Satellites and Space Technology PYQ

Shiksha247 – Science Government Exam Questions, Previous Year Question Papers & Preparation

अगर आप UPSC, SSC, Railway, CTET, RPSC, RSMSSB, REET, Patwar, Police, LDC, Teacher या किसी भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, Shiksha247 आपके लिए सबसे बेहतर प्लेटफ़ॉर्म है।
यहाँ आपको Science विषय के टॉपिक “Satellites and Space Technology” पर आधारित Previous Year Question के  विस्तृत हल उपलब्ध है।

UPSC Previous Year Question
SSC Old Question Papers
Railway Exam Memory-Based Questions
CTET, RPSC, Patwar, REET, Police Old Questions
TET (Teacher Eligibility Test) Questions

इन Questions को हल करने से आपकी तैयारी मजबूत होती है, important topics, exam pattern और frequently asked questions का अनुभव मिलता है, जिससे selection की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।

उपग्रह एवं अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी

1. पृथ्वी का पलायन वेग है-
[REET L-II, 26.09.2021][RAS Pre. Exam. 1993; P.S.I. Exam. 1998][बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक – 18.06.2022](1) 15.0 किमी./सैकण्ड
(2) 21.2 किमी./सैकण्ड
(3) 7.0 किमी./सैकण्ड
(4) 11.2 किमी./सैकण्ड
Ans. (4)
व्याख्या –
पलायन वेग (Escape Velocit) – यदि हम किसी पिण्ड को ऊपर की ओर फेंके तो वह पिण्ड कुछ ऊँचाई तक जाकर पुनः पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के कारण वापस लौट (7.92 किमी/से. के वेग से कम होने पर) आता है। अन्त में एक ऐसा वेग आता है जिससे यदि हम उस पिण्ड को ऊपर की ओर फेंके तो वह पृथ्वी के गुरुत्वीय क्षेत्र से बाहर निकल जायेगा और वापस पृथ्वी पर नहीं लौटेगा। पिण्ड के इस वेग को पलायन वेग कहते है। इसका मान 11.2 किमी/से. या 7 मील/सेकण्ड होता है।
•पृथ्वी के लिए पलायन वेग – 11.2 किमी./से.।
•सौरमण्डल के लिए पलायन वेग 42 किमी./से।
•चन्द्रमा पर पलायन वेग 1.9 किमी./से.।

2. यदि किसी वस्तु को 8 किमी. प्रति सेकण्ड के वेग से अन्तरिक्ष में फेंका जाए तो क्या होगा?
[RAS – 1992](1) वह वस्तु अन्तरिक्ष में चली जाएगी
(2) वह वापस पृथ्वी पर आ गिरेगी
(3) वह पृथ्वी के चारों ओर कक्षा में परिक्रमा करने लगेगी
(4) वह फट जाएगी
Ans. (3)

3. सौरमण्डल के बाहर जाने वाला पहला अंतरिक्ष यान था-
[CET-5.2.2023 (S-I)](1) चन्द्रयान -2
(2) मंगलयान
(3) पायोनियर – एक
(4) पायोनियर 10
Ans. (4)

4. भारत की ‘रॉकेट वूमैन’ किसे कहा जाता है?
[कनिष्ठ लेखाकार-11.02.2024](1) रितु कारीधाल
(2) जानकी अम्मा
(3) कल्पना चावला
(4) अदिती पंत
Ans. (1)
व्याख्या –
‘रॉकेट वुमन ऑफ इंडिया’ के नाम से मशहूर रितु कारीधाल श्रीवास्तव चन्द्रयान-2, चन्द्रयान-3, मंगलयान आदि मिशन में शामिल थी। इन्हें ‘इसरो यंग साइंटिस्ट अवार्ड’ भी मिला है।

5. PSLV रॉकेट में इस्तेमाल किया जाता है-
[LDC-19.08.2018](1) केवल ठोस प्रणोदक
(2) दोनों ठोस तथा द्वितरल प्रणोदक
(3) केवल द्वितरल प्रणोदक
(4) केवल एकतरल प्रणोदक
Ans. (2)

6. …….. कृत्रिम बुद्धि (आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस) के साथ अंतरिक्ष में उड़ने वाला पहला रोबोट है-
[LDC-09.09.2018](1) साइमन
(2) वाल्क्यरिए आर 5
(3) रोबोनॉट
(4) स्पाइडरनॉट
Ans. (1)

7. …………को भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के पिता कहते हैं-
[LDC-12.08.2018][P.S.I. Exam, 2011][CET-4.2.2023 (S-II)](1) रामा के. साराभाई
(2) जी. माधवन नायर
(3) कृष्णास्वामी रंगा
(4) विक्रम अम्बालाल साराभाई
Ans. (4)
व्याख्या –
डॉ. साराभाई को भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का जनक माना जाता है। 11 नवंबर, 1947 को अहमदाबाद में विक्रम साराभाई ने भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (पीआरएल) की स्थापना की। विक्रम साराभाई ने 1966-1971 तक पीआरएल की सेवा की। वे परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष भी थे। उन्होंने अहमदाबाद में स्थित अन्य उद्योगपतियों के साथ मिल कर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, अहमदाबाद की स्थापना में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनके द्वारा स्थापित संस्थाओं में – इंडियन इंस्टीटडूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम), अहमदाबाद, कम्यूनिटी साइंस सेंटर, अहमदाबाद, विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र, तिरुवनंतपुरम, स्पेस अप्लीकेशन्स सेंटर, अहमदाबाद (यह संस्थान साराभाई द्वारा स्थापित छह संस्थानों/केंद्रों के विलय के बाद अस्तित्व में आया) प्रमुख है।

