राजस्थान के लोकदेवता MCQ (Folk Deities of Rajasthan) – Part 7
इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान के लोकदेवता से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं।
इन प्रश्नों में गोगाजी, हरिराम जी, मल्लीनाथ जी, पाबूजी, मामादेव, इलोजी, देवबाबा, रूपनाथ जी, खेतरपाल जी, झरड़ा जी आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।
ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police SI & Constable, LDC, VDO, Agriculture Supervisor, Fireman, Woman Superwiser, REET, Teacher, वनपाल, वनरक्षक तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।
- Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
- Topic: राजस्थान के लोकदेवता
- कुल प्रश्न: 20
- Last Updated:
✍️ Prepared & Reviewed by:
Shiksha247 Rajasthan GK
Faculty & Content Team
(Since 2021)
121. किस लोकदेवता ने 1378 ई. में मालवा सुल्तान निजामुद्दीन व फिरोजशाह तुगलक की संयुक्त सेना को हराया था?
- (A) मल्लीनाथ जी
- (B) कल्ला जी
- (C) पाबूजी
- (D) गोगाजी
1378 ई. में मल्लीनाथ जी ने मालवा सुल्तान निजामुद्दीन और फिरोजशाह तुगलक की संयुक्त सेना को हराया। कहा जाता है कि उन्होंने मुसलमानों की 13 दलों की विशाल सेना को परास्त किया, जिससे ‘तेरह तुंगा भांगिया माले सलखाणी’ कहावत प्रचलित हुई।
122. निम्न में से छेड़छाड़ वाले लोकदेवता हैं?
- (A) मामादेव
- (B) इलोजी
- (C) देवबाबा
- (D) आलमजी
इलोजी को ‘छेड़छाड़ वाले देवता’ कहा जाता है। लोककथाओं में वर्णन है कि वे मजाक और छेड़छाड़ के लिए प्रसिद्ध थे। उनकी कथाएँ लोकगीतों और लोकवार्ताओं में सुनाई जाती हैं।
123. बरसात के देवता माने जाते हैं?
- (A) इलोजी
- (B) अरड़ाजी
- (C) मामादेव
- (D) फत्ताजी
अरड़ाजी को बरसात के देवता माना जाता है। राजस्थान जैसे शुष्क प्रदेश में वर्षा का विशेष महत्व है, इसलिए लोग अरड़ाजी की पूजा कर वर्षा और अच्छी फसल की कामना करते हैं।
124. देवबाबा का मुख्य मंदिर कहाँ स्थित है?
- (A) नगला जहाज (भरतपुर)
- (B) शेरगढ़ (जोधपुर)
- (C) सामियाना (नागौर)
- (D) आसींद (भीलवाड़ा)
देवबाबा का मुख्य मंदिर भरतपुर जिले के नगला जहाज गाँव में है। यहाँ उनकी पूजा नीम के पेड़ के नीचे की जाती है। वे गुर्जर और ग्वाल समुदाय के रक्षक देवता माने जाते हैं।
125. वीर कल्ला जी राठौड़ की मुख्य पीठ कहाँ स्थित है?
- (A) दुगारी (बूंदी)
- (B) रनेला (सलूम्बर)
- (C) सामलिया (डूंगरपुर)
- (D) आसींद (भीलवाड़ा)
वीर कल्ला जी की मुख्य पीठ उदयपुर जिले के सलूम्बर क्षेत्र के रनेला गाँव में स्थित है। यहाँ उनके छोटे भाई तेजसिंह के वंशज महंत हैं। पास ही कृष्णा कुंवर का मंदिर भी बना है, जो उनकी आस्था का प्रमुख केंद्र है।
126. निम्न में से किस लोकदेवता का जन्म इमलोहा गाँव (सीकर) के राजपूत परिवार में हुआ?
- (A) इलोजी
- (B) भोमिया जी
- (C) बाबा झुंझारजी
- (D) खेतरपाल जी
बाबा झुंझारजी का जन्म सीकर जिले के इमलोहा गाँव में एक राजपूत परिवार में हुआ था। वे अपनी वीरता और बलिदान के कारण लोकदेवता के रूप में पूजे जाते हैं। इनके मेलों में लोग अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हैं और आस्था के प्रतीक स्वरूप पूजा-अर्चना करते हैं।
127. निम्न में से किसकी पूजा हिमाचल प्रदेश में बालकनाथ के नाम से की जाती है?
