राजस्थान की लोकदेवियाँ MCQ Questions with Answers

राजस्थान की लोकदेवियाँ MCQ (Folk Goddesses of Rajasthan) – Part 6

इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान की लोकदेवियाँ से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं।

इन प्रश्नों में जीण माता, आवरी माता, विरात्रा माता, आई माता, जिलाणी माता, शीतला माता, शाकम्भरी माता, सुगाली माता, करणी माता, बड़ली माता आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।

ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police SI & Constable, LDC, VDO, Agriculture Supervisor, Fireman, Woman Superwiser, REET, Teacher, वनपाल, वनरक्षक तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

  • Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
  • Topic: राजस्थान की लोकदेवियाँ
  • कुल प्रश्न: 20
  • Last Updated:

✍️ Prepared & Reviewed by:
Shiksha247 Rajasthan GK Faculty & Content Team (Since 2021)

📢 Daily Latest Updates ke liye Join Krein:

101. किस मंदिर में मनोकामना पूरी होने पर मुर्गे छोड़कर जाने की प्रथा है?

  • (A) बड़ली माता
  • (B) धनोप माता
  • (C) आवरी माता
  • (D) जोगनिया माता

धनोप माता के मंदिर (भीलवाड़ा) में मनोकामना पूरी होने पर श्रद्धालुओं द्वारा मुर्गे छोड़ने की प्रथा है।

102. नारायणी माता का मंदिर स्थित है-

  • (A) बदनौर (ब्यावर)
  • (B) उदयपुर वाटी (झुंझुनूं)
  • (C) बरवा डूंगरी (अलवर)
  • (D) आभानेरी (दौसा)

नारायणी माता का मंदिर बरवा डूंगरी (अलवर) में स्थित है। यहाँ पुजारी परंपरागत रूप से मीणा जाति का होता है। मीणा और नाई जाति दोनों इस मंदिर को अपनी आराध्य देवी मानते हैं।

103. विरात्रा माता का मंदिर स्थित है?

  • (A) तनोट (जैसलमेर)
  • (B) चौहटन (बाड़मेर)
  • (C) बिलाड़ा (जोधपुर)
  • (D) पचपदरा (बालोतरा)

विरात्रा माता का मंदिर बाड़मेर जिले के चौहटन में स्थित है। यह भोपों की कुलदेवी है। प्रतिमा की गर्दन टेढ़ी है, इसलिए इन्हें वांकल माताभी कहा जाता है।

104. भादरिया राय का मंदिर किस जिले में स्थित है?

  • (A) बाड़मेर
  • (B) जोधपुर
  • (C) बीकानेर
  • (D) जैसलमेर

भादरिया राय का मंदिर जैसलमेर जिले में लाठी गाँव के पास भादरिया में स्थित है। इसका निर्माण महारावल गजसिंह ने करवाया था। यह मंदिर एक ऊँचे टीले पर स्थित है।

105. किस लोकदेवी के मंदिर को 'दरगाह तथा समाधि स्थल' को 'बडेर' कहा जाता है?

  • (A) तुरताई माता
  • (B) विरात्रा माता
  • (C) आई माता
  • (D) आवरी माता

तुरताई माता के मंदिर को ‘बडेर’ कहा जाता है। यहाँ दरगाह और समाधि स्थल के रूप में पूजा की जाती है।

106. निम्न में से किस मंदिर में सितम्बर 2008 में भगदड़ से 300 के लगभग लोग मारे गये थे?

  • (A) चामुण्डा माता (जोधपुर)
  • (B) नागणेची माता (बालोतरा)
  • (C) शीला देवी (आमेर)
  • (D) जीण माता (सीकर)

सितम्बर 2008 में जोधपुर के मेहरानगढ़ किले स्थित चामुण्डा माता मंदिर में भगदड़ की घटना हुई थी, जिसमें लगभग 300 लोग मारे गए।

107. आमेर स्थित शीला देवी मंदिर की प्रतिमा कौनसा शासक लेकर आया था?

  • (A) सवाई जयसिंह
  • (B) माधोसिंह द्वितीय
  • (C) मानसिंह प्रथम
  • (D) ईश्वरी सिंह

आमेर के शासक मानसिंह प्रथम ने पूर्वी बंगाल के शासक केदार से 1604 ई. में यह काले पत्थर की प्रतिमा लाकर आमेर के राजभवनों के मध्य स्थापित की थी। यह मंदिर आमेर किले का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

108. आई माता का मूल नाम है?

  • (A) नारायणी बाई
  • (B) जीजी बाई
  • (C) जयंती बाई
  • (D) रिद्धी बाई

आई माता का मूल नाम जीजी बाई था। सिरवी जाति की यह कुलदेवी विशेष रूप से मारवाड़ क्षेत्र में पूजी जाती हैं।

109. खलकाणी माता का मंदिर स्थित है?

  • (A) रैवास (सीकर)
  • (B) लूणियावास (जयपुर)
  • (C) बरवा डूंगरी (अलवर)
  • (D) नावां (डीडवाना-कुचामन)

खलकाणी माता का मंदिर नावां (डीडवाना-कुचामन) में स्थित है।

110. दाधिच ब्राह्मणों की कुल देवी है?

  • (A) धोलागढ़ माता
  • (B) जिलाणी माता
  • (C) दधिमाता
  • (D) चामुण्डा माता

दधिमाता दाधिच ब्राह्मणों की कुलदेवी मानी जाती हैं। इनका मंदिर नागौर जिले में स्थित है और इसकी स्थापत्य शैली प्रतिहारकालीन है।

111. दधिमाता का मंदिर स्थित है?

