राजस्थान के प्रतीक चिह्न MCQ (Symbols of Rajasthan) – Part 1
इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान के प्रतीक चिह्न से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं।
इन प्रश्नों में राज्य वृक्ष खेजड़ी, मरुस्थल का जहाज, सांगरी, अमृतादेवी बिश्नोई, पंचगौरव योजना, रूख भायला आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।
ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police SI & Constable, LDC, VDO, Agriculture Supervisor, Fireman, Woman Superwiser, REET, Teacher, वनपाल, वनरक्षक तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।
- Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
- Topic: राजस्थान के प्रतीक चिह्न
- कुल प्रश्न: 20
- Last Updated:
✍️ Prepared & Reviewed by:
Shiksha247 Rajasthan GK
Faculty & Content Team
(Since 2021)
1. मई 2025 में किस उत्पाद को राजस्थान से संबंधित भौगोलिक संकेतक (GI टैग) प्रदान किया गया?
- (A) सांगरी
- (B) कलाकंद
- (C) जयपुरी घेवर
- (D) कोटा का धनियाँ
मई 2025 में सांगरी को राजस्थान से संबंधित भौगोलिक संकेतक (GI टैग) प्रदान किया गया।
2. राजस्थान का राज्य पुष्प निम्न में से कौनसा है?
- (A) पलास
- (B) कचनार
- (C) रोहिड़ा
- (D) कूमट
रोहिड़ा राजस्थान का राजकीय पुष्प है।
3. राजस्थान के राजकीय वृक्ष का वैज्ञानिक नाम कौनसा है?
- (A) टिकोमेला अण्डुलेटा
- (B) प्रोसेपिस सिनेरेरिया
- (C) सिहिवग गुआजावा
- (D) ओराइजा सटाइवा
राजस्थान का राज्य वृक्ष खेजड़ी है, जिसका वैज्ञानिक नाम Prosopis cineraria है।
4. राजस्थान का राज्य पुष्प है?
- (A) रोहिड़ा
- (B) खेजड़ी
- (C) पलास
- (D) गुलाब
रोहिड़ा को राजस्थान का राजकीय पुष्प घोषित किया गया है।
5. निम्न में से सही सुमेलित युग्म है- A. खेजड़ी के फूल - 1. सांगरी B. खेजड़ी पत्तियाँ - II. लूंग C. खेजड़ी का सूखा फल - III. मीझर D. खेजड़ी का हरा फल - IV. खोखा
- (A) I, II, III, IV
- (B) III, I, IV, II
- (C) II, III, I, IV
- (D) III, II, IV, I
खेजड़ी के फूल–मीझर, पत्तियाँ–लूंग, सूखा फल–खोखा, हरा फल–सांगरी कहलाता है।
6. राजस्थान का राज्य वृक्ष है?
- (A) रोहिड़ा
- (B) बबूल
- (C) खेजड़ी
- (D) बरगद
खेजड़ी को राजस्थान का राज्य वृक्ष घोषित किया गया है।
7. 31वाँ अन्तर्राष्ट्रीय ऊँट महोत्सव कहाँ मनाया गया?
- (A) बीकानेर
- (B) बाड़मेर
- (C) जोधपुर
- (D) जयपुर
10–12 जनवरी 2025 को बीकानेर में 31वाँ अंतर्राष्ट्रीय ऊँट महोत्सव आयोजित हुआ।
8. राजस्थान के राज्य पुष्प रोहिड़ा का वैज्ञानिक नाम कौनसा है?
- (A) प्रोसोपिस सिनेरेरिया
- (B) क्रायोटिस नाइग्रीसेप्स
- (C) गजेला बनेट्टी
- (D) टिकोमेला अण्डूलेटा
रोहिड़ा का वैज्ञानिक नाम Tecomella undulata है।
9. खेजड़ी का पेड़' संबंधित है?
- (A) पाबूजी
- (B) गोगाजी
- (C) रामदेवजी
- (D) हड़बूजी
खेजड़ी के वृक्ष को लोकदेवता गोगाजी से जोड़ा जाता है।
10. मरुस्थल का जहाज कहलाता है?
