राजस्थान की हवेलियाँ MCQ (Havelis of Rajasthan) – Part 5
इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान की हवेलियाँ से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं।
इन प्रश्नों में पटवों की हवेलियाँ जैसलमेर, रूपनिवास की हवेली नवलगढ़ (झुंझुनूं), आसोप हवेली जोधपुर, सोढ़ों की हवेली जोधपुर, बगड़ियाँ की हवेली चिड़ावा (झुंझुनूं), जालान हवेली सरदारशहर (चुरू), गोयनका डबल हवेली फतेहपुर (सीकर), सूर्यमल्ल मिश्रण की हवेली बूंदी, घनश्यामदास पौद्दार की हवेली नवलगढ़ (झुंझुनूं), डालमिया की हवेली चिड़ावा (झुंझुनूं) आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।
ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police SI & Constable, LDC, VDO, Agriculture Supervisor, Fireman, Woman Superwiser, REET, Teacher, वनपाल, वनरक्षक तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।
- Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
- Topic: राजस्थान की हवेलियाँ
- कुल प्रश्न: 20
- Last Updated:
✍️ Prepared & Reviewed by:
Shiksha247 Rajasthan GK
Faculty & Content Team
(Since 2021)
81. जैसलमेर की पटवों की हवेलियाँ क्यों प्रसिद्ध हैं?
- (A) पत्थर की जालियों में की गई कटाई के कारण।
- (B) लाल पत्थरों के कारण।
- (C) शीश महल के कारण।
- (D) पीले पत्थरों के कारण।
पटवों की हवेलियाँ जैसलमेर में स्थित हैं और ये अपनी पत्थर की जालियों में की गई बारीक नक्काशी के लिए प्रसिद्ध हैं। इन्हें पाँच पटवा व्यापारियों ने 19वीं शताब्दी में बनवाया था।
82. निम्न में से कौनसी हवेली जयपुर में स्थित नहीं है?
- (A) नाटाणी की हवेली
- (B) पुरोहित प्रताप नारायण की हवेली
- (C) धाबाई की हवेली
- (D) रूपनिवास की हवेली
रूपनिवास की हवेली नवलगढ़ (झुंझुनूं) में स्थित है, जयपुर में नहीं। जबकि नाटाणी, पुरोहित प्रताप नारायण और धाबाई की हवेलियाँ जयपुर में स्थित हैं।
83. सालिम सिंह की हवेली की छठी व सातवीं मंजिलों को क्रमशः किस नाम से जाना जाता है?
- (A) रंगमहल, सूखमहल
- (B) शीशमहल, रंगमहल
- (C) जहाजमहल, मोतीमहल
- (D) हवामहल, मोती महल
सालिम सिंह की हवेली नौ मंजिला बनी थी, इसलिए इसे नौखंडी हवेली भी कहते हैं। इसकी छठी मंजिल को जहाजमहल और सातवीं मंजिल को मोतीमहल कहा जाता था।
84. आसोप हवेली कहाँ स्थित है?
- (A) जोधपुर
- (B) ब्यावर
- (C) अजमेर
- (D) बीकानेर
आसोप हवेली जोधपुर में स्थित है। यह हवेली अपनी पारंपरिक राजस्थानी स्थापत्य कला और ऐतिहासिक महत्व के लिए जानी जाती है।
85. निम्न में से कौनसी हवेली जोधपुर में स्थित है?
- (A) सोढ़ों की हवेली
- (B) बादशाह की हवेली
- (C) पंसारी हवेली
- (D) राखी हवेली
सोढ़ों की हवेली जोधपुर में स्थित है। यह हवेली जोधपुर की प्रमुख ऐतिहासिक धरोहरों में से एक है और स्थापत्य कला के लिए जानी जाती है।
86. बगड़ियाँ की हवेली किस स्थान पर स्थित है?
- (A) मंडावा
- (B) बिसाऊ
- (C) अलसीसर
- (D) चिड़ावा
बगड़ियाँ की हवेली चिड़ावा (झुंझुनूं) में स्थित है। शेखावाटी क्षेत्र की यह हवेली अपने भित्तिचित्रों और स्थापत्य सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है।
87. निम्न में से झुंझुनूं जिले में कौनसी हवेली स्थित नहीं है?
- (A) नई हवेली
- (B) केजरीवाल हवेली
- (C) सर्राफों की हवेली
- (D) भगतों की हवेली
नई हवेली झुंझुनूं जिले में नहीं बल्कि सीकर में स्थित है। शेष तीनों हवेलियां झुंझुनूं जिले में स्थित हैं।
88. निम्न में से जालान हवेली कहाँ स्थित है?
- (A) नवलगढ़ (झुंझुनूं)
- (B) सरदारशहर (चुरू)
- (C) श्रीमाधोपुर (सीकर)
- (D) सांगानेर (जयपुर)
जालान हवेली सरदारशहर (चुरू) में स्थित है। यह शेखावाटी की स्थापत्य कला का अद्भुत उदाहरण है।
89. सीकर जिले के फतेहपुर में कौनसी हवेली स्थित नहीं है?
