राजस्थान के महल, पैलेस व स्मारक MCQ (Palaces and Monuments of Rajasthan) – Part 3
इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान के महल, पैलेस व स्मारक से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं। इन प्रश्नों में सुनहरी कोठी टोंक, जोगी महल रणथम्भौर (सवाई माधोपुर), जहाँगीर महल पुष्कर (अजमेर), चोखोलाव महल जोधपुर, जगमंदिर, दिवेर का विजय स्मारक राजसमंद, डूंगरपुर का जूना महल, उदयविलास महल डूंगरपुर, मुबारक महल – सीकर, सुनहरी कोठी – टोंक आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।
ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police SI & Constable, LDC, VDO, Agriculture Supervisor, Fireman, Woman Superwiser, REET, Teacher, वनपाल, वनरक्षक तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।
- Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
- Topic: राजस्थान के महल, पैलेस व स्मारक
- कुल प्रश्न: 20
- Last Updated:
✍️ Prepared & Reviewed by:
Shiksha247 Rajasthan GK
Faculty & Content Team
(Since 2021)
41. हवा महल में 983 झरोखे हैं। सही कथन कौन-सा/से है?
- (A) 2 और 3
- (B) 1, 2 और 3
- (C) 1 और 3
- (D) 1 और 2
हवामहल का निर्माण 1799 ई. में महाराजा सवाई प्रताप सिंह ने करवाया। इसे उस्ताद लालचंद ने डिज़ाइन किया। हवामहल पाँच मंजिला है। इसमें कुल 953 झरोखे बने हैं, 983 नहीं। यह गुलाबी व लाल बलुआ पत्थर से बना है।
42. सुनहरी कोठी कहाँ स्थित है?
- (A) टोंक
- (B) बूंदी
- (C) जैसलमेर
- (D) झुंझुनूं
सुनहरी कोठी टोंक में स्थित है। इसे "Golden Mansion of Tonk" भी कहते हैं। यहाँ पच्चीकारी और मीनाकारी का उत्कृष्ट काम देखने को मिलता है।
43. टोंक की सुनहरी कोठी का निर्माण किसने करवाया था?
- (A) नवाब वाजिद अली शाह
- (B) नवाब अमीर खान
- (C) नवाब बिरजिस कद्र
- (D) नवाब मुहम्मद इब्राहीम खान
सुनहरी कोठी का प्रथम निर्माण 1824 ई. में नवाब वजीउद्दौला ने करवाया। दूसरी मंजिल का निर्माण 1870 ई. में नवाब मोहम्मद इब्राहीम खान ने करवाया। यह नृत्य, संगीत और सभाओं के लिए प्रयुक्त होती थी।
44. जोगी महल' कहाँ स्थित है?
- (A) वन बिहार अभयारण्य
- (B) सरिस्का अभयारण्य
- (C) रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान
- (D) केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान
जोगी महल रणथम्भौर किले के प्रवेश द्वार के पास स्थित है। यह सवाई माधोपुर जिले में है। यहाँ योगी समाज के लोग साधना करते थे। राणा हम्मीर के राजगुरु सत्यनाथ की समाधि भी यहाँ है।
45. जोगी महल किस शहर में स्थित है?
- (A) चित्तौड़गढ़
- (B) मेहरानगढ़
- (C) लोहागढ़
- (D) रणथम्भौर
जोगी महल रणथम्भौर (सवाई माधोपुर) में है। इसका सामरिक उपयोग सैनिकों के विश्राम स्थल के रूप में होता था। गुरु सत्यनाथ की 36 खंभों वाली छतरी यहाँ बनी है।
46. राजस्थान में जहाँगीर का महल कहाँ स्थित है?
- (A) डीग
- (B) किशनगढ़
- (C) पुष्कर
- (D) अजमेर
जहाँगीर महल पुष्कर (अजमेर) में वराह घाट के पास स्थित है। इसे सलीम (जहाँगीर) ने अपने प्रवास के समय बनवाया था।
47. ओरछा का जहाँगीर महल किसने बनवाया था?
- (A) वीर सिंह देव बुंदेला
- (B) अबुल फज़ल
- (C) जुझार सिंह
- (D) जहाँगीर
ओरछा का जहाँगीर महल वीर सिंह बुंदेला ने बनवाया। राजस्थान में जहाँगीर महल (सलीम महल) पुष्कर में स्थित है।
48. जोधपुर के 'जसवंत थड़ा' का निर्माण किसने करवाया था?
- (A) महाराजा बख्त सिंह
- (B) महाराजा सरदार सिंह
- (C) महाराजा उम्मेद सिंह
- (D) महाराजा विजय सिंह
जसवंत थड़ा का निर्माण 1899 ई. में महाराजा सरदार सिंह ने किया। यह उनके पिता जसवंत सिंह द्वितीय की स्मृति में बनवाया गया था। इसे "राजस्थान का ताजमहल" भी कहा जाता है।
49. चोखोलाव महल' कहाँ स्थित है?
- (A) हनुमानगढ़ दुर्ग
- (B) आमेर दुर्ग
- (C) जोधपुर दुर्ग
- (D) बीकानेर दुर्ग
चोखोलाव महल जोधपुर दुर्ग (मेहरानगढ़ किला) में है। यह भित्ति चित्रों के लिए प्रसिद्ध है। जोधपुर दुर्ग में मोती महल, फतेह महल, फूल महल और तख्त विलास भी प्रमुख हैं।
50. जल महल कहाँ स्थित है?
