राजस्थान की वेशभूषा व पहनावा (Costumes and Clothing of Rajasthan) MCQ – Part 1
इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान की वेशभूषा व पहनावा से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं। इनमें कापड़ी, झूलकी, मदील, पंछा, सलूका, राजशाही साफा जयपुर, कटकी, अंगरखी, अंगरूठी, आतम सुख आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।
ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police SI & Constable, LDC, VDO, Agriculture Supervisor, Fireman, Woman Superwiser, REET, Teacher, वनपाल, वनरक्षक तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।
- Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
- Topic: राजस्थान की वेशभूषा व पहनावा
- Question: 1 से 20
- Last Updated:
📌 इस टॉपिक के अन्य भाग (Parts) के लिंक इस पोस्ट के अंतिम प्रश्न के बाद दिए गए हैं।
✍️ Prepared & Reviewed by:
Shiksha247 Rajasthan GK
Faculty & Content Team
(Since 2021)
1. राजशाही पगड़ी कहाँ की प्रसिद्ध हैं?
- (A) जोधपुर
- (B) उदयपुर
- (C) कोटा
- (D) जयपुर
राजशाही साफा जयपुर की पारंपरिक पगड़ी है, जिसे राजाओं के उपयोग के कारण यह नाम मिला।
2. आदिवासियों में कटकी वस्त्र पहना जाता है?
- (A) पुरुषों द्वारा
- (B) विधवाओं द्वारा
- (C) विवाहित स्त्रियों द्वारा
- (D) अविवाहित लड़कियों द्वारा
कटकी आदिवासी अविवाहित लड़कियों की ओढ़नी है, जो उनकी वैवाहिक स्थिति का संकेत देती है।
3. निम्न में से कौनसा वस्त्र पुरुषों द्वारा नहीं पहना जाता है?
- (A) अंगरखी
- (B) अंगरूठी
- (C) आतम सुख
- (D) अचकन
अंगरूठी भील महिलाओं द्वारा पहना जाने वाला वस्त्र है, पुरुषों द्वारा नहीं।
4. पगड़ी के ऊपर चीरा व फेंटा किस वर्ग के द्वारा बांधा जाता है?
- (A) निम्न वर्ग
- (B) आदिवासी वर्ग
- (C) उच्च वर्ग
- (D) कृषक वर्ग
पगड़ी पर चीरा और फेंटा बांधने की परंपरा उच्च वर्ग में प्रचलित थी।
5. कसुम्बी पगड़ी पहनी जाती है?
- (A) सर्दियों में
- (B) मांगलिक अवसर पर
- (C) गर्मियों में
- (D) होली पर
कसुम्बी पगड़ी मांगलिक अवसरों पर पहनने की परंपरा रही है।
6. मोठड़े की पगड़ी किस अवसर पर पहनी जाती है?
- (A) दशहरे
- (B) श्रावणी तीज
- (C) विवाह
- (D) होली
मोठड़े की पगड़ी प्रायः विवाह जैसे मांगलिक अवसरों पर पहनी जाती है।
7. गरासियों में स्त्री व पुरुषों में कमीज के रूप में प्रयुक्त होने वाला वस्त्र कहलाता है?
- (A) झूलकी
- (B) कापड़ी
- (C) पटियारी
- (D) मांझौ
झूलकी गरासिया जनजाति में पुरुष और महिलाओं द्वारा पहना जाने वाला ढीला कमीज जैसा वस्त्र है।
8. वस्त्र रंगने की मलयगिरी पद्धति में किस रंग की प्रधानता होती है?
- (A) काला
- (B) भूरा
- (C) लाल
- (D) सफेद
मलयगिरी रंगाई पद्धति में प्राकृतिक स्रोतों से प्राप्त भूरे रंग की प्रधानता होती है।
9. प्राचीन राजस्थान में स्त्रियाँ ग्रीष्म काल में साड़ियों का प्रयोग पसंद करती थी। वस्त्र की —
- (A) स्तनोत्तरीय
- (B) कुरपासक
- (C) क्षौम
- (D) बृहत्तिका
क्षौम हल्का और ग्रीष्म ऋतु में पहनने के लिए उपयुक्त वस्त्र माना जाता था।
10. कंजर जाति की महिलाओं द्वारा कमर तक पहना जाने वाला चुस्त पायजामा क्या कहलाता है?