- (A) नन्दलाल देवड़ा की हवेली
- (B) नादिन ला प्रिन्स हवेली
- (C) सिंघानिया हवेली
- (D) चेतराम की हवेली
चेत्राम की हवेली फतेहपुर में नहीं बल्कि लक्ष्मणगढ़ (सीकर) में स्थित है। बाकी तीनों हवेलियां फतेहपुर में पाई जाती हैं।
90. जोधपुर जिले में कौनसी हवेली स्थित नहीं है?
- (A) पच्चीसा हवेली
- (B) पाल हवेली
- (C) बच्छावतों की हवेली
- (D) बड़े मियां की हवेली
बच्छावतों की हवेली जोधपुर में नहीं बल्कि बीकानेर में स्थित है।
91. निम्न में से बीकानेर में कौनसी हवेली स्थित नहीं है?
- (A) सेठ चांदमल ढुड्डा की हवेली
- (B) मूंदड़ा की हवेली
- (C) सेठिया की हवेली
- (D) मालजी का कमरा
मालजी का कमरा बीकानेर में नहीं बल्कि चुरू में स्थित है। इसे मालजी कोठारी ने बनवाया था।
92. निम्नलिखित में से असत्य कथन की पहचान कीजिए –
- (A) मोहता की हवेली बीकानेर में स्थित है।
- (B) ताराचंद रूईया की हवेली रामगढ़ (सीकर) में स्थित है।
- (C) सुनहरी कोठी टोंक में स्थित है।
- (D) बड़े मियां की हवेली अजमेर में स्थित है।
बड़े मियां की हवेली अजमेर में नहीं बल्कि जोधपुर में स्थित है।
93. गोयनका डबल हवेली कहाँ पर स्थित है?
- (A) फतेहपुर (सीकर)
- (B) नवलगढ़ (झुंझुनूं)
- (C) मंडावा (झुंझुनूं)
- (D) चुरू
गोयनका डबल हवेली फतेहपुर (सीकर) में स्थित है। यह हवेली अपनी सुंदर भित्तिचित्रों और स्थापत्य कला के लिए प्रसिद्ध है।
94. सूर्यमल्ल मिश्रण की हवेली कहाँ पर स्थित है?
- (A) कोटा
- (B) बूंदी
- (C) उदयपुर
- (D) सलूम्बर
सूर्यमल्ल मिश्रण की हवेली बूंदी में स्थित है। सूर्यमल्ल मिश्रण बूंदी रियासत के प्रसिद्ध कवि और साहित्यकार थे। यह हवेली उनके ऐतिहासिक महत्व को दर्शाती है।
95. घनश्यामदास पौद्दार की हवेली कहाँ पर स्थित है?
- (A) जयपुर
- (B) नवलगढ़ (झुंझुनूं)
- (C) फतेहपुर (सीकर)
- (D) रामगढ़ (सीकर)
घनश्यामदास पौद्दार की हवेली नवलगढ़ (झुंझुनूं) में स्थित है। नवलगढ़ शेखावाटी क्षेत्र का केंद्र है और यहाँ की हवेलियां अपनी भित्तिचित्र कला के लिए प्रसिद्ध हैं।
96. डालमिया की हवेली कहाँ पर स्थित है?
- (A) बिसाऊ (झुंझुनूं)
- (B) चिड़ावा (झुंझुनूं)
- (C) मंडावा (झुंझुनूं)
- (D) महनसर (झुंझुनूं)
डालमिया की हवेली चिड़ावा (झुंझुनूं) में स्थित है। यह हवेली शेखावाटी क्षेत्र की प्रमुख धरोहरों में गिनी जाती है।
97. राजस्थान का कौनसा शहर 'हवेलियों की नगरी' कहलाता है?
- (A) जैसलमेर
- (B) बीकानेर
- (C) बालोतरा
- (D) जोधपुर
जैसलमेर को 'हवेलियों की नगरी' कहा जाता है क्योंकि यहाँ पटवों की हवेली, नथमल की हवेली, सालिम सिंह की हवेली जैसी ऐतिहासिक हवेलियां स्थित हैं।
98. रामपुरियों की हवेली कहाँ पर स्थित है?
- (A) नागौर
- (B) जैसलमेर
- (C) बीकानेर
- (D) जोधपुर
रामपुरिया हवेली बीकानेर में स्थित है। इसके स्थापत्य में मुगल, हिन्दू और यूरोपीय कला का अद्भुत समन्वय देखने को मिलता है।
99. सोने-चाँदी की हवेली कहाँ पर स्थित है?
- (A) झुंझुनूं
- (B) नवलगढ़
- (C) मंडावा
- (D) महनसर
सोने-चाँदी की हवेली महनसर (झुंझुनूं) में स्थित है। यह अपनी सोने और चाँदी की नक्काशी के लिए प्रसिद्ध है।
100. पोद्दार हवेली कहाँ पर स्थित है?
- (A) नवलगढ़ (झुंझुनूं)
- (B) बिसाऊ (झुंझुनूं)
- (C) मंडावा (झुंझुनूं)
- (D) मुकुन्दगढ़ (झुंझुनूं)
पोद्दार हवेली नवलगढ़ (झुंझुनूं) में स्थित है। यह हवेली अपनी भित्तिचित्रों और स्थापत्य कला के कारण विशेष पहचान रखती है।
Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.
📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction
✔ Link Copied
👉 Official Discussion Video:
Shiksha247 YouTube Channel