राजस्थान के महल, पैलेस व स्मारक MCQ (Palaces and Monuments of Rajasthan) – Part 7
इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान के महल, पैलेस व स्मारक से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं। इन प्रश्नों में निहाल टॉवर धौलपुर, आनन्द पोल, अल्बर्ट हॉल जयपुर, ईसरलाट/सरगासूली जयपुर, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय (जयपुर), सुनहरी कोठी टोंक, जूना महल डूंगरपुर आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।
ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police SI & Constable, LDC, VDO, Agriculture Supervisor, Fireman, Woman Superwiser, REET, Teacher, वनपाल, वनरक्षक तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।
- Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
- Topic: राजस्थान के महल, पैलेस व स्मारक
- कुल प्रश्न: 20
- Last Updated:
✍️ Prepared & Reviewed by:
Shiksha247 Rajasthan GK
Faculty & Content Team
(Since 2021)
121. धौलपुर में स्थित निहाल टॉवर कितने मंजिला है?
- (A) 5
- (B) 6
- (C) 7
- (D) 8
निहाल टॉवर धौलपुर में स्थित है। यह कुल 8 मंजिला इमारत है। इसका निर्माण राजा निहाल सिंह ने करवाया था।
122. जयपुर के सिटी पैलेस का मुख्य प्रवेश द्वार क्या कहलाता है?
- (A) जय पोल
- (B) त्रिपोलिया गेट
- (C) उदय पोल
- (D) वीरेन्द्र पोल
सिटी पैलेस का मुख्य प्रवेश द्वार "त्रिपोलिया गेट" कहलाता है। यह जयपुर के प्रमुख द्वारों में से एक है।
123. निम्न में से सबसे ऊँची इमारत जो बिना किसी नींव के बनी है?
- (A) जल महल
- (B) सिटी पैलेस
- (C) चन्द्र महल
- (D) हवामहल
हवामहल पाँच मंजिला है और बिना नींव के बनी है। यह चूने और लाल गुलाबी बलुआ पत्थर से निर्मित है। इसे भगवान कृष्ण के मुकुट जैसा डिज़ाइन किया गया।
124. हवामहल में संचालित राजकीय संग्रहालय का आंतरिक प्रवेश द्वार किस नाम से जाना जाता है?
- (A) नौलखा पोल
- (B) सूरजपोल
- (C) आनन्द पोल
- (D) चन्द्र पोल
हवामहल के राजकीय संग्रहालय का आंतरिक प्रवेश द्वार "आनन्द पोल" कहलाता है।
125. जयपुर में स्थित अल्बर्ट हॉल का निर्माण किन दो मिस्त्रियों ने किया था?
- (A) चन्दर व तारा
- (B) हाथी व लूणा
- (C) चन्द्रा व लूणा
- (D) तारा व लूणा
अल्बर्ट हॉल जयपुर का प्रसिद्ध संग्रहालय है। इसका निर्माण मिस्त्री चन्दर और तारा ने किया था।
126. किस शासक ने ईसरलाट/सरगासूली से कूदकर आत्महत्या कर ली थी?
- (A) माधोसिंह प्रथम
- (B) ईश्वरी सिंह
- (C) प्रतापसिंह
- (D) माधोसिंह द्वितीय
ईसरलाट/सरगासूली जयपुर में त्रिपोलिया गेट के पास स्थित है। इसका निर्माण 1749 ई. में महाराजा ईश्वरी सिंह ने विजय स्मारक के रूप में करवाया। बाद में उन्होंने यहीं से कूदकर आत्महत्या कर ली।
127. किस संग्रहालय में मिश्र से लाई हुई 'तुतु' नामक ममी रखी गई है?
- (A) हवामहल
- (B) मुबारक महल
- (C) चन्द्र महल
- (D) अल्बर्ट हॉल
अल्बर्ट हॉल संग्रहालय (जयपुर) में 'तुतु' नामक ममी रखी गई है। इसे मिस्र से लाया गया था।
128. सवाई जयसिंह द्वारा निर्मित पाँचों वेधशालाओं में सबसे पहले किसका निर्माण हुआ था?
- (A) मथुरा
- (B) दिल्ली
- (C) जयपुर
- (D) उज्जैन
सवाई जयसिंह ने कुल पाँच वेधशालाएँ बनवाईं। सबसे पहले दिल्ली की वेधशाला का निर्माण करवाया गया। बाद में उज्जैन, मथुरा, वाराणसी और जयपुर में वेधशालाएँ बनीं।
129. सुनहरी कोठी की पहली मंजिल का निर्माण किसने करवाया?
- (A) नवाब मोहम्मद इब्राहिम अली
- (B) नवाब वजीरूद्दौला
- (C) नवाब अमीरउद्दौला
- (D) इनमें से कोई नहीं
सुनहरी कोठी टोंक में स्थित है। पहली मंजिल का निर्माण 1824 ई. में नवाब वजीरूद्दौला ने करवाया। बाद में दूसरी मंजिल नवाब मोहम्मद इब्राहिम अली ने 1870 ई. में बनवाई।
130. मेयो कॉलेज के पहले प्रिंसिपल कौन थे?
