राजस्थान के महल, पैलेस व स्मारक MCQ Questions with Answers

राजस्थान के महल, पैलेस व स्मारक MCQ (Palaces and Monuments of Rajasthan) – Part 8

इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान के महल, पैलेस व स्मारक से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं। इन प्रश्नों में बादल महल गैपसागर झील, जगमंदिर महल उदयपुर, फतेह प्रकाश महल चित्तौड़गढ़ दुर्ग, दीवान-ए-आम आमेर दुर्ग, गोरा-बादल महल और नवलखा बुर्ज चित्तौड़गढ़ दुर्ग, जूना पैलेस डूंगरपुर, जगनिवास महल पिछोला झील, बिजोलाई महल जोधपुर आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।

ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police SI & Constable, LDC, VDO, Agriculture Supervisor, Fireman, Woman Superwiser, REET, Teacher, वनपाल, वनरक्षक तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

  • Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
  • Topic: राजस्थान के महल, पैलेस व स्मारक
  • कुल प्रश्न: 20
  • Last Updated:

✍️ Prepared & Reviewed by:
Shiksha247 Rajasthan GK Faculty & Content Team (Since 2021)

📢 Daily Latest Updates ke liye Join Krein:

141. डूंगरपुर में बना बादल महल किस झील के मध्य स्थित है?

  • (A) फूलसागर
  • (B) छत्रविलास तालाब
  • (C) गैपसागर
  • (D) उदयसागर

बादल महल गैपसागर झील के मध्य स्थित है। इसका निर्माण महारावल पुंजराज ने करवाया।

142. चित्तौड़ के विजय स्तम्भ (कीर्ति स्तम्भ) के संबंध में असत्य कथन कौन-सा है?

  • (A) इसकी प्रथम मंजिल पर अनंत, ब्रह्मा और रूद्र की मूर्तियाँ हैं।
  • (B) इसकी दूसरी मंजिल पर कोई मूर्ति नहीं है।
  • (C) इसकी तीसरी मंजिल पर विरंचि, जयन्त, नारायण और पितामह की मूर्तियाँ हैं।
  • (D) इसकी चौथी मंजिल पर पार्वती, हिंगलाज, गंगा, यमुना, सरस्वती, गंधर्व की मूर्तियाँ हैं।

विजय स्तम्भ की दूसरी मंजिल पर अर्द्धनारीश्वर और हरिहर की मूर्तियाँ हैं। केवल आठवीं मंजिल पर मूर्तियाँ नहीं हैं।

143. जयपुर स्थित मुबारक महल के निर्माता कौन थे?

  • (A) माधोसिंह द्वितीय
  • (B) सवाई प्रतापसिंह
  • (C) ईश्वरी सिंह
  • (D) सवाई जयसिंह

मुबारक महल का निर्माण 1900 ई. में सवाई माधोसिंह द्वितीय ने करवाया। इसे अतिथियों के ठहरने के लिए बनवाया गया था। निर्माण कार्य वास्तुकार सैम्युअल स्विंटन जैकब की देखरेख में हुआ।

144. अजमेर स्थित मेयो कॉलेज की स्थापना कब हुई थी?

  • (A) 1870
  • (B) 1879
  • (C) 1899
  • (D) 1875

1870 ई. में अजमेर दरबार में इस कॉलेज का प्रस्ताव रखा गया। अक्टूबर 1875 में मेयो कॉलेज की स्थापना की गई।

145. निम्न में से कौन-सी इमारत जयपुर के सिटी पैलेस में नहीं है?

  • (A) मुबारक महल
  • (B) कदमी महल
  • (C) चन्द्र महल
  • (D) पोथीखाना

कदमी महल आमेर किले में स्थित है। जबकि मुबारक महल, चन्द्र महल और पोथीखाना सिटी पैलेस, जयपुर का हिस्सा हैं।

146. हाड़ी रानी का महल कहाँ स्थित है?

