राजस्थान की हस्तकलाएँ MCQ Questions with Answers

राजस्थान की हस्तकलाएँ MCQ (Handicrafts of Rajasthan) – Part 13

इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान की हस्तकलाएँ से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं।

इन प्रश्नों में तारकशी कला, मीनाकारी, पिछवाई चित्रांकन नाथद्वारा (राजसमंद) आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।

ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police SI & Constable, LDC, VDO, Agriculture Supervisor, Fireman, Woman Superwiser, REET, Teacher, वनपाल, वनरक्षक तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

  • Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
  • Topic: राजस्थान की हस्तकलाएँ
  • कुल प्रश्न: 7
  • Last Updated:

✍️ Prepared & Reviewed by:
Shiksha247 Rajasthan GK Faculty & Content Team (Since 2021)

📢 Daily Latest Updates ke liye Join Krein:

241. राजस्थान में मीनाकारी की 'थेवा कला' के लिए कौनसा स्थान प्रसिद्ध है?

  • (A) बाड़मेर
  • (B) जोबनेर
  • (C) नाथद्वारा
  • (D) प्रतापगढ़

थेवा कला का प्रमुख केंद्र प्रतापगढ़ है। इस कला में बेल्जियम काँच पर सोने और चाँदी से सूक्ष्म चित्रांकन किया जाता है। इसे मीनाकारी की विशेष शैली माना जाता है। नाथूजी सोनी ने इसकी शुरुआत की। 2014 में इसे जीआई टैग मिला। सोनी परिवार के रामप्रसाद, बेनीराम, महेशराज सोनी आदि कलाकार इसके प्रमुख हस्तशिल्पी रहे।

242. तारकशी के आभूषण के लिये राजस्थान का कौनसा स्थान प्रसिद्ध है?

  • (A) नाथद्वारा
  • (B) चित्तौड़गढ़
  • (C) बाड़मेर
  • (D) उदयपुर

तारकशी कला का प्रमुख केंद्र नाथद्वारा (राजसमंद) है। इसमें चाँदी, ताँबे और पीतल के तारों को गूंथकर आभूषण तैयार किए जाते हैं। यह आभूषण हल्के होने के साथ सुंदर भी होते हैं। जयपुर में भी तारकशी का काम मिलता है। वहीं चित्तौड़गढ़ जाजम छपाई के लिए और बाड़मेर अजरख प्रिंट के लिए प्रसिद्ध है।

243. कौन सा (हस्तशिल्प-स्थान) सही सुमेलित नहीं है?

  • (A) बंधेज (टाई एंड डाई) – जयपुर
  • (B) मसूरिया साड़ी – कैथून
  • (C) लकड़ी के खिलौने – बस्सी
  • (D) तारकशी का काम – उदयपुर

तारकशी का कार्य उदयपुर नहीं बल्कि नाथद्वारा में प्रसिद्ध है। इसमें तांबे, पीतल और चाँदी के तारों को लकड़ी या धातु पर जड़कर सुंदर आभूषण और सजावटी वस्तुएँ बनाई जाती हैं। जबकि कैथून (कोटा) मसूरिया साड़ी, बस्सी (चित्तौड़गढ़) लकड़ी के खिलौने और जयपुर बंधेज के लिए प्रसिद्ध हैं।

244. जयपुर में 'मीनाकारी' की कला किस शासक के समय में आयी?

  • (A) सवाई जयसिंह
  • (B) मानसिंह
  • (C) भारमल
  • (D) मिर्जा राजा जयसिंह

जयपुर में मीनाकारी की कला आमेर के राजा मानसिंह प्रथम के समय आई। इसे लाहौर से कलाकारों को बुलाकर शुरू कराया गया था। मीनाकारी कला का उद्भव पर्शिया से माना जाता है। जयपुर में सोने-चाँदी के आभूषणों पर रंग भरकर सुंदर डिजाइन बनाए जाते हैं। प्रमुख कलाकारों में हरिसिंह, किशनसिंह और अमरसिंह प्रसिद्ध रहे।

245. कुदरतसिंह को राजस्थान की किस हस्तकला में योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार मिला?

  • (A) कपड़े की छपाई
  • (B) मीनाकारी
  • (C) पीतल पर मुरादाबादी काम
  • (D) ब्लू पॉटरी

कुदरतसिंह जयपुर के प्रसिद्ध मीनाकारी कलाकार थे। इन्हें वर्ष 1988 में मीनाकारी कला में योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया। जयपुर और अलवर पीतल पर मीनाकारी के लिए, नाथद्वारा चाँदी पर मीनाकारी के लिए, भीलवाड़ा ताँबे पर मीनाकारी के लिए और प्रतापगढ़ सोने पर मीनाकारी के लिए प्रसिद्ध हैं।

246. कृपाल सिंह शेखावत एवं दुर्गासिंह किस क्षेत्र से सम्बद्ध रहे?

  • (A) उस्ता कला, मीनाकारी
  • (B) ब्लू पॉटरी, मीनाकारी
  • (C) ब्लू पॉटरी, थेवा कला
  • (D) मीनाकारी, मूर्तिकला

कृपालसिंह शेखावत ब्लू पॉटरी के और दुर्गासिंह मीनाकारी के प्रसिद्ध कलाकार थे। कृपालसिंह शेखावत को ब्लू पॉटरी कला के लिए 1974 में पद्मश्री मिला था। वहीं दुर्गासिंह जयपुर की मीनाकारी परंपरा से जुड़े हुए थे। दोनों कलाकारों ने राजस्थान की हस्तकला को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई।

247. पिछवाई चित्रांकन की विषयवस्तु क्या है?

  • (A) बारहमाषा रासलीला
  • (B) गीतगोविन्द
  • (C) पिछवाई
  • (D) शिकार

पिछवाई चित्रांकन नाथद्वारा (राजसमंद) में प्रसिद्ध है। इसमें कपड़े पर भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके विभिन्न लीलाओं का चित्रण किया जाता है। पिछवाई को मंदिरों में मूर्तियों के पीछे लगाया जाता है। यह कला जागिड़ और गौड़ जाति द्वारा बनाई जाती है। कलाकार लच्छीराम, घनश्याम और कैलाश शर्मा इसके प्रमुख प्रतिनिधि रहे हैं।

राजस्थान की हस्तकलाएँ MCQ – सभी भाग:
Part 1 | Part 2 | Part 3 | Part 4 | Part 5 | Part 6 | Part 7 | Part 8 | Part 9 | Part 10 | Part 11 | Part 12 | Part 13

❓ Question / Doubt / Correction?

Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.

📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction



👉 Official Discussion Video:
Shiksha247 YouTube Channel
📱 Shiksha247 App
Test Series • eBooks • PYQ • Solved Papers
Download App
Scroll to Top