राजस्थान की छतरियाँ MCQ Questions with Answers

राजस्थान की छतरियाँ MCQ (Umbrellas of Rajasthan) – Part 3

इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान की छतरियाँ से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं।

इन प्रश्नों में कल्ला राठौड़ की छतरी चित्तौड़गढ़, श्रृंगार चंवरी चित्तौड़गढ़, बख्तावर सिंह की छतरी जोधपुर (मंडोर), राव गोपाल सिंह की छतरी धौलपुर, राणा सांगा की छतरी बयाना (भरतपुर), गंगाबाई की छतरी गंगापुर (भीलवाड़ा), सेठ रामगोपाल पोद्दार की छतरी फतेहपुर (सीकर), लाछां गुजरी की छतरी नागौर, आसकरण राठौड़ की छतरी सालवा कलां (जोधपुर), मूमल की मेढ़ी रामगढ़ (जैसलमेर) आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।

ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police SI & Constable, LDC, VDO, Agriculture Supervisor, Fireman, Woman Superwiser, REET, Teacher, वनपाल, वनरक्षक तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

  • Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
  • Topic: राजस्थान की छतरियाँ
  • कुल प्रश्न: 20
  • Last Updated:

✍️ Prepared & Reviewed by:
Shiksha247 Rajasthan GK Faculty & Content Team (Since 2021)

📢 Daily Latest Updates ke liye Join Krein:

41. कल्ला राठौड़ की छतरी कहाँ स्थित है?

  • (A) सवाई माधोपुर
  • (B) उदयपुर
  • (C) जैसलमेर
  • (D) चित्तौड़गढ़

लोकदेवता कल्ला राठौड़ की छतरी चित्तौड़गढ़ दुर्ग में हनुमानपोल और भैरवपोल के बीच लाल पत्थरों से बनी है। यह छतरी 4 खम्भों पर आधारित है।

42. आहड़ की छतरियों में सबसे पुरानी छतरी किस शासक की है?

  • (A) महाराणा अमरसिंह द्वितीय
  • (B) महाराणा अमरसिंह प्रथम
  • (C) महाराणा उदयसिंह
  • (D) कुंवर पृथ्वीराज

आहड़ की छतरियों में सबसे पुरानी छतरी महाराणा अमरसिंह प्रथम की है। आहड़ उदयपुर शासकों का प्रमुख श्मशान स्थल रहा है।

43. कीरत सिंह सोढ़ा की छतरी कहाँ स्थित है?

  • (A) जोधपुर
  • (B) जयपुर
  • (C) अजमेर
  • (D) नागौर

कीरत सिंह सोढ़ा की छतरी जोधपुर में स्थित है। यह छतरी उनकी वीरता और बलिदान की स्मृति में निर्मित की गई।

44. निम्न में से कौनसा कथन सही है?

  • (A) 80 खम्भों की छतरी को 'मूसी रानी छतरी' भी कहा जाता है।
  • (B) रणथम्भौर अभयारण्य में कुक्कुर घाटी में कुत्ते की छतरी स्थित है।
  • (C) 84 खम्भों की छतरी देवपुरा (बूंदी) में स्थित है।
  • (D) उपर्युक्त सभी कथन सत्य है।

उपरोक्त सभी कथन सत्य हैं। 80 खम्भों की छतरी → अलवर, कुत्ते की छतरी → रणथम्भौर, और 84 खम्भों की छतरी → बूंदी में स्थित है।

45. महाराणा कुम्भा की पुत्री के विवाह में बनी 4 खम्भों की 'श्रृंगार चंवरी' कहाँ स्थित है?

  • (A) जावर (उदयपुर)
  • (B) कुम्भलगढ़ दुर्ग
  • (C) आहड़ (उदयपुर)
  • (D) चित्तौड़गढ़ दुर्ग

श्रृंगार चंवरी चित्तौड़गढ़ दुर्ग में स्थित है। इसका निर्माण महाराणा कुम्भा की पुत्री के विवाह के अवसर पर 4 खम्भों पर करवाया गया था।

46. महामन्दिर की छतरी कहाँ स्थित है?

