राजस्थान की छतरियाँ MCQ Questions with Answers

राजस्थान की छतरियाँ MCQ (Umbrellas of Rajasthan) – Part 4

इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान की छतरियाँ से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं।

इन प्रश्नों में एक खम्भे की छतरी सवाई माधोपुर, बोहरा भगत की छतरी करौली, दाहरसेन स्मारक भीलवाड़ा, रामदत्त गोयनका की छतरी मण्डावा (झुंझुनूं), बदनोर की छतरियाँ ब्यावर, 84 खम्भों की छतरी बूंदी, वीर दुर्गादास राठौड़ की छतरी उज्जैन (मध्यप्रदेश), राव मालदेव की छतरी मंडोर (जोधपुर) आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।

ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police SI & Constable, LDC, VDO, Agriculture Supervisor, Fireman, Woman Superwiser, REET, Teacher, वनपाल, वनरक्षक तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

  • Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
  • Topic: राजस्थान की छतरियाँ
  • कुल प्रश्न: 20
  • Last Updated:

✍️ Prepared & Reviewed by:
Shiksha247 Rajasthan GK Faculty & Content Team (Since 2021)

📢 Daily Latest Updates ke liye Join Krein:

61. टेस्सीटोरी की छतरी स्थित है?

  • (A) गंगानगर
  • (B) बीकानेर
  • (C) चुरू
  • (D) हनुमानगढ़

इटली के विद्वान लुइगी पियो टेस्सीटोरी की छतरी बीकानेर में स्थित है। उन्होंने राजस्थान के इतिहास और लोक संस्कृति पर महत्वपूर्ण शोध कार्य किया।

62. निम्न में से असुमेलित युग्म का चयन कीजिए-

  • (A) अमरगढ़ की छतरियाँ – बागोर (भीलवाड़ा)
  • (B) जयप्पा सिंधिया की छतरी – जहाजपुर (भीलवाड़ा)
  • (C) जोधसिंह की छतरी – बदनोर (ब्यावर)
  • (D) रसिया की छतरी – टॉक

सही युग्म यह है कि जयप्पा सिंधिया की छतरी ताऊसर (नागौर) में स्थित है, न कि जहाजपुर (भीलवाड़ा) में। अतः विकल्प (B) असुमेलित है।

63. एक खम्भे की छतरी कहाँ पर स्थित है?

  • (A) करौली
  • (B) चित्तौड़गढ़
  • (C) सवाई माधोपुर
  • (D) उदयपुर

एक खम्भे की छतरी सवाई माधोपुर में स्थित है। यह अपनी अद्वितीय स्थापत्य शैली के लिए प्रसिद्ध है।

64. बोहरा भगत की छतरी कहाँ पर स्थित है?

  • (A) करौली
  • (B) बांसवाड़ा
  • (C) उदयपुर
  • (D) डुंगरपुर

बोहरा भगत की छतरी करौली जिले में कैला देवी मंदिर के पास स्थित है। यह धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल है।

65. दाहरसेन स्मारक कहाँ स्थित है?

  • (A) अजमेर
  • (B) भीलवाड़ा
  • (C) राजसमंद
  • (D) नागौर

दाहरसेन स्मारक भीलवाड़ा में स्थित है। यह एक ऐतिहासिक स्मृति स्थल है।

66. रामदत्त गोयनका की छतरी कहाँ स्थित है?

  • (A) परशरामपुरा (झुंझुनूं)
  • (B) डुंडलोद (झुंझुनूं)
  • (C) मण्डावा (झुंझुनूं)
  • (D) बिसाऊ (झुंझुनूं)

रामदत्त गोयनका की छतरी मण्डावा (झुंझुनूं) में स्थित है। शेखावाटी की हवेलियों और छतरियों में इसका विशेष स्थान है।

67. बदनोर की छतरियाँ कहाँ स्थित है?

  • (A) राजसमंद
  • (B) उदयपुर
  • (C) ब्यावर
  • (D) भीलवाड़ा

बदनोर की छतरियाँ ब्यावर में स्थित हैं। यह स्थल राजपूताना शैली के स्थापत्य का उत्कृष्ट उदाहरण है।

68. शेखावाटी की सबसे बड़ी छतरी कौनसी है?

