राजस्थान के मंदिर MCQ Questions with Answers

राजस्थान के मंदिर MCQ (Temples of Rajasthan) – Part 11

इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान के मंदिर से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं।

इन प्रश्नों में कांचरिया मंदिर किशनगढ़ (अजमेर), सप्त गौमाता मंदिर सीकर, रघुनाथ जी का मंदिर (खेतड़ी), मोती डूंगरी गणेश मंदिर जयपुर, सोनी जी की नसियां, अजमेर, उण्डेश्वर मंदिर (बिजौलिया, भीलवाड़ा), अमरसागर जैन मंदिर जैसलमेर, रंगनाथ जी का मंदिर पुष्कर (अजमेर), महानालेश्वर मंदिर चित्तौड़गढ़, गुरु वशिष्ठ का मंदिर आबू (सिरोही) आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।

ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police SI & Constable, LDC, VDO, Agriculture Supervisor, Fireman, Woman Superwiser, REET, Teacher, वनपाल, वनरक्षक तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

  • Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
  • Topic: राजस्थान के मंदिर
  • कुल प्रश्न: 20
  • Last Updated:

✍️ Prepared & Reviewed by:
Shiksha247 Rajasthan GK Faculty & Content Team (Since 2021)

📢 Daily Latest Updates ke liye Join Krein:

201. आमेर के जगत शिरोमणि मंदिर का निर्माण किसने करवाया था?

  • (A) महारानी कनकावती
  • (B) सवाई जयसिंह
  • (C) महारानी सूर्य कंवरी
  • (D) माधोसिंह द्वितीय

आमेर का जगत शिरोमणि मंदिर महारानी कनकावती ने अपने पुत्र जगतसिंह की स्मृति में बनवाया था। यह मंदिर अपनी भव्यता और कलात्मक मूर्तियों के लिए प्रसिद्ध है और भगवान कृष्ण को समर्पित है।

202. निम्न में से किस स्थान पर नृत्य करते हुए गणेश जी की प्रतिमा स्थापित है?

  • (A) कोटा
  • (B) बीकानेर
  • (C) अलवर
  • (D) उदयपुर

अलवर में गणेश जी की प्रतिमा नृत्य मुद्रा में स्थापित है। यह प्रतिमा अद्वितीय है और इसे देखने के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में आते हैं।

203. कांचरिया मंदिर कहाँ पर स्थित है?

  • (A) पुष्कर (अजमेर)
  • (B) रायपुर (ब्यावर)
  • (C) सलेमाबाद (अजमेर)
  • (D) किशनगढ़ (अजमेर)

कांचरिया मंदिर किशनगढ़ (अजमेर) में स्थित है। यह मंदिर स्थापत्य और धार्मिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण है और क्षेत्रीय लोगों के लिए आस्था का केंद्र है।

204. सप्त गौमाता मंदिर कहाँ पर स्थित है?

  • (A) रैवासा (सीकर)
  • (B) पुष्कर (अजमेर)
  • (C) खेतड़ी (झुंझुनूं)
  • (D) रतनगढ़ (चुरू)

सप्त गौमाता मंदिर सीकर जिले के रैवासा में स्थित है। यहाँ सात गौमाताओं की विशेष पूजा-अर्चना होती है। धार्मिक दृष्टि से यह स्थल अत्यंत श्रद्धेय माना जाता है।

205. किस अवधि में राजस्थान में गुर्जर प्रतिहार शैली का पूर्ण विकास देखने को मिलता है?

  • (A) 5वीं व 6वीं शताब्दी
  • (B) 8वीं व 9वीं शताब्दी
  • (C) 10वीं व 11वीं शताब्दी
  • (D) 12वीं व 13वीं शताब्दी

राजस्थान में गुर्जर प्रतिहार शैली का पूर्ण विकास 10वीं और 11वीं शताब्दी में हुआ। इस समय मंदिर निर्माण ने अपनी चरम सीमा को प्राप्त किया। आभानेरी, किराडू, ओसियां आदि के मंदिर इसी शैली के उत्कृष्ट उदाहरण हैं।

206. दिलवाड़ा जैन मंदिर पाँच मंदिरों का समूह है, इनमें से सबसे प्राचीन मंदिर कौनसा है?

