राजस्थान की वेशभूषा व पहनावा (Costumes and Clothing of Rajasthan) MCQ – Part 3
इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान की वेशभूषा व पहनावा से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं। इनमें ताखी, बरड़ी, लांगदार, बागी, सलवार, घाघरा, पायजामा, टोपी आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।
ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police SI & Constable, LDC, VDO, Agriculture Supervisor, Fireman, Woman Superwiser, REET, Teacher, वनपाल, वनरक्षक तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।
- Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
- Topic: राजस्थान की वेशभूषा व पहनावा
- Question: 41 से 60
- Last Updated:
📌 इस टॉपिक के अन्य भाग (Parts) के लिंक इस पोस्ट के अंतिम प्रश्न के बाद दिए गए हैं।
✍️ Prepared & Reviewed by:
Shiksha247 Rajasthan GK
Faculty & Content Team
(Since 2021)
41. निम्न में से कौनसी पगड़ी श्रावण मास में तीज के अवसर पर पहनी जाती है?
- (A) कसूम्बी पगड़ी
- (B) मदील पगड़ी
- (C) सफेद रंग की पगड़ी
- (D) लहरिये की पगड़ी
तीज पर्व पर श्रावण मास में लहरिया पगड़ी पहनने की परंपरा है।
42. राजपूत समाज में शिकार पर जाते समय पहनी जाने वाली पगड़ी है?
- (A) कसूम्बी पगड़ी
- (B) मोठड़े की पगड़ी
- (C) खाकी पगड़ी
- (D) कसूमल पगड़ी
शिकार के समय वातावरण के अनुकूल खाकी रंग की पगड़ी पहनी जाती थी।
43. चीड़ का पोमचा' विधवा स्त्री द्वारा पहने जाने वाली काले रंग की ओढ़नी है, यह राजस्थान के किस क्षेत्र में पहना जाता है?
- (A) शेखावाटी
- (B) हाड़ौती
- (C) मेवाड़
- (D) मारवाड़
काले रंग की ‘चीड़ का पोमचा’ ओढ़नी हाड़ौती क्षेत्र में विधवा महिलाओं द्वारा पहनी जाती है।
44. राजस्थान में पगड़ी का वास्तविक संरक्षक माना जाता है?
- (A) शेरशाह
- (B) हुमायूँ
- (C) अकबर
- (D) जहाँगीर
अकबर के समय पगड़ी को विशेष संरक्षण मिला और इसका व्यापक प्रचलन बढ़ा।
45. निम्नलिखित युग्मों को सुमेलित कर सही कूट का चयन कीजिए- पगड़ी शासक (1) अमरशाही 1- भीमसिंह द्वितीय (2) उदयशाही 2- अरिसिंह (3) अरसीशाही 3- महाराणा उदयसिंह (4) भीमशाही 4- महाराणा अमरसिंह द्वितीय
- (A) 4321
- (B) 3214
- (C) 2134
- (D) 1234
अमरशाही–4, उदयशाही–3, अरसीशाही–2, भीमशाही–1 का सही मिलान कूट 4321 है।
46. निम्न में से असंगत कथन को छांटिएँ-
- (A) परतदार पगड़ी-हाड़ौती की रंगबिरंगी आकर्षक पगड़ी
- (B) उदयपुर की पगड़ी का आकार चपट्टा होता है।
- (C) मारवाड़ में छज्जादार व खिड़कीदार पगड़ी प्रसिद्ध
- (D) जयपुर की खूँटेदार पगड़ी प्रसिद्ध है।
परतदार पगड़ी मेवाड़ की प्रसिद्ध रंगबिरंगी पगड़ी है, हाड़ौती की नहीं।
47. छाबदार' क्या है-
- (A) मेवाड़ में पगड़ी बाँधने वाले
- (B) मारवाड़ में पगड़ी बाँधने वाले को
- (C) हाड़ौती में पगड़ी बाँधने वाले को
- (D) बंधेज कला से सम्बन्धित
मेवाड़ में पगड़ी बाँधने वाले को छाबदार कहा जाता है।
48. पुरुषों के सर की घेर वाली पाग कहलाती है?
