राजस्थान के महल, पैलेस व स्मारक MCQ Questions with Answers

राजस्थान के महल, पैलेस व स्मारक MCQ (Palaces and Monuments of Rajasthan) – Part 5

इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान के महल, पैलेस व स्मारक से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं। इन प्रश्नों में पंचमहल बैराठ (वैराटनगर), मानगढ़ धाम बाँसवाड़ा, विजयमंदिर पैलेस अलवर, तख्तेशाही महल जयपुर, सिलीसेढ़ पैलेस अलवर, अढ़ाई दिन का झोंपड़ा अजमेर, पुर्जन विहार अलवर, मेयो कॉलेज, अजमेर, जुबली क्लॉक टॉवर अजमेर, सरिस्का पैलेस आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।

ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police SI & Constable, LDC, VDO, Agriculture Supervisor, Fireman, Woman Superwiser, REET, Teacher, वनपाल, वनरक्षक तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

  • Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
  • Topic: राजस्थान के महल, पैलेस व स्मारक
  • कुल प्रश्न: 20
  • Last Updated:

✍️ Prepared & Reviewed by:
Shiksha247 Rajasthan GK Faculty & Content Team (Since 2021)

📢 Daily Latest Updates ke liye Join Krein:

81. राजस्थान का नया विधानसभा भवन जयपुर में कहाँ स्थित है?

  • (A) मानसरोवर
  • (B) लालकोठी
  • (C) क्षिप्रा पथ
  • (D) विद्याधर नगर

राजस्थान का नया विधानसभा भवन जयपुर के लालकोठी क्षेत्र में स्थित है। यह भवन आधुनिक वास्तुकला शैली में बना है।

82. आमेर शासक मानसिंह प्रथम द्वारा निर्मित महल 'पंचमहला' कहाँ पर स्थित है?

  • (A) बैराठ
  • (B) आमेर
  • (C) सांगानेर
  • (D) पुष्कर

पंचमहल बैराठ (वैराटनगर) में स्थित है। इसका निर्माण आमेर शासक मानसिंह प्रथम ने करवाया था।

83. मानगढ़ धाम स्मारक कहाँ स्थित है?

  • (A) उदयपुर
  • (B) चित्तौड़गढ़
  • (C) डूंगरपुर
  • (D) बाँसवाड़ा

मानगढ़ धाम बाँसवाड़ा जिले की आमलिया ग्राम पंचायत में स्थित है। यह स्मारक गोविन्द गुरु के नेतृत्व में हुए 1913 के भील आदिवासी आंदोलन की याद में बना है। यहाँ अंग्रेजों ने हजारों आदिवासियों की हत्या कर दी थी। इसे "राजस्थान का जलियाँवाला बाग" भी कहा जाता है।

84. अलवर के विजयमंदिर पैलेस का निर्माण किसने करवाया था?

  • (A) जयसिंह
  • (B) बख्तावर सिंह
  • (C) विनयसिंह
  • (D) मंगलसिंह

विजयमंदिर पैलेस अलवर का प्रमुख महल है। इसका निर्माण महाराजा जयसिंह ने करवाया था।

85. तख्तेशाही महल कहाँ पर स्थित है?

  • (A) कायलाना (जोधपुर)
  • (B) मोती डूंगरी (जयपुर)
  • (C) जूनागढ़ (बीकानेर)
  • (D) पुष्कर (अजमेर)

तख्तेशाही महल जयपुर की मोती डूंगरी पहाड़ी पर स्थित है। इसे माधोसिंह द्वितीय ने बनवाया था।

86. अलवर में स्थित पुर्जन विहार का निर्माण किसने करवाया?

  • (A) महाराजा जयसिंह
  • (B) महाराजा मंगलसिंह
  • (C) महाराजा विनयसिंह
  • (D) महाराजा शिवदानसिंह

पुर्जन विहार को "कंपनी गार्डन" भी कहा जाता है। इसका निर्माण महाराजा शिवदान सिंह ने करवाया।इसके बीच में बना "समर हाउस" महाराजा मंगलसिंह ने बनवाया।

87. अलवर के सिलीसेढ़ पैलेस का निर्माण किसने करवाया था?

  • (A) जयसिंह
  • (B) बख्तावर सिंह
  • (C) विनयसिंह
  • (D) मंगलसिंह

सिलीसेढ़ पैलेस अलवर में स्थित है। इसका निर्माण महाराजा विनयसिंह ने करवाया था।

88. अढ़ाई दिन के झोंपड़े का वास्तुकार कौन था?

  • (A) अमीर-अल-दीन
  • (B) अबु बक्र
  • (C) मलिक मिर्जा गियास
  • (D) किफायतुल्ला

अढ़ाई दिन का झोंपड़ा अजमेर में स्थित है। इसका वास्तुकार अबु बक्र था। मूल रूप से यह संस्कृत पाठशाला थी, जिसे बाद में मस्जिद में बदला गया।

89. पुर्जन विहार (कंपनी गार्डन) कहाँ स्थित है?

  • (A) भरतपुर
  • (B) धौलपुर
  • (C) दौसा
  • (D) अलवर

पुर्जन विहार अलवर में स्थित है। यह दर्शनीय उद्यान है जिसे अंग्रेजी काल में विकसित किया गया था।

90. मेयो कॉलेज के भवन का वास्तुकार कौन था?

