राजस्थान के प्रसिद्ध नगर एवं स्थल (Famous Cities and Places of Rajasthan) MCQ – Part 1
इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान के प्रसिद्ध नगर एवं स्थल से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं। इनमें देवताओं की नगरी, एलिफेन्ट सफारी, कुलधरा जैसलमेर, वृंदावती, चाँद बावड़ी दौसा, दीपदान, नाथद्वारा तारकशी (इनले वर्क), नागदा (उदयपुर), जावर (उदयपुर), भण्डदेवरा मंदिर बारां आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।
ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police SI & Constable, LDC, VDO, Agriculture Supervisor, Fireman, Woman Superwiser, REET, Teacher, वनपाल, वनरक्षक तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।
- Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
- Topic: राजस्थान के प्रसिद्ध नगर एवं स्थल
- Question: 1 से 20
- Last Updated:
📌 इस टॉपिक के अन्य भाग (Parts) के लिंक इस पोस्ट के अंतिम प्रश्न के बाद दिए गए हैं।
✍️ Prepared & Reviewed by:
Shiksha247 Rajasthan GK
Faculty & Content Team
(Since 2021)
1. राजस्थान में 'देवताओं की नगरी' के नाम से प्रसिद्ध स्थल है?
- (A) सांभर
- (B) सांचौर
- (C) पुष्कर
- (D) गलता जी
पुष्कर को ‘देवताओं की नगरी’ कहा जाता है क्योंकि यहाँ ब्रह्मा जी का विश्व प्रसिद्ध मंदिर स्थित है। पुष्कर झील और कार्तिक पूर्णिमा का मेला इसे धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बनाते हैं।
2. कौनसा स्थल एलिफेन्ट सफारी के लिए प्रसिद्ध है?
- (A) जाहोता
- (B) आमेर
- (C) सम
- (D) सांभर
आमेर (जयपुर) एलिफेन्ट सफारी के लिए प्रसिद्ध है। पर्यटक हाथियों पर सवार होकर आमेर किले तक पहुँचते हैं। यह अनुभव राजस्थानी शाही परंपरा और पर्यटन आकर्षण का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है।
3. प्रसिद्ध कुलधरा स्थल किस जिले में स्थित है?
- (A) बीकानेर
- (B) जोधपुर
- (C) बाड़मेर
- (D) जैसलमेर
कुलधरा जैसलमेर जिले का परित्यक्त ऐतिहासिक गाँव है, जो अपनी रहस्यमयी कथा के लिए प्रसिद्ध है। यह कभी पालीवाल ब्राह्मणों का समृद्ध गाँव था। आज यह पर्यटन और ऐतिहासिक जिज्ञासा का प्रमुख केंद्र बन चुका है।
4. कौनसा नगर डगेश्वरी माता के लिए प्रसिद्ध है?
- (A) डग
- (B) भानगढ़
- (C) काकूनी
- (D) डीग
डग (झालावाड़) डगेश्वरी माता मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। यह धार्मिक स्थल स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहाँ आयोजित मेलों और धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में भक्त भाग लेते हैं।
5. प्राचीन काल में वृंदावती के नाम से कौनसा नगर जाना जाता था?
- (A) भरतपुर
- (B) सवाईमाधोपुर
- (C) बारां
- (D) बूंदी
बूंदी का प्राचीन नाम वृंदावती माना जाता है। यह नगर अपने महलों, चित्रशैली और ऐतिहासिक धरोहर के लिए प्रसिद्ध है। हाड़ौती क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान में बूंदी का विशेष स्थान है।
6. किस नगर में चाँद बावड़ी स्थित है?
- (A) आभानेरी
- (B) नीमराणा
- (C) आमेर
- (D) इनमें से कोई नहीं
चाँद बावड़ी दौसा जिले के आभानेरी में स्थित विश्व प्रसिद्ध बावड़ी है। यह अपनी गहरी संरचना और ज्यामितीय सीढ़ियों के लिए जानी जाती है। जल संरक्षण की प्राचीन तकनीक का यह अद्भुत उदाहरण पर्यटकों को आकर्षित करता है।
7. कौनसा नगर पटवों की हवेलियों के लिए प्रसिद्ध है?
- (A) जोधपुर
- (B) बीकानेर
- (C) जैसलमेर
- (D) जयपुर
जैसलमेर की पटवों की हवेलियाँ अपनी भव्य नक्काशी और स्थापत्य कला के लिए प्रसिद्ध हैं। पीले पत्थर से निर्मित ये हवेलियाँ शहर को स्वर्णिम आभा देती हैं और राजस्थान की समृद्ध व्यापारिक विरासत को दर्शाती हैं।
8. केमल सफारी के लिए प्रसिद्ध सम किस जिले में है?
