राजस्थान की वेशभूषा व पहनावा (Costumes and Clothing of Rajasthan) MCQ – Part 2
इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान की वेशभूषा व पहनावा से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं। इनमें सलूका, फालू, सिन्दूरी, परिजनी, पंछा, घुघी, पछेवड़ा, बागी, आतमसुख, अवोचण आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।
ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police SI & Constable, LDC, VDO, Agriculture Supervisor, Fireman, Woman Superwiser, REET, Teacher, वनपाल, वनरक्षक तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।
- Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
- Topic: राजस्थान की वेशभूषा व पहनावा
- Question: 21 से 40
- Last Updated:
📌 इस टॉपिक के अन्य भाग (Parts) के लिंक इस पोस्ट के अंतिम प्रश्न के बाद दिए गए हैं।
✍️ Prepared & Reviewed by:
Shiksha247 Rajasthan GK
Faculty & Content Team
(Since 2021)
21. ऊन का बना वस्त्र, जो ठंड से बचाव हेतु ओढ़ा जाता है-
- (A) घुघी
- (B) पछेवड़ा
- (C) बागी
- (D) आतमसुख
घुघी ऊन से बना ओढ़ने वाला वस्त्र है जो ठंड से बचाता है।
22. निम्न में से पर्दानशीन औरतों के सिर पर ओढ़ने का सफेद वस्त्र है?
- (A) अवोचण
- (B) पछेवड़ी
- (C) तमोटी
- (D) गंगाजली
अवोचण पर्दानशीन महिलाओं द्वारा सिर ढकने के लिए प्रयुक्त सफेद वस्त्र है।
23. मामा द्वारा विवाह के अवसर पर अपनी भांजी के लिए लाई गई चुनरी क्या कहलाती है?
- (A) एरंडी
- (B) कटारी भांत
- (C) कंवरजोड़
- (D) मामाजोड़
विवाह के अवसर पर मामा द्वारा भांजी के लिए लाई गई चुनरी को कंवरजोड़ कहा जाता है।
24. लंगोटिया भीलों में पुरुषों द्वारा कमर पर बाँधी जाने वाली लंगोटी क्या कहलाती है?
- (A) ढेपाड़ा
- (B) फालू
- (C) पोत्या
- (D) खोयतु
लंगोटिया भील पुरुष कमर पर बाँधी जाने वाली लंगोटी को खोयतु कहते हैं।
25. भील पुरुषों द्वारा पगड़ी के स्थान पर बांधा जाने वाला मोटा वस्त्र क्या कहलाता है?
- (A) पोतिया
- (B) अंगरखी
- (C) बंडी
- (D) फालू
भील पुरुष पगड़ी के स्थान पर सिर पर मोटा कपड़ा बांधते हैं जिसे पोतिया कहा जाता है।
26. भील जनजाति में शादी के समय दुल्हन द्वारा पहना जाने वाला पीले रंग का लंहगा क्या कहलाता है?
- (A) सिन्दूरी
- (B) सलूका
- (C) पिरिया
- (D) परिजनी
भील समाज में विवाह के समय दुल्हन द्वारा पहना जाने वाला पीले रंग का लहंगा पिरिया कहलाता है।
27. भील जनजाति द्वारा शादी के समय पहने जाने वाली लाल रंग की साड़ी क्या कहलाती है?
- (A) सिन्दूरी
- (B) सलूका
- (C) पंछा
- (D) परिजनी
विवाह के अवसर पर भील महिलाओं द्वारा पहनी जाने वाली लाल साड़ी को सिन्दूरी कहा जाता है।
28. सहरिया जनजाति पुरुषों द्वारा पहनी जाने वाली अंगरखी (कमीज के रूप में प्रयुक्त) क्या कहलाती है?
- (A) पंछा
- (B) सलूका
- (C) खपटा
- (D) रेजा
सहरिया जनजाति के पुरुषों द्वारा पहनी जाने वाली अंगरखी को सलूका कहा जाता है।
29. उदयशाही, अमरशाही व भीमशाही कहाँ की पगड़ियाँ हैं?
- (A) डुंगरपुर
- (B) जोधपुर
- (C) मेवाड़
- (D) बीकानेर
उदयशाही, अमरशाही और भीमशाही पगड़ियाँ मेवाड़ क्षेत्र की प्रसिद्ध पगड़ियों में शामिल हैं।
30. खिड़किया पाग राजस्थान की किस रियासत में प्रचलित रही है?
