राजस्थान की हवेलियाँ MCQ (Havelis of Rajasthan) – Part 6
इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान की हवेलियाँ से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं।
इन प्रश्नों में झाला जालिम सिंह की हवेली कोटा, नथमल की हवेली जैसलमेर, नाथुराम पोद्दार की हवेली बिसाऊ (झुंझुनूं), चार चौक हवेली लक्ष्मणगढ़ (सीकर) आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।
ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police SI & Constable, LDC, VDO, Agriculture Supervisor, Fireman, Woman Superwiser, REET, Teacher, वनपाल, वनरक्षक तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।
- Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
- Topic: राजस्थान की हवेलियाँ
- कुल प्रश्न: 6
- Last Updated:
✍️ Prepared & Reviewed by:
Shiksha247 Rajasthan GK
Faculty & Content Team
(Since 2021)
101. राजस्थान का कौनसा शहर 'हजार हवेलियों की नगरी' कहलाता है?
- (A) जैसलमेर
- (B) उदयपुर
- (C) बीकानेर
- (D) जालौर
बीकानेर को 'हजार हवेलियों की नगरी' कहा जाता है क्योंकि यहाँ विभिन्न कालखंडों में अनेक भव्य हवेलियों का निर्माण हुआ।
102. बागोर की हवेली का निर्माण किसने करवाया था?
- (A) मोहनसिंह मेहता
- (B) अमरचंद बड़वा
- (C) उदयसिंह
- (D) जगतसिंह द्वितीय
बागोर की हवेली का निर्माण मेवाड़ के प्रधानमंत्री अमरचंद बड़वा ने करवाया था। यह पिछोला झील के किनारे गणगौर घाट पर स्थित है और इसमें 138 कमरे व बरामदे बने हुए हैं।
103. झाला जालिम सिंह की हवेली (झाला हवेली) कहाँ पर स्थित है?
- (A) बूंदी
- (B) सवाई माधोपुर
- (C) अलवर
- (D) कोटा
झाला जालिम सिंह की हवेली कोटा में स्थित है। यह कोटा की ऐतिहासिक धरोहरों में से एक है।
104. नथमल की हवेली कहाँ पर स्थित है?
- (A) जोधपुर
- (B) जैसलमेर
- (C) बीकानेर
- (D) अजमेर
नथमल की हवेली जैसलमेर में स्थित है। इसे नथमल मेहता ने बनवाया था और इसकी नक्काशी अद्वितीय है।
105. नाथुराम पोद्दार की हवेली कहाँ पर स्थित है?
- (A) बिसाऊ
- (B) नवलगढ़
- (C) मंडावा
- (D) महनसर
नाथुराम पोद्दार की हवेली बिसाऊ (झुंझुनूं) में स्थित है। यह हवेली शेखावाटी क्षेत्र की कला और स्थापत्य का प्रतिनिधित्व करती है।
106. चार चौक हवेली कहाँ पर स्थित है?
- (A) लक्ष्मणगढ़ (सीकर)
- (B) श्रीमाधोपुर (सीकर)
- (C) फतेहपुर (सीकर)
- (D) रामगढ़ (सीकर)
चार चौक हवेली लक्ष्मणगढ़ (सीकर) में स्थित है। यह हवेली अपने अनोखे चार आँगनों की संरचना के लिए प्रसिद्ध है।
Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.
📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction
✔ Link Copied
👉 Official Discussion Video:
Shiksha247 YouTube Channel