  • (A) पीतलहर आदिश्वर मंदिर
  • (B) लूणवसाही जैन मंदिर
  • (C) महावीर स्वामी मंदिर
  • (D) विमल शाही जैन मंदिर

दिलवाड़ा जैन मंदिरों में सबसे प्राचीन मंदिर विमल शाही जैन मंदिर है। इसका निर्माण 1031 ई. में गुजरात के मंत्री विमल शाह ने करवाया था। यह मंदिर भगवान आदिनाथ को समर्पित है और इसकी नक्काशी अद्वितीय है।

207. पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर का निर्माण प्रारम्भ में किसने करवाया था?

  • (A) चांदमल्ल ढुड्डा
  • (B) आदि शंकराचार्य
  • (C) चौहान राजा सिंहराज
  • (D) धरणक शाह

पुष्कर का प्रसिद्ध ब्रह्मा मंदिर सबसे पहले आदि शंकराचार्य द्वारा बनवाया गया था। बाद में विभिन्न शासकों ने इसका जीर्णोद्धार करवाया। वर्तमान स्वरूप गोकुलचंद पारीक द्वारा 1809 ई. में दिया गया।

208. किस मंदिर में श्री राम व लक्ष्मण की मूंछों वाली प्रतिमाएँ स्थापित हैं?

  • (A) रघुनाथ जी का मंदिर (खेतड़ी)
  • (B) सूर्य मंदिर (आमेर)
  • (C) पदमप्रभु मंदिर (जयपुर)
  • (D) मेहंदीपुर बालाजी (दौसा)

रघुनाथ जी का मंदिर (खेतड़ी) में भगवान राम और लक्ष्मण की मूर्तियाँ मूंछों के साथ स्थापित हैं। यह मंदिर अपनी अद्वितीय प्रतिमाओं और धार्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है।

209. प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर स्थित है?

  • (A) जयपुर
  • (B) अजमेर
  • (C) अलवर
  • (D) टोंक

मोती डूंगरी गणेश मंदिर जयपुर में स्थित है। इसका निर्माण 1761 ई. में सवाई माधोसिंह प्रथम ने करवाया था। प्रतिमा उनकी पत्नी अपने पीहर मावली से लाई थीं। यह मंदिर जयपुर की आस्था का प्रमुख केंद्र है।

210. स्वर्ण नगरी हॉल' निम्न में से किस मंदिर का भाग है?

  • (A) सोनी जी की नसियां
  • (B) ब्रह्मा मंदिर (पुष्कर)
  • (C) वराह मंदिर (पुष्कर)
  • (D) ओसियां मंदिर

स्वर्ण नगरी हॉल सोनी जी की नसियां, अजमेर का हिस्सा है। इसे सिंहकूट चैत्यालय भी कहते हैं। इसमें सोने से बनी मूर्तियाँ और नक्काशियाँ देखने योग्य हैं।

211. पुष्कर के वराह मंदिर का निर्माण किसने करवाया था?

  • (A) अर्णोराज
  • (B) सोमेश्वर
  • (C) पृथ्वीराज तृतीय
  • (D) पृथ्वीराज प्रथम

पुष्कर का वराह मंदिर चौहान शासक अर्णोराज ने 12वीं शताब्दी में बनवाया था। यह मंदिर भगवान विष्णु के वराह अवतार को समर्पित है।

212. पुष्कर का कौनसा मंदिर 'बांगड़ जी का मंदिर' कहलाता है?

  • (A) गायत्री मंदिर
  • (B) रमा बैकुण्ठ मंदिर
  • (C) रंगनाथ मंदिर
  • (D) वराह मंदिर

पुष्कर का रमा बैकुण्ठ मंदिर 'बांगड़ जी का मंदिर' कहलाता है। इसका निर्माण 1820 ई. में डीडवाना के सेठ मगनीराम बांगड़ ने करवाया था।

213. राजस्थान में भूमिज शैली का प्रथम विष्णु मंदिर है?

  • (A) सर्वेश्वर मंदिर (सलेमाबाद)
  • (B) वराह मंदिर (पुष्कर)
  • (C) उण्डेश्वर मंदिर (बिजौलिया)
  • (D) हरिहर मंदिर (ओसियां)

राजस्थान में भूमिज शैली का पहला विष्णु मंदिर उण्डेश्वर मंदिर (बिजौलिया, भीलवाड़ा) है। यह 1125 ई. में निर्मित हुआ और स्थापत्य कला का अद्भुत उदाहरण है।

214. अमरसागर जैन मंदिर कहाँ पर स्थित है?