  • (A) देवगढ़ (राजसमंद)
  • (B) गोगुन्दा (उदयपुर)
  • (C) सलूम्बर
  • (D) नागदा (उदयपुर)

हाड़ी रानी का महल सलूम्बर (उदयपुर) में स्थित है। यह अपनी ऐतिहासिक और शौर्य गाथा के लिए प्रसिद्ध है।

147. जगमंदिर महल उदयपुर की किस झील के मध्य स्थित है?

  • (A) पिछोला
  • (B) फतेहसागर
  • (C) स्वरूपसागर
  • (D) उदयसागर

जगमंदिर महल उदयपुर की पिछोला झील के मध्य स्थित है। इसका निर्माण 17वीं शताब्दी में महाराणा कर्णसिंह और जगतसिंह ने करवाया।

148. हवामहल के बारे में असत्य कथन कौन-सा है?

  • (A) इसका निर्माण सवाई प्रतापसिंह ने 1799 ई. में करवाया था।
  • (B) इसमें कुल 958 खिड़कियाँ हैं।
  • (C) यह जयपुर शहर में बड़ी चौपड़ के पास स्थित है।
  • (D) यह 5 मंजिला भवन है।

हवामहल में कुल 953 खिड़कियाँ (झरोखे) हैं, 958 नहीं। यह पाँच मंजिला भवन है। निर्माण 1799 ई. में सवाई प्रतापसिंह ने करवाया।

149. फतेह प्रकाश महल का निर्माण किस किले में कराया गया था?

  • (A) चित्तौड़गढ़ का किला
  • (B) मेहरानगढ़ का किला
  • (C) जैसलमेर का किला
  • (D) नाहरगढ़ का किला

फतेह प्रकाश महल चित्तौड़गढ़ दुर्ग में स्थित है। इसका निर्माण महाराणा फतेह सिंह (1884-1930 ई.) ने करवाया। यह दो मंजिला महल है और वर्तमान में यहाँ राजकीय संग्रहालय संचालित है। महल की छतरियाँ गुम्बदाकार शैली में बनी हैं।

150. आमेर महल में दीवान-ए-आम का निर्माण किसने करवाया?

  • (A) राजा भगवानदास
  • (B) राजा मानसिंह
  • (C) मिर्जा राजा जयसिंह
  • (D) महाराजा सवाई जयसिंह

दीवान-ए-आम आमेर दुर्ग में स्थित है। इसका निर्माण मिर्जा राजा जयसिंह (1621-1667 ई.) ने करवाया। यह 40 खंभों पर टिका विशाल आयताकार भवन है। यहाँ जनसामान्य से मुलाकात और दरबार लगाया जाता था।

151. गोरा-बादल महल और नवलखा बुर्ज कहाँ स्थित हैं?

  • (A) चित्तौड़गढ़
  • (B) कुम्भलगढ़
  • (C) जालौर दुर्ग
  • (D) रणथम्भौर दुर्ग

गोरा-बादल महल और नवलखा बुर्ज चित्तौड़गढ़ दुर्ग में स्थित हैं। चित्तौड़गढ़ दुर्ग में पद्मिनी महल, रतन सिंह महल और जयमल-फत्ता स्मारक भी हैं। यह दुर्ग वीरता और बलिदान की गाथाओं के लिए प्रसिद्ध है।

152. राजस्थान में 'स्कल्पचर पार्क' किस पैलेस में स्थित है?

  • (A) जल महल पैलेस
  • (B) उम्मेद भवन पैलेस
  • (C) सरिस्का पैलेस
  • (D) माधवेन्द्र पैलेस

स्कल्पचर पार्क माधवेन्द्र पैलेस, नाहरगढ़ फोर्ट (जयपुर) में स्थित है। यह भारत की पहली सार्वजनिक मूर्तिकला आर्ट गैलरी है। इसमें आधुनिक मूर्तियों का संग्रह प्रदर्शित किया गया है।

153. इतिहासकार फर्ग्यूसन ने किस महल को 'राजस्थान का विंडसर महल' कहा था?

