राजस्थान के महल, पैलेस व स्मारक MCQ (Palaces and Monuments of Rajasthan) – Part 10
इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान के महल, पैलेस व स्मारक से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं। इन प्रश्नों में सामोद महल, जयपुर का जंतर मंतर, जसवंत थड़ा, अल्बर्ट हॉल, सुख महल बूंदी, लालगढ़ महल, त्रिपोलिया गेट सिटी पैलेस, जयपुर, गजनेर पैलेस बीकानेर, चन्द्र महल सिटी पैलेस, जंतर मंतर आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।
ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police SI & Constable, LDC, VDO, Agriculture Supervisor, Fireman, Woman Superwiser, REET, Teacher, वनपाल, वनरक्षक तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।
- Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
- Topic: राजस्थान के महल, पैलेस व स्मारक
- कुल प्रश्न: 20
- Last Updated:
✍️ Prepared & Reviewed by:
Shiksha247 Rajasthan GK
Faculty & Content Team
(Since 2021)
181. सामोद महल किसके भित्ति चित्रों के लिए प्रसिद्ध है?
- (A) जैन धर्म
- (B) हिन्दू धर्म
- (C) बौद्ध धर्म
- (D) इस्लाम धर्म
सामोद महल के भित्ति चित्र हिन्दू धर्म की कथाओं पर आधारित हैं। इनमें कृष्ण लीला और रामायण के दृश्य प्रमुख हैं।
182. जयपुर के जंतर मंतर में कितने खगोलीय यंत्र हैं?
- (A) 12
- (B) 16
- (C) 19
- (D) 24
जयपुर का जंतर मंतर पाँच वेधशालाओं में सबसे बड़ा है। इसमें कुल 19 खगोलीय यंत्र हैं। यह 2010 में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित हुआ।
183. किस महल को "आई बॉल" भी कहा जाता है?
- (A) हवामहल
- (B) जलमहल
- (C) विजय महल
- (D) सामोद महल
जलमहल को "आई बॉल" कहा जाता है। यह मानसागर झील के मध्य स्थित है। इसका निर्माण सवाई जयसिंह ने करवाया था।
184. जोधपुर स्थित उम्मेद भवन पैलेस का निर्माण किसने करवाया था?
- (A) जसवंत सिंह द्वितीय
- (B) सरदार सिंह
- (C) उम्मेद सिंह
- (D) तख्तसिंह
उम्मेद भवन पैलेस का निर्माण महाराजा उम्मेद सिंह ने करवाया। यह 1928 से 1940 ई. के बीच अकाल राहत कार्य के रूप में बना। इसे "छीतर पैलेस" भी कहा जाता है।
185. जयपुर के सिटी पैलेस में 'पोथीखाना' क्या है?
- (A) राजदरबार
- (B) पुस्तकालय
- (C) सैनिक निवास
- (D) अतिथि गृह
पोथीखाना राजपरिवार का निजी पुस्तकालय है। इसमें प्राचीन पांडुलिपियाँ और दुर्लभ ग्रंथ संग्रहित हैं।
186. सामोद महल का निर्माण किस वर्ष हुआ था?
- (A) 1550 ई.
- (B) 1600 ई.
- (C) 1625 ई.
- (D) 1700 ई.
सामोद महल का निर्माण 1550 ई. में हुआ। इसका निर्माण रावल श्योसिंह ने करवाया था। यह महल भित्तिचित्रों और कलात्मक सजावट के लिए प्रसिद्ध है।
187. जसवंत थड़ा' किस शैली में निर्मित है?
- (A) संगमरमर की नक्काशी शैली
- (B) लाल बलुआ पत्थर शैली
- (C) यूरोपीय शैली
- (D) राजपूत-मुगल मिश्रित शैली
जसवंत थड़ा सफेद संगमरमर से बना हुआ है। इसे 1899 ई. में सरदार सिंह ने अपने पिता जसवंत सिंह द्वितीय की याद में बनवाया। इसे "मारवाड़ का ताजमहल" भी कहा जाता है।
188. जलमहल' किस झील में स्थित है?
- (A) फतेहसागर झील
- (B) पिछोला झील
- (C) मानसागर झील
- (D) स्वरूपसागर झील
जलमहल जयपुर की मानसागर झील के बीच स्थित है। इसका निर्माण सवाई जयसिंह ने करवाया था। यह पाँच मंजिला महल है।
189. हवामहल' को भगवान कृष्ण के मुकुट की आकृति में किसने डिज़ाइन किया था?
- (A) लालचंद उस्ता
- (B) विद्याधर भट्टाचार्य
- (C) जैकब
- (D) मूलर
हवामहल को लालचंद उस्ता ने डिजाइन किया। इसे 1799 ई. में सवाई प्रतापसिंह ने बनवाया। यह पाँच मंजिला भवन है जिसमें 953 झरोखे हैं।
190. बीकानेर का 'लालगढ़ महल' किसके नाम पर बना?
