राजस्थान के महल, पैलेस व स्मारक MCQ (Palaces and Monuments of Rajasthan) – Part 6
इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान के महल, पैलेस व स्मारक से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं। इन प्रश्नों में जगनिवास महल उदयपुर, अजीत भवन पैलेस जोधपुर, राईका बाग पैलेस जोधपुर, अनूप संस्कृत लाइब्रेरी बीकानेर, दिवेर का विजय स्मारक राजसमंद, उदयविलास महल डूंगरपुर, कोटा का अबला मीणी (अबली मीणी) का महल, उम्मेदभवन पैलेस जोधपुर, जयपुर के सिटी पैलेस आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।
ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police SI & Constable, LDC, VDO, Agriculture Supervisor, Fireman, Woman Superwiser, REET, Teacher, वनपाल, वनरक्षक तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।
- Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
- Topic: राजस्थान के महल, पैलेस व स्मारक
- कुल प्रश्न: 20
- Last Updated:
✍️ Prepared & Reviewed by:
Shiksha247 Rajasthan GK
Faculty & Content Team
(Since 2021)
101. उदयपुर के जगनिवास महल में वर्तमान में कौन सा होटल संचालित है?
- (A) होटल लेक पैलेस
- (B) होटल ताज पैलेस
- (C) लालगढ़ पैलेस
- (D) होटल ताज लेक पैलेस
जगनिवास महल उदयपुर की पिछोला झील में स्थित है। यहाँ वर्तमान में "होटल ताज लेक पैलेस" संचालित है।
102. सरदारसमंद पैलेस का निर्माण किस शासक ने करवाया था?
- (A) महाराजा जसवंत सिंह प्रथम
- (B) महाराजा जसवंत सिंह द्वितीय
- (C) महाराजा उम्मेदसिंह
- (D) महाराजा सरदार सिंह
सरदारसमंद पैलेस का निर्माण महाराजा उम्मेदसिंह ने करवाया। यह शिकारगाह और विश्राम स्थल के रूप में प्रयुक्त होता था।
103. राजस्थान का कौन-सा भवन देश का पहला हेरिटेज होटल घोषित हुआ?
- (A) आमेर महल
- (B) अजीत भवन पैलेस
- (C) अभेड़ा महल
- (D) उम्मेद भवन पैलेस
अजीत भवन पैलेस जोधपुर में स्थित है। इसे मारवाड़ के प्रधानमंत्री अजीत सिंह ने बनवाकर महाराजा हनुवंत सिंह को भेंट किया। यह देश का पहला हेरिटेज होटल बना।
104. 1883 में स्वामी दयानन्द सरस्वती ने किस महल में अपने उपदेश दिए थे?
- (A) केसर निवास महल
- (B) मुबारक महल
- (C) राईका बाग पैलेस
- (D) सरदारसमंद महल
राईका बाग पैलेस जोधपुर में स्थित है। इसका निर्माण 1663-64 ई. में महाराजा जसवंत सिंह प्रथम की रानी ने करवाया था।1883 में स्वामी दयानंद सरस्वती ने यहीं उपदेश दिए।
105. अनूप संस्कृत लाइब्रेरी कहाँ स्थित है?
- (A) लालगढ़ महल
- (B) गजनेर महल
- (C) मुबारक महल
- (D) सामोद महल
अनूप संस्कृत लाइब्रेरी बीकानेर के लालगढ़ महल में है। यहीं "सार्दुल संग्रहालय" भी स्थित है। इसमें जर्मन चित्रकार ए.एच. मूलर की चित्रकृतियाँ भी हैं।
106. निम्न में से किसे स्थानीय लोग 'मेवा का मथारा' कहते हैं?
- (A) विजय स्तम्भ
- (B) एक थम्बिया महल
- (C) दिवेर का विजय स्मारक
- (D) काठ का रैन बसेरा महल
दिवेर का विजय स्मारक राजसमंद जिले में है। यह महाराणा प्रताप की विजय की स्मृति में बना है। दिवेर को "मेवाड़ का मैराथन" और "मेवा का मथारा" कहा जाता है।
107. डूंगरपुर का उदयविलास महल किस झील के किनारे स्थित है?
- (A) गैपसागर
- (B) कडाना झील
- (C) पुंजेला तालाब
- (D) कागदी झील
उदयविलास महल डूंगरपुर में गैपसागर झील के किनारे स्थित है। यह राजमहल अपनी कलात्मक भव्यता और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है।
108. जयपुर के हवामहल के बारे में निम्न में से कौन-सा कथन असत्य है?
- (A) यह जयपुर में बड़ी चौपड़ के पास बना है।
- (B) यह महल 7 मंजिला है।
- (C) यह भगवान कृष्ण के मुकुट जैसा दिखाई देता है।
- (D) इसका निर्माण सवाई प्रतापसिंह ने करवाया था।
हवामहल पाँच मंजिला है, 7 मंजिला नहीं। इसका निर्माण 1799 ई. में सवाई प्रतापसिंह ने करवाया। डिज़ाइन उस्ताद लालचंद ने बनाई। यह बड़ी चौपड़ के पास स्थित है और भगवान कृष्ण के मुकुट जैसा दिखाई देता है।
109. प्रसिद्ध अंग्रेजी उपन्यासकार रुडयार्ड किपलिंग अपने बूंदी प्रवास के दौरान किस महल में ठहरे थे?
