राजस्थान के त्योहार MCQ (Festivals of Rajasthan) – Part 10
इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान के त्योहार से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं।
इन प्रश्नों में महावीर जयंती, बड़ी सातम, तीज, अक्षय तृतीया, दड़ा महोत्सव भीलवाड़ा, सांझी पूजन, गोवर्धन पूजा, दशलक्षण पर्व, सुगंध दशमी पर्व, गांधी जयंती आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।
ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police SI & Constable, LDC, VDO, Agriculture Supervisor, Fireman, Woman Superwiser, REET, Teacher, वनपाल, वनरक्षक तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।
- Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
- Topic: राजस्थान के त्योहार
- कुल प्रश्न: 16
- Last Updated:
✍️ Prepared & Reviewed by:
Shiksha247 Rajasthan GK
Faculty & Content Team
(Since 2021)
181. निम्नलिखित कथनों में से कौनसा कथन हिन्दू त्योहारों के बारे में सही है?
- (A) अक्षय तृतीया - वैशाख मास की शुक्ल तृतीया
- (B) निर्जला एकादशी - आषाढ़ शुक्ल एकादशी
- (C) बसंत पंचमी - फाल्गुन शुक्ल पंचमी
- (D) ऋषि पंचमी - श्रावण शुक्ल पंचमी
अक्षय तृतीया वैशाख शुक्ल तृतीया को आती है। वहीं निर्जला एकादशी वास्तव में ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी को मनाई जाती है। बसंत पंचमी माघ शुक्ल पंचमी को आती है और ऋषि पंचमी भाद्रपद शुक्ल पंचमी को मनाई जाती है। इसलिए केवल कथन (1) ही सही है।
182. थदड़ी या बड़ी सातम किस धर्म व समाज से संबंधित पर्व है?
- (A) जैन समाज
- (B) सिक्ख समाज
- (C) ब्राह्मण समाज
- (D) सिंधी समाज
थदड़ी या बड़ी सातम सिंधी समाज का प्रमुख पर्व है। इसे 'सिंधी समाज का बास्योड़ा' भी कहा जाता है। यह पर्व भाद्रपद कृष्ण सप्तमी को आता है। इस दिन ठंडे भोजन (बासी खाना) खाने की परंपरा है। यह पर्व लोक आस्था और सिंधी संस्कृति का प्रतीक माना जाता है।
183. निम्नलिखित में से कौनसा कथन असत्य है?
- (A) गुप्त संवत् का प्रारम्भ चंद्रगुप्त प्रथम ने 319-20 ई. में किया था।
- (B) इलाही संवत् का प्रारम्भ अकबर ने 1583 ई. में किया था।
- (C) वर्धन संवत् का प्रारम्भ हर्षवर्धन ने 606 ई. में किया था।
- (D) उपर्युक्त सभी कथन सत्य है।
दिए गए सभी कथन सत्य हैं। गुप्त संवत् की शुरुआत चंद्रगुप्त प्रथम ने 319-20 ई. में की, इलाही संवत् की शुरुआत अकबर ने 1583 ई. में की और वर्धन संवत् हर्षवर्धन ने 606 ई. में शुरू किया। इसलिए विकल्प D "उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं" सही है।
184. निम्न में से किस स्थान पर 'दड़ा महोत्सव' का आयोजन किया जाता है?
- (A) शिवाड़ (सवाई माधोपुर)
- (B) धनोप (भीलवाड़ा)
- (C) कोलायत (बीकानेर)
- (D) चन्द्रभागा (झालावाड़)
दड़ा महोत्सव भीलवाड़ा जिले के धनोप कस्बे में हर वर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित किया जाता है। यह मेला धार्मिक और सांस्कृतिक दोनों दृष्टियों से महत्वपूर्ण है। इसमें स्थानीय लोग बड़ी संख्या में भाग लेते हैं और यह क्षेत्रीय पहचान का प्रतीक बन चुका है।
185. सांझी पूजन किसमें लोकप्रिय है?
