राजस्थान के महल, पैलेस व स्मारक MCQ | Palaces, forts and monuments of Rajasthan Questions
इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान के महल, पैलेस व स्मारक से संबंधित महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं, जो राजस्थान की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी हैं।
इन प्रश्नों में पिछौला झील, हवामहल, उम्मेद भवन, छीतर पैलेस, जसवंत थड़ा, राईका बाग पैलेस, हाड़ौती का ताजमहल, अभेड़ा महल, जन्तर-मन्तर, अल्बर्ट हॉल (जयपुर), खेतड़ी महल, थम्बा महल आदि प्रसिद्ध महल, पैलेस व स्मारक से जुड़े इतिहास, वास्तुकला, निर्माणकर्ता और प्रमुख घटनाओं को शामिल किया गया है।ये MCQ RPSC, RSMSSB, RSSB, REET, Patwar, Police, LDC, Teacher तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। प्रत्येक प्रश्न के साथ सही उत्तर और explanation दिया गया है, जिससे आपकी Rajasthan GK की तैयारी और मजबूत होगी।
- Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
- Topic: राजस्थान के महल, पैलेस व स्मारक
- कुल प्रश्न: 20
✍️ Prepared & Reviewed by:
Shiksha247 Rajasthan GK
Faculty & Content Team
(Since 2021)
📘 RPSC, REET, RSSB & Other Competitive Exam Content Experience
1. मेवाड़ के किस महाराणा ने पिछौला झील में जगनिवास महल बनवाया था?
- (A) महाराणा अमरसिंह प्रथम
- (B) महाराणा कर्णसिंह द्वितीय
- (C) महाराणा जगतसिंह द्वितीय
- (D) महाराणा राजसिंह प्रथम
जगनिवास महल उदयपुर की पिछोला झील में स्थित है। इसका निर्माण महाराणा जगतसिंह द्वितीय ने करवाया। आज इसे "ताज लेक पैलेस होटल" के रूप में जाना जाता है।
2. जयपुर के हवामहल में कितनी मंज़िलें हैं?
- (A) 3
- (B) 4
- (C) 5
- (D) 7
हवामहल जयपुर की प्रसिद्ध इमारत है। इसमें कुल 5 मंज़िलें हैं। इसका निर्माण 1799 ई. में सवाई प्रतापसिंह ने करवाया था।
3. उम्मेद भवन कहाँ स्थित है?
- (A) जयपुर
- (B) उदयपुर
- (C) जोधपुर
- (D) भरतपुर
उम्मेद भवन जोधपुर में है। इसे महाराजा उम्मेद सिंह ने 1928 से 1940 ई. के बीच बनवाया। यह अकाल राहत कार्य के दौरान बनाया गया था। छीतर पत्थर से बना होने के कारण इसे "छीतर पैलेस" भी कहते हैं। यह दुनिया के सबसे बड़े रिहायशी महलों में से एक है।
4. हवामहल का नक्शा किसने बनाया था?
- (A) जय सिंह
- (B) रतन सिंह
- (C) लालचंद उस्ता
- (D) हरि सिंह
हवामहल की डिज़ाइन उस्ताद लालचंद कारीगर ने बनाई थी। इसका निर्माण 1799 ई. में सवाई प्रतापसिंह ने करवाया। यह पाँच मंज़िला इमारत है, जिसमें 953 खिड़कियाँ बनी हैं।
5. जयपुर का हवामहल किसने बनवाया था?
- (A) सवाई जयसिंह
- (B) सवाई प्रतापसिंह
- (C) राजा उदयभान
- (D) राजा मानसिंह
हवामहल का निर्माण सवाई प्रतापसिंह ने 1799 ई. में करवाया। वास्तुकार उस्ताद लालचंद कारीगर थे। इसे राजघराने की महिलाओं के लिए बनाया गया ताकि वे झरोखों से बाहर की गतिविधियाँ देख सकें।
6. निम्न में से कौन सा राजप्रसाद 'छीतर पैलेस' नाम से प्रसिद्ध है?
- (A) बीजोलाई महल
- (B) उम्मेद भवन पैलेस
- (C) शिव निवास पैलेस
- (D) जल महल पैलेस
छीतर पैलेस जोधपुर का उम्मेद भवन है। इसे महाराजा उम्मेद सिंह ने 1928 से 1940 ई. के बीच बनवाया। यह छीतर पत्थर से बना है। आज यह शाही निवास, म्यूजियम और होटल है।
7. हवामहल की पहली मंज़िल का नाम क्या है?
- (A) रत्न मंदिर
- (B) प्रकाश मंदिर
- (C) हवा मंदिर
- (D) प्रताप मंदिर
हवामहल कुल 5 मंज़िलों का बना है। पहली मंज़िल – प्रताप मंदिर (शरद मंदिर), दूसरी मंज़िल – रत्न मंदिर, तीसरी मंज़िल – विचित्र मंदिर, चौथी मंज़िल – प्रकाश मंदिर, पाँचवीं मंज़िल – हवा मंदिर, इसे बिना नींव के समतल ज़मीन पर बनाया गया है।
8. जसवंत थड़ा कहाँ स्थित है?
- (A) बीकानेर
- (B) आमेर
- (C) उदयपुर
- (D) जोधपुर
जसवंत थड़ा जोधपुर में है। इसे 1906 ई. में महाराजा सरदार सिंह ने अपने पिता जसवंत सिंह द्वितीय की याद में बनवाया। यह सफेद संगमरमर से बना सुंदर स्मारक है। इसे "मारवाड़ का ताजमहल" भी कहा जाता है।
9. हवामहल के बारे में सही कथन कौन सा है?