- (A) ताखी
- (B) बरड़ी
- (C) लांगदार
- (D) बागी
पुरुषों के सिर पर घेरदार शैली में बाँधी जाने वाली पगड़ी को बागी कहा जाता है।
49. निम्नलिखित युग्मों को सुमेलित कर सही कूट का चयन कीजिए- साफा/पगड़ी समाज (1) सफेद साफा 1- सुनार (2) आँटे वाली पगड़ी 2- बन्जारे (3) मोटी पट्टेदार पगड़ी 3- विश्नोई समाज
- (A) 312
- (B) 213
- (C) 123
- (D) 231
सफेद साफा–3 (विश्नोई), आँटे वाली पगड़ी–1 (सुनार), मोटी पट्टेदार पगड़ी–2 (बंजारे) का सही कूट 312 है।
50. रक्षाबन्धन पर बहन द्वारा भाई को कौनसा साफा भेंट करने की परम्परा है?
- (A) लाल टूल साफा
- (B) बावरा साफा
- (C) मोठरा/मोठड़ा
- (D) शाही साफा
रक्षाबन्धन पर भाई को मोठड़ा साफा भेंट करने की परंपरा रही है।
51. रेशमी घाघरा कहाँ का प्रसिद्ध है?
- (A) जालौर
- (B) जयपुर
- (C) जोधपुर
- (D) जैसलमेर
जयपुर क्षेत्र अपने रेशमी घाघरे के लिए प्रसिद्ध रहा है।
52. निम्नलिखित युग्मों को सुमेलित कर सही कूट का चयन कीजिए- सूची-1: (1) बसंती रंग की पगड़ी, (2) लाल टूल का साफा, (3) रंगीन छापल डब्बीदार साफा; सूची-II: I- राईका समाज, II- मांगणियार, III- मांगलिक अवसर पर
- (A) I-II-III
- (B) III-II-I
- (C) II-III-I
- (D) II-I-III
बसंती पगड़ी मांगलिक अवसर पर, लाल टूल का साफा मांगणियार समुदाय में तथा रंगीन छापल डब्बीदार साफा राईका समाज में प्रचलित है।
53. लहंगें का प्रचलन किस क्षेत्र में सर्वाधिक है?
- (A) मेवाड़
- (B) हाड़ौती
- (C) मारवाड़
- (D) शेखावाटी
लहंगा घाघरे का छोटा रूप है और इसका सर्वाधिक प्रचलन शेखावाटी क्षेत्र में मिलता है।
54. जेनब की साड़ियाँ कहाँ की प्रसिद्ध है?
- (A) जोबनेर (जयपुर)
- (B) दिगोद (कोटा)
- (C) सवाई माधोपुर
- (D) नाथद्वारा (राजसमंद)
जेनब की साड़ियाँ जोबनेर (जयपुर) क्षेत्र की प्रसिद्ध पारंपरिक साड़ियाँ हैं।
55. निम्नांकित में से कौन से विकल्प का संबंध पोमचा से हैं?
- (A) आभूषण
- (B) संस्कार
- (C) मिठाई
- (D) वस्त्र
पोमचा एक पारंपरिक वस्त्र (ओढ़नी) का प्रकार है।
56. आंगी' नामक वस्त्र पहना जाता है?
- (A) पुरुषों द्वारा
- (B) ओढ़ने का वस्त्र
- (C) स्त्रियों द्वारा
- (D) बच्चों द्वारा
बिना बाँह की चोली को आंगी कहा जाता है जिसे महिलाएँ पहनती हैं।
57. चन्द्रकला वेशभूषा का एक प्रकार है?
- (A) सलवार
- (B) घाघरा
- (C) पायजामा
- (D) टोपी
चन्द्रकला महिलाओं द्वारा पहना जाने वाला घाघरे का एक प्रकार है।
58. लुगड़ी, दामणी, कटकी प्रकार है?
- (A) ओढ़नी के
- (B) कुर्ते के
- (C) पगड़ी के
- (D) साफे के
लुगड़ी, दामणी और कटकी सभी ओढ़नी के प्रकार हैं।
59. बंधेज कला द्वारा 5 रंगों से रंगा साफा है?
- (A) लाल टूल साफा
- (B) बावरा साफा
- (C) शाही साफा
- (D) उमराव साफा
बावरा साफा बंधेज कला द्वारा पाँच रंगों में रंगा जाता है।
60. निम्न में से किसे पगड़ी के ऊपर नहीं पहना जाता है?
- (A) बालाबन्द
- (B) रेजा
- (C) ऊपरणी
- (D) रतनपेच
रेजा विवाहित महिलाओं का वस्त्र है, इसे पगड़ी के ऊपर नहीं पहना जाता।
Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.
📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction
✔ Link Copied
👉 Official Discussion Video:
Shiksha247 YouTube Channel