राजस्थान की छतरियाँ MCQ Questions with Answers

राजस्थान की छतरियाँ MCQ (Umbrellas of Rajasthan) – Part 1

इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान की छतरियाँ से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं।

इन प्रश्नों में कागा की छतरियाँ जोधपुर, महाराणा प्रताप की छतरी चावंड, केसरबाग की छतरियाँ बूंदी, बीकानेर के शासकों की छतरियाँ देवी कुण्ड (बीकानेर), जोगीदास की छतरी उदयपुरवाटी (झुंझुनूं), जयमल राठौड़ की छतरी चित्तौड़गढ़, सवाई ईश्वरी सिंह की छतरी जयपुर, बन्जारे की छतरी लालसीट (दौसा), 32 खम्भों की छतरी, 80 खम्भों की छतरी अलवर आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।

ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police SI & Constable, LDC, VDO, Agriculture Supervisor, Fireman, Woman Superwiser, REET, Teacher, वनपाल, वनरक्षक तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

  • Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
  • Topic: राजस्थान की छतरियाँ
  • कुल प्रश्न: 20
  • Last Updated:

✍️ Prepared & Reviewed by:
Shiksha247 Rajasthan GK Faculty & Content Team (Since 2021)

📢 Daily Latest Updates ke liye Join Krein:

1. कागा की छतरियाँ कहाँ पर स्थित है?

  • (A) जोधपुर
  • (B) जैसलमेर
  • (C) अलवर
  • (D) कोटा

कागा की छतरियाँ जोधपुर में स्थित हैं। यह छतरियाँ जोधपुर शासकों की स्मृति में बनी हैं और राजस्थान की स्थापत्य परंपरा को दर्शाती हैं।

2. महाराणा प्रताप की छतरी कहाँ पर स्थित है?

  • (A) बाण्डोली (सलूम्बर)
  • (B) आहड़ (उदयपुर)
  • (C) वलीचा (राजसमंद)
  • (D) गोगुन्दा (उदयपुर)

महाराणा प्रताप की छतरी चावंड के पास बाण्डोली में केजड़ बाँध की पाल पर बनी हुई है। इसका निर्माण महाराणा अमरसिंह प्रथम ने करवाया था।

3. केसरबाग की छतरियाँ कहाँ पर स्थित है?

  • (A) बूंदी
  • (B) जैसलमेर
  • (C) अलवर
  • (D) कोटा

केसरबाग की छतरियाँ बूंदी से 4–5 किमी दूर स्थित हैं। यहाँ बूंदी के शासकों और राजपरिवार के सदस्यों की कुल 66 छतरियाँ हैं, जिनमें सबसे पुरानी राव दुदा की और सबसे नवीन महाराव विष्णुसिंह की है।

4. बीकानेर के शासकों की छतरियाँ कहाँ पर स्थित है?

  • (A) देवी कुण्ड
  • (B) गेटोर
  • (C) बड़ाबाग
  • (D) गजनेर

बीकानेर के शासकों की छतरियाँ देवी कुण्ड (बीकानेर) में स्थित हैं। यह स्मारक स्थल बीकानेर शासकों के अंतिम संस्कार की याद में बनाए गए थे।

5. जोगीदास की छतरी कहाँ पर स्थित है?

  • (A) उदयपुरवाटी (झुंझुनूं)
  • (B) परसरामपुरा (झुंझुनूं)
  • (C) कोलायत (बीकानेर)
  • (D) मेड़ता (नागौर)

जोगीदास की छतरी उदयपुरवाटी (झुंझुनूं) में स्थित है। यह शेखावाटी शैली के प्राचीनतम भित्तिचित्रों के लिए प्रसिद्ध है। इसके चित्रकार का नाम देवा था।

6. जयमल राठौड़ की छतरी कहाँ पर स्थित है?

  • (A) बूंदी
  • (B) जैसलमेर
  • (C) चित्तौड़गढ़
  • (D) मेड़ता

जयमल राठौड़ की छतरी चित्तौड़गढ़ में स्थित है। यह छतरी उनके शौर्य और बलिदान की स्मृति में निर्मित की गई थी।

7. सवाई ईश्वरी सिंह की छतरी कहाँ पर स्थित है?

  • (A) जयपुर
  • (B) भरतपुर
  • (C) अलवर
  • (D) करौली

सवाई ईश्वरी सिंह की छतरी जयपुर के सिटी पैलेस के जयनिवास उद्यान में स्थित है। इसका निर्माण सवाई माधोसिंह प्रथम ने करवाया था।

8. बन्जारे की छतरी कहाँ पर स्थित है?

  • (A) लालसीट (दौसा)
  • (B) कामां (डीग)
  • (C) सरिस्का (अलवर)
  • (D) हिंडीन (करौली)

बन्जारे की छतरी लालसीट (दौसा) में स्थित है। यह अपनी विशिष्ट स्थापत्य शैली के लिए प्रसिद्ध है।

9. जगन्नाथ कछवाहा की छतरी कहाँ पर स्थित है?

  • (A) केकड़ी (अजमेर)
  • (B) मांडल (भीलवाड़ा)
  • (C) आमेर (जयपुर)
  • (D) शाहपुरा (भीलवाड़ा)

जगन्नाथ कछवाहा की छतरी मांडल (भीलवाड़ा) में स्थित है। इसे "32 खम्भों की छतरी" कहा जाता है और इसमें एक 5 फीट का शिवलिंगहै। यह हिन्दू और मुस्लिम स्थापत्य का अनूठा उदाहरण है।

10. अलवर की 80 खम्भों की छतरी अन्य किस नाम से जानी जाती है?

