राजस्थान के महल, पैलेस व स्मारक MCQ Questions with Answers

राजस्थान के महल, पैलेस व स्मारक MCQ (Palaces and Monuments of Rajasthan) – Part 2

इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान के महल, पैलेस व स्मारक से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं। इन प्रश्नों में जसवंत थड़ा, अढ़ाई दिन का झोंपड़ा, सिटी पैलेस, जलमहल जयपुर, मेयो कॉलेज, सुनहरी कोठी, गजनेर पैलेस बीकानेर, खेतड़ी महल, लाल घंटाघर, हवामहल आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।

ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police SI & Constable, LDC, VDO, Agriculture Supervisor, Fireman, Woman Superwiser, REET, Teacher, वनपाल, वनरक्षक तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

  • Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
  • Topic: राजस्थान के महल, पैलेस व स्मारक
  • कुल प्रश्न: 20
  • Last Updated:

✍️ Prepared & Reviewed by:
Shiksha247 Rajasthan GK Faculty & Content Team (Since 2021)

📢 Daily Latest Updates ke liye Join Krein:

21. राजस्थान का ताजमहल' के नाम से किसे जाना जाता है?

  • (A) काकाजी की दरगाह
  • (B) अबला मीणी का महल
  • (C) तलहटी महल
  • (D) जसवंत थड़ा

जोधपुर स्थित जसवंत थड़ा को "राजस्थान का ताजमहल" कहा जाता है। यह सफेद संगमरमर से बना है। इसका निर्माण 1906 ई. में हुआ।

22. अजमेर स्थित 'अढ़ाई दिन का झोंपड़ा' को किसने संस्कृत पाठशाला से मस्जिद में बदल दिया था?

  • (A) मोहम्मद ग़ौरी
  • (B) इल्तुतमिश
  • (C) कुतुबुद्दीन ऐबक
  • (D) शेरशाह सूरी

अढ़ाई दिन का झोंपड़ा मूल रूप से संस्कृत विद्यालय था। कुतुबुद्दीन ऐबक ने इसे मस्जिद में बदल दिया। अजमेर में स्थित यह इमारत भारत की प्राचीन मस्जिदों में से एक है।

23. जयपुर स्थित जलमहल के निर्माता कौन थे?

  • (A) माधोसिंह द्वितीय
  • (B) सवाई प्रतापसिंह
  • (C) ईश्वरी सिंह
  • (D) सवाई जयसिंह

जलमहल जयपुर में मान सागर झील के बीच स्थित है। इसका निर्माण सवाई जयसिंह ने करवाया।

24. मेयो कॉलेज के भवन का उद्घाटन किसने किया था?

  • (A) लार्ड डफरीन
  • (B) लार्ड विलियम बैंटिक
  • (C) एडवर्ड ब्रेडफोर्ड
  • (D) लाई लिनलिथगो

मेयो कॉलेज का निर्माण 1877 से 1885 ई. के बीच हुआ। इसका उद्घाटन 7 नवम्बर, 1885 को लार्ड डफरीन ने किया।

25. मेयो कॉलेज में प्रवेश लेने वाला प्रथम छात्र कौन था?

  • (A) माधोसिंह (जयपुर)
  • (B) प्रतापसिंह (अलवर)
  • (C) मंगलसिंह (अलवर)
  • (D) किशनसिंह (भरतपुर)

मेयो कॉलेज का पहला छात्र अलवर के महाराजकुमार मंगलसिंह थे।

26. गोल्डन मैन्शन (सुनहरी कोठी) किस जिले में स्थित है?

  • (A) टाँक
  • (B) बाँरा
  • (C) कोटा
  • (D) बूंदी

सुनहरी कोठी राजस्थान के टाँक जिले में स्थित है।

27. गजनेर पैलेस नामक महल के निर्माता कौन हैं?

  • (A) गंगा सिंह
  • (B) सार्दुल सिंह
  • (C) डूंगर सिंह
  • (D) गजसिंह

गजनेर पैलेस बीकानेर में स्थित है। इसका निर्माण गजसिंह ने करवाया था।

28. जोधपुर स्थित जसवंत थड़ा का निर्माण किसने करवाया था?

  • (A) सरदार सिंह
  • (B) जसवंत सिंह द्वितीय
  • (C) उम्मेद सिंह
  • (D) तख्त सिंह

जसवंत थड़ा का निर्माण महाराजा सरदार सिंह ने 1899 ई. में करवाया। यह उनके पिता जसवंत सिंह द्वितीय की याद में बनवाया गया।

29. किस महल को 'शेखावाटी का हवामहल' कहा जाता है?

  • (A) सिंघानिया हवेली
  • (B) खेतड़ी महल
  • (C) नादिन ला प्रिन्स हवेली
  • (D) सोने चाँदी की हवेली

खेतड़ी महल को "शेखावाटी का हवामहल" कहा जाता है। इसे राजस्थान का दूसरा हवामहल भी कहते हैं।

30. चूरू में धर्म स्तूप को इस रूप में भी जाना जाता है?

  • (A) पीथाना महल
  • (B) चूरू पैलेस
  • (C) धर्म द्वार
  • (D) लाल घंटाघर

चूरू का धर्म स्तूप "लाल घंटाघर" के नाम से भी प्रसिद्ध है।

31. हवामहल की मंजिलों का सही क्रम क्या है?

