राजस्थान की लोकदेवियाँ MCQ (Folk Goddesses of Rajasthan) – Part 9
इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान की लोकदेवियाँ से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं।
इन प्रश्नों में आई माता मंदिर (बिलाड़ा, जोधपुर), जीण माता का मंदिर सीकर, करणी माता (देशनोक, बीकानेर), भंवाल माता का मंदिर (नागौर), नारायणी माता मंदिर (बरवा डूंगरी, अलवर), चामुण्डा माता का मंदिर मेहरानगढ़ दुर्ग (जोधपुर), स्वांगिया माता का मंदिर जैसलमेर, शाकम्भरी माता का मंदिर सांभर झील आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।
ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police SI & Constable, LDC, VDO, Agriculture Supervisor, Fireman, Woman Superwiser, REET, Teacher, वनपाल, वनरक्षक तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।
- Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
- Topic: राजस्थान की लोकदेवियाँ
- कुल प्रश्न: 20
- Last Updated:
✍️ Prepared & Reviewed by:
Shiksha247 Rajasthan GK
Faculty & Content Team
(Since 2021)
161. कौनसी लोकदेवी को 'अढ़ाई प्याले शराब' का भोग लगता है?
- (A) जीण माता
- (B) दधिमाता
- (C) कैला देवी
- (D) अम्बिका माता
जीण माता (सीकर) को अढ़ाई प्याले शराब का भोग लगाने की परंपरा है। यह मान्यता भक्तों की आस्था से जुड़ी है और इसे विशेष पूजा का अंग माना जाता है।
162. किस देवी के मंदिर में गुर्जर जाति का प्रवेश निषेध है?
- (A) धनोप माता
- (B) आई माता
- (C) जिलाणी माता
- (D) कुशाला माता
आई माता मंदिर (बिलाड़ा, जोधपुर) में गुर्जर जाति का प्रवेश निषेध माना जाता है। यह नियम लोकमान्यता और परंपरा का हिस्सा है, जिसका पालन आज भी किया जाता है।
163. निम्नलिखित में से कौनसा युग्म असंगत है?
- (A) कैला देवी - करौली
- (B) करणी माता - देशनोक
- (C) जीण माता - जमुवा रामगढ़
- (D) राणी सती - झुंझुनूं
जीण माता का मंदिर सीकर जिले की रैवासा पहाड़ी पर स्थित है, न कि जमुवा रामगढ़ में। इसलिए यह युग्म असंगत है।
164. करौली में कैला देवी मंदिर का निर्माण किसने करवाया था?
- (A) मदन सिंह
- (B) गोपाल सिंह
- (C) जय सिंह
- (D) उदयभान सिंह
कैला देवी मंदिर का निर्माण 1900 ई. में महाराजा गोपाल सिंह (करौली) ने करवाया था। मंदिर में दो मूर्तियाँ हैं—दाहिनी तरफ कैला देवी(लक्ष्मी स्वरूपा) और बायीं तरफ चामुंडा माता। यह मंदिर राजस्थान के प्रमुख शक्ति पीठों में गिना जाता है।
165. कौनसी लोकदेवी के मंदिर में पहले नरबलि व बाद में छागबलि देने की परम्परा थी, जो वर्तमान में बंद है?
- (A) नागणेची माता
- (B) जीण माता
- (C) करणी माता
- (D) शीला देवी
शीला देवी मंदिर (आमेर, जयपुर) में पहले नरबलि और बाद में छागबलि (बकरे की बलि) देने की परंपरा थी। यह प्रथा अब बंद हो चुकी है। वर्तमान में केवल पूजा-अर्चना और भोग चढ़ाने की परंपरा चल रही है।
166. शीतला माता का मंदिर (चाकसु, जयपुर) का निर्माण जयपुर के किस शासक ने करवाया था?