- (A) सुहागिन स्त्रियां
- (B) गरासियें
- (C) कुंवारी कन्याएं
- (D) भील
सांझी पूजन कुंवारी कन्याओं द्वारा किया जाने वाला विशेष पर्व है। यह भाद्रपद पूर्णिमा से आश्विन अमावस्या तक मनाया जाता है। इसमें गोबर और पीली मिट्टी से सूरज, चांद, तारे आदि आकृतियाँ बनाई जाती हैं और पूजा की जाती है। नाथद्वारा में यह पर्व विशेष रूप से लोकप्रिय है, वहीं उदयपुर में संझया मंदिर भी प्रसिद्ध है।
186. अक्षय तृतीया निम्न में से किस शहर का स्थापना दिवस है?
- (A) कोटा
- (B) डूंगरपुर
- (C) बीकानेर
- (D) अजमेर
आखा तीज (अक्षय तृतीया) के दिन बीकानेर, नागौर और उदयपुर शहर की स्थापना हुई थी। इस कारण इन शहरों में अक्षय तृतीया का विशेष महत्व है। राजस्थान में इसे अबूझ सावा का दिन भी माना जाता है, जब बड़े पैमाने पर विवाह होते हैं।
187. ईसर - ईसरी की पूजा किस त्यौहार पर की जाती है?
- (A) तीज
- (B) गणगौर
- (C) रक्षाबंधन
- (D) नागपंचमी
गणगौर का अर्थ है गण (ईसर/शिव) और गौर (ईसरी/पार्वती)। यह राजस्थान का प्रमुख त्यौहार है जिसमें विवाहित स्त्रियाँ पति की दीर्घायु और अविवाहित कन्याएँ अच्छे वर की कामना करती हैं। इस पर्व से कई प्रकार की गणगौर जुड़ी हुई हैं जैसे गुलाबी गणगौर (नाथद्वारा), धींगा गणगौर (उदयपुर) और हरियाली गणगौर (कांकरोली)।
188. गोवर्धन पूजा अन्नकूट महोत्सव मनाया जाता है-
- (A) कार्तिक शुक्ल पक्ष
- (B) चैत्र कृष्ण पक्ष
- (C) अश्विन शुक्ल पक्ष
- (D) भादों कृष्ण पक्ष
गोवर्धन पूजा कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को मनाई जाती है। नाथद्वारा का अन्नकूट महोत्सव विशेष रूप से प्रसिद्ध है। इस दिन भगवान को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाता है जिसे "छप्पन भोग" कहा जाता है। राजस्थान के कई हिस्सों में इस दिन भीलों द्वारा चावल लूटने की परंपराभी है।
189. निम्नलिखित में से कौन सा जैन त्यौहार नहीं है?
- (A) दशलक्षण पर्व
- (B) महावीर जयंती
- (C) सुगंध दशमी पर्व
- (D) बड़ी सातम
बड़ी सातम सिंधी समाज का पर्व है, जबकि अन्य तीन त्यौहार जैन धर्म से जुड़े हैं। दशलक्षण पर्व, सुगंध दशमी और महावीर जयंती जैन धर्म के प्रमुख धार्मिक उत्सव हैं। इसलिए सही उत्तर है बड़ी सातम।
190. चैत्र शुक्ल तेरस के दिन निम्नलिखित में से वह जयंती चुनिये
- (A) महावीर जयंती
- (B) गांधी जयंती
- (C) अम्बेडकर जयंती
- (D) हनुमान जयंती
महावीर जयंती चैत्र शुक्ल त्रयोदशी (तेरस) को मनाई जाती है। यह जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्मदिन है। राजस्थान के करौली जिले में श्री महावीरजी का मेला विशेष प्रसिद्ध है, जहाँ लाखों श्रद्धालु आते हैं।
191. जलझूलनी एकादशी त्यौहार राजस्थान में कब मनाया जाता है?
