राजस्थान में जल स्थापत्य (तालाब एवं बावड़ी) MCQ | Water Architecture in Rajasthan (Ponds and Stepwells) Questions
इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान में जल स्थापत्य (तालाब एवं बावड़ी) से संबंधित महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं, जो राजस्थान की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी हैं।
इन प्रश्नों में दूध बावड़ी, बाटाडू कुआं, गिस्तान का जलमहल, नौ मंजिला बावड़ी, नौलख बावड़ी, हाड़ी रानी की बावड़ी, चाँद बावड़ी, उदय बावड़ी, बड़गाँव की बावड़ी, बाई राज की बावड़ी, मेड़तणी की बावड़ी से जुड़े इतिहास, वास्तुकला, निर्माणकर्ता और प्रमुख घटनाओं को शामिल किया गया है।ये MCQ RPSC, RSMSSB, RSSB, REET, Patwar, Police, LDC, Teacher तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। प्रत्येक प्रश्न के साथ सही उत्तर और explanation दिया गया है, जिससे आपकी Rajasthan GK की तैयारी और मजबूत होगी।
- Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
- Topic: राजस्थान में जल स्थापत्य (तालाब एवं बावड़ी)
- कुल प्रश्न: 20
✍️ Prepared & Reviewed by:
Shiksha247 Rajasthan GK
Faculty & Content Team
(Since 2021)
📘 RPSC, REET, RSSB & Other Competitive Exam Content Experience
1. दूध बावड़ी कहां स्थित है?
- (A) रतनगढ़
- (B) चित्तौड़गढ़
- (C) माऊण्ट आबू
- (D) लूणकरणसर
दूध बावड़ी माउंट आबू (सिरोही) में स्थित है। यह अधर देवी मंदिर के पास प्रसिद्ध बावड़ी है। इसे धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। राजस्थान की अन्य प्रसिद्ध बावड़ियों में अधर देवी की बावड़ी (बूंदी), नीमराणा की 9 मंजिला बावड़ी (अलवर) और त्रिमुखी बावड़ी (देबारी, उदयपुर) शामिल हैं।
2. प्रसिद्ध 'बाटाडू कुआं' राजस्थान के किस जिले में स्थित है?
- (A) बाड़मेर
- (B) जयपुर
- (C) भरतपुर
- (D) दौसा
बाटाडू कुआं बाड़मेर जिले में स्थित है। इसे "रेगिस्तान का जलमहल" भी कहा जाता है। यहाँ संगमरमर की विशाल गरुड़ प्रतिमा स्थापित है। इसका निर्माण रावल गुलाबसिंह ने करवाया और यह 1947 के अकाल राहत कार्यों से जुड़ा है। यह आसपास के कई गाँवों के लिए एकमात्र पेयजल स्रोत था।
3. दूध बावड़ी किस जिले में स्थित है?
- (A) आमेर, जयपुर
- (B) सिरोही
- (C) बूंदी
- (D) झालावाड़
दूध बावड़ी सिरोही जिले के माउंट आबू में स्थित है। यह अधर देवी मंदिर की तलहटी में बनी हुई है और अपनी विशिष्ट स्थापत्य शैली के लिए प्रसिद्ध है। पास ही उदयपुर का दूध तलाई तालाब भी उल्लेखनीय है।
4. रेगिस्तान का जलमहल किसे कहा जाता है?
- (A) बाटाडू का कुआं, बाड़मेर
- (B) महिला बाग झालरा, जोधपुर
- (C) रानी जी की बावड़ी
- (D) सरड़ा पानी की बावड़ी
बाटाडू का कुआं (बाड़मेर) को "रेगिस्तान का जलमहल" कहा जाता है। इसकी खूबसूरती और संगमरमर की गरुड़ प्रतिमा इसे विशेष बनाती है। इसके आकर्षक प्रवेश द्वार पर गाय की आकृति बनी हुई है। यह बाड़मेर के जलसंचय इतिहास का प्रमुख उदाहरण है।
5. निम्नलिखित में से कौनसी (बावड़ी-स्थान) सुमेलित है?
- (A) चांद बावड़ी - आभानेरी
- (B) त्रिमुखी बावड़ी - चुरू
- (C) नौलखा बावड़ी - जयपुर
- (D) झालीबाब बावड़ी - सीकर
सही मेल है चांद बावड़ी - आभानेरी (दौसा)। इसे प्रतिहार राजा चांद ने 8वीं शताब्दी में बनवाया था। यह बावड़ी लगभग 3500 सीढ़ियोंवाली है और पास ही हर्षमाता का मंदिर भी स्थित है।अन्य विकल्प गलत हैं:
6. नौ मंजिला बावड़ी कहां है तथा उसका निर्माता कौन था?