- (A) इसका निर्माण प्रतापसिंह ने 1799 में करवाया था और यह पाँच मंज़िला है।
- (B) इसका निर्माण प्रतापसिंह ने 1790 में करवाया था और यह दस मंज़िला है।
- (C) इसका निर्माण राजा मानसिंह ने 1600 में करवाया था और यह सात मंज़िला है।
- (D) इसका निर्माण जयसिंह ने 1707 में करवाया था और यह छह मंज़िला है।
हवामहल जयपुर में स्थित है। इसका निर्माण सवाई प्रतापसिंह ने 1799 ई. में करवाया। यह पाँच मंज़िला इमारत है। इसकी डिज़ाइन उस्ताद लालचंद कारीगर ने बनाई थी।
10. जोधपुर में स्थित राईका बाग पैलेस का निर्माण किस शासक के कार्यकाल में करवाया गया था?
- (A) अजीत सिंह
- (B) जसवंत सिंह प्रथम
- (C) सरदार सिंह
- (D) जसवंत सिंह द्वितीय
राईका बाग पैलेस जोधपुर में स्थित है। इसका निर्माण महाराजा जसवंत सिंह प्रथम के समय 1663-64 ई. में हुआ। इसे उनकी रानी जसवंतेदे (जसरंग दे) ने बनवाया।
11. हाड़ौती का ताजमहल' किसे कहा जाता है?
- (A) जगमंदिर महल
- (B) अभेड़ा महल
- (C) बादल महल
- (D) अबला मीणी का महल
अबला मीणी का महल को हाड़ौती का ताजमहल कहा जाता है।
12. अभेड़ा महल कहाँ स्थित है?
- (A) कोटा
- (B) बूंदी
- (C) बारां
- (D) झालावाड़
अभेड़ा महल कोटा में स्थित है।
13. डीग के जल महलों में सर्वाधिक निर्माण किस शासक ने करवाए थे?
- (A) सूरजमल
- (B) बदनसिंह
- (C) जवाहर सिंह
- (D) रणजीत सिंह
14. जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस के निर्माता कौन हैं?
- (A) महाराजा जसवंत सिंह द्वितीय
- (B) महाराजा सूर सिंह
- (C) महाराजा सरदार सिंह
- (D) महाराजा उम्मेद सिंह
उम्मेद भवन पैलेस का निर्माण महाराजा उम्मेद सिंह ने करवाया। यह 1928 से 1940 ई. के बीच अकाल राहत कार्य के रूप में बना।
15. किस वर्ष जयपुर वैधशाला 'जन्तर-मन्तर' को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता दी गई?
- (A) वर्ष 2011
- (B) वर्ष 2010
- (C) वर्ष 2012
- (D) वर्ष 2013
जयपुर का जंतर-मंतर वर्ष 2010 में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित हुआ।
16. निम्नलिखित युग्मों को सही सुमेलित कीजिए- (A) गजनेर महल – बीकानेर (B) होप सर्कस – टॉक (C) जल महल – जयपुर (D) सुनहरी कोठी – अलवर
- (A) 2143
- (B) 2134
- (C) 4321
- (D) 4312
गजनेर महल – बीकानेर, होप सर्कस – टॉक, जल महल – जयपुर, सुनहरी कोठी – अलवर
17. अल्बर्ट हॉल (जयपुर) के सामने भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ कब ली थी?
- (A) 10 दिसम्बर, 2023
- (B) 15 दिसम्बर, 2023
- (C) 22 दिसम्बर, 2023
- (D) 28 दिसम्बर, 2023
भजनलाल शर्मा ने 15 दिसम्बर, 2023 को अल्बर्ट हॉल, जयपुर के सामने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
18. अल्बर्ट हॉल (जयपुर) के निर्माता कौन थे?
- (A) मानांसिंह द्वितीय
- (B) सवाई प्रतापसिंह
- (C) ईश्वरी सिंह
- (D) रामसिंह द्वितीय
अल्बर्ट हॉल का निर्माण जयपुर के महाराजा रामसिंह द्वितीय ने करवाया।
19. खेतड़ी महल कहाँ स्थित है?
- (A) बिसाऊ
- (B) नवलगढ़
- (C) संशन
- (D) खेतड़ी
खेतड़ी महल झुंझुनूं जिले के संशन में स्थित है। इसे खेतड़ी के महाराजा भोपाल सिंह ने 1760 ई. में बनवाया। यह गर्मियों में विश्राम के लिए तैयार कराया गया था।
20. तीन मंजिला बना हुआ थम्बा महल कहाँ पर स्थित है?
- (A) निम्बाहेड़ा (चितौड़गढ़)
- (B) आहड़ (उदयपुर)
- (C) संशन
- (D) मंडोर (जोधपुर)
तीन मंजिला थम्बा महल मंडोर (जोधपुर) में स्थित है।
Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.
📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction
✔ Link Copied
👉 Official Discussion Video:
Shiksha247 YouTube Channel
📚 Explore More Study Material
📢 Daily Exam Updates & Free Study Material
GK • MCQ • PYQ • Job Alerts • Govt Schemes
WhatsApp / Telegram / App par daily verified updates paayein