- (A) गोगाजी
- (B) झरड़ा जी
- (C) पाबूजी
- (D) वीर फत्ता जी
झरड़ा जी को हिमाचल प्रदेश में बालकनाथ के नाम से पूजा जाता है। इनका जन्म फलौदी (जोधपुर) के कोलूमंड गाँव में हुआ था। वे पाबूजी के बड़े भाई बुढ़ों जी राठौड़ के पुत्र थे और बाद में रूपनाथ जी के नाम से भी प्रसिद्ध हुए।
128. लोकदेवता तल्लीनाथ जी का वास्तविक नाम था?
- (A) गांगदेव राठौड़
- (B) उदयसिंह राठौड़
- (C) रूप सिंह राठौड़
- (D) तनू राव भाटी
तल्लीनाथ जी का वास्तविक नाम गांगदेव राठौड़ था। वे जालौर के लोकदेवता और प्रकृति प्रेमी संत कहलाते हैं। उन्होंने अपना जीवन लोककल्याण और अध्यात्म में व्यतीत किया।
129. निम्न में से कौनसे देवता भूमि के रक्षक देवता माने जाते हैं?
- (A) हरिराम जी
- (B) रूपनाथ जी
- (C) भौमिया जी
- (D) खेतरपाल जी
भोमिया जी को भूमि के रक्षक देवता माना जाता है। किसान अपने खेत-खलिहानों में भोमिया जी की स्थापना कर उनकी पूजा करते हैं ताकि उनकी जमीन और फसल पर किसी प्रकार का संकट न आए।
130. किस लोकदेवता के भोपे सर्पदंश से पीड़ित व्यक्ति का इलाज मुँह से जहर चूसकर करते हैं?
- (A) तेजाजी
- (B) केसरिया कुंवर
- (C) गोगाजी
- (D) देवनारायण जी
गोगाजी नागों के देवता माने जाते हैं। उनके भोपे सर्पदंश से पीड़ित व्यक्ति का इलाज मुँह से जहर चूसकर करते हैं। लोक आस्था है कि गोगाजी की कृपा से व्यक्ति सर्पदंश से बच जाता है।
131. वीर फत्ता जी का जन्म स्थान है?
- (A) रीड़ी गाँव (बीकानेर)
- (B) इमलोहा गाँव (सीकर)
- (C) सांथू गाँव (जालौर)
- (D) झोरड़ा गाँव (नागौर)
वीर फत्ता जी का जन्म जालौर जिले के सांथू गाँव में गज्जारणी परिवार में हुआ था। उनका मुख्य मंदिर भी सांथू में है और हर साल भाद्रपद शुक्ल नवमी को यहाँ विशाल मेला भरता है।
132. नागौर के झोरड़ा गाँव में बना मुख्य मंदिर किस लोकदेवता का है?
- (A) हरिराम जी
- (B) झरड़ा जी
- (C) रूपनाथ जी
- (D) केसरिया जी
हरिराम जी का मुख्य मंदिर नागौर जिले के झोरड़ा गाँव में है। यहाँ मूर्ति नहीं होती, बल्कि साँप की बाँबी और चरणचिह्न पूजे जाते हैं। हरिराम जी ने जीवनभर 84 नियमों का पालन किया था।
133. निम्न में से किस लोकदेवता का थान बबूल वृक्ष के नीचे होता है?
- (A) रूपनाथ जी
- (B) हरिराम जी
- (C) मामादेव
- (D) वीर फत्ता जी
मामादेव का थान प्रायः बबूल के वृक्ष के नीचे होता है। ग्रामीण क्षेत्र में लोग मानते हैं कि यहाँ पूजा करने से पशु और परिवार सुरक्षित रहते हैं।
134. निम्न को कौनसा विकल्प सही सुमेलित नहीं है?लोकदेवता – पिता
- (A) वीर बिग्गाजी – राव मोहन जी
- (B) गोगा जी – सवाई भोज जी
- (C) तेजाजी – ताहड़ जी
- (D) हड़बू जी – महाराज सांखला जी
गोगाजी के पिता का नाम जींवराज चौहान था, न कि सवाई भोज। सवाई भोज वास्तव में लोकदेवता देवनारायण जी के पिता थे। यही कारण है कि यह युग्म असुमेलित है।
135. किस लोकदेवता की पूजा करने वाले भोपे वंश वृद्धि नहीं करते?
