राजस्थान के प्रतीक चिह्न MCQ Questions with Answers

राजस्थान के प्रतीक चिह्न MCQ (Symbols of Rajasthan) – Part 2

इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान के प्रतीक चिह्न से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं।

इन प्रश्नों में राजस्थान का गौरव, जांटी और छोकड़ा, माटो, खेजड़ली दिवस आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।

ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police SI & Constable, LDC, VDO, Agriculture Supervisor, Fireman, Woman Superwiser, REET, Teacher, वनपाल, वनरक्षक तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

  • Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
  • Topic: राजस्थान के प्रतीक चिह्न
  • कुल प्रश्न: 20
  • Last Updated:

✍️ Prepared & Reviewed by:
Shiksha247 Rajasthan GK Faculty & Content Team (Since 2021)

📢 Daily Latest Updates ke liye Join Krein:

21. राजस्थान का राज्य खेल है?

  • (A) बास्केट बॉल
  • (B) टेनिस बॉल
  • (C) वॉलीबॉल
  • (D) कबड्डी

मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया द्वारा बास्केटबॉल को राजस्थान का राज्य खेल घोषित किया गया था।

22. किस वृक्ष की शीतला माता के प्रतीक के रूप में पूजा होती है?

  • (A) रोहिड़ा
  • (B) पीपल
  • (C) खेजड़ी
  • (D) बरगद

खेजड़ी वृक्ष को शीतला माता का प्रतीक मानकर पूजा की जाती है।

23. किस वृक्ष को राजस्थान का कल्पवृक्ष / गौरव कहा जाता है?

  • (A) खेजड़ी
  • (B) रोहिड़ा
  • (C) नीम
  • (D) शीशम

खेजड़ी को राजस्थान का गौरव एवं कल्पवृक्ष कहा जाता है।

24. निम्नलिखित को सही सुमेलित कीजिए- प्रजाति - वैज्ञानिक नाम A. खेजड़ी - 1. बनेट्टी गजेला B. रोहिड़ा - II. प्रोसेपिस सिनेरेरिया C. चिंकारा - III. टिकोमेला अन्डूलेटा D. गोडावण - IV. क्रायोटिस नाइग्रीसेप्स E. Unt - V. कैमेलस ड्रोमेडेरियस

  • (A) 12345
  • (B) 31452
  • (C) 23145
  • (D) 53214

खेजड़ी–Prosopis cineraria, रोहिड़ा–Tecomella undulata, चिंकारा–Gazella bennettii, गोडावण–Choriotis nigriceps, ऊँट–Camelus dromedarius का सही मिलान 23145 है।

25. गीत 'केसरिया बालम आओ नी पधारो म्हारे देश' के संबंध में असत्य कथन है?

  • (A) इसे प्रथम बार मांगीबाई आर्य ने गाया
  • (B) इसे गुलाबो ने अंतर्राष्ट्रीय ख्याति दिलाई
  • (C) इसमें विरह भाव है
  • (D) यह रजवाड़ी गीत है

इस गीत को अंतरराष्ट्रीय ख्याति अल्लाह जिलाई बाई ने दिलाई, न कि गुलाबो ने।

26. घूमर नृत्य को कहा जाता है-

  • (A) लोक नृत्यों का सिरमौर
  • (B) रजवाड़ी लोकनृत्य
  • (C) नृत्यों की आत्मा
  • (D) उपर्युक्त सभी

घूमर को इन सभी उपाधियों से संबोधित किया जाता है।

27. राजस्थान में प्रचलित घूमर के 3 प्रकारों में शामिल नहीं है-

  • (A) महिलाओं द्वारा घूमर
  • (B) वालर-गरासिया लड़कियों द्वारा
  • (C) घूमरियों-बालिकाओं द्वारा
  • (D) लूर-गरासिया स्त्रियों द्वारा

वालर घूमर के प्रकारों में शामिल नहीं है।

28. घूमर नृत्य में सामान्यत: कौनसे वाद्ययंत्रों का प्रयोग होता है?

  • (A) ढोल, नगाड़ा व मसक
  • (B) ढोल, थाली व चंग
  • (C) ढोल, नगाड़ा व शहनाई
  • (D) ढोल, जंतर व मोरचंग

घूमर नृत्य में ढोल, नगाड़ा और शहनाई का प्रयोग सामान्य है।

29. खेजड़ी को पंजाबी व सिन्धी में कहते हैं-

  • (A) जांटी, छोकड़ा
  • (B) मर्मीझर, जांटी
  • (C) मर्मीझर, धोकड़ा
  • (D) जांटी, सीमलो

खेजड़ी को पंजाबी व सिन्धी भाषाओं में जांटी और छोकड़ा कहा जाता है।

30. माटो का संबंध किस वृक्ष से है जो बीकानेर के राज्य चिह्न में अंकित है?

