Regarding Rajya Sabha and Lok Sabha PYQ
Shiksha247 – Political Government Exam Questions, Previous Year Question Papers & Preparation
अगर आप UPSC, SSC, Railway, CTET, RPSC, RSMSSB, REET, Patwar, Police, LDC, Teacher या किसी भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, Shiksha247 आपके लिए सबसे बेहतर प्लेटफ़ॉर्म है।
यहाँ आपको Political विषय के टॉपिक “Regarding Rajya Sabha and Lok Sabha” पर आधारित Previous Year Question के विस्तृत हल उपलब्ध है।
– UPSC Previous Year Question
– SSC Old Question Papers
– Railway Exam Memory-Based Questions
– CTET, RPSC, Patwar, REET, Police Old Questions
– TET (Teacher Eligibility Test) Questions
इन Questions को हल करने से आपकी तैयारी मजबूत होती है, important topics, exam pattern और frequently asked questions का अनुभव मिलता है, जिससे selection की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।
राज्यसभा व लोकसभा
1. 1952 में प्रथम आम चुनाव में लोकसभा की राजस्थान में कितनी सीटे थी?
[जेल प्रहरी परीक्षा-2017](1) 20
(2) 22
(3) 24
(4) 27
(1)
व्याख्या :
• राजस्थान में लोकसभा के प्रथम चुनाव से सम्बन्धित महत्त्वपूर्ण तथ्य :-
• प्रथम लोकसभा चुनाव – 1952 में।
• प्रथम लोकसभा चुनाव में राजस्थान में 20 सीटों पर चुनाव हुए तथा प्रथम लोकसभा में राजस्थान में 4 सीटों पर उपचुनाव हुए।
• प्रथम लोकसभा चुनाव परिणाम: (कुल सीटे-20) कांग्रेस – 9, राम राज्य परिषद- 3, जनसंघ कृषिकर लोक पार्टी – 1, निर्दलीय – 6 1,
• दूसरे लोकसभा चुनाव (1957) में राजस्थान में कुल लोकसभा सीटे – 22, तीसरे लोकसभा चुनाव में 22 सीट, चौथे व पांचवे लोकसभा चुनाव में 23 सीटे तथा छठी लोकसभा (1977) में सीटे बढ़कर 25 हो गई। तब से आज तक 25 सीटे है।
2. किस लोकसभा चुनाव में राजस्थान की सदस्य संख्या 23 से बढ़कर 25 हो गई?
[ जेल प्रहरी परीक्षा-20.10.2018](1) पंचम
(2) षष्ठम
(3) सप्तम
(4) चतुर्थ
(2)
3. राजस्थान से संसद में कुल कितने सदस्य चुने जाते है?
[RPSC It Grade (Group-B) Exam-06.01.2020](1) 25
(2) 29
(3) 35
(4) 40
(3)
व्याख्या :
संसद = लोकसभा + राज्यसभा
35 = 25 + 10
4. राजस्थान में लोकसभा की कुल कितनी सीटें है?
[जेल प्रहरी परीक्षा – 2017][राजस्थान पुलिस परीक्षा – 07.11.2020][EO/RO Exam-14.05.2023 (Shift-I)](1) 21
(2) 13
(3) 25
(4) इनमें से कोई नहीं
(3)
व्याख्या : राजस्थान में लोकसभा की कुल 25 सीटें है, जिनमें से 4 अनुसूचित जाति तथा 3 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है।
5. राजस्थान से संसद में कुल कितने सदस्य चुने जाते है?
[1st Grade (Group-B) Exam-06.01.2020](1) 25
(2) 29
(3) 35
(4) 40
(3)
व्याख्या :
राजस्थान से संसद में सदस्य :
(i) लोकसभा : राजस्थान में लोकसभा की कुल 25 सीटें है, जिनमें से 4 सीटें अनुसूचित जाति (SC) के लिए तथा 3 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है।
(ii) राज्यसभा : राजस्थान से कुल राज्यसभा सदस्य संख्या 10 है। राज्यसभा में आरक्षण का कोई प्रावधान नहीं है।
अर्थात् 25+10=35
6. दिसम्बर, 2019 तक के अनुसार भारतीय संसद के उच्च सदन (राज्यसभा) में राजस्थान का प्रतिनिधित्व कितने सदस्यों द्वारा किया जा रहा है?
[राजस्थान पुलिस परीक्षा-07.11.2020](1) 5
(2) 10
(3) 20
(4) 40
(2)
व्याख्या : राज्यसभा सीटे (राजस्थान से) – कुल 10
7. राजस्थान के कितने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है?
[Head Master Exam-02.09.2018](1) 3
(2) 4
(3) 5
(4) 6
(2)
8. राजस्थान में, अनुसूचित जाति के लिये लोकसभा और राज्य विधानसभा में आरक्षित स्थानों की क्रमशः संख्या है –
[Pre BSTC Exam-30.06.2024](1) 4 और 34
(2) 3 और 25
(3) 4 और 25
(4) 3 और 34
(1)
9. निम्न में से कौन राजस्थान की प्रथम महिला राज्यसभा सदस्य थी ?
