राजस्थान की छतरियाँ MCQ (Umbrellas of Rajasthan) – Part 5
इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान की छतरियाँ से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं।
इन प्रश्नों में जोधपुर के राजाओं की छतरियां मंडोर, संत रैदास की छतरी चित्तौड़गढ़, 32 खम्भों की छतरी को "न्याय की छतरी", अमरसिंह राठौड़ की छतरी नागौर, कुंवर पृथ्वीराज की छतरी कुंभलगढ़ दुर्ग, महाराजा अजीतसिंह की छतरी मण्डोर उद्यान (जोधपुर), 84 खम्भों की छतरी बूंदी, महाराणा अमरसिंह प्रथम की छतरी आहड़ (उदयपुर), एक खम्भे की छतरी सवाई माधोपुर आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।
ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police SI & Constable, LDC, VDO, Agriculture Supervisor, Fireman, Woman Superwiser, REET, Teacher, वनपाल, वनरक्षक तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।
- Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
- Topic: राजस्थान की छतरियाँ
- कुल प्रश्न: 17
- Last Updated:
✍️ Prepared & Reviewed by:
Shiksha247 Rajasthan GK
Faculty & Content Team
(Since 2021)
81. जोधपुर में राजाओं की छतरियां .........में स्थित हैं।
- (A) मंडोर
- (B) ओसियां
- (C) लूणी
- (D) गैटोर
जोधपुर के राजाओं की छतरियां मंडोर में स्थित हैं, जिन्हें ‘देवल’ भी कहा जाता है। यहाँ पंचकुण्ड क्षेत्र में रानियों की 46 छतरियां भी बनी हैं। मंडोर की छतरियों में रानी सूर्यकंवर की 32 खम्भों वाली छतरी विशेष प्रसिद्ध है।
82. उदयपुर में आहड़ की छतरियां किस वंश के राज परिवार से संबंधित हैं?
- (A) कछवाहा
- (B) चौहान
- (C) राठौड़
- (D) सिसोदिया
आहड़ की छतरियां सिसोदिया वंश के मेवाड़ महाराणाओं की स्मृति में निर्मित हैं। यहाँ महाराणा अमरसिंह प्रथम से लेकर कई शासकों की छतरियां स्थित हैं। इनमें सबसे विशाल छतरी महाराणा संग्रामसिंह द्वितीय की है।
83. क्षारबाग' स्थित है-
- (A) बून्दी
- (B) जोधपुर
- (C) बीकानेर
- (D) अजमेर
क्षारबाग बूंदी में स्थित है। यहाँ हाड़ा शासकों की 66 छतरियां बनी हुई हैं। इनमें सबसे प्राचीन छतरी राव दुदा की और सबसे नई छतरी महाराव विष्णुसिंह की मानी जाती है।
84. कुंभा श्याम मंदिर, चित्तौड़गढ़ (मीरा मंदिर) की स्मृति में एक छोटी छतरी का निर्माण कराया गया था। वह किसकी है?
- (A) मीरा
- (B) राय दास (स्वामी रविदास)
- (C) महाराणा कुंभा
- (D) महाराणा संग्राम सिंह प्रथम
चित्तौड़गढ़ के कुंभा श्याम मंदिर (मीरा मंदिर) के सामने स्वामी रैदास (रविदास) की स्मृति में 4 खम्भों की छतरी बनाई गई है। यह मंदिर मूलतः गुर्जर प्रतिहार काल का शिव मंदिर था, जिसे बाद में महाराणा कुंभा ने 1449 ई. में जीर्णोद्धार करवाकर विष्णु मंदिर में परिवर्तित किया।
85. संत रैदास (स्वामी रविदास) की छतरी कहाँ बनी है?
- (A) चित्तौड़गढ़
- (B) अजमेर
- (C) आहड़ (उदयपुर)
- (D) नागौर
संत रैदास की छतरी चित्तौड़गढ़ दुर्ग में मीरा मंदिर (कुंभा श्याम मंदिर) के सामने स्थित है।
86. 32 खम्भों की छतरी को और किस नाम से जाना जाता है?
- (A) न्याय की छतरी
- (B) प्रेम की छतरी
- (C) बलिदान छतरी
- (D) विजय छतरी
32 खम्भों की छतरी को "न्याय की छतरी" कहा जाता है। यह रणथम्भौर में स्थित है और हम्मीर देव चौहान ने इसका निर्माण करवाया था।
87. जसवंत थड़ा कहाँ पर स्थित है?
