राजस्थान के संत-संप्रदाय MCQ Questions with Answers

राजस्थान के संत-संप्रदाय MCQ (Saint Sects of Rajasthan) – Part 10

इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान के संत-संप्रदाय से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं।

इन प्रश्नों में चरणदासी सम्प्रदाय, जसनाथी सम्प्रदाय, विश्नोई सम्प्रदाय, लालदासी सम्प्रदाय, राजाराम सम्प्रदाय आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।

ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police SI & Constable, LDC, VDO, Agriculture Supervisor, Fireman, Woman Superwiser, REET, Teacher, वनपाल, वनरक्षक तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

  • Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
  • Topic: राजस्थान के संत-संप्रदाय
  • कुल प्रश्न: 20
  • Last Updated:

✍️ Prepared & Reviewed by:
Shiksha247 Rajasthan GK Faculty & Content Team (Since 2021)

📢 Daily Latest Updates ke liye Join Krein:

181. जाम्भो जी के बारे में निम्न में से असत्य कथन है?

  • (A) ये 'गोरखनाथ' के शिष्य थे।
  • (B) इनका प्रवचन स्थल 'सांथरी' कहलाता है।
  • (C) इन्हें 'गुंगा व गहला' भी कहा जाता है।
  • (D) इन्हें कृष्ण का अवतार माना जाता है।

जाम्भो जी को विष्णु का अवतार माना जाता है, न कि कृष्ण का। उनका प्रवचन स्थल 'सांथरी' कहलाता था और उन्हें 'गुंगा' तथा 'गहला' नामों से भी जाना जाता है।

182. जाम्भोजी द्वारा रचित किस ग्रन्थ को विश्नोई 'पाँचवां वेद' मानते हैं?

  • (A) जम्भ सागर
  • (B) जम्भ संहिता
  • (C) विश्नोई धर्म प्रकाश
  • (D) 120 शब्द वाणियाँ

विश्नोई समाज 'जम्भ संहिता' को पाँचवाँ वेद मानता है। इसमें जाम्भोजी की शिक्षाओं और उनके द्वारा प्रतिपादित 29 नियमों का उल्लेख है, जो समाज की आस्था का आधार बने।

183. संत दादुदयाल का जन्म किस स्थान पर हुआ था?

  • (A) अहमदाबाद
  • (B) सांभर
  • (C) बनारस
  • (D) नरायणा/नरैना

संत दादूदयाल का जन्म अहमदाबाद (गुजरात) में 1544 ई. फाल्गुन अष्टमी को हुआ था। बाद में वे राजस्थान आ गए और निर्गुण भक्ति धारा का प्रचार किया। उन्होंने समाज में समानता, भाईचारे और जात-पात के विरोध का संदेश दिया।

184. संत रामचरण जी का जन्म कहाँ पर हुआ था?

  • (A) सांगानेर (जयपुर)
  • (B) जहाजपुर (भीलवाड़ा)
  • (C) सोडा ग्राम (टोंक)
  • (D) माण्डलगढ़ (भीलवाड़ा)

संत रामचरण जी का जन्म सोडा ग्राम (वर्तमान टोंक जिले के मालपुरा क्षेत्र) में 1719 ई. में हुआ था। उन्होंने रामस्नेही सम्प्रदाय की स्थापना की और समाज को सरल भक्ति मार्ग अपनाने का उपदेश दिया।

185. संत दादु ने अपने सर्वप्रथम उपदेश किस स्थान पर दिये थे?

  • (A) सांभर
  • (B) जीवनर
  • (C) आमेर
  • (D) नरायणा

संत दादू ने अपने प्रथम उपदेश सांभर में दिए थे। यहीं से उनके विचारों का प्रसार हुआ और उन्होंने समानता, मानवता और ईश्वर-भक्ति का प्रचार प्रारंभ किया।

186. दादु पंथ में 'खालसा वर्ग' किसने प्रारम्भ किया?

  • (A) सुन्दर दास
  • (B) गज्जब जी
  • (C) बखना जी
  • (D) गरीबदास

दादू पंथ में 'खालसा वर्ग' की शुरुआत संत गरीबदास ने की। उन्होंने दादूपंथ को संगठित किया और शिष्यों को अनुशासन तथा नियमों का पालन कराने पर जोर दिया।

187. सिकन्दर लोदी ने राजस्थान के किस संत के प्रभाव से गौहत्या व हरे वृक्ष की कटाई पर प्रतिबंध लगाया था?