  • (A) सैम्यूल स्विंटन जैकब
  • (B) मौरिस बेव
  • (C) सर एडविन लुटियंस
  • (D) थॉमस रिकमैन

मेयो कॉलेज, अजमेर का प्रमुख शैक्षिक संस्थान है। इसके भवन का डिजाइन प्रसिद्ध वास्तुकार सैम्यूल स्विंटन जैकब ने बनाया।

91. महारानी विक्टोरिया की स्वर्ण जयंती की स्मृति स्वरूप बना जुबली क्लॉक टॉवर कहाँ स्थित है?

  • (A) जयपुर
  • (B) उदयपुर
  • (C) अजमेर
  • (D) जोधपुर

जुबली क्लॉक टॉवर अजमेर में स्थित है। इसका निर्माण महारानी विक्टोरिया की स्वर्ण जयंती की स्मृति में किया गया था।

92. किस महल में लखनऊ के महलों जैसी भूलभुलैया और जयपुर के हवामहल की झलक देखने को मिलती है?

  • (A) सिलीसेढ़ पैलेस
  • (B) सामोद पैलेस
  • (C) अजीत भवन पैलेस
  • (D) खेतड़ी महल

खेतड़ी महल झुंझुनूं जिले में स्थित है। इसे "शेखावाटी का हवामहल" भी कहा जाता है। यहाँ लखनऊ जैसी भूलभुलैया और हवामहल जैसी झलक मिलती है।

93. प्राचीन कलात्मक तोरण द्वार और वराह मंदिर के लिए प्रसिद्ध 'बघेरा' किस जिले में स्थित है?

  • (A) अजमेर
  • (B) अलवर
  • (C) ब्यावर
  • (D) बारां

बघेरा अजमेर जिले में स्थित है। यह तोरण द्वार और वराह मंदिर के लिए प्रसिद्ध है।

94. होप सर्कस कहाँ स्थित है?

  • (A) अलवर
  • (B) जयपुर
  • (C) सीकर
  • (D) नागौर

होप सर्कस अलवर शहर के बीच स्थित है। इसका निर्माण 1939-40 ई. में हुआ। इसका नाम वायसराय लॉर्ड लिनलिथगो की पुत्री "मिस होप" के नाम पर पड़ा। यह तीन मंजिला भवन है।

95. राईका बाग पैलेस' कहाँ स्थित है?

  • (A) करौली
  • (B) उदयपुर
  • (C) जयपुर
  • (D) जोधपुर

राईका बाग पैलेस जोधपुर में स्थित है। इसका निर्माण महाराजा जसवंत सिंह प्रथम की रानी ने करवाया था।

96. राजस्थान में जहाँगीर महल कहाँ स्थित है?

  • (A) मंडोर
  • (B) पुष्कर
  • (C) आमेर
  • (D) ब्यावर

जहाँगीर महल पुष्कर (अजमेर) में स्थित है। इसे सलीम (जहाँगीर) ने अपने पुष्कर प्रवास के समय बनवाया था।

97. मुबारक महल' जिसमें बकरा ईद पर ऊँट की कुर्बानी दी जाती थी (अब बंद है), कहाँ स्थित है?

  • (A) करौली
  • (B) उदयपुर
  • (C) टोंक
  • (D) जोधपुर

यह मुबारक महल टोंक में स्थित है। यहाँ पर बकरा ईद पर ऊँट की कुर्बानी दी जाती थी, जो अब बंद हो चुकी है।

98. बीकानेर के प्रसिद्ध 'लालगढ़ महल' का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया था?

  • (A) लार्ड लिनलिथगो
  • (B) लार्ड डफरिन
  • (C) लार्ड हार्डिंग्ज
  • (D) लार्ड वेलेजली

लालगढ़ महल का उद्घाटन 24 नवम्बर 1915 को लार्ड हार्डिंग्ज ने किया। इसका डिज़ाइन सैमुअल स्विंटन जैकब ने तैयार किया। 1937 से बीकानेर का राजपरिवार यहीं रहने लगा।

99. ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग' की यात्रा के लिए शिकार स्थल के रूप में अलवर महाराजा जयसिंह ने कौन सा पैलेस बनवाया?

  • (A) सिटी पैलेस
  • (B) लेक पैलेस
  • (C) सरिस्का पैलेस
  • (D) पुर्जन विहार

सरिस्का पैलेस का निर्माण अलवर महाराजा जयसिंह ने करवाया। इसे खास तौर पर ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग की यात्रा और शिकार स्थलों के लिए तैयार किया गया था।

100. जोधपुर के तलहटी महल का निर्माण किसने करवाया था?

  • (A) महाराजा सूरसिंह
  • (B) जसवंत सिंह द्वितीय
  • (C) महाराजा उम्मेदसिंह
  • (D) महाराजा सरदार सिंह

तलहटी महल मेहरानगढ़ दुर्ग की तलहटी में स्थित है। इसका निर्माण महाराजा सूरसिंह ने अपनी रानी सौभाग्य देवी के लिए करवाया।

राजस्थान के महल, पैलेस व स्मारक MCQ – सभी भाग:
Part 1 | Part 2 | Part 3 | Part 4 | Part 5 | Part 6 | Part 7 | Part 8 | Part 9 | Part 10

❓ Question / Doubt / Correction?

Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.

📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction



👉 Official Discussion Video:
Shiksha247 YouTube Channel
📱 Shiksha247 App
Test Series • eBooks • PYQ • Solved Papers
Download App
Scroll to Top