राजस्थान के मंदिर MCQ Questions with Answers

राजस्थान के मंदिर MCQ (Temples of Rajasthan) – Part 5

इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान के मंदिर से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं।

इन प्रश्नों में जगत शिरोमणि मंदिर जयपुर, देव सोमनाथ मंदिर डूंगरपुर, कंसुआ शिव मंदिर कोटा, फूलदेवरा शिव मंदिर (बारा), नौगावां जैन मंदिर अलवर, भीमचौरी शिव मंदिर कोटा, अम्बिकेश्वर मंदिर आमेर (जयपुर), भगवान चन्द्रप्रभु का मंदिर तिजारा (अलवर), घुश्मेश्वर महादेव मंदिर (शिवाड़, सवाई माधोपुर), शीतलेश्वर महादेव मंदिर झालरापाटन (झालावाड़) आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।

ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police SI & Constable, LDC, VDO, Agriculture Supervisor, Fireman, Woman Superwiser, REET, Teacher, वनपाल, वनरक्षक तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

  • Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
  • Topic: राजस्थान के मंदिर
  • कुल प्रश्न: 20
  • Last Updated:

✍️ Prepared & Reviewed by:
Shiksha247 Rajasthan GK Faculty & Content Team (Since 2021)

📢 Daily Latest Updates ke liye Join Krein:

81. जगत शिरोमणि मन्दिर स्थित है-

  • (A) आमेर
  • (B) चित्तौड़गढ़
  • (C) मेड़ता
  • (D) सलूम्बर

जगत शिरोमणि मंदिर जयपुर जिले के आमेर में स्थित है। इसका निर्माण रानी कनकावती ने 1599 से 1608 ई. के बीच अपने पुत्र जगतसिंह की स्मृति में करवाया था। यहाँ मीरा द्वारा पूजी गई कृष्ण की प्रतिमा स्थापित है।

82. देव सोमनाथ मन्दिर किस नदी के किनारे स्थित है?

  • (A) माही नदी
  • (B) जाखम नदी
  • (C) सोम नदी
  • (D) बनास नदी

देव सोमनाथ मंदिर डूंगरपुर जिले में सोम नदी के किनारे स्थित है। यह 12वीं शताब्दी का मंदिर बिना गारा-चूना इस्तेमाल किए विशाल पत्थरों से बनाया गया है। इसे 'वागड़ का वैभव' भी कहा जाता है।

83. वह गुप्तकालीन शिव मन्दिर जो सहस्रमुखी शिवलिंग के लिए प्रसिद्ध है-

  • (A) गेपरनाथ महादेव
  • (B) भंडदेवरा शिव मन्दिर
  • (C) देव सोमनाथ मन्दिर
  • (D) कंसुआ शिव मन्दिर

कंसुआ शिव मंदिर कोटा जिले में स्थित है। यह गुप्तकालीन मंदिर अपने सहस्रमुखी शिवलिंग के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ काले पत्थर का चतुर्भुज शिवलिंग स्थापित है जो इसे विशिष्ट बनाता है।

84. कौनसा शिव मन्दिर 'मामा भान्जा मन्दिर' के नाम से जाना जाता है?

  • (A) गेपरनाथ महादेव
  • (B) भंडदेवरा शिव मन्दिर
  • (C) फूलदेवरा शिव मन्दिर
  • (D) कंसुआ शिव मन्दिर

फूलदेवरा शिव मंदिर (बारा) को 'मामा भान्जा मंदिर' कहा जाता है। इसके निर्माण में चूना या सीमेंट का प्रयोग नहीं किया गया। यह मंदिर धार्मिक मान्यताओं और स्थापत्य की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

85. नौगावां जैन मन्दिर किस जिले में स्थित है?

  • (A) अलवर
  • (B) जयपुर
  • (C) सीकर
  • (D) कोटपूतली-बहरोड़

नौगावां जैन मंदिर अलवर जिले में स्थित है। यह जैन धर्म के मल्लिनाथ तीर्थंकर को समर्पित है। यहाँ मल्लिनाथ जी की प्रतिमा की पीठ पर शिलालेख अंकित है जो इसे ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण बनाता है।

86. भीमचौरी शिव मन्दिर किस जिले में है?

  • (A) कोटा
  • (B) जयपुर
  • (C) अलवर
  • (D) बारां

भीमचौरी शिव मंदिर कोटा जिले में मुकुंदरा हिल्स राष्ट्रीय उद्यान में स्थित है। यह एक गुप्तकालीन मंदिर है, जिसमें प्रदक्षिणा पथ बना हुआ है। इसे राजस्थान के सबसे प्राचीन गुप्तकालीन मंदिरों में गिना जाता है।

87. उज्जैन के राजा तथा महान् योगी भर्तृहरि की तपस्यास्थली कहाँ स्थित है?