- (A) माधोसिंह द्वितीय
- (B) माधोसिंह प्रथम
- (C) जयसिंह प्रथम
- (D) सवाई जयसिंह
चाकसु (जयपुर) स्थित शीतला माता मंदिर का निर्माण सवाई माधोसिंह प्रथम ने शील डूंगरी पर करवाया था। यह मंदिर धार्मिक और स्थापत्य दृष्टि से महत्वपूर्ण है और यहाँ प्रतिवर्ष शीतलाष्टमी के अवसर पर मेला भरता है।
167. सीकर में जीण माता मंदिर का निर्माण किसने करवाया था?
- (A) राजा हट्टड़
- (B) अल्लट
- (C) महाराव लाखन सिंह
- (D) शिव सिंह
सीकर स्थित जीण माता मंदिर का निर्माण चौहान शासक पृथ्वीराज प्रथम के शासनकाल (1064 ई.) में राजा हट्टड़ ने करवाया था। यह मंदिर सीकर जिले की प्रमुख शक्ति पीठों में से एक है।
168. चामुण्डा माता मंदिर का जीर्णोद्वार किस शासक द्वारा करवाया गया?
- (A) महाराजा तख्त सिंह
- (B) राजा उगम जी
- (C) राव जोधा
- (D) महाराजा स्वरूपसिंह
9 अगस्त 1857 को बिजली गिरने से चामुण्डा माता मंदिर (जोधपुर किले में स्थित) क्षतिग्रस्त हो गया था। बाद में इसका जीर्णोद्वार महाराजा तख्तसिंह द्वारा करवाया गया। मूर्ति सुरक्षित रही और आज भी यहाँ बड़ी आस्था से पूजा होती है।
169. आई माता री वैल' के रचनाकार हैं-
- (A) छत्र कुंवरी
- (B) संत सहदेव
- (C) दामोदर
- (D) बिठू मेहा
आई माता री वैल' के रचनाकार संत सहदेव माने जाते हैं। यह रचना आई माता की महिमा और लोक आस्था को व्यक्त करती है और राजस्थान की भक्ति परंपरा का अहम हिस्सा है।
170. करणी माता को किस देवी के अवतार के रूप में पूजा जाता है?
- (A) पार्वती
- (B) महालक्ष्मी
- (C) दुर्गा
- (D) भद्रकाली
करणी माता (देशनोक, बीकानेर) को दुर्गा का अवतार माना जाता है। देशनोक स्थित मंदिर को "चूहों का मंदिर" कहा जाता है, जहाँ हजारों काले और सफेद चूहे रहते हैं और इन्हें पवित्र माना जाता है।
171. कंठेसरी माता किसकी देवी मानी जाती है?
- (A) आदिवासियों की
- (B) जाटों की
- (C) राजपूतों की
- (D) चारणों की
कंठेसरी माता को आदिवासियों की देवी माना जाता है। इनके मंदिर में बड़ी श्रद्धा से पूजा की जाती है और आदिवासी समुदाय की आस्था इनसे गहराई से जुड़ी है।
172. किस लोकदेवी के उपासक हाथ में मेहंदी नहीं लगाते तथा बिस्सा जाति की बहुएँ मंदिर में घूंघट निकालकर जाती हैं?
- (A) सच्चियाय माता
- (B) आशापुरा माता
- (C) अम्बा माता
- (D) ब्रह्माणी माता
आशापुरा माता (जालौर, मोदरां) की उपासना से जुड़ी विशेष मान्यताएँ हैं। इनके भक्त हाथों में मेंहदी नहीं लगाते और बिस्सा जाति की बहुएँ मंदिर में घूंघट निकालकर प्रवेश करती हैं।
173. वह लोकदेवी जिसे ढाई प्याले शराब का भोग लगाया जाता है-
- (A) कुशाला माता
- (B) भंवाल माता
- (C) धनोप माता
- (D) मगरकंडी माता
भंवाल माता का मंदिर (नागौर) में ढाई प्याले शराब का भोग लगाया जाता है। यहाँ चामुंडा और महिषमर्दिनी स्वरूपों की पूजा होती है। यह प्राचीन शक्ति पीठ बड़ी आस्था का केंद्र है।
174. नारायणी माता का मेला किस तिथि को भरता है?
