राजस्थान के प्रतीक चिह्न MCQ (Symbols of Rajasthan) – Part 3
इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान के प्रतीक चिह्न से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं।
इन प्रश्नों में गोडावण, अलगोजा, ऊँट का वैज्ञानिक नाम, ऊँट पालक जाति, राज्य पक्षी गोडावण, राज्य वृक्ष खेजड़ी, प्रोजेक्ट ग्रेट इंडियन बस्टर्ड 2013, राज्य पुष्प (रोहिड़ा), राजस्थान की राजधानी - जयपुर, राजस्थान का राज्य पशु - चिंकारा, राजस्थान दिवस - चैत्र शुक्ल प्रतिपदा आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।
ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police SI & Constable, LDC, VDO, Agriculture Supervisor, Fireman, Woman Superwiser, REET, Teacher, वनपाल, वनरक्षक तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।
- Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
- Topic: राजस्थान के प्रतीक चिह्न
- कुल प्रश्न: 20
- Last Updated:
✍️ Prepared & Reviewed by:
Shiksha247 Rajasthan GK
Faculty & Content Team
(Since 2021)
41. फरवरी 2020 में गाँधीनगर (गुजरात) में आयोजित 13वें कॉप शिखर सम्मेलन में राजस्थान की किस संकटग्रस्त प्रजाति को CMS सूची में शामिल किया गया?
- (A) उड़न गिलहरी
- (B) कुरजां
- (C) गोडावण
- (D) मरु
13वें COP सम्मेलन में गोडावण को प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण (CMS) सूची में शामिल किया गया।
42. राजस्थान का राज्य वाद्ययंत्र है?
- (A) रावणहत्था
- (B) अलगोजा
- (C) मोरचंग
- (D) कमायचा
अलगोजा को राजस्थान का राज्य वाद्ययंत्र माना जाता है।
43. गोडावण को राजस्थान का राज्य पक्षी किस वर्ष घोषित किया गया?
- (A) 1982
- (B) 1991
- (C) 1983
- (D) 1978
गोडावण को 1982 में राजस्थान का राज्य पक्षी घोषित किया गया।
44. राजस्थान का राज्य पशु कौनसा है?
- (A) चिंकारा
- (B) चीता
- (C) शेर
- (D) भालू
चिंकारा को 22 दिसम्बर 1983 को राज्य पशु घोषित किया गया।
45. ऊँट का वैज्ञानिक नाम है-
- (A) केमेलस ड्रोमेडेरियस
- (B) केमेलस बेक्टिरियस
- (C) केमेलस
- (D) केमेलस यूरोपा
एक कूबड़ वाले ऊँट का वैज्ञानिक नाम Camelus dromedarius है।
46. राजस्थान की कौनसी जाति ऊँट पालक जाति के रूप में जानी जाती है?
- (A) गुर्जर
- (B) जाट
- (C) रेबारी
- (D) कुम्हार
रेबारी समुदाय पारंपरिक रूप से ऊँट पालन से जुड़ा है।
47. राज्य पुष्प रोहिड़ा राजस्थान के किस भाग में सर्वाधिक पाया जाता है?
- (A) पश्चिमी राजस्थान
- (B) पूर्वी राजस्थान
- (C) उत्तरी राजस्थान
- (D) दक्षिणी राजस्थान
रोहिड़ा पश्चिमी राजस्थान के शुष्क क्षेत्रों में अधिक पाया जाता है।
48. राजस्थान का राज्य पक्षी, राज्य वृक्ष व राज्य पशु का सही समूह कौनसा है?
- (A) गोडावण-बबूल-ऊँट
- (B) गोडावण-खेजड़ी-चिंकारा
- (C) कबूतर-बबूल-चिंकारा
- (D) मोर-खेजड़ी-ऊँट
राज्य पक्षी गोडावण, राज्य वृक्ष खेजड़ी तथा राज्य पशु चिंकारा है।
49. ग्रेट इंडियन बस्टर्ड किसे कहते हैं?
- (A) कुरजां
- (B) साइबेरियन सारस
- (C) गोडावण
- (D) चिंकारा
ग्रेट इंडियन बस्टर्ड को राजस्थान में गोडावण कहा जाता है।
50. सम क्षेत्र में गोडावण कृत्रिम प्रजनन केंद्र किसके द्वारा विकसित किया जा रहा है?
