राजस्थान के महल, पैलेस व स्मारक MCQ (Palaces and Monuments of Rajasthan) – Part 9
इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान के महल, पैलेस व स्मारक से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं। इन प्रश्नों में सामोद महल जयपुर, विजय मंदिर पैलेस अलवर, तख्तेशाही महल जयपुर, काँच का मंदिर आमेर, सामोद महल, पोथीखाना जयपुर, जलमहल मानसागर झील, फतेहसागर झील, कोटा का अबला मीणी महल आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।
ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police SI & Constable, LDC, VDO, Agriculture Supervisor, Fireman, Woman Superwiser, REET, Teacher, वनपाल, वनरक्षक तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।
- Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
- Topic: राजस्थान के महल, पैलेस व स्मारक
- कुल प्रश्न: 20
- Last Updated:
✍️ Prepared & Reviewed by:
Shiksha247 Rajasthan GK
Faculty & Content Team
(Since 2021)
161. सामोद महल किस जिले में स्थित है?
- (A) कोटा
- (B) सीकर
- (C) डीग
- (D) जयपुर
सामोद महल जयपुर जिले में स्थित है। इसका निर्माण 1550 ई. में पृथ्वीराज कछवाहा के पुत्र रावल श्योसिंह ने करवाया। यह भव्य भित्ति चित्रों और नक्काशी के लिए प्रसिद्ध है।
162. जयपुर का जलमहल किस झील के मध्य बना है?
- (A) कानोता झील
- (B) गूलर झील
- (C) रामगढ़ झील
- (D) मानसागर झील
जयपुर का जलमहल मानसागर झील के बीच स्थित है। इसका निर्माण सवाई जयसिंह ने करवाया था। इसे "आई बॉल" भी कहा जाता है।
163. बीकानेर स्थित लालगढ़ महल के निर्माता कौन थे?
- (A) लालसिंह
- (B) गंगासिंह
- (C) डूंगर सिंह
- (D) सार्दुल सिंह
लालगढ़ महल का निर्माण महाराजा गंगासिंह ने करवाया। यह उनके पिता लालसिंह की स्मृति में बना। महल लाल दुलमेरा पत्थरों से यूरोपीय शैली में निर्मित है।
164. निम्न में से कौन सा महल/पैलेस जयपुर में स्थित नहीं है?
- (A) चन्द्रमहल
- (B) विजय मंदिर पैलेस
- (C) तख्तेशाही महल
- (D) सिटी पैलेस
विजय मंदिर पैलेस अलवर में स्थित है। चन्द्रमहल, तख्तेशाही महल और सिटी पैलेस जयपुर में हैं।
165. जयपुर का तख्तेशाही महल कहाँ स्थित है?
- (A) मोती डूंगरी पहाड़ी पर
- (B) आमेर किले में
- (C) सिटी पैलेस परिसर में
- (D) जलमहल परिसर में
तख्तेशाही महल जयपुर में मोती डूंगरी पहाड़ी पर स्थित है। इसका निर्माण माधोसिंह द्वितीय ने करवाया था। यह महल यूरोपीय शैली की वास्तुकला का उदाहरण है।
166. उदयपुर का जगमंदिर महल किस शासक ने पूरा करवाया था?
- (A) महाराणा कर्णसिंह
- (B) महाराणा अमरसिंह
- (C) महाराणा जगतसिंह प्रथम
- (D) महाराणा प्रताप
जगमंदिर का निर्माण 1620 ई. में महाराणा कर्णसिंह ने प्रारंभ करवाया। इसे 1651 ई. में महाराणा जगतसिंह प्रथम ने पूरा करवाया। यह पिछोला झील में स्थित है।
167. जयपुर का ईसरलाट/सरगासूली किसने बनवाया था?
- (A) सवाई प्रतापसिंह
- (B) सवाई ईश्वरी सिंह
- (C) सवाई जयसिंह
- (D) माधोसिंह प्रथम
ईसरलाट/सरगासूली का निर्माण सवाई ईश्वरी सिंह ने 1749 ई. में करवाया। यह विजय स्तम्भ के रूप में बनवाया गया। यह सात मंजिला इमारत है, जो त्रिपोलिया गेट के पास स्थित है।
168. जयपुर का काँच का मंदिर किस महल में स्थित है?
- (A) चन्द्रमहल
- (B) हवामहल
- (C) आमेर महल
- (D) सिटी पैलेस
काँच का मंदिर आमेर महल में स्थित है। इसे शीशमहल भी कहा जाता है। यहाँ दर्पण कला का बेहतरीन नमूना देखने को मिलता है।
169. जोधपुर का जसवंत थड़ा किस शासक की स्मृति में बनवाया गया था?
- (A) जसवंत सिंह प्रथम
- (B) जसवंत सिंह द्वितीय
- (C) उम्मेद सिंह
- (D) सरदार सिंह
जसवंत थड़ा का निर्माण महाराजा सरदार सिंह ने 1899 ई. में करवाया। यह उनके पिता महाराजा जसवंत सिंह द्वितीय की स्मृति में बना। इसे "मारवाड़ का ताजमहल" भी कहा जाता है।
170. सामोद महल का निर्माण किस शासक ने करवाया था?