[CET (Graduation Level) Exam-08.01.2023](1) गायत्री देवी
(2) शारदा भार्गव
(3) प्रियंका चतुर्वेदी
(4) सोनत मानसिंह
(2)
व्याख्या :
•राजस्थान से पहली महिला सांसद शारदा भार्गव (1952 में राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित)
•राजस्थान से पहली महिला लोकसभा सदस्य – गायत्री देवी (1962 में स्वतंत्र पार्टी से जयपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनी गई)।
•राजस्थान से पहली महिला जो केन्द्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल हुई – गिरीजा व्यास (1991-93 तक सूचना व प्रसारण राज्य मंत्री)
•राजस्थान से अनुसूचित जाति से पहली महिला लोकसभा सदस्य – सुशिला बंगारू (2004 में जालौर – सिरोही लोकसभा क्षेत्र से विजयी)
•राजस्थान से अनुसूचित जनजाति से पहली महिला लोकसभा सदस्य – ऊषा मीणा (1996 में सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित)
10. लोकसभा में राजस्थान से चुनी गई अनुसूचित जनजाति की पहली महिला सांसद है?
[कनिष्ठ अभियन्ता (कृषि) भर्ती परीक्षा-10.05.2022](1) श्रीमती वसुंधरा राजे
(2) शारदा देवी
(3) सुशिला बंगारू
(4) ऊषा मीणा
(4)
11. निम्नलिखित में से राजस्थान से सर्वाधिक बार राज्यसभा सदस्य चुने जाने वाले व्यक्ति है-
(1) रामनिवास मिर्धा
(2) जसवंत सिंह
(3) उपरोक्त दोनों
(4) नाथूराम मिर्धा
(3)
व्याख्या :
राजस्थान से राज्यसभा में सर्वाधिक बार जाने वाले व्यक्ति (2)-
(i) रामनिवास मिर्धा (4 बार)
(ii) जसवंत सिंह (4 बार)
ध्यान रहे: कि राजस्थान से सर्वाधिक बार राज्यसभा सदस्य बनने वाली महिला ‘शारदा भार्गव’ (3 बार) है।
12. निम्नलिखित में से राजस्थान से सर्वाधिक बार लोकसभा सदस्य चुनने वाले व्यक्ति थे?
(1) वसुंधरा राजे
(2) अशोक गहलोत
(3) नाथुराम मिर्धा
(4) हरिदेव जोशी
(3)
व्याख्या :
•नाथुराम मिर्धा : 6 बार लोकसभा सदस्य (1971-77, 1977-80, 1980-84, 1989-91, 1991-1996, 1996-मृत्यु तक)
नाथूराम मिर्धा 2 बार राजस्थान विधानसभा के सदस्य भी रहे।
•वसुंधरा राजे : राजस्थान से सर्वाधिक बार लोकसभा सदस्य बनने वाली महिला है। (5 बार)
ध्यान रहे: कि वसुंधरा राजे राजस्थान से सर्वाधिक बार सांसद (लोकसभा/राज्यसभा) बनने वाली महिला है।
13. राज्यसभा में मनोनीत होने वाले प्रथम राजस्थानी कौन थे?
(1) बलराम जाखड़
(2) नारायणसिंह माणकलाव
(3) नाथुराम मिर्धा
(4) गिरीजा व्यास
(2)
व्याख्या : ‘नारायण सिंह माणकलाव’ का सम्बन्ध जोधपुर जिले से था।
14. राजस्थान मूल से लोकसभा अध्यक्ष बनने वाले प्रथम व्यक्ति थे-
(1) बलराम जाखड़
(2) ओम बिड़ला
(3) बलिराम भगत
(4) मीरा कुमार
(2)
व्याख्या : राजस्थान से दो लोकसभा सदस्य (सांसद) आज तक लोकसभा अध्यक्ष बने है
(i) बलराम जाखड़ : सीकर लोकसभा क्षेत्र से सांसद, राजस्थान से प्रथम लोकसभा सदस्य जो लोकसभा अध्यक्ष थे, परन्तु वे मूल रूप से राजस्थान के न होकर पंजाब के थे।
(ii) ओम बिड़ला : कोटा-बूंदी लोकसभा क्षेत्र से सांसद, राजस्थान मूल के प्रथम लोकसभा सदस्य जो लोकसभा अध्यक्ष बने ।
| For more Political Previous Year Questions | Click Here |
Note: इन Questions को तैयार करने में पूर्ण सावधानी बरती गई है। फिर भी अगर कोई गलती मिलती है, तो कमेंट बॉक्स में हमें इससे अवगत कराएं। हमारी टीम जल्द से जल्द उसे ठीक कर देगी।
Solved Papers
MCQ’s Subject
History
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Geography
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Political
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Science
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Computer
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Hindi
Topic-wise Multiple-Choice Questions
English
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Mathematics
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Reasoning
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Rajasthan GK
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Haryana GK
Topic-wise Multiple-Choice Questions


















