राजस्थान की वेशभूषा व पहनावा (Costumes and Clothing of Rajasthan) MCQ – Part 4
इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान की वेशभूषा व पहनावा से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं। इनमें अमोवा, चोगा, सूथना, आतमसुख, ओढ़नी, घाघरा, पगड़ी, अंगरखी, धाबला, लाळियो आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।
ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police SI & Constable, LDC, VDO, Agriculture Supervisor, Fireman, Woman Superwiser, REET, Teacher, वनपाल, वनरक्षक तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।
- Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
- Topic: राजस्थान की वेशभूषा व पहनावा
- Question: 61 से 78
- Last Updated:
📌 इस टॉपिक के अन्य भाग (Parts) के लिंक इस पोस्ट के अंतिम प्रश्न के बाद दिए गए हैं।
✍️ Prepared & Reviewed by:
Shiksha247 Rajasthan GK
Faculty & Content Team
(Since 2021)
61. फूल की साड़ियाँ कहाँ की प्रसिद्ध है?
- (A) जोबनेर (जयपुर)
- (B) दिगोद (कोटा)
- (C) सवाई माधोपुर
- (D) नाथद्वारा (राजसमंद)
फूल की छपाई वाली साड़ियाँ दिगोद (कोटा) क्षेत्र की प्रसिद्ध साड़ियाँ हैं।
62. मोठड़ा क्या है-
- (A) एक वस्त्र
- (B) एक लोकगीत
- (C) एक आभूषण
- (D) कृषि यंत्र
दो बार रंग निकालकर बंधेज विधि से तैयार किया गया साफा मोठड़ा कहलाता है।
63. स्प्रे पेंटिंग की साड़ियाँ कहाँ की प्रसिद्ध है?
- (A) नाथद्वारा (राजसमंद)
- (B) सवाई माधोपुर
- (C) दिगोद (कोटा)
- (D) जोबनेर (जयपुर)
स्प्रे पेंटिंग शैली की साड़ियाँ सवाई माधोपुर क्षेत्र में प्रसिद्ध हैं।
64. दुल्हन की लाल रंग की ओढ़नी कहलाती है?
- (A) सिन्दूरी
- (B) पिरिया
- (C) सलूका
- (D) पंवरी
विवाह के समय दुल्हन द्वारा पहनी जाने वाली लाल ओढ़नी को सिन्दूरी कहा जाता है।
65. भीमशाही है?
- (A) एक पगड़ी
- (B) एक युद्ध शैली
- (C) एक ओढ़नी
- (D) कुर्ते का प्रकार
भीमशाही मेवाड़ क्षेत्र में प्रचलित पगड़ी का प्रकार है, जो महाराणा भीमसिंह द्वितीय के समय प्रसिद्ध हुई।
66. विजयशाही पाग कहाँ की प्रसिद्ध है?
- (A) उदयपुर
- (B) जयपुर
- (C) कोटा
- (D) जोधपुर
विजयशाही पाग मेवाड़ (उदयपुर) क्षेत्र की प्रसिद्ध पगड़ी है।
67. सुंठ की साड़ियाँ कहाँ की प्रसिद्ध है?
- (A) जोबनेर (जयपुर)
- (B) दिगोद (कोटा)
- (C) सवाई माधोपुर
- (D) नाथद्वारा (राजसमंद)
सुंठ की साड़ियाँ नाथद्वारा (राजसमंद) क्षेत्र में प्रसिद्ध हैं।
68. निम्नलिखित युग्मों को सुमेलित कर सही कूट का चयन कीजिए- जसवंतशाही, मानशाही, हम्मीरशाही, चूंडावतशाही पगड़ी के स्थान
- (A) I-II-III-IV
- (B) I-IV-II-III
- (C) II-III-IV-I
- (D) IV-I-II-III
जसवंतशाही–सलूम्बर, मानशाही–देवगढ़, हम्मीरशाही–भैंसरोड़गढ़, चूंडावतशाही–बनेड़ा का मिलान सही है।
69. शाही साफा' कहाँ का प्रसिद्ध है?