- (A) आभानेरी (दौसा), चांद राजा
- (B) नीमराणा (अलवर), टोडरमल
- (C) बूंदी, रानी नाथावती
- (D) भाण्डारेज (दौसा), दीप सिंह
नीमराणा (अलवर) की बावड़ी 9 मंजिला है और इसका निर्माण टोडरमल ने करवाया था। यह स्थापत्य कला का अनूठा उदाहरण है। 29 दिसम्बर 2017 को इस बावड़ी पर ₹5 का डाक टिकट भी जारी किया गया। अन्य बावड़ियाँ – चांद बावड़ी (दौसा) प्रतिहार राजा चांद द्वारा, रानीजी की बावड़ी (बूंदी) रानी नत्थावती द्वारा तथा भाण्डारेज बावड़ी (दौसा) दीप सिंह द्वारा बनवाई गई थीं।
7. डूंगरपुर के निकट नौलख बावड़ी किसने बनवाई थी?
- (A) नाथावती
- (B) प्रेमल देवी
- (C) रामरसदे
- (D) किशोरी देवी
नौलखा बावड़ी डूंगरपुर के पास स्थित है, जिसे महारावल आसकरण की रानी प्रेमल देवी ने वि.सं. 1643 (1587 ई.) में बनवाया था। इसमें अंकित प्रशस्ति वागड़ क्षेत्र के चौहान इतिहास का ज्ञान कराती है। यह बावड़ी जल प्रबंधन और स्थापत्य कला दोनों दृष्टियों से महत्वपूर्ण है।
8. कथन (A) वर्षा जल संग्रहण जल संरक्षरण की एक प्रभावशील विधि है। कारण (R) पश्चिमी राजस्थान में परम्परागत जल संरक्षण की विधियां अभी भी प्रभावशील हैं।
- (A) A और R दोनों सही हैं और R, A का सही स्पष्टीकरण है।
- (B) A और R दोनों सही हैं किन्तु R, A का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
- (C) A सही है R गलत
- (D) A गलत है R सही है।
वर्षा जल संग्रहण वास्तव में जल संरक्षण की एक प्रभावी विधि है। राजस्थान में परंपरागत प्रणालियाँ जैसे नाड़ी, टांका, बावड़ी, टोबा, खड़ीन आदि लंबे समय तक उपयोगी रहीं। लेकिन आज बड़े बांधों और नदियों की परियोजनाओं के कारण ये विधियाँ उपेक्षित हो गई हैं। इसलिए A और R दोनों सही हैं, पर R सीधे A का स्पष्टीकरण नहीं है।
9. निम्नलिखित में से कौनसी राजस्थान में परम्परागत जल संरक्षण की विधि नहीं है?
- (A) खड़ीन
- (B) टांका
- (C) टोबा
- (D) नाली
राजस्थान में प्राचीन समय से खड़ीन, टांका, टोबा, कुई, तालाब, नाड़ी, जोहड़, पोखर, झालरा, बावड़ी जैसी पारंपरिक जल संरक्षण प्रणालियाँ रही हैं। इनमें से नाली पारंपरिक विधि नहीं है। विशेषकर खड़ीन पालीवाल ब्राह्मणों द्वारा जैसलमेर में विकसित की गई थी और टांकाग्रामीण क्षेत्रों में प्रचलित हैं।
10. हाड़ी रानी की बावड़ी कहाँ स्थित है?
- (A) टोडारायसिंह
- (B) मालपुरा
- (C) उनियारा
- (D) पिपलु
हाड़ी रानी की बावड़ी टोडारायसिंह (टोंक) में स्थित है। इसका निर्माण टोडा नरेश राव रूपाल की पत्नी हाड़ी रानी (देवा हाड़ा की राजकुमारी) ने करवाया था। यह मध्यकालीन स्थापत्य का उत्कृष्ट उदाहरण है और आज भी ऐतिहासिक धरोहर के रूप में प्रसिद्ध है।
11. चाँद बावड़ी स्थित है?
- (A) बैराठ (कोटपूतली-बहरोड़)
- (B) नीमराना (कोटपूतली-बहरोड़)
- (C) आभानेरी (दौसा)
- (D) टोडारायसिंह (टोंक)
चाँद बावड़ी आभानेरी (दौसा) में स्थित है। इसका निर्माण प्रतिहार राजा चाँद ने 8वीं शताब्दी में करवाया था। यह बावड़ी लगभग 19.5 मीटर गहरी है और इसमें लगभग 3500 सीढ़ियाँ बनी हैं। पास ही प्रसिद्ध हर्षद माता का मंदिर भी स्थित है।
12. निम्न में से कौनसी बावड़ी जोधपुर में स्थित नहीं है?