- (A) कापड़ी
- (B) झूलकी
- (C) खूसनी
- (D) मांझी
खूसनी कंजर महिलाओं द्वारा पहना जाने वाला चुस्त पायजामा है।
11. सहरिया जनजाति में घुटनों तक पहने जाने वाली ऊँची धोती क्या कहलाती है?
- (A) घूघी
- (B) मदील
- (C) पंछा
- (D) सलूका
सहरिया जनजाति के पुरुषों द्वारा पहनी जाने वाली घुटनों तक की ऊँची धोती को पंछा कहा जाता है।
12. निम्न में से असत्य कथन है-
- (A) मोठड़े की पगड़ी विवाह के अवसर पर पहनी जाती है।
- (B) लहरिया पगड़ी श्रावण में तीज के अवसर पर पहनी जाती है।
- (C) मदील पगड़ी रक्षाबन्धन पर पहनी जाती है।
- (D) कसुमल पगड़ी वर्षा ऋतु में पहनी जाती है।
मदील पगड़ी दशहरे पर पहनी जाती है, रक्षाबन्धन पर नहीं; इसलिए यह कथन असत्य है।
13. जामा या अंगरखी के ऊपर कमर पर बांधा जाने वाला वस्त्र, जिसमें तलवार या कटार घुसी होती है।
- (A) पटका / कमरबंद
- (B) फड़का
- (C) शेरवानी
- (D) बालाबन्द
पटका या कमरबंद राजस्थानी पुरुषों का पारंपरिक कमरबंद है, जिसमें हथियार रखे जाते थे और इसे जामा या अंगरखी के ऊपर बांधा जाता था।
14. बंधेज कला द्वारा पाँच रंगों से रंगा गया साफा क्या कहलाता है?
- (A) मदील
- (B) मोठड़ा
- (C) डोवटी
- (D) बावरा
बावरा साफा बंधेज कला से पाँच रंगों में रंगा जाता है और राजस्थान की विशेष पगड़ी मानी जाती है।
15. धुमालो / अमलो / सेलो / बागा किसके प्रकार हैं?
- (A) ओढ़नी
- (B) पगड़ी
- (C) घाघरा
- (D) कुर्ता
पगड़ी को अलग-अलग क्षेत्रों में धुमालो, अमलो, सेलो, बागा आदि नामों से जाना जाता है।
16. तेज सर्दी में ऊपर से नीचे तक कश्मीरी फिरन की तरह पहने जाने वाला वस्त्र है?
- (A) आतमसुख
- (B) घुघी
- (C) पंछा
- (D) सलूका
आतमसुख सर्दियों में पहना जाने वाला गर्म वस्त्र है, जो कश्मीरी फिरन जैसा होता है।
17. ताराभांत की ओढ़नी राजस्थान में किन स्त्रियों की लोकप्रिय वेशभूषा है?
- (A) जाट महिलाओं
- (B) गुर्जर महिलाओं
- (C) आदिवासी महिलाओं
- (D) राजपूत महिलाओं
ताराभांत ओढ़नी में तारों जैसी आकृतियाँ होती हैं और यह आदिवासी महिलाओं की पारंपरिक वेशभूषा है।
18. निम्न में से कौनसा वस्त्र पुरुषों का नहीं है?
- (A) आतमसुख
- (B) बुगतरी
- (C) अचकन
- (D) नांदड़ा
नांदड़ा आदिवासी महिलाओं का पारंपरिक वस्त्र है जबकि बाकी पुरुषों के वस्त्र हैं।
19. कपड़े के दो टुकड़ों को बीच में जोड़कर बनाई गई चोली, जो पीठ पर तनियों से बांधी जाती है?
- (A) चांदणी
- (B) बरड़ी
- (C) कापड़ी
- (D) पटणी
कापड़ी चोली दो टुकड़ों को जोड़कर बनाई जाती है और पीछे से बांधी जाती है।
20. सलवार रूपी वस्त्र जो शरीर के निचले हिस्से में पहना जाता है, जिसका नीचे का पायचा चौड़ा होता है?
- (A) सुजनी
- (B) लहंगा
- (C) शरारा
- (D) तिलका
शरारा सलवार का प्रकार है जिसमें नीचे का हिस्सा चौड़ा होता है।
Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.
📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction
✔ Link Copied
👉 Official Discussion Video:
Shiksha247 YouTube Channel