- (A) प्रतापगढ़
- (B) जोधपुर
- (C) मेवाड़
- (D) भरतपुर
खिड़किया पाग मारवाड़ (जोधपुर) क्षेत्र की प्रसिद्ध पगड़ी रही है।
31. उमराव पाग राजस्थान की किस रियासत में प्रचलित रही है?
- (A) आमेर
- (B) जोधपुर
- (C) मेवाड़
- (D) जैसलमेर
उमराव पाग मेवाड़ क्षेत्र में प्रचलित रही है।
32. ब्रिजेस वस्त्र है?
- (A) एक राजपूती पगड़ी
- (B) महिलाओं का घाघरा
- (C) महिलाओं की एक ओढ़नी
- (D) पुरुषों का कमर से नीचे का वस्त्र
ब्रिजेस चुड़ीदार के स्थान पर पहना जाने वाला तंग पायजामा है, जिसे घुड़सवारी या शिकार के समय पहना जाता था।
33. दुतई, गदर, कानो एवं मिरजाई किससे सम्बन्धित है?
- (A) मेवाड़ की पगड़ी
- (B) अंगरखी
- (C) टोपी के प्रकार
- (D) साड़ियों के नाम
अंगरखी के विभिन्न प्रकारों को तनसुख, दुतई, गाबा, गदर, मिरजाई, डोढी, कानो व डगला आदि नामों से जाना जाता है।
34. पछेवड़ा' संदर्भित है-
- (A) पगड़ी से
- (B) आभूषण से
- (C) लोक नृत्य से
- (D) परिधान से
पछेवड़ा ग्रामीण क्षेत्रों में पुरुषों द्वारा सर्दी से बचने हेतु ओढ़ा जाने वाला वस्त्र है।
35. युद्ध में जाते समय योद्धाओं द्वारा किस रंग की विशेष पगड़ी पहनी जाती थी?
- (A) केसरिया रंग की
- (B) सफेद रंग की
- (C) मोठड़े की पगड़ी
- (D) लहरिया पगड़ी
केसरिया त्याग और वीरता का प्रतीक है, इसलिए युद्ध के समय राजपूत योद्धा इसे पहनते थे।
36. ज्वारभांत की ओढ़नी का पहनावा किस समुदाय की महिलाओं में प्रचलित है?
- (A) मारवाड़ का रेबारी समाज
- (B) गुर्जर समाज
- (C) आदिवासी समाज
- (D) विश्नोई समाज
ज्वारभांत सहित कई भांत की ओढ़नियाँ आदिवासी महिलाओं में प्रचलित हैं।
37. मदील क्या है?
- (A) पगड़ी
- (B) साड़ी
- (C) ओढ़नी
- (D) ओढ़ने का वस्त्र
मदील एक विशेष पगड़ी है, जिसे दशहरे के अवसर पर पहना जाता है।
38. उदयशाही, अमरशाही, विजयशाही और शाहजहाँनी, ये सभी है-
- (A) राजस्थानी पगड़ियों की शैलियाँ
- (B) अंगरखी के प्रकार
- (C) मेवाड़ की साड़ियों के नाम
- (D) स्त्रियों के कपड़ों के प्रकार
ये सभी राजस्थान में प्रचलित पगड़ियों की विभिन्न शैलियाँ हैं।
39. मारवाड़ में 'दामणी' क्या था?
- (A) ओढ़नी का एक प्रकार
- (B) सिंचाई का औजार
- (C) एक राजस्व कर
- (D) कलात्मक जूतियाँ
दामणी मारवाड़ में प्रचलित लाल रंग की कशीदाकारी युक्त ओढ़नी का प्रकार है।
40. जसवन्तशाही पाग कहाँ पर प्रचलित है?
- (A) मारवाड़
- (B) भरतपुर
- (C) जयपुर
- (D) हाड़ौती
जसवंत सिंह द्वितीय द्वारा प्रचलित यह पाग मारवाड़ क्षेत्र में प्रसिद्ध है।
Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.
📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction
✔ Link Copied
👉 Official Discussion Video:
Shiksha247 YouTube Channel