- (A) जैसलमेर
- (B) जोधपुर
- (C) जालौर
- (D) बीकानेर
सम के रेत के टीले जैसलमेर जिले में स्थित हैं और केमल सफारी के लिए विश्व प्रसिद्ध हैं। यहाँ पर्यटक रेगिस्तानी संस्कृति, लोकनृत्य और सूर्यास्त का आनंद लेते हैं। यह थार मरुस्थल पर्यटन का प्रमुख आकर्षण है।
9. निम्न में से कौनसा राजस्थान का धार्मिक स्थल नहीं है?
- (A) रामदेवरा
- (B) नाथद्वारा
- (C) जयसमंद
- (D) रणकपुर
जयसमंद मुख्यतः एक झील और पर्यटन स्थल है, धार्मिक तीर्थ नहीं। जबकि रामदेवरा, नाथद्वारा और रणकपुर प्रमुख धार्मिक स्थल हैं। जयसमंद अपनी प्राकृतिक सुंदरता और विशाल कृत्रिम झील के लिए प्रसिद्ध है।
10. दीपदान परम्परा का सम्बन्ध किस पवित्र शहर से है?
- (A) सालासर
- (B) गोगामेड़ी
- (C) खाटूश्याम
- (D) पुष्कर
दीपदान की परंपरा पुष्कर तीर्थ से जुड़ी हुई है।
11. वह स्थान, जो अपने मृदा शिल्प (टेराकोटा) के लिए प्रसिद्ध है?
- (A) नाथद्वारा (राजसमंद)
- (B) सांगानेर (जयपुर)
- (C) मोलेला (राजसमंद)
- (D) बगरु (जयपुर)
मोलेला (राजसमंद) अपने पारंपरिक टेराकोटा शिल्प के लिए प्रसिद्ध है।
12. तारकशी के आभूषण के लिए कौनसा स्थान प्रसिद्ध है?
- (A) नाथद्वारा
- (B) मोलेला
- (C) सांगानेर
- (D) आकोला
नाथद्वारा तारकशी (इनले वर्क) आभूषणों के लिए प्रसिद्ध है।
13. अम्बिका माता का मंदिर अवस्थित है-
- (A) मोलेला
- (B) जगत (उदयपुर)
- (C) नाथद्वारा
- (D) छींछ (बाँसवाड़ा)
अम्बिका माता का प्रसिद्ध मंदिर उदयपुर जिले के जगत में स्थित है।
14. मेवाड़ के गुहिल राजवंश की प्राचीन राजधानी कौनसा स्थल था?
- (A) बाड़ोली
- (B) जगत
- (C) नागदा
- (D) जावर
नागदा (उदयपुर) गुहिल वंश की प्राचीन राजधानी थी।
15. चाँदी और सीसे की खानों के लिए प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल है?
- (A) जावर
- (B) नागदा
- (C) कांकरोली
- (D) ऋषभदेव
जावर (उदयपुर) प्राचीन काल में चाँदी व सीसे की खानों के लिए प्रसिद्ध था।
16. भण्डदेवरा मंदिर किस जिले में स्थित है?
- (A) कोटा
- (B) बारां
- (C) झालावाड़
- (D) बूंदी
भण्डदेवरा मंदिर बारां जिले में स्थित है।
17. किसे 'राजस्थान का भुवनेश्वर' कहा जाता है?
- (A) औसियां
- (B) भिवाड़ी
- (C) बेणेश्वर
- (D) बाड़ोली
औसियां के प्राचीन मंदिर समूह के कारण इसे राजस्थान का भुवनेश्वर कहा जाता है।
18. बाँसवाड़ा जिले का वह स्थल जो प्राचीन मंदिरों के भग्नावशेषों के लिए जाना जाता है?
- (A) कालिंजरा
- (B) छींछ
- (C) बड़ोदिया
- (D) तलवाड़ा
तलवाड़ा (बाँसवाड़ा) अपने प्राचीन मंदिर अवशेषों के लिए प्रसिद्ध है।
19. दाऊदी बोहरा संप्रदाय के धर्मगुरु सैय्यद फखरूद्दीन के उर्स के लिए प्रसिद्ध स्थल है?
- (A) बेणेश्वर
- (B) कांकरोली
- (C) नाथद्वारा
- (D) गलियाकोट
गलियाकोट (डूंगरपुर) मजार-ए-फखरी के लिए प्रसिद्ध है।
20. विश्नोई संप्रदाय का प्रमुख पवित्र तीर्थस्थल कौनसा है?
- (A) कोलायत
- (B) बम्बलू
- (C) मुकाम
- (D) कतरियासर
मुकाम (बीकानेर) में जाम्भोजी महाराज की समाधि स्थित है।
Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.
📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction
✔ Link Copied
👉 Official Discussion Video:
Shiksha247 YouTube Channel