राजस्थान की छतरियाँ MCQ Questions with Answers

राजस्थान की छतरियाँ MCQ (Umbrellas of Rajasthan) – Part 2

इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान की छतरियाँ से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं।

इन प्रश्नों में चेतक की छतरी वलीचा (राजसमंद), गैटोर की छतरियाँ जयपुर, गोरा धाय की छतरी जोधपुर, बड़ा बाग की छतरियाँ जैसलमेर, राव शेखा की छतरी परशरामपुरा (झुंझुनूं), संत रैदास की छतरी चितौड़गढ़, रामगोपाल गनेड़ीवालों की छतरी फतेहपुर (सीकर), गफूर बाबा की छतरी उदयपुर, महाराणा उदयसिंह की छतरी गोगुन्दा (उदयपुर), थानेदार नाथुसिंह की छतरी शाहबाद (बारां) आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।

ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police SI & Constable, LDC, VDO, Agriculture Supervisor, Fireman, Woman Superwiser, REET, Teacher, वनपाल, वनरक्षक तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

  • Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
  • Topic: राजस्थान की छतरियाँ
  • कुल प्रश्न: 20
  • Last Updated:

✍️ Prepared & Reviewed by:
Shiksha247 Rajasthan GK Faculty & Content Team (Since 2021)

📢 Daily Latest Updates ke liye Join Krein:

21. चेतक की छतरी कहाँ पर स्थित है?

  • (A) बाण्डोली (सलूम्बर)
  • (B) खमनौर (राजसमंद)
  • (C) वलीचा (राजसमंद)
  • (D) गोगुन्दा (उदयपुर)

चेतक की छतरी वलीचा (राजसमंद) में स्थित है। यह महाराणा प्रताप के प्रिय घोड़े चेतक की स्मृति में बनाई गई थी। चेतक हल्दीघाटी युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुआ था।

22. गैटोर की छतरियाँ कहाँ पर स्थित हैं?

  • (A) जयपुर
  • (B) भरतपुर
  • (C) अलवर
  • (D) करौली

गैटोर की छतरियाँ जयपुर में नाहरगढ़ दुर्ग की तलहटी में स्थित हैं। यह जयपुर के शासकों का निजी श्मशान स्थल है, जहाँ सवाई जयसिंह से लेकर सवाई माधोसिंह द्वितीय तक की स्मृति में छतरियाँ बनी हैं।

23. गोरा धाय की छतरी कहाँ पर स्थित है?

  • (A) जोधपुर
  • (B) रणथम्भौर
  • (C) अलवर
  • (D) कोटा

गोरा धाय की छतरी जोधपुर में स्थित है। यह छतरियाँ धाय माता गोरा धाय की स्मृति में महाराजा अजीतसिंह द्वारा बनवाई गई थीं। एक छतरी 6 स्तम्भों की और दूसरी 4 स्तम्भों की है।

24. 32 खम्भों की छतरी, जो न्याय की छतरी भी कहलाती है, कहाँ पर स्थित है?

  • (A) बूंदी
  • (B) रणथम्भौर
  • (C) अलवर
  • (D) कोटा

32 खम्भों की छतरी, जिसे न्याय की छतरी भी कहा जाता है, रणथम्भौर में स्थित है। यह अपनी अनूठी स्थापत्य शैली और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है।

25. बड़ा बाग की छतरियाँ कहाँ पर स्थित हैं?

  • (A) बूंदी
  • (B) जैसलमेर
  • (C) चितौड़गढ़
  • (D) मेड़ता

बड़ा बाग की छतरियाँ जैसलमेर में स्थित हैं। यहाँ भाटी शासकों की स्मृति में छतरियाँ बनी हैं। इसका निर्माण महारावल जैतसिंह ने 1528 ई. में करवाया था।

26. राव शेखा की छतरी कहाँ पर स्थित है?

  • (A) उदयपुरवाटी (झुंझुनूं)
  • (B) परशरामपुरा (झुंझुनूं)
  • (C) कोलायत (बीकानेर)
  • (D) अमरसर (जयपुर)

राव शेखा की छतरी परशरामपुरा (झुंझुनूं) में स्थित है। यह शेखावाटी क्षेत्र के इतिहास और स्थापत्य का प्रतीक है।

27. संत रैदास की छतरी कहाँ पर स्थित है?

  • (A) रणथम्भौर
  • (B) आमेर
  • (C) चितौड़गढ़
  • (D) मेड़ता

संत रैदास की छतरी चितौड़गढ़ में स्थित है। यह संत रैदास के आध्यात्मिक योगदान की स्मृति में निर्मित है।

28. आमेर के शासक मानसिंह प्रथम की छतरी कहाँ पर स्थित है?

  • (A) आमेर (जयपुर)
  • (B) गेटोर (जयपुर)
  • (C) हाड़ीपुरा (जयपुर)
  • (D) कोटपुतली

मानसिंह प्रथम की छतरी गेटोर (जयपुर) में स्थित है। इस छतरी पर बने चित्र जहाँगीर कालीन हैं।

29. रामगोपाल गनेड़ीवालों की छतरी कहाँ स्थित है?

  • (A) रामगढ़ (सीकर)
  • (B) फतेहपुर (सीकर)
  • (C) बदनोर (ब्यावर)
  • (D) सीकर

रामगोपाल गनेड़ीवालों की छतरी फतेहपुर (सीकर) में स्थित है। यह शेखावाटी की स्थापत्य कला और भित्तिचित्रों का उत्कृष्ट उदाहरण है।

30. गफूर बाबा की छतरी कहाँ पर स्थित है?