- (A) अभेड़ा महल
- (B) दूदा महल
- (C) सुख महल
- (D) जीव रक्खा महल
रुडयार्ड किपलिंग बूंदी प्रवास के दौरान सुख महल में ठहरे थे। सुख महल जैतसागर झील के किनारे स्थित है। इसे ग्रीष्मकालीन निवास के रूप में उपयोग किया जाता था।
110. राजस्थान का दूसरा हवामहल किसे कहा जाता है?
- (A) अभेड़ा महल
- (B) अबला मीणी का महल
- (C) खेतड़ी महल
- (D) जसवंत थड़ा
कोटा का अबला मीणी (अबली मीणी) का महल "राजस्थान का दूसरा हवामहल" कहलाता है। इसे "हाड़ौती का ताजमहल" भी कहा जाता है।
111. किस महल को 'प्रहरी मीनार' भी कहा जाता है?
- (A) एक थम्बिया महल
- (B) एक थम्बा महल
- (C) जसवंत थड़ा
- (D) सुनहरी कोठी
एक थम्बा महल जोधपुर के मंडोर में स्थित है। इसका निर्माण महाराजा अजीतसिंह ने करवाया था। यह तीन मंजिला महल लाल और बलुआ पत्थरों से बना है।
112. गडरा शहीद स्मारक कहाँ स्थित है?
- (A) जोधपुर
- (B) पाली
- (C) बाड़मेर
- (D) जैसलमेर
गडरा शहीद स्मारक बाड़मेर जिले में स्थित है। यह स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में बनाया गया है।
113. सरदारसमंद पैलेस कहाँ स्थित है?
- (A) जोधपुर
- (B) जैसलमेर
- (C) बाड़मेर
- (D) पाली
सरदारसमंद पैलेस पाली जिले में स्थित है। यह शिकारगाह और विश्राम स्थल के रूप में प्रसिद्ध है।
114. बैराठ (कोटपूतली-बहरोड़) में पंचमहल का निर्माण किस शासक ने करवाया था?
- (A) मानसिंह प्रथम
- (B) प्रतापसिंह
- (C) माधोसिंह
- (D) जयसिंह
बैराठ का पंचमहल आमेर शासक मानसिंह प्रथम ने बनवाया था। यह पाँच मंजिला इमारत है।
115. अलवर का हृदय स्थल किसे कहा जाता है?
- (A) सिलीसेढ़ पैलेस
- (B) सरिस्का पैलेस
- (C) होप सर्कस
- (D) विजय मंदिर पैलेस
होप सर्कस अलवर का हृदय स्थल कहलाता है। यह शहर के मध्य स्थित है और 1939-40 में बना।
116. सिसोदिया रानी बाग महल का निर्माण किस शासक ने करवाया था?
- (A) महाराजा प्रतापसिंह
- (B) सवाई जयसिंह द्वितीय
- (C) माधोसिंह द्वितीय
- (D) मिर्जा राजा जयसिंह
सिसोदिया रानी बाग महल जयपुर में स्थित है। इसका निर्माण सवाई जयसिंह द्वितीय ने 1728 ई. में करवाया। इसे अपनी रानी चन्द्रकुंवरी (महाराणा अमरसिंह द्वितीय की पुत्री) के लिए बनवाया था।
117. कौन-सा महल लकड़ी से निर्मित होने के कारण 'काष्ठ प्रासाद' कहलाता है?
- (A) उदयविलास महल
- (B) अभेड़ा महल
- (C) अबला मीणी का महल
- (D) काठ का रैन बसेरा महल
काठ का रैन बसेरा झालावाड़ जिले में स्थित है। इसे महाराजा राजेन्द्र सिंह ने 1936 में लखनऊ प्रदर्शनी से खरीदकर यहाँ स्थापित करवाया।
118. डीग के जल महलों का प्रारम्भिक निर्माण किस शासक ने करवाया?
- (A) सूरजमल
- (B) रामसिंह
- (C) बदनसिंह
- (D) स्वरूपसिंह
डीग के जलमहलों का प्रारम्भिक निर्माण बदनसिंह ने करवाया। बाद में महाराजा सूरजमल ने 1755-1763 ई. में इसका विस्तार किया।
119. निम्न में से कौनसा महल विश्व का सबसे बड़ा रिहायशी महल माना जाता है?
- (A) अजीत भवन पैलेस
- (B) उम्मेदभवन पैलेस
- (C) सरदारसमंद पैलेस
- (D) राईका बाग पैलेस
उम्मेदभवन पैलेस जोधपुर में स्थित है। यह विश्व का सबसे बड़ा रिहायशी महल है। इसका निर्माण 1928-1940 ई. के बीच अकाल राहत कार्य के रूप में हुआ।
120. जयपुर के सिटी पैलेस में स्थित जयनिवास उद्यान किस शासक ने बनवाया था?
- (A) सवाई जयसिंह
- (B) मिर्जा राजा जयसिंह
- (C) सवाई प्रतापसिंह
- (D) सवाई ईश्वरी सिंह
जयपुर के सिटी पैलेस परिसर में स्थित जयनिवास उद्यान का निर्माण सवाई जयसिंह ने करवाया। यह महल परिसर का प्रमुख उद्यान है।
राजस्थान के महल, पैलेस व स्मारक MCQ – सभी भाग:
Part 1 | Part 2 | Part 3 | Part 4 | Part 5 | Part 6 | Part 7 | Part 8 | Part 9 | Part 10
Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.
📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction
✔ Link Copied
👉 Official Discussion Video:
Shiksha247 YouTube Channel