  • (A) बाड़मेर
  • (B) जोधपुर
  • (C) पाली
  • (D) जैसलमेर

अमरसागर जैन मंदिर जैसलमेर के निकट अमरसागर तालाब के किनारे स्थित है। इसका निर्माण 1871 ई. में सेठ हिम्मतराम बाफना ने करवाया था। मंदिर अपनी कलात्मक भित्तिचित्रों और स्थापत्य के लिए प्रसिद्ध है।

215. रंगनाथ जी का मंदिर स्थित है?

  • (A) पुष्कर (अजमेर)
  • (B) आमेर (जयपुर)
  • (C) कैथून (कोटा)
  • (D) नागदा (उदयपुर)

रंगनाथ जी का मंदिर पुष्कर (अजमेर) में स्थित है। इसे 1844 ई. में सेठ पूरनमल ने बनवाया था। यह मंदिर द्रविड़ शैली का है और गोपुरम आकृति के लिए प्रसिद्ध है।

216. महानालेश्वर मंदिर कहाँ पर स्थित है?

  • (A) अजमेर
  • (B) चित्तौड़गढ़
  • (C) अलवर
  • (D) जयपुर

महानालेश्वर मंदिर चित्तौड़गढ़ जिले के मेनाल में स्थित है। यह मंदिर भूमिज शैली में बना हुआ है। यहीं पर सुहवेश्वर मंदिर भी है, जिसका निर्माण पृथ्वीराज द्वितीय ने करवाया था। यह स्थान प्राचीन स्थापत्य कला और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है।

217. गुरु वशिष्ठ का मंदिर कहाँ पर स्थित है?

  • (A) सादड़ी (पाली)
  • (B) पुष्कर (अजमेर)
  • (C) आबू (सिरोही)
  • (D) कोलायत (बीकानेर)

गुरु वशिष्ठ का मंदिर आबू (सिरोही) में स्थित है। यहां पर अग्निकुंड भी है, जिसके बारे में मान्यता है कि यहीं से चार प्रमुख राजपूत वंशों की उत्पत्ति हुई थी। यह स्थान धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व दोनों रखता है।

218. आभानेरी का हर्षद माता मंदिर किस शैली में निर्मित है?

  • (A) मारू गुर्जर शैली
  • (B) महामारू शैली
  • (C) कच्छपघात शैली
  • (D) द्रविड़ शैली

हर्षद माता का मंदिर आभानेरी (दौसा) में स्थित है। यह मंदिर मूल रूप से भगवान विष्णु को समर्पित था। 8वीं शताब्दी में बना यह मंदिर गुर्जर प्रतिहार कालीन महामारू शैली का उत्कृष्ट उदाहरण है। इसकी योजना स्वास्तिक आकार की है।

219. निम्न में से किस स्थान पर मीरां मंदिर स्थित है?

  • (A) ओसियां (जोधपुर)
  • (B) पुष्कर (अजमेर)
  • (C) लोद्रवा (जैसलमेर)
  • (D) मेड़ता (नागौर)

मीरां मंदिर नागौर के मेड़ता सिटी में स्थित है। इसका निर्माण राव दुदा (मीरांबाई के दादा) ने करवाया था। मूलतः यह चारभुजानाथ का मंदिर था, लेकिन मीरां की स्मृति जुड़ने से यह मीरां मंदिर के नाम से प्रसिद्ध हुआ।

220. निम्न में से किस स्थान पर हनुमान जी की शयन मुद्रा में प्रतिमा है?

  • (A) बैराठ (कोटपूतली-बहरोड़)
  • (B) तालवृक्ष (अलवर)
  • (C) पांडुपोल (अलवर)
  • (D) भानगढ़ (अलवर)

पांडुपोल हनुमान मंदिर (अलवर) में हनुमानजी की प्रतिमा शयन मुद्रा में स्थापित है। मान्यता है कि अज्ञातवास के समय पांडवों का संबंध इस स्थल से रहा। यह स्थान धार्मिक और पौराणिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

राजस्थान के मंदिर MCQ – सभी भाग:
Part 1 | Part 2 | Part 3 | Part 4 | Part 5 | Part 6 | Part 7 | Part 8 | Part 9 | Part 10 | Part 11 | Part 12 | Part 13 | Part 14 | Part 15 | Part 16 | Part 17 | Part 18 | Part 19

❓ Question / Doubt / Correction?

Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.

📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction



👉 Official Discussion Video:
Shiksha247 YouTube Channel
📱 Shiksha247 App
Test Series • eBooks • PYQ • Solved Papers
Download App
Scroll to Top