- (A) लाल सिंह
- (B) लालचंद
- (C) लालाराम
- (D) लालभान
लालगढ़ महल महाराजा गंगासिंह ने अपने पिता लाल सिंह की स्मृति में बनवाया। इसका निर्माण 1902 ई. में प्रारंभ हुआ। यह लाल दुलमेरा पत्थरों से यूरोपीय शैली में निर्मित है।
191. जयपुर का 'जंतर मंतर' यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में कब शामिल हुआ?
- (A) 2008
- (B) 2010
- (C) 2011
- (D) 2013
जयपुर का जंतर मंतर 31 जुलाई 2010 को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ। यह राजस्थान की पहली और भारत की 23वीं सांस्कृतिक धरोहर है।
192. अल्बर्ट हॉल' का निर्माण किस वास्तुकार ने किया?
- (A) जैकब
- (B) लालचंद
- (C) विद्याधर
- (D) मूलर
अल्बर्ट हॉल का डिज़ाइन सैम्युअल स्विंटन जैकब ने तैयार किया। इसका निर्माण 1876 ई. में शुरू हुआ। यह इंडो-सारासेनिक शैली का उदाहरण है।
193. जयपुर के सिटी पैलेस में 'मुबारक महल' का निर्माण किसने करवाया था?
- (A) सवाई जयसिंह
- (B) माधोसिंह द्वितीय
- (C) प्रतापसिंह
- (D) ईश्वरी सिंह
मुबारक महल का निर्माण 1900 ई. में सवाई माधोसिंह द्वितीय ने करवाया। इसे विदेशी मेहमानों के ठहरने हेतु बनवाया गया था। इसका डिज़ाइन स्विंटन जैकब ने तैयार किया।
194. सुख महल' कहाँ स्थित है?
- (A) कोटा
- (B) बूंदी
- (C) डूंगरपुर
- (D) अलवर
सुख महल बूंदी में स्थित है। इसका निर्माण राजा विष्णु सिंह ने करवाया। यह जैतसागर झील के किनारे बना हुआ है।
195. लालगढ़ महल' का उद्घाटन किसने किया था?
- (A) लॉर्ड हार्डिंग
- (B) लॉर्ड डफरिन
- (C) लॉर्ड माउंटबेटन
- (D) लॉर्ड कर्जन
लालगढ़ महल का उद्घाटन 24 नवम्बर 1915 को लॉर्ड हार्डिंग द्वारा किया गया। इसका डिज़ाइन सैम्युअल स्विंटन जैकब ने तैयार किया।
196. जयपुर का 'त्रिपोलिया गेट' कहाँ स्थित है?
- (A) आमेर किला
- (B) हवामहल
- (C) सिटी पैलेस
- (D) जंतर मंतर
त्रिपोलिया गेट सिटी पैलेस, जयपुर में स्थित है। यह सिटी पैलेस का मुख्य द्वार है।
197. गजनेर पैलेस' कहाँ स्थित है?
- (A) बीकानेर
- (B) जैसलमेर
- (C) उदयपुर
- (D) कोटा
गजनेर पैलेस बीकानेर में स्थित है। इसका निर्माण गजसिंह ने करवाया। यह गजनेर झील के किनारे स्थित है और शिकारगृह के रूप में प्रयुक्त हुआ।
198. जयपुर के सिटी पैलेस में 'चन्द्र महल' किस शासक ने बनवाया था?
- (A) सवाई जयसिंह द्वितीय
- (B) प्रतापसिंह
- (C) ईश्वरी सिंह
- (D) माधोसिंह प्रथम
चन्द्र महल सिटी पैलेस का मुख्य महल है। इसका निर्माण सवाई जयसिंह द्वितीय ने करवाया। यह सात मंजिला है और आज भी शाही परिवार यहीं निवास करता है।
199. जंतर मंतर' का निर्माण किस शासक ने करवाया था?
- (A) सवाई प्रतापसिंह
- (B) सवाई जयसिंह द्वितीय
- (C) माधोसिंह द्वितीय
- (D) ईश्वरी सिंह
जंतर मंतर का निर्माण सवाई जयसिंह द्वितीय ने 1724 से 1734 ई. के बीच करवाया। यह पाँच स्थानों पर बनाए गए वेधशालाओं में सबसे बड़ा है।
200. पन्ना मीणी की बावड़ी' कहाँ स्थित है?
- (A) बूंदी
- (B) जयपुर
- (C) जोधपुर
- (D) उदयपुर
पन्ना मीणी की बावड़ी जयपुर में आमेर किले के पास स्थित है। यह प्राचीन बावड़ी अपनी कलात्मकता के लिए प्रसिद्ध है।
राजस्थान के महल, पैलेस व स्मारक MCQ – सभी भाग:
Part 1 | Part 2 | Part 3 | Part 4 | Part 5 | Part 6 | Part 7 | Part 8 | Part 9 | Part 10
Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.
📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction
✔ Link Copied
👉 Official Discussion Video:
Shiksha247 YouTube Channel