  • (A) आमेर का राजमहल
  • (B) उदयपुर का राजमहल
  • (C) जोधपुर का राजमहल
  • (D) बीकानेर का राजमहल

इतिहासकार फर्ग्यूसन ने उदयपुर के राजमहल को "राजस्थान का विंडसर महल" कहा। यह महल अपनी भव्यता और सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है।

154. वह महल जिसका निर्माण किले की तरह किया गया है, जहाँ परकोटे, बुर्ज और पहरा चौकियाँ बनी हैं, कौन सा है?

  • (A) जग निवास, उदयपुर
  • (B) जूना पैलेस, डूंगरपुर
  • (C) राई का बाग पैलेस, जोधपुर
  • (D) बादल महल, जैसलमेर

जूना पैलेस डूंगरपुर में स्थित है। इसका निर्माण महारावल वीरसिंह देव ने करवाया। यह सात मंजिला महल है और धनमाता पहाड़ी पर स्थित है। इसकी भित्ति चित्र कला प्रसिद्ध है और यह दुर्गनुमा शैली में बना है।

155. जयपुर का 'अल्बर्ट हॉल' किस शासक के काल में बनवाया गया?

  • (A) सवाई जयसिंह
  • (B) सवाई माधोसिंह द्वितीय
  • (C) सवाई प्रतापसिंह
  • (D) सवाई ईश्वरी सिंह

अल्बर्ट हॉल का निर्माण सवाई माधोसिंह द्वितीय के समय हुआ। 1876 ई. में प्रिंस ऑफ वेल्स की यात्रा के उपलक्ष में इसकी नींव रखी गई। आज यह राजस्थान का सबसे पुराना संग्रहालय है।

156. सुनहरी कोठी (टोंक) का पुराना नाम क्या है?

  • (A) समरहाउस
  • (B) गिनार
  • (C) जरगिनार
  • (D) मिसहोप

सुनहरी कोठी टोंक में स्थित है। इसका पुराना नाम "जरगिनार" था। यह अपनी मीनाकारी और पच्चीकारी कला के लिए प्रसिद्ध है।

157. उदयपुर के राजमहल (सिटी पैलेस) की तुलना लंदन के विंडसर महलों से किसने की?

  • (A) फर्ग्यूसन
  • (B) कर्नल टॉड
  • (C) रुडयार्ड किपलिंग
  • (D) ए. एच. मूलर

इतिहासकार फर्ग्यूसन ने उदयपुर के सिटी पैलेस की तुलना लंदन के विंडसर महल से की। उन्होंने इसे राजस्थान का विंडसर कहा।

158. जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस का दूसरा नाम क्या है?

  • (A) जोधपुर पैलेस
  • (B) छीतर पैलेस
  • (C) मारवाड़ पैलेस
  • (D) राठौड़ पैलेस

उम्मेद भवन पैलेस का दूसरा नाम "छीतर पैलेस" है। यह नाम इसके निर्माण में प्रयुक्त छीतर पत्थरों के कारण पड़ा।

159. उदयपुर के 'जगनिवास' महल के निर्माता कौन थे?

  • (A) अमरसिंह द्वितीय
  • (B) कर्णसिंह
  • (C) जगतसिंह प्रथम
  • (D) जगतसिंह द्वितीय

जगनिवास महल पिछोला झील के मध्य स्थित है। इसका निर्माण महाराणा जगतसिंह द्वितीय ने 1746 ई. में करवाया।

160. बिजोलाई का महल कहाँ स्थित है?

  • (A) बीकानेर
  • (B) जोधपुर
  • (C) जैसलमेर
  • (D) बाड़मेर

बिजोलाई महल जोधपुर में स्थित है। इसका निर्माण कायलाना की पहाड़ियों में महाराजा तख्तसिंह ने शिकारगृह के रूप में करवाया था।

राजस्थान के महल, पैलेस व स्मारक MCQ – सभी भाग:
Part 1 | Part 2 | Part 3 | Part 4 | Part 5 | Part 6 | Part 7 | Part 8 | Part 9 | Part 10

❓ Question / Doubt / Correction?

Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.

📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction



👉 Official Discussion Video:
Shiksha247 YouTube Channel
📱 Shiksha247 App
Test Series • eBooks • PYQ • Solved Papers
Download App
Scroll to Top