  • (A) उदयपुर
  • (B) सलूम्बर
  • (C) बीकानेर
  • (D) चित्तौड़गढ़

गफूर बाबा की छतरी उदयपुर में स्थित है। यह स्मारक धार्मिक आस्था और लोकमान्यता से जुड़ा हुआ है।

31. निम्न में से महाराणा उदयसिंह की छतरी कहाँ स्थित है?

  • (A) गोगुन्दा
  • (B) गागरोन
  • (C) आहड़
  • (D) बयाना

महाराणा उदयसिंह की छतरी गोगुन्दा (उदयपुर) में स्थित है। गोगुन्दा वही स्थान है जहाँ 1572 ई. में महाराणा प्रताप का राज्याभिषेक हुआ था।

32. महाराणा प्रताप की छतरी कितने खम्भों की है?

  • (A) 16
  • (B) 12
  • (C) 8
  • (D) 32

महाराणा प्रताप की छतरी 8 खम्भों पर टिकी हुई है। यह बाण्डोली (सलूम्बर) के केजड़ बाँध की पाल पर स्थित है।

33. थानेदार नाथुसिंह की छतरी कहाँ स्थित है?

  • (A) शाहबाद (बारां)
  • (B) बयाना (भरतपुर)
  • (C) मण्डोर (जोधपुर)
  • (D) बस्सी (चित्तौड़गढ़)

थानेदार नाथुसिंह की छतरी शाहबाद (बारां) में स्थित है। 1932 ई. में वे डाकुओं से मुकाबले में शहीद हुए थे। इस छतरी का निर्माण कोटा महाराव उम्मेद सिंह ने करवाया।

34. क्षारबाग की छतरियाँ कहाँ स्थित हैं?

  • (A) बूंदी
  • (B) जैसलमेर
  • (C) कोटा
  • (D) जोधपुर

क्षारबाग की छतरियाँ कोटा में स्थित हैं। यहाँ हाड़ा वंश के शासकों की स्मृति में छतरियाँ निर्मित की गई हैं।

35. खाण्डेराव होल्कर की छतरी किस स्थान पर स्थित है?

  • (A) केसरबाग (बूंदी)
  • (B) गागर सौली (डीग)
  • (C) किशनगढ़ (अजमेर)
  • (D) बयाना (भरतपुर)

खाण्डेराव होल्कर की छतरी गागर सौली (डीग) में स्थित है। यह भरतपुर क्षेत्र की प्रमुख छतरियों में से एक है।

36. निम्न में से कुत्ते की छतरी कहाँ स्थित है?

  • (A) रणथम्भौर
  • (B) चित्तौड़गढ़
  • (C) कुम्भलगढ़
  • (D) उदयपुर

कुत्ते की छतरी रणथम्भौर में स्थित है। यह अपने विशिष्ट नाम और स्थापत्य के कारण विशेष पहचान रखती है।

37. निम्न में से कौनसा कथन असत्य है?

  • (A) पंचकुण्ड की छतरियाँ मंडोर (जोधपुर) में स्थित है।
  • (B) सवाई ईश्वरसिंह की छतरी जयनिवास उद्यान (जयपुर) में स्थित है।
  • (C) उड़ना पृथ्वीराज की छतरी रणथम्भौर (सवाई माधोपुर) में स्थित है।
  • (D) थानेदार नाथूसिंह की छतरी शाहबाद (बारां) में स्थित है।

उड़ना पृथ्वीराज की छतरी रणथम्भौर में नहीं, बल्कि अजमेर में स्थित है।

38. घासफूस की छतरी कहाँ स्थित है?

  • (A) कोटा
  • (B) झालावाड़
  • (C) बूंदी
  • (D) जयपुर

घासफूस की छतरी कोटा में स्थित है। यह स्थानीय स्तर पर प्रचलित नाम से प्रसिद्ध है।

39. प्रधानमंत्री की छतरी कहाँ स्थित है?

  • (A) जोधपुर
  • (B) जयपुर
  • (C) नागौर
  • (D) फलौदी

प्रधानमंत्री की छतरी जयपुर में स्थित है। यह महाराजा जसवंत सिंह के प्रधानमंत्री राजसिंह कंपावत की स्मृति में बनी थी, जिन्होंने उनकी प्राण रक्षा हेतु आत्मबलिदान दिया था। यह 18 खम्भों की छतरी है।

40. टहला की छतरियाँ कहाँ स्थित है?

  • (A) सरिस्का (अलवर)
  • (B) मांडलगढ़ (भीलवाड़ा)
  • (C) बेगूं (चित्तौड़गढ़)
  • (D) ताऊसर (नागौर)

टहला की छतरियाँ सरिस्का अभयारण्य क्षेत्र (अलवर) में स्थित हैं। इनमें दशावतार का चित्रण किया गया है और इन पर काले व कत्थई वानस्पतिक रंगों का प्रयोग किया गया है।

राजस्थान की छतरियाँ MCQ – सभी भाग:
Part 1 | Part 2 | Part 3 | Part 4 | Part 5

❓ Question / Doubt / Correction?

Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.

📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction



👉 Official Discussion Video:
Shiksha247 YouTube Channel
📱 Shiksha247 App
Test Series • eBooks • PYQ • Solved Papers
Download App
Scroll to Top