  • (A) शरद मंदिर, रत्न मंदिर, विचित्र मंदिर, प्रकाश मंदिर, हवा मंदिर
  • (B) शरद मंदिर, विचित्र मंदिर, हवा मंदिर, रत्न मंदिर, प्रकाश मंदिर
  • (C) प्रकाश मंदिर, रत्न मंदिर, हवा मंदिर, भारद मंदिर, विचित्र मंदिर
  • (D) विचित्र मंदिर, प्रकाश मंदिर, रत्न मंदिर, हवा मंदिर, शरद मंदिर

हवामहल कुल 5 मंजिलों का है। 1st मंज़िल – शरद मंदिर (प्रताप मंदिर), 2nd मंज़िल – रत्न मंदिर, 3rd मंज़िल – विचित्र मंदिर, 4th मंज़िल – प्रकाश मंदिर, 5th मंज़िल – हवा मंदिर

32. उदयपुर के राजमहल (सिटी पैलेस) का निर्माण किसने करवाया था?

  • (A) उदयसिंह
  • (B) जगतसिंह द्वितीय
  • (C) कर्णसिंह
  • (D) जगतसिंह प्रथम

उदयपुर का सिटी पैलेस सबसे बड़ा महल परिसर है। इसका निर्माण महाराणा उदयसिंह ने करवाया था। इसके बाद अन्य शासकों ने भी इसमें कई भाग जोड़वाए।

33. निम्न में से कौनसा भवन अलवर में नहीं है?

  • (A) विजयमंदिर पैलेस
  • (B) होप सर्कस
  • (C) सिटी पैलेस
  • (D) केसर निवास महल

विजयमंदिर पैलेस, होप सर्कस और सिटी पैलेस – ये सभी अलवर में हैं। केसर निवास महल सिरोही में स्थित है।

34. जयपुर के सिटी पैलेस के किस भाग पर 1 जनवरी 2017 को 25 रुपये का डाक टिकट जारी किया गया था?

  • (A) मुबारक महल
  • (B) चन्द्र महल
  • (C) सिरह ड्योढी
  • (D) पिकॉक गेट

सिटी पैलेस के प्रीतम निवास चौक में चार कलात्मक द्वार बने हैं। इनमें से "पिकॉक गेट" (मयूर द्वार) पर 25 रुपये का डाक टिकट जारी हुआ। अन्य द्वार हैं – कमल द्वार, लहरिया द्वार और गुलाब द्वार।

35. काठ का रैन बसेरा कहाँ पर स्थित है?

  • (A) कोटा
  • (B) बाँसवाड़ा
  • (C) डूंगरपुर
  • (D) झालावाड़

काठ का रैन बसेरा झालावाड़ जिले में स्थित है।

36. डूंगरपुर का 'एक थम्बिया महल' किस झील के किनारे बना है?

  • (A) फूलसागर
  • (B) छत्रविलास तालाब
  • (C) गैप सागर
  • (D) उदयसागर

डूंगरपुर में गैप सागर झील के किनारे यह महल स्थित है। इसका निर्माण महारावल शिवसिंह ने करवाया। यह उनकी माता ज्ञानकुंवर की स्मृति में शिवज्ञानेश्वर शिवालय के रूप में बनवाया गया था।

37. अजमेर स्थित अढ़ाई दिन का झोंपड़ा मूलतः एक संस्कृत पाठशाला थी, उसका निर्माण किसने करवाया था?

  • (A) पृथ्वीराज तृतीय
  • (B) विग्रहराज चतुर्थ
  • (C) विग्रहराज तृतीय
  • (D) सोमेश्वर

अढ़ाई दिन का झोंपड़ा पहले संस्कृत विद्यालय था। इसे चौहान शासक विग्रहराज चतुर्थ ने बनवाया। बाद में कुतुबुद्दीन ऐबक ने इसे मस्जिद में बदल दिया।

38. जैसलमेर में सिलावटियों द्वारा बनाकर महारावल बेरीशाल को भेंट किया गया महल कौनसा था?

  • (A) बादल विलास महल
  • (B) पटवों की हवेली
  • (C) नौलखा महल
  • (D) रानी महल

जैसलमेर के सिलावटियों ने 1884 ई. में बादल विलास महल बनवाया। इसे उन्होंने महारावल बेरीशाल सिंह को भेंट किया। इसमें पाँच मंजिला "ताजिया टॉवर" प्रसिद्ध है। यह राजस्थान का सबसे ऊँचा बादल महल माना जाता है।

39. निम्न में से किसका निर्माण अकाल राहत कार्यों में नहीं हुआ?

  • (A) अजीत भवन पैलेस
  • (B) अल्बर्ट हॉल
  • (C) गजनेर महल
  • (D) उम्मेद भवन पैलेस

अल्बर्ट हॉल, गजनेर महल और उम्मेद भवन – ये अकाल राहत कार्यों में बने। अजीत भवन पैलेस अकाल राहत कार्यों में नहीं बना।

40. सिसोदिया रानी का बाग महल कहाँ स्थित है?

  • (A) चित्तौड़गढ़
  • (B) उदयपुर
  • (C) डूंगरपुर
  • (D) जयपुर

सिसोदिया रानी का बाग महल जयपुर में स्थित है। इसे महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय ने अपनी रानी के लिए बनवाया।

राजस्थान के महल, पैलेस व स्मारक MCQ – सभी भाग:
Part 1 | Part 2 | Part 3 | Part 4 | Part 5 | Part 6 | Part 7 | Part 8 | Part 9 | Part 10

❓ Question / Doubt / Correction?

Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.

📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction



👉 Official Discussion Video:
Shiksha247 YouTube Channel
📱 Shiksha247 App
Test Series • eBooks • PYQ • Solved Papers
Download App
Scroll to Top