  • (A) जयपुर
  • (B) जोधपुर
  • (C) उदयपुर
  • (D) चित्तौड़गढ़

महामन्दिर की छतरी चित्तौड़गढ़ में स्थित है। यह छतरी स्थापत्य और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

47. दीवान दीपचन्द की छतरी कहाँ स्थित है?

  • (A) अजमेर
  • (B) नागौर
  • (C) बीकानेर
  • (D) जोधपुर

दीवान दीपचन्द की छतरी जोधपुर में स्थित है। यह छतरी उनके प्रशासनिक योगदान और स्मृति में निर्मित की गई।

48. फतेहसिंह सिसोदिया (पत्ता) की छतरी कहाँ पर स्थित है?

  • (A) चित्तौड़गढ़ दुर्ग
  • (B) आमेट (राजसमंद)
  • (C) गोगुन्दा (उदयपुर)
  • (D) झाड़ोल (उदयपुर)

फतेहसिंह सिसोदिया (पत्ता) की छतरी चित्तौड़गढ़ दुर्ग में स्थित है। पत्ता अपनी वीरता और बलिदान के लिए प्रसिद्ध थे और उनकी स्मृति में यह छतरी बनाई गई।

49. बख्तावर सिंह की छतरी कहाँ पर स्थित है?

  • (A) जोधपुर
  • (B) बीकानेर
  • (C) नागौर
  • (D) भीलवाड़ा

बख्तावर सिंह की छतरी जोधपुर (मंडोर) में स्थित है। अलवर के महाराजा बख्तावर सिंह जयपुर के राजा जगतसिंह के साथ जोधपुर के मानसिंह से युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए थे। उनकी स्मृति में यह छतरी बनी। एक अन्य छतरी अलवर में भी है।

50. कोटा के हाड़ा शासकों की छतरियाँ कहाँ स्थित हैं?

  • (A) बड़ा बाग
  • (B) केसरबाग
  • (C) क्षारबाग
  • (D) गुलाब बाग

कोटा के हाड़ा शासकों की छतरियाँ क्षारबाग में स्थित हैं। यहाँ कोटा शासकों के स्मारक रूप में अनेक छतरियाँ बनी हैं।

51. राव गोपाल सिंह की छतरी कहाँ स्थित है?

  • (A) धौलपुर
  • (B) करौली
  • (C) भरतपुर
  • (D) सवाईमाधोपुर

राव गोपाल सिंह की छतरी धौलपुर में स्थित है। यह उनकी स्मृति में निर्मित की गई एक ऐतिहासिक छतरी है।

52. निम्न में से राणा सांगा की छतरी कहाँ स्थित है?

  • (A) मांडलगढ़ (भीलवाड़ा)
  • (B) खानवा (भरतपुर)
  • (C) बयाना (भरतपुर)
  • (D) बेगूं (चित्तौड़)

राणा सांगा की छतरी बयाना (भरतपुर) में स्थित है। यह 8 खम्भों की छतरी है जिसका निर्माण अशोक परमार (जगनेर, भरतपुर) ने करवाया था।

53. महादजी सिंधिया की पत्नी गंगाबाई की छतरी कहाँ पर स्थित है?

  • (A) गंगापुर (भीलवाड़ा)
  • (B) किशनगढ़ (अजमेर)
  • (C) देवली (टोंक)
  • (D) बैराठ (कोटपुतली-बहरोड़)

गंगाबाई की छतरी गंगापुर (भीलवाड़ा) में स्थित है। महादजी सिंधिया की पत्नी गंगाबाई उदयपुर से लौटते समय गंगापुर में देहांत को प्राप्त हुई थीं, उनकी स्मृति में यह छतरी बनी।

54. सेठ रामगोपाल पोद्दार की छतरी कहाँ स्थित है?