  • (A) परबतसर (डीडवाना-कुचामन)
  • (B) गोठ मांगलौद (नागौर)
  • (C) लाडनूं (डीडवाना-कुचामन)
  • (D) आभानेरी (दौसा)

दधिमाता का मंदिर नागौर जिले के गोठ मांगलौद में स्थित है। यह प्रतिहारकालीन स्थापत्य कला का उत्कृष्ट उदाहरण है।

112. निम्न में से किसके मंदिर में दीपक की ज्योति से केसर टपकती है?

  • (A) शीतला माता
  • (B) जीण माता
  • (C) शाकम्भरी माता
  • (D) आई माता

आई माता मंदिर में दीपक की ज्योति से केसर टपकने की अद्भुत मान्यता है।

113. निम्न में से किस लोकदेवी का मुख्य मंदिर बलुचिस्तान (पाकिस्तान) में स्थित हैं?

  • (A) हिंगलाज माता
  • (B) तेमड़ाताई
  • (C) सुगाली माता
  • (D) मरकंडी माता

हिंगलाज माता का मुख्य मंदिर बलुचिस्तान (पाकिस्तान) में स्थित है। राजस्थान में इनके मंदिर लोद्रवा (जैसलमेर), नारलोई (जयपुर), बिदासर (चुरू) और फतेहपुर (सीकर) में भी हैं।

114. कौनसी लोकदेवी आजीवन ब्रह्मचारिणी रहकर घोर तपस्या कर शक्तियाँ अर्जित कर देवी के रूप में प्रतिष्ठित हुई हैं?

  • (A) जिलाणी माता
  • (B) जीण माता
  • (C) शाकम्भरी माता
  • (D) नागणेची माता

जीण माता आजीवन ब्रह्मचारिणी रहीं और घोर तपस्या कर शक्ति स्वरूपा देवी के रूप में प्रतिष्ठित हुईं। इनका मंदिर सीकर जिले में स्थित है।

115. निम्न में से किस लोक देवी का एक रूप 'सफेद चील' भी है?

  • (A) सुगाली माता
  • (B) अंबिका माता
  • (C) करणी माता
  • (D) सकराय माता

करणी माता का एक रूप 'सफेद चील' भी माना जाता है। बीकानेर के देशनोक में स्थित इनका मंदिर 'चूहों का मंदिर' कहलाता है।

116. किस देवी की मूर्ति के ऊपरी हिस्से पर पंचदेवों की प्रतिमाएँ उत्कीर्ण है?

  • (A) शीला देवी
  • (B) अंबा माता
  • (C) शीतला माता
  • (D) जीण माता

आमेर स्थित शीला देवी की मूर्ति के ऊपरी हिस्से पर पंचदेवों की प्रतिमाएँ उत्कीर्ण हैं। यह मूर्ति बंगाल से लाई गई थी और 1604 ई. में स्थापित की गई थी।

117. लोक देवी राणी सती का वास्तविक नाम क्या है?

  • (A) जीजी बाई
  • (B) मंदिरा
  • (C) नारायणी बाई
  • (D) जयंती बाई

राणी सती का वास्तविक नाम नारायणी बाई था। ये अग्रवाल समाज की आराध्य देवी मानी जाती हैं। झुंझुनूं में स्थित इनका भव्य मंदिर संगमरमर से निर्मित है और यहाँ भाद्रपद अमावस्या को विशाल मेला लगता है।

118. राजस्थान में लोकदेवियों में सबसे लंबा गीत किस देवी का है?

  • (A) करणी माता
  • (B) जीण माता
  • (C) शीला माता
  • (D) कैला देवी

जीण माता के भजनों और गीतों को लोकदेवियों में सबसे लंबा माना जाता है। सीकर जिले के अरावली की पहाड़ियों पर स्थित जीण माता का मंदिर एक प्रमुख शक्ति पीठ है।

119. आईजी माता किस जाति की कुलदेवी हैं?

  • (A) सिरवी जाति
  • (B) मीणा जाति
  • (C) कल्ला जाति
  • (D) बिस्सा जाति

आईजी माता सिरवी जाति की कुलदेवी हैं। हर महीने की शुक्ल द्वितीया को इनकी पूजा होती है। इनके दीपक की ज्योति से केसर टपकनेकी मान्यता है। सिरवी जाति मूलतः कृषक जाति है, जो राजपूतों से निकली मानी जाती है।

120. निम्न में से 'सांभर माता' भी किसे कहा जाता है?

  • (A) पीपला माता
  • (B) विरात्रा माता
  • (C) घटियाला माता
  • (D) लवणीय माता

लवणीय माता को सांभर माता भी कहा जाता है। इनका मंदिर पचपदरा (बालोतरा) में स्थित है और यह स्थानीय आस्था का प्रमुख केंद्र है।

राजस्थान की लोकदेवियाँ MCQ – सभी भाग:
Part 1 | Part 2 | Part 3 | Part 4 | Part 5 | Part 6 | Part 7 | Part 8 | Part 9 | Part 10

❓ Question / Doubt / Correction?

Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.

📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction



👉 Official Discussion Video:
Shiksha247 YouTube Channel
📱 Shiksha247 App
Test Series • eBooks • PYQ • Solved Papers
Download App
Scroll to Top