  • (A) कल्याण सिंह
  • (B) हरदयाल सिंह
  • (C) गोपाल सिंह
  • (D) राम गोपाल पोद्दार

शेखावाटी की सबसे बड़ी छतरी रामगोपाल पोद्दार की मानी जाती है। यह छतरी रामगढ़ (झुंझुनूं) में स्थित है और अपने विशाल आकार व अद्भुत भित्तिचित्रों के कारण प्रसिद्ध है।

69. पंचकुण्ड़ में स्थित छतरियों में से सबसे प्राचीन छतरी किसकी है?

  • (A) राव चूण्डा की
  • (B) राव रणमल की
  • (C) राव गांगा की
  • (D) राव जोधा की

मण्डोर के पंचकुण्ड में कई शासकों की छतरियाँ बनी हैं। इनमें से सबसे प्राचीन छतरी राव चूण्डा की मानी जाती है।

70. कोटा-बूंदी मार्ग पर देवपुरा गाँव के निकट 1683 में निर्मित छतरी के स्तम्भों की संख्या कितनी है?

  • (A) 80
  • (B) 84
  • (C) 32
  • (D) 16

कोटा-बूंदी मार्ग पर देवपुरा गाँव के निकट बनी प्रसिद्ध छतरी 84 खम्भों की छतरी है। इसका निर्माण 1683 ई. में आरंभ हुआ और 1695 ई. तक चला।

71. 84 खंभों की छतरी के बारे में कौनसा कथन असत्य है?

  • (A) इस छतरी का निर्माण राव विष्णुसिंह के काल में राव देवा द्वारा करवाया गया था।
  • (B) इस छतरी का निर्माण राव अनिरुद्ध सिंह के काल में राव देवा द्वारा कराया गया था।
  • (C) यह छतरी बूंदी के पास देवपुरा गाँव में स्थित है।
  • (D) इसका निर्माण 1683-1695 के मध्य कराया गया था।

84 खम्भों की छतरी का निर्माण राव अनिरुद्ध सिंह के काल में राव देवा द्वारा करवाया गया था। अतः विकल्प (A) असत्य है।

72. जोधपुर में निम्न में से कौनसी छतरी स्थित नहीं है?

  • (A) जसवंत थड़ा
  • (B) मामा भांजा की छतरी
  • (C) 8 खंभों की छतरी
  • (D) मण्डोर की छतरी

8 खम्भों की छतरी महाराणा प्रताप की है, जो बाण्डोली (सलूम्बर, उदयपुर) में केजड़ बांध की पाल पर बनी है। जबकि अन्य तीनों छतरियाँ जोधपुर में स्थित हैं।

73. बूंदी में 'चौरासी खम्भों की छतरी' का निर्माण किसने करवाया?

  • (A) राव अनिरूद्ध
  • (B) राव शत्रुसाल
  • (C) महाराव बुध सिंह
  • (D) महाराव विष्णु सिंह

चौरासी खम्भों की छतरी बूंदी के देवपुरा गाँव में स्थित है। इसका निर्माण राव अनिरूद्ध सिंह के काल में राव देवा द्वारा 1683-1695 ई. में करवाया गया था।

74. चौरासी खम्भों की छतरी स्थित है।

  • (A) कोटा
  • (B) झालावाड़
  • (C) बूंदी
  • (D) सवाई माधोपुर

84 खम्भों की छतरी बूंदी जिले के देवपुरा गाँव में स्थित है। यह तीन मंजिला है और इसमें पशु-पक्षियों तथा कामसूत्र पर आधारित चित्र बनाए गए हैं।

75. चौरासी खम्भा छतरी' के बारे में निम्नलिखित कथनों में से कौनसा कथन असत्य है?

