप्त की। उनके इस बलिदान के कारण उन्हें गायों के रक्षक और लोकदेवता के रूप में पूजा जाने लगा।

118. कौनसे लोकदेवता आयुर्वेद के ज्ञाता के उपनाम से जाने जाते हैं?

  • (A) देवनारायण जी
  • (B) देवबाबा
  • (C) तल्लीनाथ जी
  • (D) भूरिया बाबा

तल्लीनाथ जी को ‘आयुर्वेद के ज्ञाता’ कहा जाता है। लोक मान्यताओं के अनुसार, उन्हें औषधियों और प्राकृतिक उपचार का गहन ज्ञान था। वे लोगों की बीमारियों का इलाज जड़ी-बूटियों और औषधीय पौधों से करते थे।

119. जालौर के लोकदेवता / प्रकृति प्रेमी लोकदेवता के उपनाम से जाने जाते हैं?

  • (A) देवनारायण जी
  • (B) तल्लीनाथ जी
  • (C) भूरिया बाबा
  • (D) मल्लीनाथ जी

तल्लीनाथ जी को जालौर के लोकदेवता और ‘प्रकृति प्रेमी लोकदेवता’ कहा जाता है। उन्होंने अपने जीवन का अधिकांश भाग जालौर की धरती पर व्यतीत किया और पेड़-पौधों व प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर विशेष बल दिया।

120. किस लोकदेवता के मंदिरों व देवरों में उनकी प्रतिमा के साथ ईंटों की पूजा की जाती है?

  • (A) वीर कल्ला जी
  • (B) मामा देव
  • (C) देवनारायण जी
  • (D) हरिराम जी

देवनारायण जी के मंदिरों और देवरों में उनकी प्रतिमा के साथ ईंटों की पूजा की जाती है। यह परंपरा उनकी आस्था और लोक संस्कृति से जुड़ी हुई है। उनके मेलों के दिन गुर्जर जाति के लोग दूध नहीं बेचते और दही नहीं जमाते।

राजस्थान के लोकदेवता MCQ – सभी भाग:
Part 1 | Part 2 | Part 3 | Part 4 | Part 5 | Part 6 | Part 7 | Part 8 | Part 9 | Part 10 | Part 11

❓ Question / Doubt / Correction?

Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.

📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction



👉 Official Discussion Video:
Shiksha247 YouTube Channel
📱 Shiksha247 App
Test Series • eBooks • PYQ • Solved Papers
Download App
Scroll to Top