राजस्थान की लोकदेवियाँ MCQ (Folk Goddesses of Rajasthan) – Part 3
इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान की लोकदेवियाँ से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं।
इन प्रश्नों में शीतला माता, शीला देवी, कैला देवी, ज्वाला माता, नागणेची माता, करणी माता, चामुण्डा माता, जमूवाय माता, आई माता, चौथ माता आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।
ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police SI & Constable, LDC, VDO, Agriculture Supervisor, Fireman, Woman Superwiser, REET, Teacher, वनपाल, वनरक्षक तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।
- Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
- Topic: राजस्थान की लोकदेवियाँ
- कुल प्रश्न: 20
- Last Updated:
✍️ Prepared & Reviewed by:
Shiksha247 Rajasthan GK
Faculty & Content Team
(Since 2021)
41. किसकी आराधना में लांगुरिया गीत गाये जाते हैं?
- (A) शीतला माता
- (B) चामुण्डा माता
- (C) करणी माता
- (D) कैला देवी
कैला देवी की आराधना में लांगुरिया गीत गाए जाते हैं। करौली जिले में स्थित कैला देवी का मंदिर भक्तों का प्रमुख तीर्थ है। नवरात्रा के समय यहाँ विशाल मेला भरता है।
42. राजस्थान के सभी भागों में पूजी जाने वाली देवी है?
- (A) शीला देवी
- (B) जमूवाय माता
- (C) शीतला माता
- (D) आई माता
शीतला माता राजस्थान के सभी भागों में पूजी जाती हैं। जहाँ मंदिर उपलब्ध नहीं होते वहाँ खेजड़ी वृक्ष के नीचे पूजा की जाती है। विशेष रूप से शीतलाष्टमी पर इनकी पूजा का महत्व अधिक होता है।
43. सुंधा माता का मंदिर कहाँ पर स्थित है?
- (A) भीनमाल (जालौर)
- (B) पोकरण (जैसलमेर)
- (C) ओसियां (जोधपुर)
- (D) नाडोल (पाली)
सुंधा माता का मंदिर जालौर जिले के भीनमाल में स्थित है। यह अरावली की पहाड़ियों पर लगभग 1220 मीटर की ऊँचाई पर है। यहाँ की प्राकृतिक छटा अद्भुत है और मंदिर शक्ति उपासना का प्रमुख केंद्र है।
44. खण्डित प्रतिमा के रूप में किस देवी की पूजा की जाती है?
- (A) जीण माता (सीकर)
- (B) तनोट माता (जैसलमेर)
- (C) सुंधा माता (जालौर)
- (D) शीतला माता (चाकसू)
शीतला माता चाकसू (जयपुर) में खण्डित प्रतिमा के रूप में पूजी जाती हैं। मान्यता है कि खण्डित प्रतिमा होने पर भी माता भक्तों की मनोकामनाएँ पूरी करती हैं।
45. करौली रियासत की कुल देवी हैं?
- (A) चौथ माता
- (B) कैला देवी
- (C) आशापुरा माता
- (D) ज्वाला माता
कैला देवी करौली रियासत की कुलदेवी मानी जाती हैं। यह मंदिर चंबल नदी के किनारे स्थित है और राजस्थान के प्रमुख शक्ति पीठों में गिना जाता है।
46. बहरोड़ क्षेत्र की लोकदेवी के रूप में किसे मान्यता प्राप्त है?
- (A) जिलाणी माता
- (B) हर्षद माता
- (C) राणी सती माता
- (D) सकराय माता
जिलाणी माता को बहरोड़ (अलवर) क्षेत्र की लोकदेवी के रूप में मान्यता प्राप्त है। यहाँ प्रतिवर्ष चैत्र और आश्विन नवरात्रा में मेला भरता है।
47. जैसलमेर की किस लोकदेवी ने तीन चुल्लू आचमन से हाकड़ा समुद्र को सोख लिया था, जिससे आसपास की भूमि रेगिस्तान में तब्दील हो गई?
- (A) स्वांगिया माता
- (B) भादरिया राय
- (C) तेमड़ेराय
- (D) सच्चियाय माता
तेमड़ेराय भाटी वंश की इष्ट देवी हैं। मान्यता है कि उन्होंने तीन चुल्लू आचमन से हाकड़ा समुद्र को सोख लिया, जिससे आसपास की भूमि रेगिस्तान में बदल गई। इन्हें ‘तेमडाताई’ भी कहा जाता है।
48. थार की वैष्णो देवी किसे कहा जाता है?
- (A) हिंगलाज देवी
- (B) नागणेची माता
- (C) स्वांगीया माता
- (D) तनोट माता
तनोट माता को ‘थार की वैष्णो देवी’ कहा जाता है। जैसलमेर स्थित यह मंदिर 1965 और 1971 के भारत-पाक युद्ध की वीरगाथाओं से जुड़ा हुआ है। यहाँ की सेवा और देखरेख BSF जवानों द्वारा की जाती है।
49. लटियाली माता किस जाति की कुलदेवी हैं?
- (A) कल्ला जाति
- (B) विस्सा जाति
- (C) नाई जाति
- (D) पांचाल जाति
लटियाली माता कल्ला ब्राह्मणों की कुलदेवी मानी जाती हैं। इनका प्रमुख मंदिर फलोदी (जोधपुर) में है। इन्हें खेजड़ बेरी राय भवानी भी कहा जाता है।
50. भदाणा माता मंदिर कहाँ पर स्थित है?
