राजस्थान की लोकदेवियाँ MCQ (Folk Goddesses of Rajasthan) – Part 5
इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान की लोकदेवियाँ से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं।
इन प्रश्नों में ज्वाला माता, जमुवाय माता, मावली माता, चौथ माता, शाकम्भरी माता, चामुण्डा माता, शीतला माता, करणी माता, नागणेची माता, तनोट माता आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।
ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police SI & Constable, LDC, VDO, Agriculture Supervisor, Fireman, Woman Superwiser, REET, Teacher, वनपाल, वनरक्षक तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।
- Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
- Topic: राजस्थान की लोकदेवियाँ
- कुल प्रश्न: 20
- Last Updated:
✍️ Prepared & Reviewed by:
Shiksha247 Rajasthan GK
Faculty & Content Team
(Since 2021)
81. देगराय माता का मंदिर स्थित है?
- (A) भादरिया (जैसलमेर)
- (B) तेमड़ा (जैसलमेर)
- (C) आईता गाँव (जैसलमेर)
- (D) रासला (जैसलमेर)
देगराय माता का मंदिर जैसलमेर जिले के आईता गाँव में स्थित है। यह स्थानीय समाज की आस्था और भक्ति का प्रमुख केंद्र है।
82. कौनसी देवी 'चारणों की कुल देवी' है?
- (A) करणी माता
- (B) नागणेची माता
- (C) तनोट माता
- (D) चामुंडा माता
करणी माता को चारण जाति की कुलदेवी माना जाता है। इनका मंदिर देशनोक (बीकानेर) में स्थित है, जिसे ‘चूहों का मंदिर’ भी कहा जाता है।
83. निम्न में से कौनसी लोकदेवी का मंदिर भीनमाल (जालौर) में स्थित है?
- (A) अघर देवी
- (B) पीपला माता
- (C) खीमल माता
- (D) क्षेमकरी माता
क्षेमकरी माता का मंदिर भीनमाल (जालौर) में स्थित है। इन्हें भीनमाल की आदि देवी भी कहा जाता है।
84. किस देवी के मंदिर में लकवाग्रस्त, लूले व लंगड़े लोगों को देवी की कृपा से लाभ होता है?
- (A) ज्वाला माता (जोबनेर)
- (B) घेवर माता (राजसमंद)
- (C) आवरी माता (निकुम्भ)
- (D) हिचकी माता (उदयपुर)
आवरी माता का मंदिर निकुम्भ (चित्तौड़गढ़) में स्थित है। यहाँ लकवाग्रस्त, लूले और लंगड़े व्यक्तियों को देवी की कृपा से लाभ मिलने की मान्यता है।
85. निम्न में से कौनसी लोकदेवी 'मेवल की महारानी' के नाम से जानी जाती है?
- (A) जावर माता
- (B) मावली माता
- (C) इडाणा माता
- (D) बाण माता
इडाणा माता को ‘मेवल की महारानी’ कहा जाता है। इनका मंदिर बम्बोरा (सलूम्बर, उदयपुर) में स्थित है। यहाँ प्रतिमा खुले चौक में विराजमान है और विशेष अवसरों पर अग्नि प्रकट होती है।
86. ऊँटाला माता का मंदिर किस स्थान पर स्थित है?
- (A) वल्लभ नगर (उदयपुर)
- (B) सनवाड़ (उदयपुर)
- (C) निकुम्भ (चित्तौड़)
- (D) आकोला (चित्तौड़)
ऊँटाला माता का मंदिर वल्लभनगर (उदयपुर) में स्थित है। यह शक्ति उपासना का प्रमुख स्थल है और स्थानीय समाज की कुलदेवी भी मानी जाती हैं।
87. किस मंदिर में मन्नत पूरी होने पर लोहे का त्रिशूल चढ़ाने की परम्परा है?
- (A) आवरी माता
- (B) बड़ली माता
- (C) घेवर माता
- (D) मावली माता
बड़ली माता का मंदिर आकोला (चित्तौड़गढ़) में स्थित है। यहाँ बेड़च नदी के किनारे मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु लोहे का त्रिशूल चढ़ाते हैं। एक मान्यता के अनुसार मंदिर की तिबारी से बच्चे को निकालने से रोग का निदान होता है।
88. घेवर माता का मंदिर स्थित है?
- (A) चित्तौड़गढ़
- (B) उदयपुर
- (C) प्रतापगढ़
- (D) राजसमंद
घेवर माता का मंदिर राजसमंद जिले में स्थित है। यह मंदिर शक्ति उपासना का प्रमुख स्थल है और विशेष अवसरों पर यहाँ श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ एकत्र होती है।
89. आमजा देवी/आमज माता का मंदिर स्थित है?
- (A) रिछेड़ (राजसमंद)
- (B) निकुम्भ (चित्तौड़गढ़)
- (C) जगत (उदयपुर)
- (D) जावर (उदयपुर)
आमजा माता का मंदिर राजसमंद जिले के रिछेड़ में स्थित है। यह स्थानीय समाज की आराध्य देवी मानी जाती हैं और यहाँ मेले के समय विशेष श्रद्धा से पूजा होती है।
90. निम्न में से भीलों की देवी है?