- (A) वैशाख कृष्ण एकादशी
- (B) चैत्र कृष्ण एकादशी
- (C) भाद्रपद शुक्ल एकादशी
- (D) वैशाख शुक्ल एकादशी
नारायणी माता मंदिर (बरवा डूंगरी, अलवर) में प्रतिवर्ष वैशाख शुक्ल एकादशी को भव्य मेला आयोजित होता है। इस मेले में नाई और मीणा जाति विशेष रूप से भाग लेती है।
175. निम्न में से किस लोक देवी का मंदिर जोधपुर में स्थित है?
- (A) विरात्रा माता
- (B) सच्चियाय माता
- (C) आईजी माता
- (D) चामुण्डा माता
चामुण्डा माता का मंदिर मेहरानगढ़ दुर्ग (जोधपुर) में स्थित है। इसके अलावा सच्चियाय माता का मंदिर औसियां (जोधपुर) में और आई माता का मंदिर बिलाड़ा (जोधपुर) में है। जबकि विरात्रा माता का मंदिर चौहटन (बाड़मेर) में स्थित है।
176. निम्नलिखित युग्मों में से कौनसा (लोकदेवी-प्रमुख मंदिर) असंगत युग्म है?
- (A) जलदेवी – खमनोर (राजसमंद)
- (B) बिजासन माता – इंद्रगढ़ (बूँदी)
- (C) चौथ माता – चौथ का बरवाड़ा (सवाईमाधोपुर)
- (D) भंवाल माता – भंवाल ग्राम (नागौर)
जलदेवी का मंदिर खमनोर में नहीं बल्कि सांसेरा गाँव (रेलमगरा, राजसमंद) में तालाब के बीच बना हुआ है। बाकी सभी युग्म सही सुमेलित हैं।
177. जगत माता का अवतार किस लोकदेवी को कहा जाता है?
- (A) जीण माता
- (B) स्वांगिया माता
- (C) करणी माता
- (D) नागणेची माता
करणी माता को जगत माता का अवतार माना जाता है। बीकानेर जिले के देशनोक स्थित मंदिर में इनकी पूजा होती है, जिसे “चूहों का मंदिर” भी कहा जाता है।
178. किस लोकदेवी का मंदिर जैसलमेर में गजरूपसागर झील के पास बना है?
- (A) स्वांगिया माता
- (B) भादरिया राय
- (C) सच्चियाय माता
- (D) घटियाला माता
स्वांगिया माता का मंदिर जैसलमेर की गजरूपसागर झील के पास स्थित है। यह मंदिर जैसलमेर की भाटी वंश की आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है।
179. सांभर झील के किनारे निम्न में से किस देवी का मंदिर बना है?
- (A) जमुवाय माता
- (B) छींक माता
- (C) शाकम्भरी माता
- (D) खलकाणी माता
शाकम्भरी माता का मंदिर सांभर झील के पास एक पहाड़ी पर स्थित है। यह चौहान वंश की कुलदेवी हैं और इनकी पूजा वासुदेव चौहान के समय से होती आ रही है।
180. नागणेची माता की प्रतिमा किस शासक के समय कर्नाटक से लाई गई थी?
- (A) राव धूहड़
- (B) राव चूंडा
- (C) राव जोधा
- (D) राव बीका
मारवाड़ के राठौड़ वंशीय शासक राव धूहड़ के समय यह प्रतिमा कर्नाटक से लाकर नगाणा गाँव (बालोतरा) में स्थापित की गई थी। इसी कारण इनका नाम नागणेची माता पड़ा।
राजस्थान की लोकदेवियाँ MCQ – सभी भाग:
Part 1 | Part 2 | Part 3 | Part 4 | Part 5 | Part 6 | Part 7 | Part 8 | Part 9 | Part 10
Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.
📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction
✔ Link Copied
👉 Official Discussion Video:
Shiksha247 YouTube Channel