- (A) जयपुर
- (B) उदयपुर
- (C) कोटा
- (D) जोधपुर
शाही साफा जयपुर क्षेत्र की प्रसिद्ध साफा शैली है।
70. पुरुषों द्वारा अंगरखी के ऊपर पहना जाने वाला वस्त्र है?
- (A) अमोवा
- (B) आतमसुख
- (C) चोगा
- (D) सूथना
सम्पन्न वर्ग के पुरुष अंगरखी के ऊपर चोगा पहनते थे।
71. निम्नलिखित युग्मों को सुमेलित कर सही कूट का चयन कीजिए- फूल, चूवा चंदन, सुंठ और जेनब साड़ियों के स्थान (1) फूल की साड़ी I- कोटसुआं गाँव (कोटा) (2) चूवा चंदन की साड़ी II - सवाई माधोपुर (3) सुंठ की साड़ी III- नाथद्वारा (राजसमंद) (4) जेनब की साड़ी IV- जोबनेर (जयपुर)
- (A) III-I-II-IV
- (B) IV-III-II-I
- (C) II-I-IV-III
- (D) I-IV-III-II
फूल की–कोटसुआं, चूवा चंदन–सवाई माधोपुर, सुंठ–नाथद्वारा, जेनब–जोबनेर का मिलान सही है।
72. तनसुख, गाबा, डागला, मिरजई किसके प्रकार है?
- (A) अंगरखी के
- (B) साफे के
- (C) टोपी के
- (D) पगड़ी के
तनसुख, गाबा, डागला और मिरजई अंगरखी के विभिन्न प्रकार माने जाते हैं।
73. मध्यकाल में खन्गा एक प्रकार का था।
- (A) सिर का पहनावा (पगड़ी)
- (B) वस्त्र
- (C) जूता
- (D) आभूषण
मध्यकाल में खन्गा एक प्रकार का वस्त्र माना जाता था।
74. किस वस्त्र को सजाने में तुर्रा, कलंगी, घुगधुगी, रतनपेच का प्रयोग किया जाता है?
- (A) ओढ़नी
- (B) घाघरा
- (C) पगड़ी
- (D) अंगरखी
राजस्थान में पगड़ी को सजाने के लिए तुर्रा, कलंगी, रतनपेच आदि का प्रयोग किया जाता है।
75. ग्रामीण क्षेत्र में प्रचलित ऊनी घाघरा क्या कहलाता है?
- (A) धाबला
- (B) लाळियो
- (C) घूंसो
- (D) पछेवड़ा
ग्रामीण क्षेत्रों में पहना जाने वाला ऊनी घाघरा घूंसो कहलाता है।
76. सर्दी में बच्चों द्वारा पहना जाने वाला पायजामा कहलाता है?
- (A) लांग
- (B) अमोवा
- (C) सूथना
- (D) चोगा
सर्दियों में बच्चों द्वारा पहना जाने वाला गर्म पायजामा सूथना कहलाता है।
77. कालीबंगा और आहड़ सभ्यता के काल से ही राजस्थान में किस प्रकार के वस्त्रों का उपयोग किया जाता था?
- (A) सिल्क
- (B) टेरिकोट
- (C) पॉलिएस्टर
- (D) सूती
कालीबंगा और आहड़ सभ्यता के अवशेष बताते हैं कि उस समय कपास की खेती और सूती वस्त्रों का प्रचलन था।
78. मारू थारे देश में उपजे तीन रतन, इक ढोला दूजी मारवान, तीजो कसूमल रंग' कसूमल का अर्थ है-
- (A) हरा
- (B) नारंगी
- (C) काला
- (D) लाल
कसूमल राजस्थानी लोकभाषा में लाल रंग को संदर्भित करता है, जो पारंपरिक वस्त्रों में प्रमुख है।
Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.
📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction
✔ Link Copied
👉 Official Discussion Video:
Shiksha247 YouTube Channel