- (A) नारायणी देवी
- (B) आमजा देवी
- (C) चारभुजा देवी
- (D) आवरी माता
आमजा देवी को भील समुदाय की देवी माना जाता है। इनकी पूजा श्रीनाथजी मंदिर की पद्धति से की जाती है। यहाँ एक भील भोपा और एक ब्राह्मण पुजारी होते हैं। मेले के बाद भील भोपा मौसम, वर्षा व अकाल की भविष्यवाणी करता है।
91. छींक माता का मंदिर स्थित है?
- (A) अलवर
- (B) भरतपुर
- (C) जयपुर
- (D) दौसा
छींक माता का मंदिर जयपुर में गोपाल जी के रास्ते पर स्थित है। यहाँ माघ शुक्ल सप्तमी को मेला भरता है और स्थानीय श्रद्धालु बड़ी संख्या में यहाँ पहुँचते हैं।
92. निम्न में से किस लोकदेवी ने 'नरकासुर राक्षस' का वध किया था?
- (A) शीला देवी
- (B) भद्रकाली माता
- (C) ज्वाला माता
- (D) कैला देवी
भद्रकाली माता ने नरकासुर राक्षस का वध किया था। इन्हें शक्ति और साहस का प्रतीक माना जाता है।
93. सहरिया जनजाति की कुलदेवी है?
- (A) दिवाक माता
- (B) कोडिया देवी
- (C) भदाणा माता
- (D) चौथ माता
कोडिया देवी सहरिया जनजाति की कुलदेवी मानी जाती हैं। इस देवी की पूजा विशेष रूप से बीमारियों से बचाव और परिवार की रक्षा के लिए की जाती है।
94. ढूंढाड़ के कछवाहों की कुलदेवी है?
- (A) जमुवाय माता
- (B) शाकम्भरी माता
- (C) ज्वाला माता
- (D) चामुण्डा माता
जमुवाय माता ढूंढाड़ के कछवाहा राजवंश की कुलदेवी हैं। इस मंदिर का निर्माण दुलहराय (तेजकरण) ने करवाया था। यहाँ माता की प्रतिमा गाय व बछड़े के साथ स्थापित है।
95. खंगारोत वंश की कुल देवी है?
- (A) जमुवाय माता
- (B) शाकम्भरी माता
- (C) ज्वाला माता
- (D) चामुण्डा माता
शाकम्भरी माता को खंगारोत वंश की कुलदेवी माना जाता है। शाकम्भरी माता का प्रमुख मंदिर सीकर जिले में स्थित है।
96. किस लोकदेवी को चेचक और कोड़ की देवी के रूप में पूजा जाता है?
- (A) शीला देवी
- (B) शीतला माता
- (C) ज्वाला माता
- (D) जमुवाय माता
शीतला माता को चेचक और कोड़ की देवी माना जाता है। उनकी पूजा से बच्चों को स्मॉलपॉक्स और अन्य रोगों से रक्षा होने की मान्यता है।
97. कुशाला माता का मंदिर स्थित है?
- (A) बदनौर (ब्यावर)
- (B) मंडोर (जोधपुर)
- (C) बहरोड़ (कोटपूतली-बहरोड़)
- (D) रैवासा (सीकर)
कुशाला माता का मंदिर बदनौर (ब्यावर) में स्थित है। यह मंदिर ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है और स्थानीय समाज की आस्था का केंद्र है।
98. शीतला माता के सम्बन्ध में असुमेलित युग्म है-
- (A) वाहन - गधा
- (B) पूजारी - कुम्हार
- (C) प्रतीक - मिट्टी का दीपक
- (D) थान - नीम के नीचे
शीतला माता का थान नीम के नीचे नहीं बल्कि खेजड़ी वृक्ष के नीचे माना जाता है। अतः विकल्प (D) असुमेलित है।
99. कंजर जाति की कुलदेवी हैं?
- (A) चौथ माता
- (B) शीला माता
- (C) शीतला माता
- (D) ज्वाला माता
चौथ माता कंजर जाति की कुलदेवी मानी जाती हैं। चौथ का बरवाड़ा (सवाई माधोपुर) में इनका प्रसिद्ध मंदिर स्थित है।
100. जोगनिया माता का मंदिर स्थित है?
- (A) जालौर
- (B) टोंक
- (C) चित्तौड़गढ़
- (D) अलवर
जोगनिया माता का मंदिर चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित है। यह मंदिर शक्ति उपासना का एक महत्वपूर्ण केंद्र है।
राजस्थान की लोकदेवियाँ MCQ – सभी भाग:
Part 1 | Part 2 | Part 3 | Part 4 | Part 5 | Part 6 | Part 7 | Part 8 | Part 9 | Part 10
Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.
📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction
✔ Link Copied
👉 Official Discussion Video:
Shiksha247 YouTube Channel