- (A) भारत सरकार
- (B) राज्य सरकार
- (C) भारतीय वन्य जीव संस्थान
- (D) उपर्युक्त सभी
भारत सरकार, राजस्थान सरकार और भारतीय वन्य जीव संस्थान के संयुक्त प्रयास से यह केंद्र विकसित किया जा रहा है।
51. प्रोजेक्ट ग्रेट इंडियन बस्टर्ड कब लॉन्च किया गया?
- (A) 2013
- (B) 2015
- (C) 2018
- (D) 2021
गोडावण संरक्षण हेतु प्रोजेक्ट ग्रेट इंडियन बस्टर्ड 2013 में लॉन्च किया गया।
52. ऊँट के आभूषणों के संबंध में असंगत युग्म है-
- (A) गोरबंद - गले में
- (B) तंग - पेट पर
- (C) काठी/पिलाण - पीठ पर
- (D) पर्चनी - टांगों में
पर्चनी ऊँट की टांगों में नहीं बल्कि पूँछ पर लगाया जाने वाला आभूषण है।
53. निम्न में से असत्य कथन है-
- (A) भारत की प्रथम केमल मिल्क डेयरी - जोड़बीड़ (बीकानेर)
- (B) ऊँटनी के दुग्ध प्रसंस्करण हेतु मिनी प्लांट - बीकानेर
- (C) केन्द्रीय ऊँट अनुसंधान केन्द्र - बीकानेर
- (D) सर्वाधिक ऊँटों वाला जिला - जैसलमेर
ऊँटनी के दूध का मिनी प्रोसेसिंग प्लांट जयपुर में स्थित है, बीकानेर में नहीं।
54. राजस्थान के राज्य पुष्प (रोहिड़ा) के फूल को जोधपुर क्षेत्र में किस नाम से जाना जाता है?
- (A) मरुशोभा
- (B) जोधपुरी टीक
- (C) मारवाड़ टीक
- (D) मालाणी टीक
जोधपुर क्षेत्र में रोहिड़ा को मारवाड़ टीक के नाम से जाना जाता है।
55. निम्नलिखित में से कौनसा युग्म सही सुमेलित नहीं है-
- (A) राजस्थान की राजधानी - जयपुर
- (B) राजस्थान का राज्य पशु - चिंकारा
- (C) राजस्थान का राज्य नृत्य - लूर
- (D) राजस्थान दिवस - चैत्र शुक्ल प्रतिपदा
राजस्थान का राज्य नृत्य लूर नहीं बल्कि घूमर है।
56. राजस्थान के राज्य वृक्ष खेजड़ी के फूल को क्या कहा जाता है?
- (A) मारवाड़ टीक
- (B) मर्मीझर
- (C) लूंग/लूम
- (D) सांगरी
खेजड़ी के फूल को मर्मीझर कहा जाता है।
57. परमार व तोमर वंश का आराध्य वृक्ष कौनसा है?
- (A) खेजड़ी
- (B) रोहिड़ा
- (C) सागवान
- (D) शीशम
खेजड़ी वृक्ष को परमार और तोमर वंश का आराध्य वृक्ष माना जाता है।
58. राजस्थान के राज्य वृक्ष के बारे में सत्य कथन का चयन करें-
- (A) A, B व D
- (B) A, B, C व D
- (C) B, C, D
- (D) केवल A व C
सभी कथन खेजड़ी वृक्ष के संबंध में सत्य हैं।
59. निम्न में से किसे गुधनमेर, हुकना, माल मोरड़ी आदि उपनामों से जाना जाता है?
- (A) ऊँट
- (B) चिंकारा
- (C) पलाश/ढाक
- (D) गोडावण
गोडावण को विभिन्न क्षेत्रों में इन उपनामों से जाना जाता है।
60. खेजड़ी वृक्ष के बारे में सत्य कथन का चयन करें-
- (A) भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् ने खेजड़ी को शुष्क फलों की श्रेणी में शामिल किया है।
- (B) केन्द्रीय शुष्क बागवानी संस्थान बीकानेर द्वारा 'थार शोभा' नामक खेजड़ी की कांटे रहित किस्म तैयार की है।
- (C) 1 व 2 दोनों सत्य
- (D) दोनों असत्य
दोनों कथन खेजड़ी वृक्ष के संबंध में सही हैं।
Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.
📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction
✔ Link Copied
👉 Official Discussion Video:
Shiksha247 YouTube Channel