- (A) चाँद बावड़ी
- (B) एंजन बावड़ी
- (C) कांतन बावड़ी
- (D) ख्वाजा बावड़ी
ख्वाजा की बावड़ी टोंक में स्थित है। जबकि एंजन बावड़ी, कांतन बावड़ी और अन्य प्रसिद्ध बावड़ियाँ जोधपुर जिले में मिलती हैं।
13. उदय बावड़ी कहाँ स्थित है?
- (A) डूंगरपुर
- (B) बाँसवाड़ा
- (C) उदयपुर
- (D) चित्तौड़गढ़
उदय बावड़ी डूंगरपुर में स्थित है। इसका निर्माण महारावल उदयसिंह द्वारा करवाया गया था। यह बावड़ी जल प्रबंधन और स्थानीय स्थापत्य कला का सुंदर उदाहरण है।
14. निम्न में से असत्य कथन का चयन कीजिए-
- (A) पन्ना मीणा की बावड़ी - जयपुर
- (B) चाँद बावड़ी - जोधपुर
- (C) नागर सागर कुण्ड - बूंदी
- (D) खातन बावड़ी - उदयपुर
सही तथ्य यह है कि खातन बावड़ी चित्तौड़गढ़ दुर्ग में स्थित है, न कि उदयपुर में। अन्य विकल्प सही हैं – पन्ना मीणा की बावड़ी जयपुर, चाँद बावड़ी दौसा (आभानेरी) और नागर सागर कुण्ड बूंदी में हैं।
15. बड़गाँव की बावड़ी कहाँ स्थित है?
- (A) कोटा
- (B) झालावाड़
- (C) बूंदी
- (D) बारां
बड़गाँव की बावड़ी कोटा जिले में स्थित है। यह क्षेत्रीय स्तर पर जल संरक्षण और स्थापत्य कला का प्रमुख उदाहरण मानी जाती है।
16. निम्न में सत्य है-
- (A) नौलखा बावड़ी - डूंगरपुर
- (B) दूध बावड़ी - उदयपुर
- (C) पर्चा बावड़ी - बाड़मेर
- (D) डाकणिया बावड़ी - अलवर
सही जोड़ी है नौलखा बावड़ी - डूंगरपुर। इसका निर्माण रानी प्रेमल देवी ने करवाया था। बाकी विकल्प गलत हैं – दूध बावड़ी माउंट आबू (सिरोही), पर्चा बावड़ी रूणेचा (जैसलमेर) तथा डाकणिया बावड़ी लवाण (दौसा) में स्थित हैं।
17. निम्न में से जोधपुर जिले में स्थित नहीं है-
- (A) तापी बावड़ी
- (B) उदय बावड़ी
- (C) हरबोला की बावड़ी
- (D) सुगदा की बावड़ी
उदय बावड़ी डूंगरपुर में स्थित है, जिसका निर्माण महारावल उदयसिंह ने करवाया था। जबकि तापी, हरबोला और सुगदा की बावड़ीजोधपुर जिले की प्रसिद्ध बावड़ियाँ हैं।
18. बाई राज की बावड़ी किस स्थान पर स्थित है?
- (A) बनेड़ा (भीलवाड़ा)
- (B) नाडोल (पाली)
- (C) ओसियां (जोधपुर)
- (D) मांडलगढ़ (भीलवाड़ा)
बाई राज की बावड़ी बनेड़ा (भीलवाड़ा) में स्थित है। यह बावड़ी अपने स्थापत्य और ऐतिहासिक महत्व के लिए जानी जाती है।
19. मेड़तणी की बावड़ी किस जगह पर स्थित है?
- (A) जयपुर
- (B) झुंझुनूं
- (C) नागौर
- (D) सीकर
मेड़तणी की बावड़ी झुंझुनूं जिले में स्थित है। यह स्थानीय जल संरक्षण परंपरा का महत्वपूर्ण उदाहरण है।
20. निम्न में से कौनसी बावड़ी बूंदी में स्थित है?
- (A) काका जी की बावड़ी
- (B) नागर सागर कुण्ड
- (C) रानी जी की बावड़ी
- (D) उपर्युक्त सभी
बूंदी को बावड़ियों का नगर कहा जाता है। यहाँ पर काका जी की बावड़ी, नागर सागर कुण्ड और रानी जी की बावड़ी सभी स्थित हैं। इसलिए सही उत्तर "उपर्युक्त सभी" है।
Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.
📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction
✔ Link Copied
👉 Official Discussion Video:
Shiksha247 YouTube Channel
📚 Explore More Study Material
📢 Daily Exam Updates & Free Study Material
GK • MCQ • PYQ • Job Alerts • Govt Schemes
WhatsApp / Telegram / App par daily verified updates paayein