  • (A) अलवर
  • (B) भरतपुर
  • (C) करीली
  • (D) टॉक

भर्तृहरि की तपस्या स्थली अलवर में स्थित है। यहाँ भर्तृहरि गुफाएँ प्रसिद्ध हैं, जहाँ उन्होंने अपनी साधना की थी। यह स्थान धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है और आज भी श्रद्धालु यहाँ दर्शन करने आते हैं।

88. अम्बिकेश्वर मंदिर कहाँ स्थित है?

  • (A) मोतीडूंगरी
  • (B) गलताजी
  • (C) आमेर
  • (D) जोहरी

अम्बिकेश्वर मंदिर आमेर (जयपुर) में स्थित है। यह भगवान शिव का प्राचीन मंदिर है, जो अपनी स्थापत्य कला और धार्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। आमेर दुर्ग क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालु इस मंदिर में दर्शन अवश्य करते हैं।

89. जैन धर्म के आठवें तीर्थकर भगवान चन्द्रप्रभु का मंदिर निम्न में से कहाँ स्थित है?

  • (A) तिजारा (खैरथल-तिजारा)
  • (B) नौगावां (अलवर)
  • (C) बरवा डूंगरी (अलवर)
  • (D) भिवाड़ी (खैरथल-तिजारा)

भगवान चन्द्रप्रभु का मंदिर तिजारा (अलवर) में स्थित है। यह जैन धर्म का एक प्रमुख तीर्थ है। यहाँ भगवान चन्द्रप्रभु की श्वेत संगमरमर से बनी भव्य प्रतिमा स्थापित है।

90. भगवान शिव के 12वें ज्योतिर्लिंग के रूप में किसे मान्यता दी जाती है?

  • (A) धुँधलेश्वर महादेव मंदिर
  • (B) नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर
  • (C) घुश्मेश्वर महादेव मंदिर
  • (D) सोमनाथ मंदिर

सवाई माधोपुर जिले के शिवाड़ में स्थित घुश्मेश्वर महादेव मंदिर को भगवान शिव का 12वां ज्योतिर्लिंग माना जाता है। यहाँ का शिवलिंग सदैव जल में डूबा रहता है और महाशिवरात्रि पर विशेष मेला भरता है।

91. निम्न में से किसे 'शीश के दानी' के नाम से जाना जाता हैं?

  • (A) खाटु श्याम जी
  • (B) श्री त्रिनेत्र गणेश
  • (C) श्री नाथ जी
  • (D) गोविन्द देव जी

खाटू श्याम जी को 'शीश के दानी' कहा जाता है। महाभारत काल में बर्बरीक ने भगवान श्रीकृष्ण को अपना शीश दान किया था। इसी कारण उन्हें शीश के दानी कहा जाता है और सीकर जिले में खाटू श्याम जी का प्रसिद्ध मंदिर स्थित है।

92. राजस्थान का एकमात्र मंदिर जहाँ गर्भगृह में महिलाओं का प्रवेश वर्जित है?

  • (A) त्रिनेत्र गणेश मंदिर
  • (B) घुश्मेश्वर महादेव मंदिर
  • (C) मदन मोहन मंदिर
  • (D) शीतलेश्वर महादेव मंदिर

घुश्मेश्वर महादेव मंदिर (शिवाड़, सवाई माधोपुर) ऐसा मंदिर है जहाँ परंपरा के अनुसार महिलाओं का गर्भगृह में प्रवेश वर्जित है। यह स्थान 12वां ज्योतिर्लिंग माना जाता है और धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है।

93. पद्मनाभ मंदिर/सूर्य मंदिर अन्य नाम से किस मंदिर को जाना जाता है-

  • (A) सात सहेली मंदिर
  • (B) काला गौरा भैरव मंदिर
  • (C) चंद्रभागा मंदिर
  • (D) मदन मोहन मंदिर

झालरापाटन स्थित सात सहेलियों का मंदिर ही पद्मनाभ/सूर्य मंदिर कहलाता है। कर्नल टॉड ने इसे चारभुजा मंदिर कहा था। यहाँ की मूर्तियाँ और स्थापत्य शैली इसे विशिष्ट बनाते हैं।

94. शीतलेश्वर महादेव का मंदिर किस जगह स्थित है?

  • (A) शिवाड़
  • (B) रणथम्भौर
  • (C) आमेर
  • (D) झालरापाटन

शीतलेश्वर महादेव मंदिर झालरापाटन (झालावाड़) में स्थित है। यह राजस्थान के तिथियुक्त प्राचीनतम मंदिरों में से एक है। इसका निर्माण 689 ई. में राजा दुर्माण के सामंत वापक द्वारा करवाया गया था। यह मंदिर चंद्रभागा नदी के किनारे स्थित है।

95. गौड़ीय सम्प्रदाय के 'गोविन्द देव जी मंदिर' किस जिले में स्थित है?