  • (A) संत दादू
  • (B) जसनाथ जी
  • (C) लालदास जी
  • (D) जाम्भोजी

दिल्ली के शासक सिकन्दर लोदी ने जाम्भोजी के प्रभाव में आकर गौहत्या और हरे वृक्षों की कटाई पर रोक लगाई। जाम्भोजी को पर्यावरण संत कहा जाता है और उन्होंने 29 नियम बताए।

188. दादु पंथ में 'नगा' साधु वर्ग किसने प्रारम्भ किया?

  • (A) गरीबदास
  • (B) रज्जब जी
  • (C) सुन्दर दास
  • (D) मिस्किनदास

दादूपंथ में 'नगा साधु वर्ग' की शुरुआत संत सुन्दरदास ने की थी। इस वर्ग के साधु हथियार रखते थे और समाज व सम्प्रदाय की रक्षा करते थे।

189. संत दादु के 52 प्रमुख शिष्य क्या कहलाते हैं?

  • (A) 52 स्तम्भ
  • (B) 52 आमण
  • (C) 52 नाथ
  • (D) 52 विरक्त

संत दादु के कुल 152 शिष्य थे, जिनमें से 52 प्रमुख शिष्य 'बावन स्तम्भ' के नाम से प्रसिद्ध हैं। ये सभी शिष्य दादू की शिक्षाओं को आगे बढ़ाने वाले प्रमुख स्तम्भ बने।

190. साखी पद, आध्यात्म बोध व अनभै प्रबोध नामक रचनाएँ किस संत की हैं?

  • (A) रज्जब जी
  • (B) गरीबदास
  • (C) सुंदरदास
  • (D) लालदास

संत गरीबदास दादूदयाल के शिष्य थे। उनकी प्रमुख रचनाओं में साखी पद, आध्यात्म बोध और अनभै प्रबोध शामिल हैं। इन रचनाओं में भक्ति और सामाजिक सुधार का संदेश मिलता है।

191. संत रज्जब जी के बारे में निम्न में से असत्य कथन है?

  • (A) इनकी प्रधान पीठ सांगानेर में है।
  • (B) इनके गुरू का नाम सुंदरदास था।
  • (C) दादू की मृत्यु के बाद इन्होंने आँखों पर आजीवन पट्टी बांधे रखी।
  • (D) इनके उपदेश रज्जब वाणी व सर्वगी में संकलित हैं।

संत रज्जब जी के गुरु दादूदयाल थे, न कि सुन्दरदास। रज्जब जी ने दादू की मृत्यु के बाद आजीवन आँखों पर पट्टी बांध रखी और उनके उपदेश 'रज्जब वाणी' व 'सर्वंगी' में संकलित हैं।

192. जैसलमेर के शासक राजा जैतसिंह ने गुरू जम्भेश्वर के कहने पर किस स्थान पर एक तालाब का निर्माण करवाया था, जो विश्नोई समाज के लिए पुष्कर के समान पवित्र तीर्थ है?

  • (A) पीपासर (नागौर)
  • (B) मुकाम (बीकानेर)
  • (C) जाम्भा (फलौदी)
  • (D) लालासर (बीकानेर)

जैसलमेर के राजा जैतसिंह ने गुरु जाम्भोजी के कहने पर जाम्भा (फलौदी, जोधपुर) में तालाब बनवाया। यह तालाब विश्नोई समाज के लिए पुष्कर के समान पवित्र तीर्थ माना जाता है और श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केन्द्र है।

193. संत रामचरण जी के गुरू का नाम है?

  • (A) कृपाराम
  • (B) हरिदास जी
  • (C) गोरखनाथ
  • (D) रामानन्द

संत रामचरण जी के गुरु का नाम कृपाराम जी था। इन्हीं के मार्गदर्शन में रामचरण जी ने भक्ति साधना को अपनाया और आगे चलकर रामस्नेही सम्प्रदाय की स्थापना की। उन्होंने समाज को भक्ति, सादगी और समानता का संदेश दिया।

194. संत सुन्दरदास पर 2 रुपए का डाकटिकट कब जारी किया गया?

  • (A) 1997
  • (B) 2002
  • (C) 1982
  • (D) 2008

भारत सरकार ने संत कवि सुन्दरदास जी की स्मृति में 1997 में 2 रुपए मूल्य का डाक टिकट जारी किया। वे दादूपंथ के प्रमुख संत थे और उन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से भक्ति, समाज सुधार और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा दिया।

195. संत सुन्दरदास के बारे में निम्न में से असत्य कथन है?