- (A) मेहाजी
- (B) हड़बूजी
- (C) तल्लीनाथ जी
- (D) मल्लीनाथ जी
मेहाजी मांगलिया के भोपे वंश वृद्धि नहीं करते। वे आजीवन ब्रह्मचर्य और सेवा भाव में जीवन व्यतीत करते हैं। मेहाजी मांगलिया को ‘मांगलियों के इष्ट देवता’ माना जाता है और उनकी पूजा विशेष रूप से मांगलिया जाति द्वारा की जाती है।
136. राजस्थान में दूल्हे के वेश में मरने वाले लोकदेवता हैं?
- (A) देवबाबा
- (B) वीर कल्लाजी
- (C) भूरिया बाबा
- (D) हरिराम जी
वीर कल्लाजी राठौड़ का निधन दूल्हे के वेश में हुआ था। उन्होंने अपने विवाह से पूर्व ही युद्ध में शौर्य और बलिदान का परिचय देते हुए प्राण त्याग दिए। इसीलिए उन्हें विशेष श्रद्धा से याद किया जाता है।
137. निम्न में से किस लोकदेवता के मंदिर में नीम के पत्तों का प्रसाद चढ़ाया जाता है?
- (A) देवबाबा
- (B) भूरिया बाबा
- (C) देवनारायणजी
- (D) मल्लीनाथ जी
देवबाबा के मंदिरों में नीम के पत्तों का प्रसाद चढ़ाया जाता है। उनकी पूजा नीम के पेड़ के नीचे होती है। नीम को शुद्धता और रोग निवारण का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इसे देवबाबा की आराधना से जोड़ा गया है।
138. निम्न में से असत्य कथन कौनसा है?
- (A) तल्लीनाथ जी को 'जालौर के लोकदेवता' कहा जाता है।
- (B) वीर कल्ला जी को केहर, कल्याण, कमधज, योगी कहा जाता है।
- (C) मेहाजी मांगलिया को 'उज्ज्वल छत्री' कहा जाता है।
- (D) पाबूजी को 'विष्णु का अवतार' कहा जाता है।
पाबूजी को ‘लक्ष्मण का अवतार’ माना जाता है। उन्हें गौ रक्षक और ऊँटों के देवता भी कहा जाता है। जबकि विष्णु का अवतार ‘रामदेवजी’ माने जाते हैं।
139. मारवाड़ में सर्वप्रथम ऊँट लाने का श्रेय दिया जाता है?
- (A) पाबूजी
- (B) गोगाजी
- (C) देवनारायण जी
- (D) हड़बूजी
मारवाड़ में सबसे पहले ऊँट लाने का श्रेय पाबूजी को दिया जाता है। इसी कारण उन्हें ‘ऊँटों के देवता’ के रूप में भी पूजा जाता है। रेबारी जाति विशेष रूप से उन्हें अपना आराध्य देव मानती है।
140. निम्न में से असत्य है?
- (A) वीर फत्ताजी – काला व बाला के देवता
- (B) तल्लीनाथ जी – ओरण के देवता
- (C) मेहाजी – मांगलियों के इष्ट देव
- (D) तेजाजी – गायों के मुक्तिदाता
तेजाजी को ‘काला व बाला का देवता’ कहा जाता है, न कि फत्ताजी को। तेजाजी गायों की रक्षा और नागों के देवता के रूप में पूजे जाते हैं।
राजस्थान के लोकदेवता MCQ – सभी भाग:
Part 1 | Part 2 | Part 3 | Part 4 | Part 5 | Part 6 | Part 7 | Part 8 | Part 9 | Part 10 | Part 11
Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.
📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction
✔ Link Copied
👉 Official Discussion Video:
Shiksha247 YouTube Channel