  • (A) जोधपुर
  • (B) अलवर
  • (C) जयपुर
  • (D) भरतपुर

गोविन्द देव जी का प्रसिद्ध मंदिर जयपुर में स्थित है। इसे 1735 ई. में सवाई जयसिंह ने बनवाया था। यह मंदिर गौड़ीय सम्प्रदाय का प्रमुख केंद्र है और यहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।

96. सोनी जी की नसियां कहाँ स्थित है?

  • (A) जयपुर
  • (B) जोधपुर
  • (C) जैसलमेर
  • (D) अजमेर

सोनी जी की नसियां अजमेर में स्थित है। यह जैन धर्म का एक प्रमुख मंदिर है जिसे लाल पत्थरों से बनाया गया है, इसलिए इसे लाल मंदिरभी कहा जाता है। यहाँ भगवान ऋषभदेव की प्रतिमा और स्वर्ण नगरी हॉल विशेष आकर्षण हैं।

97. लोकसंत चतुरदास जी महाराज का मंदिर स्थित है?

  • (A) बुटाटी (नागौर)
  • (B) झोरड़ा (नागौर)
  • (C) परबतसर (डीडवाना-कुचामन)
  • (D) मेड़ता (नागौर)

लोकसंत चतुरदास जी महाराज का मंदिर नागौर जिले के बुटाटी गाँव में स्थित है। यह मंदिर विशेष रूप से लकवा (Paralysis) रोग के इलाज के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ आने वाले श्रद्धालु मानते हैं कि बाबा की कृपा से यह रोग ठीक हो जाता है। प्रतिवर्ष यहाँ बाबा की जयंती व अन्य धार्मिक अवसरों पर मेला आयोजित होता है। देशभर से हजारों श्रद्धालु इस स्थान पर दर्शन करने आते हैं।

98. राजस्थान का एकमात्र लक्ष्मण मंदिर किस जिले में स्थित है?

  • (A) धौलपुर
  • (B) भरतपुर
  • (C) करौली
  • (D) जोधपुर

भरतपुर जिले में स्थित यह मंदिर राजस्थान का एकमात्र लक्ष्मण मंदिर है। यह मंदिर भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण जी को समर्पित है। मंदिर में लक्ष्मण जी की मूर्ति के साथ उनकी पत्नी उर्मिला की मूर्ति भी स्थापित है। विशेष बात यह है कि मंदिर में लक्ष्मण जी की प्रतिमा का निर्माण ‘अष्टधातु’ से हुआ है। यह मंदिर भरतपुर शहर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्त्वपूर्ण है।

99. कोलवी की गुफाएँ कहाँ स्थित है?

  • (A) बूंदी
  • (B) कोटा
  • (C) बारां
  • (D) झालावाड़

कोलवी की गुफाएँ झालावाड़ जिले में स्थित हैं और ये राजस्थान का एलोरा कहलाती हैं। यहाँ 7वीं शताब्दी की बौद्ध गुफाएँ व स्तूपदेखने को मिलते हैं। इन गुफाओं में भगवान बुद्ध की अनेक प्रतिमाएँ व चित्र अंकित हैं, जो बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार का प्रमाण हैं। कोलवी के अतिरिक्त विनायका, गुनई व हथियागौड़ क्षेत्र में भी इसी प्रकार की गुफाएँ पाई जाती हैं। यह स्थल पुरातत्व और इतिहास के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण है।

100. देलवाड़ा के जैन मंदिरों का निर्माण निम्नलिखित में से किसने करवाया था?

  • (A) नेमीनाथ
  • (B) आदिनाथ
  • (C) विमलशाह
  • (D) भीमशाह

देलवाड़ा के प्रसिद्ध जैन मंदिरों का निर्माण विमलशाह ने करवाया था। ये मंदिर आबू पर्वत (सिरोही) पर स्थित हैं और सोलंकी कालीन स्थापत्य कला के अद्भुत उदाहरण माने जाते हैं। विमलशाह गुजरात के चालुक्य शासक भीमदेव के मंत्री थे। इन मंदिरों में संगमरमर पर की गई नक्काशी अद्वितीय है, जिसे देखकर लोग आज भी चकित रह जाते हैं। यहाँ पाँच प्रमुख मंदिर बने हुए हैं, जिनमें विमल वसाही व लूण वसाही मंदिर विशेष रूप से प्रसिद्ध हैं।

राजस्थान के मंदिर MCQ – सभी भाग:
Part 1 | Part 2 | Part 3 | Part 4 | Part 5 | Part 6 | Part 7 | Part 8 | Part 9 | Part 10 | Part 11 | Part 12 | Part 13 | Part 14 | Part 15 | Part 16 | Part 17 | Part 18 | Part 19

❓ Question / Doubt / Correction?

Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.

📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction



👉 Official Discussion Video:
Shiksha247 YouTube Channel
📱 Shiksha247 App
Test Series • eBooks • PYQ • Solved Papers
Download App
Scroll to Top