  • (A) इस छतरी का निर्माण राव विष्णुसिंह के काल में राव देवा द्वारा कराया गया था।
  • (B) इस छतरी का निर्माण राव अनिरूद्ध सिंह के काल में राव देवा द्वारा कराया गया था।
  • (C) यह छतरी बूंदी के पास देवपुरा गांव में स्थित है।
  • (D) उसका निर्माण 1683-1695 के मध्य कराया गया था।

84 खम्भों की छतरी बूंदी जिले में है। इसका निर्माण राव अनिरूद्ध सिंह के काल में हुआ था, न कि राव विष्णुसिंह के काल में। इसलिए विकल्प (A) असत्य है।

76. दुर्गादास की छतरी किस राज्य में स्थित है?

  • (A) राजस्थान
  • (B) उत्तरप्रदेश
  • (C) मध्यप्रदेश
  • (D) गुजरात

वीर दुर्गादास राठौड़ की छतरी उज्जैन (मध्यप्रदेश) में स्थित है। उनका अंतिम समय यहाँ बीता और बसंत पंचमी के दिन उनकी स्मृति में यहाँ जुलूस भी निकाला जाता है।

77. निम्नलिखित में से किस छतरी को शेखावटी की सबसे बड़ी छतरी माना जाता है?

  • (A) रामगोपाल पोद्दार की छतरी
  • (B) कल्याण सिंह की छतरी
  • (C) हरदयाल की छतरी
  • (D) गोपाल सिंह की छतरी

शेखावटी क्षेत्र की सबसे बड़ी छतरी रामगोपाल पोद्दार की है। यह रामगढ़ (झुंझुनूं) में स्थित है और अद्वितीय भित्तिचित्रों से सुसज्जित है।

78. मूसी रानी की छतरी' कहां स्थित है?

  • (A) जैसलमेर
  • (B) अलवर
  • (C) उदयपुर
  • (D) जोधपुर

मूसी रानी की छतरी, जिसे 80 खम्भों की छतरी भी कहा जाता है, अलवर में स्थित है। इसका निर्माण महाराजा विनयसिंह ने 1815 ई. में महाराजा बख्तावर सिंह की रानी मूसी महारानी की स्मृति में करवाया था। यह दो मंजिला छतरी सफेद संगमरमर और भित्ति चित्रों के लिए प्रसिद्ध है, जिनमें रामायण और महाभारत के दृश्य चित्रित हैं।

79. मेवाड़ नरेश राणा अमरसिंह एवं राणा कर्णसिंह की छतरियां (स्मारक) अवस्थित हैं-

  • (A) मंडोर (जोधपुर)
  • (B) आहड़ (उदयपुर)
  • (C) नाथद्वारा (उदयपुर)
  • (D) इनमें से कोई नहीं

आहड़ की छतरियां (महासतियां) सिसोदिया राजवंश के मेवाड़ महाराणाओं की छतरियां हैं। यहाँ 19 महाराणाओं की स्मृति में छतरियां बनी हैं। इनमें सबसे पुरानी महाराणा अमरसिंह प्रथम की छतरी है, जबकि सबसे विशाल छतरी महाराणा संग्रामसिंह द्वितीय की है।

80. राव मालदेव की छतरी निम्नलिखित में से राजस्थान के किस शहर में स्थित है?

  • (A) कोटा
  • (B) जोधपुर
  • (C) जालौर
  • (D) जैसलमेर

राव मालदेव की छतरी मंडोर (जोधपुर) में स्थित है। मंडोर उद्यान में जोधपुर शासकों के स्मारक ‘देवल’ के रूप में प्रसिद्ध हैं। यहाँ राव जोधा, राव चूण्डा, राव रणमल, राव गंगा आदि की छतरियां भी बनी हुई हैं। सबसे बड़ी और भव्य छतरी महाराजा अजीतसिंह की है।

राजस्थान की छतरियाँ MCQ – सभी भाग:
Part 1 | Part 2 | Part 3 | Part 4 | Part 5

❓ Question / Doubt / Correction?

Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.

📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction



👉 Official Discussion Video:
Shiksha247 YouTube Channel
📱 Shiksha247 App
Test Series • eBooks • PYQ • Solved Papers
Download App
Scroll to Top