  • (A) फतेहपुर (सीकर)
  • (B) लक्ष्मणगढ़ (सीकर)
  • (C) रामगढ़ (सीकर)
  • (D) श्रीमाधोपुर (सीकर)

सेठ रामगोपाल पोद्दार की छतरी फतेहपुर (सीकर) में स्थित है। यह छतरी अपनी सुंदर भित्तिचित्र कला के लिए प्रसिद्ध है।

55. निम्न में से लाछां गुजरी की छतरी किस जिले में स्थित है?

  • (A) अजमेर
  • (B) पाली
  • (C) जोधपुर
  • (D) नागौर

लाछां गुजरी की छतरी नागौर जिले में स्थित है। यह छतरी उनके लोकमान्य योगदान और स्मृति से जुड़ी है।

56. मंडोर में स्थित जोधपुर की सबसे बड़ी छतरी किसकी है?

  • (A) राव जोधा की
  • (B) राव गांगा की
  • (C) महाराजा अजीतसिंह की
  • (D) राव रणमल्ल की

मंडोर बाग (जोधपुर) में स्थित राजाओं के स्मारक देवल के नाम से प्रसिद्ध हैं। यहाँ सबसे बड़ी और सुंदर छतरी महाराजा अजीतसिंह की है।

57. वीर दुर्गादास राठौड़ के पिता आसकरण राठौड़ की छतरी कहाँ पर स्थित है?

  • (A) मथानिया (जोधपुर)
  • (B) मंडोर (जोधपुर)
  • (C) फलौदी
  • (D) सालवा कलां (जोधपुर)

आसकरण राठौड़ की छतरी सालवा कलां (जोधपुर) में स्थित है। आसकरण राठौड़, वीर दुर्गादास राठौड़ के पिता थे। यह छतरी उनके योगदान की स्मृति को संजोए हुए है।

58. मूमल की मेढ़ी स्थित है?

  • (A) तनोट (जैसलमेर)
  • (B) रामगढ़ (जैसलमेर)
  • (C) लोद्रवा (जैसलमेर)
  • (D) पोकरण (जैसलमेर)

मूमल की मेढ़ी रामगढ़ (जैसलमेर) में स्थित है। यह स्थल लोककथा की प्रसिद्ध पात्र मूमल और महेन्द्र की प्रेमगाथा से जुड़ा है।

59. निम्न में से मारवाड़ के शासक राव चन्द्रसेन की छतरी कहाँ पर बनी है?

  • (A) सारण की पहाड़ियाँ (पाली)
  • (B) छप्पन की पहाड़ियाँ (बाड़मेर)
  • (C) देसूरी की पहाड़ियाँ (पाली)
  • (D) जसवंतपुरा की पहाड़ियाँ (जालौर)

मारवाड़ के शासक राव चन्द्रसेन की छतरी छप्पन की पहाड़ियों (बाड़मेर) में बनी है। यह स्थल उनके शौर्य की स्मृति में निर्मित है।

60. सिरोही के महाराव मानसिंह की छतरी कहाँ पर है?

  • (A) पिंडवाड़ा (सिरोही)
  • (B) बसंतगढ़ (सिरोही)
  • (C) रेवदर (सिरोही)
  • (D) अचलगढ़ (सिरोही)

सिरोही के महाराव मानसिंह की छतरी बसंतगढ़ (सिरोही) में स्थित है।

राजस्थान की छतरियाँ MCQ – सभी भाग:
Part 1 | Part 2 | Part 3 | Part 4 | Part 5

❓ Question / Doubt / Correction?

Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.

📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction



👉 Official Discussion Video:
Shiksha247 YouTube Channel
📱 Shiksha247 App
Test Series • eBooks • PYQ • Solved Papers
Download App
Scroll to Top