- (A) बूंदी
- (B) कोटा
- (C) बारां
- (D) झालावाड़
भदाणा माता का मंदिर कोटा में स्थित है। भदाणा माता को कोटा शासकों की कुलदेवी माना जाता है। यहाँ विशेष रूप से मूठ (हड्डी की पीड़ा) से पीड़ित व्यक्तियों का इलाज करने की परंपरा है।
51. कौनसी देवी का मंदिर प्रतिहारकालीन है, उसके पास ही प्रसिद्ध चाँद बावड़ी स्थित है?
- (A) त्रिपुरा सुन्दरी
- (B) दधिमति माता
- (C) हर्षद् माता
- (D) कालका माता
हर्षद माता का मंदिर दौसा जिले के आभानेरी में स्थित है। यह मंदिर प्रतिहारकालीन है। इसके पास ही विश्व प्रसिद्ध चाँद बावड़ी स्थित है, जो अद्भुत वास्तुकला का उदाहरण है।
52. किस देवी का मंदिर 'मेवाड़ का खजुराहो' कहलाता है?
- (A) घेवर माता मंदिर, राजसमंद
- (B) अम्बिका मंदिर, जगत (उदयपुर)
- (C) कालिकामाता मंदिर, चित्तौड़गढ़
- (D) बाण माता मंदिर, चित्तौड़गढ़
अम्बिका माता का मंदिर जगत (उदयपुर) में स्थित है। इसे इसकी शिल्पकला और मूर्तिकला की उत्कृष्टता के कारण ‘मेवाड़ का खजुराहो’ कहा जाता है।
53. कौनसी देवी भीनमाल की आदि देवी कहलाती हैं?
- (A) क्षेमकरी माता
- (B) अम्बा माता
- (C) अधर देवी
- (D) आशापुरी माता
क्षेमकरी माता को भीनमाल की आदि देवी कहा जाता है। यह स्थानीय समाज की आस्था और परंपरा का केंद्र है।
54. राजस्थान की किस देवी को उत्तर भारत में सेढ़ल माता या महामाई के नाम से जाना जाता है?
- (A) कैला देवी
- (B) करणी माता
- (C) चामुण्डा माता
- (D) शीतला माता
शीतला माता को उत्तर भारत में सेढ़ल माता या महामाई के नाम से भी जाना जाता है। इनकी पूजा विशेष रूप से शीतलाष्टमी के दिन की जाती है।
55. कौनसी लोकदेवी के मंदिर में विश्व का सबसे बड़ा चाँदी का दीपक रखा गया है?
- (A) शीतला माता
- (B) जीण माता
- (C) शीला देवी
- (D) करणी माता
करणी माता के देशनोक (बीकानेर) स्थित मंदिर में विश्व का सबसे बड़ा चाँदी का दीपक रखा गया है। यह मंदिर ‘चूहों का मंदिर’ नाम से भी प्रसिद्ध है।
56. निम्नलिखित में से कौनसा युग्म (रियासत–कुलदेवी) सुमेलित नहीं है?
- (A) सीकर - शाकम्भरी माता
- (B) जोधपुर - नागणेची माता
- (C) उदयपुर - बाण माता
- (D) बीकानेर - करणी माता
सीकर रियासत की कुलदेवी जीण माता हैं, न कि शाकम्भरी माता। अतः विकल्प (A) असंगत है।
57. लांगुरिया गीत व जोगनिया नृत्य किस मेले का मुख्य आकर्षण है?
- (A) कैला देवी मेला
- (B) नारायणी माता मेला
- (C) सालासर बालाजी मेला
- (D) चौथ माता मेला
कैला देवी मेले का मुख्य आकर्षण लांगुरिया गीत और जोगनिया नृत्य हैं। यह मेला चैत्र नवरात्रा में विशेष रूप से प्रसिद्ध है।
58. 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के समय मारवाड़ में निम्नलिखित में से किस 'कुलदेवी' की मूर्ति प्रेरणास्त्रोत थी?
- (A) चामुण्डा माता
- (B) नागणेची माता
- (C) सुगाली माता
- (D) ज्वाला माता
सुगाली माता की मूर्ति 1857 के स्वाधीनता संग्राम के दौरान क्रांतिकारियों की प्रेरणास्त्रोत रही। इसी कारण इन्हें ‘1857 की क्रांति की देवी’ भी कहा जाता है।
59. राजस्थान का कौनसा मंदिर 'चूहों का मंदिर' कहलाता है?
- (A) जीण माता
- (B) करणी माता मंदिर
- (C) शीतला माता
- (D) सच्चियाय माता
करणी माता का मंदिर देशनोक (बीकानेर) ‘चूहों का मंदिर’ कहलाता है। यहाँ हजारों चूहे रहते हैं जिन्हें ‘काबा’ कहा जाता है और भक्त इन्हें प्रसाद के रूप में खिलाते हैं।
60. निम्नलिखित में से गलत युग्म को चिन्हित कीजिए-
- (A) ज्वाला माता - जोबनेर (जयपुर)
- (B) अघर देवी - आबू पर्वत (सिरोही)
- (C) छींछ माता - भवानीपुरा (जयपुर)
- (D) नारायणी माता - बरवां डूंगरी (अलवर)
छींछ माता का मंदिर बाँसवाड़ा जिले में स्थित है, न कि जयपुर में। इसलिए विकल्प (C) गलत युग्म है।
राजस्थान की लोकदेवियाँ MCQ – सभी भाग:
Part 1 | Part 2 | Part 3 | Part 4 | Part 5 | Part 6 | Part 7 | Part 8 | Part 9 | Part 10
Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.
📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction
✔ Link Copied
👉 Official Discussion Video:
Shiksha247 YouTube Channel