  • (A) पालीवालों की छतरी
  • (B) मूसी महारानी की छतरी
  • (C) विनयसिंह की छतरी
  • (D) बख्तावर सिंह की छतरी

80 खम्भों की छतरी अलवर में स्थित है। इसका निर्माण महाराजा विनय सिंह ने 1815 ई. में मूसी महारानी की स्मृति में करवाया था। यह दो मंजिला छतरी अपनी भव्यता और स्थापत्य के लिए प्रसिद्ध है।

11. महासतियों के नाम से जानी जाने वाली मेवाड़ के महाराणाओं की छतरियाँ कहाँ पर स्थित है?

  • (A) सिसारमा गाँव
  • (B) कैलाशपुरी
  • (C) आहड़
  • (D) सज्जनगढ़

मेवाड़ के महाराणाओं की छतरियाँ आहड़ (उदयपुर) में स्थित हैं। इन्हें महासतियाँ कहा जाता है और यहाँ अनेक महाराणाओं के स्मारक बने हुए हैं।

12. नैड़ा की छतरियाँ कहाँ पर स्थित है?

  • (A) जयपुर
  • (B) भरतपुर
  • (C) अलवर
  • (D) करीली

नैड़ा की छतरियाँ अलवर में स्थित हैं। यह छतरियाँ अपनी स्थापत्य कला और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध हैं।

13. मामा भान्जा की छतरी कहाँ पर स्थित है?

  • (A) अटरू (बारां)
  • (B) पल्लू (हनुमानगढ़)
  • (C) मचकुंड (धौलपुर)
  • (D) जोधपुर

मामा भान्जा की छतरी जोधपुर के मेहरानगढ़ दुर्ग में लोहापोल के पास बनी हुई है। यह वीर धन्ना गहलोत और भीयां चौहान की स्मृति में बनी है, जिन्होंने स्वामीभक्ति दिखाते हुए आत्मबलिदान दिया।

14. पंचकुंड की छतरियाँ कहाँ पर स्थित है?

  • (A) पुष्कर (अजमेर)
  • (B) पल्लू (हनुमानगढ़)
  • (C) मचकुंड (धौलपुर)
  • (D) मंडोर (जोधपुर)

पंचकुंड की छतरियाँ मंडोर (जोधपुर) में स्थित हैं। यहाँ जोधपुर की रानियों की कुल 49 छतरियाँ बनी हैं, जिनमें रानी सूर्यकंवरी की 32 खंभों वाली छतरी सबसे बड़ी है।

15. संत पीपा की छतरी कहाँ पर स्थित है?

  • (A) टोडारायसिंह
  • (B) समदड़ी
  • (C) झालावाड़
  • (D) गागरोन

संत पीपा की छतरी गागरोन (झालावाड़) में स्थित है। यह छतरी संत पीपा के आध्यात्मिक जीवन और योगदान की स्मृति में निर्मित है।

16. अमरसिंह राठौड़ की छतरी कहाँ पर स्थित है?

  • (A) जोधपुर
  • (B) जैसलमेर
  • (C) नागौर
  • (D) मेड़ता

अमरसिंह राठौड़ की छतरी नागौर दुर्ग में स्थित है। यह छतरी 16 खंभों की है और उनके शौर्य की स्मृति में बनाई गई थी।

17. 84 खम्भों की छतरी कहाँ पर स्थित है?

  • (A) बूंदी
  • (B) रणथम्भौर
  • (C) अलवर
  • (D) कोटा

84 खंभों की छतरी बूंदी में स्थित है। इसका निर्माण राव देवा ने राव राजा अनिरुद्ध के काल (1683–1695 ई.) में करवाया था।

18. राव जैतसी की छतरी कहाँ पर स्थित है?

  • (A) हनुमानगढ़
  • (B) जैसलमेर
  • (C) साहवा
  • (D) मेड़ता

राव जैतसी की छतरी हनुमानगढ़ में स्थित है। यह छतरी उनकी स्मृति में निर्मित की गई थी।

19. आंतेड़ की दिगम्बर जैन छतरियाँ कहाँ पर स्थित है?

  • (A) बूंदी
  • (B) जैसलमेर
  • (C) चित्तौड़गढ़
  • (D) अजमेर

आंतेड़ की दिगम्बर जैन छतरियाँ अजमेर जिले में स्थित हैं। ये छतरियाँ जैन समुदाय की स्थापत्य परंपरा का सुंदर उदाहरण हैं।

20. उड़ना कुंवर पृथ्वीराज की छतरी कहाँ पर स्थित है?

  • (A) आमेर
  • (B) अजमेर
  • (C) चित्तौड़गढ़
  • (D) कुंभलगढ़

कुंवर पृथ्वीराज की छतरी अजमेर में स्थित है। यह 12 खंभों की छतरी है। शिलालेख के अनुसार इनके साथ 17 रानियों ने सती होकर बलिदान दिया था। इस छतरी का सूत्रधार धणष पना था।

राजस्थान की छतरियाँ MCQ – सभी भाग:
Part 1 | Part 2 | Part 3 | Part 4 | Part 5

❓ Question / Doubt / Correction?

Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.

📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction



👉 Official Discussion Video:
Shiksha247 YouTube Channel
📱 Shiksha247 App
Test Series • eBooks • PYQ • Solved Papers
Download App
Scroll to Top