  • (A) ये जाति से पठान थे।
  • (B) इनका जन्म 'दौसा' में 1596 ई. में हुआ था।
  • (C) इनका निधन सांगानेर में हुआ था।
  • (D) इन्होंने दादू पंथ में नगा साधु वर्ग प्रारम्भ किया था।

संत सुन्दरदास जी खण्डेलवाल जाति के थे, न कि पठान। उनका जन्म 1596 ई. में दौसा में हुआ और निधन सांगानेर में हुआ। दादूपंथ में नगा साधु वर्ग की स्थापना का श्रेय भी इन्हीं को दिया जाता है।

196. निम्न में से किस सम्प्रदाय के प्रवर्तक ने अपने सम्प्रदाय के लिए 42 नियम बनाए थे?

  • (A) जसनाथी सम्प्रदाय
  • (B) विश्नोई सम्प्रदाय
  • (C) चरणदासी सम्प्रदाय
  • (D) लालदासी सम्प्रदाय

चरणदासी सम्प्रदाय के प्रवर्तक संत चरणदास जी ने अपने अनुयायियों को 42 नियम पालन करने के लिए दिए थे। इन नियमों में सामाजिक अनुशासन, भक्ति और सदाचार पर विशेष बल दिया गया है।

197. निम्नलिखित में से कौनसा युग्म (सम्प्रदाय - प्रवर्तक) सुमेलित नहीं है?

  • (A) राजाराम सम्प्रदाय - रामानुजाचार्य
  • (B) परनामी सम्प्रदाय - प्राणनाथ जी
  • (C) नवल सम्प्रदाय - नवलदास जी
  • (D) निरंजनी सम्प्रदाय - हरिदास जी

राजाराम सम्प्रदाय के प्रवर्तक स्वयं संत राजाराम थे, न कि रामानुजाचार्य। बाकी युग्म सही हैं जैसे – परनामी सम्प्रदाय के प्रवर्तक प्राणनाथ जी, नवल सम्प्रदाय के प्रवर्तक नवलदास जी और निरंजनी सम्प्रदाय के प्रवर्तक हरिदास जी।

198. नरायणा (जयपुर) में दादुपंथियों का मेला कब भरता है?

  • (A) ज्येष्ठ कृष्ण अष्टमी
  • (B) चैत्र अमावस्या
  • (C) फाल्गुन शुक्ल अष्टमी
  • (D) कार्तिक शुक्ल अष्टमी

नरायणा (जयपुर) में दादुपंथियों का वार्षिक मेला फाल्गुन शुक्ल अष्टमी को आयोजित होता है। यह मेला दादू दयाल जी की स्मृति में भरता है और हजारों श्रद्धालु इसमें भाग लेते हैं।

199. चरणदासी सम्प्रदाय का मेला कब भरता है?

  • (A) शरद पूर्णिमा
  • (B) बसन्त पंचमी
  • (C) हरियाली अमावस्या
  • (D) अक्षय तृतीया

चरणदासी सम्प्रदाय का प्रमुख मेला बसन्त पंचमी को भरता है। यह मेला दिल्ली में स्थित संत चरणदास जी की समाधि स्थल पर लगता है, जहाँ संत ने 1839 ई. में देह त्यागा था।

200. गुरु जाम्भोजी का निर्वाण किस स्थान पर हुआ था?

  • (A) पीपासर (नागौर)
  • (B) मुकाम (बीकानेर)
  • (C) जाम्भा (फलौदी)
  • (D) लालासर (बीकानेर)

गुरु जाम्भोजी का निर्वाण मुकाम (बीकानेर) में हुआ। यही स्थान विश्नोई समाज का प्रमुख तीर्थ बन गया। यहाँ हर साल विशाल मेला आयोजित होता है।

राजस्थान के संत-संप्रदाय MCQ – सभी भाग:
Part 1 | Part 2 | Part 3 | Part 4 | Part 5 | Part 6 | Part 7 | Part 8 | Part 9 | Part 10 | Part 11 | Part 12 | Part 13 | Part 14 | Part 15 | Part 16 | Part 17

❓ Question / Doubt / Correction?

Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.

📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction



👉 Official Discussion Video:
Shiksha247 YouTube Channel
📱 Shiksha247 App
Test Series • eBooks • PYQ • Solved Papers
Download App
Scroll to Top