  • (A) बेर
  • (B) खजूर
  • (C) खेजड़ी
  • (D) बांवली

माटो शब्द खेजड़ी वृक्ष से जुड़ा है, जो बीकानेर के राज्य चिह्न में भी अंकित है।

31. खेजड़ी के संबंध में असत्य कथन है-

  • (A) राजस्थान में सर्वाधिक खेजड़ी वाला जिला जालौर
  • (B) राजस्थान में सर्वाधिक खेजड़ी शेखावाटी क्षेत्र में है
  • (C) खेजड़ी की पूजा दशहरे पर होती है
  • (D) खेजड़ी परमार व तोमर वंश का आराध्य वृक्ष है

राजस्थान में सर्वाधिक खेजड़ी नागौर जिले में पाई जाती है, इसलिए जालौर वाला कथन असत्य है।

32. 1988 को खेजड़ी पर कितने पैसे का डाक टिकट जारी किया गया?

  • (A) 100 पैसे
  • (B) 200 पैसे
  • (C) 60 पैसे
  • (D) 50 पैसे

5 जून 1988 को खेजड़ी वृक्ष पर 60 पैसे का डाक टिकट जारी किया गया।

33. 1991 में खेजड़ी वृक्ष को बचाने के लिए चलाया गया अभियान है?

  • (A) ऑपरेशन खेजड़ा
  • (B) ऑपरेशन थार शोभा
  • (C) ऑपरेशन मरु शोभा
  • (D) ऑपरेशन कल्प वृक्ष

खेजड़ी वृक्ष संरक्षण हेतु 1991 में ऑपरेशन खेजड़ा चलाया गया।

34. करमा व गोरा' का संबंध किस जिले से है, जिन्होंने 1604 में खेजड़ी रक्षार्थ बलिदान दिया?

  • (A) जोधपुर
  • (B) बाड़मेर
  • (C) जैसलमेर
  • (D) नागौर

जोधपुर के रामासनी गाँव में करमा व गोरा ने खेजड़ी रक्षा हेतु बलिदान दिया था।

35. निम्न में से किसका संबंध वृक्ष रक्षा से नहीं है?

  • (A) पोलावास के वृंचोजी का बलिदान
  • (B) रामासनी के करमा व गोरा का बलिदान
  • (C) अलवर के राजेन्द्र सिंह राठौड़
  • (D) संत राजाराम

राजेन्द्र सिंह राठौड़ का वृक्ष रक्षा से सीधा संबंध नहीं है।

36. पेड़ वाले बाबा' के नाम से प्रसिद्ध है-

  • (A) काकापुरी
  • (B) संत राजाराम
  • (C) रामदेव जी
  • (D) राजेन्द्र सिंह

काकापुरी पेड़ों की रक्षा के लिए प्रसिद्ध रहे, इसलिए उन्हें पेड़ वाले बाबा कहा जाता है।

37. खेजड़ली दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?

  • (A) भाद्रपद कृष्ण दशमी
  • (B) श्रावण शुक्ल दशमी
  • (C) भाद्रपद शुक्ल दशमी
  • (D) श्रावण कृष्ण दशमी

खेजड़ली दिवस भाद्रपद शुक्ल दशमी को मनाया जाता है।

38. राजस्थान में गोड़ावण के संबंध में असंगत युग्म है-

  • (A) मरुउद्यान-जैसलमेर
  • (B) सौकलिया-अजमेर
  • (C) सोरसन-बारां
  • (D) तालछापर-चुरू

तालछापर मुख्यतः काले हिरण के लिए प्रसिद्ध है, गोड़ावण के लिए नहीं।

39. प्रोजेक्ट ग्रेट इंडियन बस्टर्ड लॉन्च करने वाला प्रथम राज्य है-

  • (A) गुजरात
  • (B) राजस्थान
  • (C) हरियाणा
  • (D) पंजाब

राजस्थान ने 2013 में गोडावण संरक्षण हेतु यह परियोजना शुरू की।

40. राजस्थान का राज्य खेल 'बास्केट बॉल' में कितने खिलाड़ी होते हैं?

  • (A) 5
  • (B) 7
  • (C) 10
  • (D) 11

बास्केटबॉल की एक टीम में 5 खिलाड़ी मैदान में खेलते हैं।

राजस्थान के प्रतीक चिह्न MCQ – सभी भाग:
Part 1 | Part 2 | Part 3 | Part 4

❓ Question / Doubt / Correction?

Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.

📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction



👉 Official Discussion Video:
Shiksha247 YouTube Channel
📱 Shiksha247 App
Test Series • eBooks • PYQ • Solved Papers
Download App
Scroll to Top