राजस्थान के प्रतीक चिह्न MCQ (Symbols of Rajasthan) – Part 4
इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान के प्रतीक चिह्न से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं।
इन प्रश्नों में चौसिंगा, चिंकारा, चकोर पक्षी, सारस, रोहिड़ा, ढाक, खेजड़ी, कचनार, जरविल, सेलेस्ट्रेना आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।
ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police SI & Constable, LDC, VDO, Agriculture Supervisor, Fireman, Woman Superwiser, REET, Teacher, वनपाल, वनरक्षक तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।
- Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
- Topic: राजस्थान के प्रतीक चिह्न
- कुल प्रश्न: 9
- Last Updated:
✍️ Prepared & Reviewed by:
Shiksha247 Rajasthan GK
Faculty & Content Team
(Since 2021)
61. राष्ट्रीय मरु उद्यान व नाहरगढ़ अभयारण्य में काफी संख्या में कौन विचरण करते हैं?
- (A) चौसिंगा
- (B) चिंकारा
- (C) चकोर पक्षी
- (D) सारस
राष्ट्रीय मरु उद्यान और नाहरगढ़ अभयारण्य में चिंकारा बड़ी संख्या में पाए जाते हैं।
62. राजस्थान का गौरव, सीमलो, शमी वृक्ष आदि उपनामों से किसे जाना जाता है?
- (A) रोहिड़ा
- (B) ढाक
- (C) खेजड़ी
- (D) कचनार
खेजड़ी को राजस्थान का गौरव, सीमलो और शमी वृक्ष कहा जाता है।
63. राजस्थान के राज्य पुष्प रोहिड़े को सर्वाधिक नुकसान किस चूहे से पहुँच रहा है?
- (A) जरविल
- (B) सेलेस्ट्रेना
- (C) गाइकोट्रमा
- (D) तिबरसा
रोहिड़ा वृक्ष को जरविल नामक चूहे से सर्वाधिक नुकसान होता है।
64. राजस्थान के राज्य पक्षी गोडावण का प्रिय भोजन कौनसा है?
- (A) राई
- (B) सरसों
- (C) बाजरा
- (D) तारामीरा
गोडावण का प्रमुख भोजन तारामीरा के बीज व अन्य वनस्पतियाँ हैं।
65. तंग, मोरखा, गोरबंद व पिलाण क्या हैं?
- (A) राजस्थान के लोकगीत
- (B) ऊँट के सजावट के आभूषण
- (C) आदिवासियों का पहनावा
- (D) पश्चिमी राजस्थान की घासें
ये सभी ऊँट को सजाने में उपयोग होने वाले आभूषण हैं।
66. राजस्थान में पशुधन की श्रेणी में ऊँट को राज्य पशु का दर्जा कब दिया गया?
- (A) 19 सितम्बर 2016
- (B) 16 सितम्बर 2018
- (C) 16 सितम्बर 2012
- (D) 19 सितम्बर 2014
ऊँट को 19 सितम्बर 2014 को पशुधन श्रेणी में राज्य पशु घोषित किया गया।
67. राजस्थान के राज्य पशु ऊँट के बारे में असत्य कथन का चयन करें-
- (A) केवल (A)
- (B) केवल (B)
- (C) (A) व (B)
- (D) इनमें से कोई नहीं
दिए गए सभी कथन ऊँट के संदर्भ में सही हैं।
68. निम्न में से कौनसा युग्म सही सुमेलित नहीं है?
- (A) राजस्थान की मरुशोभा–रोहिड़ा
- (B) रजवाड़ी गीत–केसरिया बालम
- (C) रजवाड़ी लोक नृत्य–कालबेलिया
- (D) सोहन चिड़िया–गोडावण
राजस्थान का रजवाड़ी लोकनृत्य कालबेलिया नहीं बल्कि घूमर है।
69. 1980 में राज्य पक्षी गोडावण पर कितने रुपये/पैसे का डाक टिकट जारी किया गया था?
- (A) 60 पैसे
- (B) 1 रुपया
- (C) 2.50 पैसे
- (D) 2.30 पैसे
1 नवम्बर 1980 को गोडावण पर 2.30 पैसे का डाक टिकट जारी किया गया था।
Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.
📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction
✔ Link Copied
👉 Official Discussion Video:
Shiksha247 YouTube Channel