- (A) भेड़
- (B) बैल
- (C) ऊँट
- (D) नीलगाय
ऊँट को मरुस्थल का जहाज कहा जाता है क्योंकि यह रेगिस्तानी जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी है।
11. ऊँट संरक्षण विकास मिशन कब प्रारम्भ किया गया?
- (A) 1 नवम्बर, 2022
- (B) 1 दिसम्बर, 2022
- (C) 21 नवम्बर, 2021
- (D) 1 नवम्बर, 2023
ऊँट संरक्षण विकास मिशन 1 नवम्बर 2022 से प्रारम्भ किया गया, जिसके अंतर्गत ऊँट पालकों को आर्थिक सहायता दी जाती है।
12. खेजड़ी वृक्ष (शमी वृक्ष) की पूजा का प्रावधान किस पर्व से जुड़ा है?
- (A) दशहरा पर्व
- (B) होली
- (C) दीपावली
- (D) महाशिवरात्रि
शमी (खेजड़ी) वृक्ष की पूजा दशहरे के अवसर पर की जाती है।
13. राजस्थान का कल्पवृक्ष… है-
- (A) रोहिड़ा
- (B) कमल
- (C) खेजड़ी
- (D) पीपल
खेजड़ी को उपयोगिता के कारण राजस्थान का कल्पवृक्ष कहा जाता है।
14. वह वृक्ष, जिसे 'राजस्थान का सागवान' कहा जाता है?
- (A) रोहिड़ा
- (B) खेजड़ी
- (C) पीपल
- (D) बबूल
रोहिड़ा की लकड़ी की गुणवत्ता के कारण इसे राजस्थान का सागवान कहा जाता है।
15. साँगरी फल किस ऋतु में लगते हैं?
- (A) सर्दी
- (B) बसंत ऋतु
- (C) गर्मी
- (D) वर्षा ऋतु
खेजड़ी के फल सांगरी गर्मी के मौसम में प्राप्त होते हैं।
16. अमृतादेवी पुरस्कार किससे सम्बन्धित है?
- (A) वन संरक्षण
- (B) पर्यावरण संरक्षण
- (C) जल संरक्षण
- (D) इनमें से कोई नहीं
अमृतादेवी बिश्नोई पुरस्कार वन संरक्षण के क्षेत्र में दिया जाता है।
17. पंचगौरव योजना के तहत किन जिलों की वनस्पति प्रजाति खेजड़ी है?
- (A) केवल कुचामन-डिडवाना
- (B) केवल झुंझुनूं
- (C) 1 व 2 दोनों
- (D) इनमें से कोई नहीं
पंचगौरव योजना में कुचामन-डिडवाना और झुंझुनूं दोनों क्षेत्रों में खेजड़ी प्रमुख प्रजाति है।
18. रूख भायला' का अर्थ है-
- (A) माटो
- (B) वृक्ष मित्र
- (C) वन संरक्षण
- (D) उपजाऊ भूमि
रूख भायला' का अर्थ है वृक्ष मित्र।
19. राजस्थान राज्य के संबंध में असंगत है?
- (A) गोडावण 1982 में राज्य पक्षी घोषित
- (B) चिंकारा 1983 में राज्य पशु घोषित
- (C) रोहिड़ा 1981 में राज्य पुष्प घोषित
- (D) खेजड़ी 1983 में राज्य वृक्ष घोषित
रोहिड़ा को 1983 में राज्य पुष्प घोषित किया गया, 1981 में नहीं।
20. निम्न में से सत्य कथन है-
- (A) राजस्थान दिवस चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को मनाया जाता है
- (B) राजस्थान का राज्य वाद्य जंतर है
- (C) राजस्थान का राज्य गीत घूमर है
- (D) राजस्थान का राज्य नृत्य कत्थक है
राजस्थान दिवस चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को मनाया जाता है, अन्य कथन गलत हैं।
Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.
📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction
✔ Link Copied
👉 Official Discussion Video:
Shiksha247 YouTube Channel