- (A) मान सागर झील में
- (B) रामगढ़ झील में
- (C) तालकटोरा झील में
- (D) माओठा झील में
जलमहल जयपुर की मान सागर झील के बीच स्थित है। मान सागर झील का निर्माण 1610 ई. में मानसिंह प्रथम ने करवाया था। जलमहल का निर्माण सवाई जयसिंह ने करवाया। यह पाँच मंजिला इमारत है, जिसे "आई बॉल" भी कहा जाता है।
51. किस महल में 'माणक चौक', 'मयूर चौक', 'कृष्णा विलास महल' व 'वाणी विलास महल' स्थित हैं?
- (A) जयपुर सिटी पैलेस
- (B) अलवर सिटी पैलेस
- (C) उदयपुर सिटी पैलेस
- (D) डीग के महल
ये सभी स्थल उदयपुर सिटी पैलेस के भाग हैं। सिटी पैलेस का निर्माण महाराणा उदयसिंह ने प्रारम्भ किया था। यह महल परिसर उदयपुर का मुख्य आकर्षण है।
52. उदयपुर के जगमंदिर का निर्माण किस शासक ने प्रारम्भ करवाया था?
- (A) महाराणा उदयसिंह
- (B) महाराणा जगतसिंह प्रथम
- (C) महाराणा कर्णसिंह
- (D) महाराणा जगतसिंह द्वितीय
जगमंदिर का निर्माण 1620 ई. में महाराणा कर्णसिंह ने शुरू करवाया। इसे 1651 ई. में महाराणा जगतसिंह प्रथम ने पूरा करवाया। यह पिछोला झील में स्थित प्रसिद्ध महल है।
53. दिवेर का विजय स्मारक किस जिले में स्थित है?
- (A) उदयपुर
- (B) चित्तौड़गढ़
- (C) भीलवाड़ा
- (D) राजसमंद
दिवेर का विजय स्मारक राजसमंद जिले में स्थित है। यह स्मारक महाराणा प्रताप की विजय को दर्शाता है।
54. अपने भित्ति चित्रों और कलात्मकता के लिए प्रसिद्ध डूंगरपुर के जूना महल का निर्माण किसने करवाया था?
- (A) रावल वीरसिंह देव
- (B) महारावल आसकरण
- (C) महारावल शिवसिंह
- (D) महारावल पुंजराज
डूंगरपुर का जूना महल रावल वीरसिंह देव ने बनवाया। यह भित्ति चित्रों और कलात्मक कारीगरी के लिए प्रसिद्ध है।
55. उदयविलास महल कहाँ स्थित है?
- (A) उदयपुर
- (B) चित्तौड़गढ़
- (C) डूंगरपुर
- (D) राजसमंद
उदयविलास महल डूंगरपुर में स्थित है। यह गैप सागर झील के किनारे बना हुआ है।
56. निम्नलिखित का मिलान कीजिए (महल-स्थान) मुबारक महल – (3) सीकर, सुनहरी कोठी – (2) टोंक, रेशमा महल – (1) डूंगरपुर
- (A) A. 213
- (B) B. 231
- (C) C. 321
- (D) D. 312
मुबारक महल – सीकर, सुनहरी कोठी – टोंक, रेशमा महल – डूंगरपुर
57. कौनसा भवन 'हाड़ौती का हवामहल' कहलाता है?
- (A) जगमंदिर
- (B) अभेड़ा महल
- (C) अबला मीणी का महल
- (D) सूख महल
अभेड़ा महल को "हाड़ौती का हवामहल" कहा जाता है। इसका निर्माण महाराव अभयसिंह हाड़ा ने करवाया। यह चम्बल नदी किनारे स्थित है और अपने तालाबों व उद्यानों के लिए प्रसिद्ध है।
58. कौनसा स्थान अपने 'जलमहलों' के लिए प्रसिद्ध है?
- (A) डीग
- (B) बयाना
- (C) आमेर
- (D) कैथून
डीग जलमहलों के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ का निर्माण कार्य बदनसिंह ने प्रारम्भ किया और सूरजमल ने इसे आगे बढ़ाया।
59. स्वरूप निवास / केसर निवास महल कहाँ स्थित है?
- (A) उदयपुर
- (B) बाड़मेर
- (C) सिरोही
- (D) जालौर
स्वरूप निवास/केसर निवास महल सिरोही में स्थित है।
60. निहाले टावर नामक घंटाघर कहाँ स्थित है?
- (A) भरतपुर
- (B) अलवर
- (C) धौलपुर
- (D) करौली
निहाले टावर धौलपुर में स्थित है। इसका निर्माण 1880 ई. में राजा निहाल सिंह ने शुरू करवाया। यह 1910 ई. में महाराजा रामसिंह के समय पूरा हुआ।
राजस्थान के महल, पैलेस व स्मारक MCQ – सभी भाग:
Part 1 | Part 2 | Part 3 | Part 4 | Part 5 | Part 6 | Part 7 | Part 8 | Part 9 | Part 10
Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.
📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction
✔ Link Copied
👉 Official Discussion Video:
Shiksha247 YouTube Channel