- (A) जैसलमेर
- (B) जोधपुर
- (C) उदयपुर
- (D) अजमेर
जसवंत थड़ा जोधपुर में स्थित एक सफेद संगमरमर की छतरी है। इसका निर्माण महाराजा सरदार सिंह ने अपने पिता महाराजा जसवंत सिंह द्वितीय की स्मृति में 1899 ई. में करवाया था।
88. अमरसिंह राठौड़ की छतरी कहाँ है?
- (A) नागौर
- (B) जोधपुर
- (C) चित्तौड़गढ़
- (D) बाड़मेर
अमरसिंह राठौड़ की छतरी नागौर दुर्ग में 16 खम्भों पर बनी हुई है। वे अपनी वीरता और औरंगजेब से संघर्ष के लिए प्रसिद्ध हैं।
89. महाराणा प्रताप की छतरी कहाँ स्थित है?
- (A) गोगुन्दा
- (B) बाण्डोली (सलूम्बर)
- (C) वलीचा (राजसमंद)
- (D) आहड़ (उदयपुर)
महाराणा प्रताप की छतरी के चावंड क्षेत्र में बाण्डोली में केजड़ बांध की पाल पर बनी है।
90. पंचकुंड की छतरियाँ कहाँ स्थित हैं?
- (A) मण्डोर (जोधपुर)
- (B) गेटोर (जयपुर)
- (C) आहड़ (उदयपुर)
- (D) अजमेर
पंचकुंड में जोधपुर की रानियों की 49 छतरियाँ बनी हैं। इनमें रानी सूर्यकंवरी की 32 खम्भों वाली छतरी सबसे बड़ी है।
91. महाराणा रायमल के पुत्र पृथ्वीराज की छतरी कहाँ स्थित है?
- (A) आमेर
- (B) कुंभलगढ़
- (C) अजमेर
- (D) चित्तौड़गढ़
कुंवर पृथ्वीराज की छतरी कुंभलगढ़ दुर्ग के भीतर स्थित है। यहाँ शिलालेख पर उल्लेख है कि उनके साथ 17 रानियाँ सती हुई थीं।
92. महाराजा अजीतसिंह की सबसे बड़ी छतरी कहाँ बनी है?
- (A) जोधपुर
- (B) अजमेर
- (C) बीकानेर
- (D) जयपुर
महाराजा अजीतसिंह की छतरी मण्डोर उद्यान (जोधपुर) में स्थित है। यह मंडोर की छतरियों में सबसे विशाल और भव्य मानी जाती है।
93. मूसी रानी की छतरी' का निर्माण किसने करवाया?
- (A) महाराजा बख्तावर सिंह
- (B) महाराजा विनय सिंह
- (C) महाराजा जगतसिंह
- (D) महाराजा मानसिंह
महाराजा विनय सिंह ने 1815 ई. में अपनी भाभी मूसी महारानी की स्मृति में यह छतरी अलवर में बनवाई थी।
94. 84 खम्भों की छतरी किस देवता को समर्पित है?
- (A) विष्णु
- (B) शिव
- (C) ब्रह्मा
- (D) गणेश
84 खम्भों की छतरी बूंदी के देवपुरा गाँव में बनी है और यह भगवान शिव को समर्पित है।
95. जसवंत थड़ा' को किस नाम से जाना जाता है?
- (A) संगमरमर की छतरी
- (B) राजाओं की छतरी
- (C) जोधपुर का ताजमहल
- (D) मेवाड़ की छतरी
जसवंत थड़ा को "जोधपुर का ताजमहल" कहा जाता है, क्योंकि यह श्वेत संगमरमर से बनी है और इसका स्थापत्य बेहद आकर्षक है।
96. महाराणा अमरसिंह प्रथम की छतरी कहाँ है?
- (A) गोगुन्दा
- (B) आहड़
- (C) कुंभलगढ़
- (D) सज्जनगढ़
महाराणा अमरसिंह प्रथम की छतरी आहड़ (उदयपुर) में बनी है। यह आहड़ की सबसे प्राचीन छतरियों में से एक है।
97. एक खम्भे की छतरी' कहाँ स्थित है?
- (A) उदयपुर
- (B) करौली
- (C) सवाई माधोपुर
- (D) नागौर
एक खम्भे की छतरी सवाई माधोपुर में स्थित है। यह अपनी अनूठी स्थापत्य शैली के कारण प्रसिद्ध है, क्योंकि इसमें केवल एक ही खम्भा सहारा देता है।
Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.
📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction
✔ Link Copied
👉 Official Discussion Video:
Shiksha247 YouTube Channel