- (A) मंगलसिंह
- (B) ऑलिवर सेंट जॉन
- (C) लॉकवुड किपलिंग
- (D) लॉर्ड डफरिन
मेयो कॉलेज, अजमेर की स्थापना 1875 ई. में हुई। इसके पहले प्रिंसिपल ऑलिवर सेंट जॉन थे।
131. सवाई जयसिंह द्वारा निर्मित पाँच वेधशालाओं में सबसे बड़ी कौन-सी है?
- (A) जयपुर
- (B) बनारस
- (C) दिल्ली
- (D) उज्जैन
जयपुर का जंतर मंतर पाँचों वेधशालाओं में सबसे बड़ा है। इसमें 19 खगोलीय यंत्र लगे हैं।
132. जयपुर स्थित जंतर मंतर का शाब्दिक अर्थ खगोलीय वेधशाला है। 'जंतर' का क्या अर्थ है?
- (A) तांत्रिक साधना का स्थान
- (B) गणना करने का उपकरण
- (C) खगोल विद्या का स्कूल
- (D) राजपरिवार का पूजा स्थल
जंतर का अर्थ है गणना करने का उपकरण। "मंतर" का अर्थ है विद्या/ज्ञान। इसलिए जंतर मंतर का अर्थ है "गणना के उपकरणों से ज्ञान प्राप्त करना"।
133. निम्न में से किस स्थान पर सवाई जयसिंह द्वारा वेधशाला निर्मित नहीं की गई?
- (A) जयपुर
- (B) मथुरा
- (C) उज्जैन
- (D) उदयपुर
सवाई जयसिंह ने पाँच वेधशालाएँ बनवाईं – दिल्ली, जयपुर, उज्जैन, मथुरा और बनारस। उदयपुर में उन्होंने कोई वेधशाला नहीं बनवाई।
134. आमेर और जयपुर शासकों द्वारा इस्तेमाल किए गए हथियार, तलवारें और बन्दूकें कहाँ प्रदर्शित हैं?
- (A) दीवान-ए-आम
- (B) सिलहखाना
- (C) मुबारक महल
- (D) चन्द्र महल
हथियार और शस्त्र सिटी पैलेस (जयपुर) के सिलहखाना भाग में प्रदर्शित हैं। यहाँ प्राचीन तलवारें और बन्दूकें रखी गई हैं।
135. अल्बर्ट हॉल (जयपुर) के वास्तुकार कौन थे?
- (A) लालचंद उस्ता
- (B) सैम्यूल स्विंटन जैकब
- (C) एडवर्ड ब्रेडफोर्ड
- (D) ए. एच. मूलर
अल्बर्ट हॉल का डिज़ाइन वास्तुकार सैम्यूल स्विंटन जैकब ने तैयार किया। यह इमारत 1876 ई. में बनी और वर्तमान में संग्रहालय है।
136. जयपुर के सिटी पैलेस में राजपरिवार के निवास के लिए कौन-सा महल बनवाया गया था?
- (A) मुबारक महल
- (B) दीवान-ए-आम
- (C) चन्द्र महल
- (D) उदय महल
चन्द्र महल का निर्माण सवाई जयसिंह ने राजपरिवार के निवास हेतु करवाया। यह सात मंजिला भवन है। इसकी आंतरिक साज-सज्जा मानसिंह द्वितीय ने जर्मन कलाकार ए. एच. मूलर से करवाई।
137. जयपुर
- (A) 2143
- (B) 3142
- (C) 4321
- (D) 4312
जगमंदिर – उदयपुर, एक थम्बिया महल – डूंगरपुर, निहाल टॉवर – धौलपुर, सामोद महल – जयपुर
138. महाराव अभयसिंह
- (A) 3214
- (B) 2134
- (C) 4321
- (D) 4312
हवामहल – सवाई प्रताप सिंह, जूनामहल (डूंगरपुर) – रावल वीरसिंह, सुखमहल (बूंदी) – राजा विष्णु सिंह, अभेड़ा महल (कोटा) – महाराव अभयसिंह
139. बैराठ के मुगल दरवाजे का निर्माण आमेर के किस शासक द्वारा करवाया गया?
- (A) मानसिंह प्रथम
- (B) सवाई जयसिंह
- (C) रामसिंह द्वितीय
- (D) माधोसिंह प्रथम
बैराठ का मुगल दरवाजा आमेर के शासक मानसिंह प्रथम ने बनवाया। बैराठ उस समय मुगलों और आमेर के संपर्क का प्रमुख केंद्र था।
140. जूना महल कहाँ स्थित है?
- (A) राजसमंद
- (B) बीकानेर
- (C) बारां
- (D) डूंगरपुर
जूना महल डूंगरपुर में स्थित है। यह महल भित्तिचित्रों और कलात्मक शैली के लिए प्रसिद्ध है।
राजस्थान के महल, पैलेस व स्मारक MCQ – सभी भाग:
Part 1 | Part 2 | Part 3 | Part 4 | Part 5 | Part 6 | Part 7 | Part 8 | Part 9 | Part 10
Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.
📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction
✔ Link Copied
👉 Official Discussion Video:
Shiksha247 YouTube Channel