- (A) आश्विन शुक्ल एकादशी
- (B) कार्तिक शुक्ल एकादशी
- (C) भाद्रपद शुक्ल एकादशी
- (D) श्रावण शुक्ल एकादशी
जलझूलनी एकादशी भाद्रपद शुक्ल एकादशी को मनाई जाती है। इसे देवझूलनी एकादशी भी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की प्रतिमाओं को तालाब में स्नान करवाया जाता है। चित्तौड़गढ़ के मण्डपिया और राजसमंद के चारभुजानाथ में इसका मेला विशेष प्रसिद्ध है।
192. किस हिन्दू माह में गणगौर त्यौहार मनाया जाता है?
- (A) चैत्र
- (B) वैशाख
- (C) फाल्गुन
- (D) श्रावण
गणगौर त्यौहार चैत्र शुक्ल तृतीया को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत होली के अगले दिन यानी चैत्र कृष्ण प्रतिपदा से होती है और यह 18 दिन तक चलता है। यह त्यौहार विशेष रूप से जयपुर, उदयपुर और नाथद्वारा में प्रसिद्ध है। विवाहित स्त्रियाँ पति की दीर्घायु और अविवाहित कन्याएँ अच्छे वर की कामना करती हैं।
193. जयपुर में तीज की सवारी किस माह में निकाली जाती है?
- (A) चैत्र
- (B) भाद्रपद/भादौं
- (C) बैसाख
- (D) श्रावण
छोटी तीज (श्रावण शुक्ल तृतीया) पर जयपुर में भव्य तीज की सवारी निकलती है। यह सवारी जयपुर और शेखावाटी में विशेष प्रसिद्ध है। वहीं बड़ी तीज/बूढ़ी तीज/सातुड़ी/कजली तीज भादवा कृष्ण तृतीया को मनाई जाती है और इसकी बूँदी की सवारी सबसे प्रसिद्ध है।
194. राजस्थान में खेजड़ी वृक्ष की पूजा किस पर्व पर की जाती है?
- (A) गणगौर
- (B) तीज
- (C) होली
- (D) दशहरा
दशहरा (विजयादशमी) आश्विन शुक्ल दशमी को मनाया जाता है। इस दिन खेजड़ी वृक्ष और शस्त्रों की पूजा की जाती है। राजस्थान में मान्यता है कि लीलटांस पक्षी को देखना इस दिन शुभ होता है। कोटा का दशहरा मेला अत्यंत प्रसिद्ध है, जहाँ विशाल रावण दहन का आयोजन होता है।
195. राजस्थान में निम्न में कौनसा त्यौहार श्रावण मास में नहीं आता है?
- (A) नाग पंचमी
- (B) तीज
- (C) रक्षाबन्धन
- (D) जन्माष्टमी
श्रावण माह में मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहार हैं – नाग पंचमी (श्रावण कृष्ण पंचमी), तीज (श्रावण शुक्ल तृतीया), रक्षाबंधन (श्रावण पूर्णिमा), हरियाली अमावस्या (श्रावण अमावस्या) और ऊब छठ (श्रावण कृष्ण षष्ठी)। जबकि जन्माष्टमी भाद्रपद माह में आती है।
196. “छिद्रित मटका जिसमें दीपक जलता है" किस नृत्य की विशेषता है?
- (A) गरबा
- (B) घुड़ला
- (C) वालर
- (D) चरी नृत्य
घुड़ला नृत्य जोधपुर का प्रसिद्ध लोकनृत्य है। यह स्त्री प्रधान नृत्य है, जिसे महिलाएँ करती हैं। इसमें छिद्रित मटका, जिसमें दीपक जलाया जाता है, सिर पर रखकर नृत्य किया जाता है। यह मुख्यतः चैत्र कृष्ण अष्टमी पर मनाया जाता है। इसे संरक्षित करने का कार्य रूपायन संस्थान, बोरूंदा (कोमल कोठारी) द्वारा किया गया। इसकी परंपरा राव सातल की विजय (कोसाणा युद्ध, 1492 ई.) से जुड़ी है।
राजस्थान के त्योहार MCQ – सभी भाग:
Part 1 | Part 2 | Part 3 | Part 4 | Part 5 | Part 6 | Part 7 | Part 8 | Part 9 | Part 10
Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.
📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction
✔ Link Copied
👉 Official Discussion Video:
Shiksha247 YouTube Channel