- (A) रावल श्योसिंह
- (B) पृथ्वीराज कछवाहा
- (C) मानसिंह प्रथम
- (D) सवाई जयसिंह
सामोद महल का निर्माण 1550 ई. में रावल श्योसिंह ने करवाया। यह भव्य भित्तिचित्रों और राजपूत वास्तुकला का उत्कृष्ट उदाहरण है।
171. जयपुर का पोथीखाना कहाँ स्थित है?
- (A) हवामहल
- (B) चन्द्रमहल
- (C) मुबारक महल
- (D) सिटी पैलेस
पोथीखाना जयपुर के सिटी पैलेस परिसर में स्थित है। यह राजपरिवार का पुस्तकालय था। इसमें अनेक प्राचीन पांडुलिपियाँ और धार्मिक ग्रंथ सुरक्षित हैं।
172. बीकानेर के लालगढ़ महल का निर्माण किस वर्ष प्रारंभ हुआ था?
- (A) 1902 ई.
- (B) 1905 ई.
- (C) 1906 ई.
- (D) 1908 ई.
लालगढ़ महल का निर्माण महाराजा गंगासिंह ने 1902 ई. में प्रारंभ करवाया। यह उनके पिता महाराजा लालसिंह की स्मृति में बना। यूरोपीय शैली में निर्मित यह महल दुलमेरा पत्थरों से बनाया गया।
173. अल्बर्ट हॉल संग्रहालय की नींव किसने रखी थी?
- (A) लॉर्ड कर्जन
- (B) लॉर्ड मेयो
- (C) लॉर्ड रिपन
- (D) प्रिंस ऑफ वेल्स
अल्बर्ट हॉल संग्रहालय की नींव 1876 ई. में "प्रिंस ऑफ वेल्स" (बाद में किंग एडवर्ड सप्तम) ने रखी।इसे वास्तुकार सैम्युअल स्विंटन जैकब ने डिज़ाइन किया। यह इमारत इंडो-सारासेनिक शैली का बेहतरीन उदाहरण है।
174. जयपुर का जलमहल किस शासक ने बनवाया था?
- (A) सवाई जयसिंह
- (B) सवाई ईश्वरी सिंह
- (C) सवाई प्रतापसिंह
- (D) माधोसिंह प्रथम
जलमहल मानसागर झील के मध्य स्थित है। इसका निर्माण सवाई जयसिंह ने करवाया। बाद में अन्य शासकों ने इसकी मरम्मत और सजावट करवाई।
175. डूंगरपुर का जूना महल किसके लिए प्रसिद्ध है?
- (A) संगमरमर की नक्काशी
- (B) भित्ति चित्रों के लिए
- (C) हाथी द्वारों के लिए
- (D) यूरोपीय शैली के लिए
जूना महल डूंगरपुर का प्राचीन महल है। यह भित्ति चित्रों और कलात्मक सजावट के लिए प्रसिद्ध है। इसे महारावल वीरसिंह देव ने बनवाया था।
176. जयपुर के सिटी पैलेस में चन्द्रमहल कितनी मंजिला इमारत है?
- (A) पाँच मंजिला
- (B) छह मंजिला
- (C) सात मंजिला
- (D) आठ मंजिला
चन्द्रमहल सात मंजिला इमारत है। इसका निर्माण सवाई जयसिंह ने करवाया था। यहाँ आज भी जयपुर का शाही परिवार निवास करता है।
177. उदयपुर का फतेहसागर किस शासक द्वारा बनवाया गया था?
- (A) महाराणा उदयसिंह
- (B) महाराणा फतेहसिंह
- (C) महाराणा जगतसिंह
- (D) महाराणा प्रताप
फतेहसागर झील का निर्माण महाराणा फतेहसिंह ने करवाया। यह उदयपुर की प्रमुख कृत्रिम झीलों में से एक है।
178. बीकानेर के लालगढ़ महल का निर्माण किस शैली में हुआ है?
- (A) मुगल शैली
- (B) यूरोपीय शैली
- (C) गॉथिक शैली
- (D) हिन्दू-मुस्लिम मिश्रित शैली
लालगढ़ महल यूरोपीय शैली में बना है। इसका डिज़ाइन वास्तुकार सैम्युअल स्विंटन जैकब ने किया। निर्माण लाल दुलमेरा पत्थरों से हुआ।
179. जयपुर का हवामहल किस वास्तुकार ने डिजाइन किया था?
- (A) लालचंद उस्ता
- (B) विद्याधर भट्टाचार्य
- (C) स्विंटन जैकब
- (D) मूलर
हवामहल का डिज़ाइन लालचंद उस्ता ने किया। यह 1799 ई. में सवाई प्रतापसिंह द्वारा बनवाया गया। इसकी संरचना भगवान कृष्ण के मुकुट जैसी दिखाई देती है।
180. किस महल को 'हाड़ौती का ताजमहल' कहा जाता है?
- (A) सुखमहल
- (B) अबला मीणी का महल
- (C) जगमंदिर
- (D) अभेड़ा महल
कोटा का अबला मीणी महल "हाड़ौती का ताजमहल" कहलाता है। इसे राजस्थान का दूसरा ताजमहल भी कहा जाता है। इसका निर्माण राव मुकुंद सिंह ने करवाया।
राजस्थान के महल, पैलेस व स्मारक MCQ – सभी भाग:
Part 1 | Part 2 | Part 3 | Part 4 | Part 5 | Part 6 | Part 7 | Part 8 | Part 9 | Part 10
Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.
📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction
✔ Link Copied
👉 Official Discussion Video:
Shiksha247 YouTube Channel