8. वर्ष 1957 में अन्तरिक्ष में भेजा गया पहला मानव निर्मित उपग्रह है-
[P.S.I. -2002][CET – 11.2.2023 (II)](1) स्पूतनिक – I
(2) रोहिणी-1
(3) आर्यभट्ट-1
(4) आई.आर.एस.-1
Ans. (1)
व्याख्या –
मानव निर्मित प्रथम उपग्रह स्पूतनिक – 1 था जिसे 4 अक्टूबर, 1957 में सोवियत संघ द्वारा सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया।

9. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
[RPSC LDC-17.02.2012][Police Constable – 6 Jan. 2013](1) बंगलौर
(2) अहमदाबाद
(3) त्रिवेन्द्रम
(4) हैदराबाद
Ans. (1)
व्याख्या –
भारत में अन्तरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत 1962 में अन्तरिक्ष अनुसंधान संस्थान के गठन के साथ हुई जो 15 अगस्त 1969 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) बना, इसका मुख्यालय बंगलौर (कर्नाटक) में स्थित है।

10. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की स्थापना कब हुई?
[CET – 5.2.2023 (S-II)][PSI-14.09.2021](1) 1 अगस्त, 1969
(2) 10 अगस्त, 1966
(3) 12 अगस्त, 1969
(4) 15 अगस्त, 1969
Ans. (4)

11. भारत में अंतरिक्ष विज्ञान कार्यक्रमों के विकास के लिए जिम्मेदार एजेंसी है-
[संरक्षण अधिकारी – 29.05.2019](1) HAL
(2) ISRO
(3) BARC
(4) ICARI
Ans. (2)

12. भारत का प्रथम उपग्रह जिसकी सम्पूर्ण रचना (डिजाइन) एवं निर्माण भारत में हुआ है-
[PSI-13.09.2021][RPSC LDC-11.01.2014,23.10.2016](1) GSAT-30
(2) IRNSS
(3) आर्यभट्ट
(4) EOS – 01
Ans. (3)
व्याख्या –
भारत ने अपना पहला उपग्रह ‘आर्यभट्ट’ 19 अप्रैल, 1975 को अंतरिक्ष में छोड़ा था।

13. भारत ने अंतरिक्ष युग में प्रवेश किया-
[R.A.S. Pre. Exam.-26.10.2013](1) भास्कर 1 के प्रक्षेपण से
(2) आर्यभट्ट के प्रक्षेपण से
(3) एप्पल के प्रक्षेपण से
(4) अग्नि के प्रक्षेपण से
Ans. (2)

14. भारत के प्रथम उपग्रह का प्रक्षेपण कब किया गया?
[P.S.I. Exam, 2011](1) 1985
(2) 1975
(3) 1965
(4) 1950
Ans. (2)

15. विश्व का प्रथम अन्तरिक्ष यात्री कौन था?
[Police Constable Exam-2008](1) सुनीता विलियम्स
(2) राकेश शर्मा
(3) यूरी गागरिन
(4) नील आर्मस्ट्रॉग
Ans. (3)
व्याख्या:
अंतरिक्ष में जाने वाली प्रथम महिला वेलेन्तीना तेरेश्कोवा (पूर्व सोवियत संघ) अंतरिक्ष में जाने वाला प्रथम व्यक्ति – यूरी गागरिन ( पूर्व सोवियत संघ)

16. अंतरिक्ष में जाने वाली दुनिया की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री कौन थी?
[Lab Assistent (Sci-) -29.06.2022](1) वेलेंटीना टेरेशकोवा
(2) सैली राइड
(3) स्वेतलाना सवित्सकाया
(4) पैगी व्हाट्सन
Ans. (1)

17. भारतीय मूल की प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री कौन थी?
[Police Constable Exam-2007(I)](1) कल्पना चावला
(2) सुनीता विलियम्स
(3) बछेन्द्रीपाल
(4) इनमें से कोई नहीं
Ans. (1)
व्याख्या –
•अंतरिक्ष में जाने वाली भारतीय मूल की प्रथम महिला कल्पना चावला (1997 में, अमेरिकन अंतरिक्ष शटल कोलंबिया द्वारा।)
•अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय-राकेश शर्मा(1984 में)
•अंतरिक्ष में चहलकदमी (50 घंटे 40 मिनट) करने वाली दुनिया की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री – सुनीता विलियम्स : भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष वैज्ञानिक सुनीता विलियम्स अब तक के दो लम्बे अंतरिक्ष अभियानों में कुल 322 दिन अंतरिक्ष में बिता चुकी है।

18. प्रथम भारतीय अंतरिक्ष यात्री कौन थे-
[REET L-1, 26.09.2021](1) कल्पना चावला
(2) सुनीता विलियम्स
(3) राकेश शर्मा
(4) राजा चेरी
Ans. (3)

19. निम्नांकित में से कौन भारत द्वारा अंतरिक्ष में छोड़े गए उपग्रह का नाम नहीं है?
[Police Constable -2011](1) आर्यभट्ट
(2) भास्कर
(3) धन्वन्तरि
(4) रोहिणी
Ans. (3)
व्याख्या :
धन्वन्तरि हिन्दू धर्म में विष्णु अंश अवतार देवता हैं। वे आयुर्वेद प्रवर्तक हैं। धनतेरस यानी कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि के ही दिन भगवान धनवंतरि का जन्म हुआ था।

20. इसरो (ISRO) केन्द्र कहाँ है-
[RPSC LDC-23.10.2016](1) शिलाँग
(2) कोटा
(3) कोहिमा
(4) जैसलमेर
Ans. (1)
व्याख्या –
इसरो के प्रमुख केन्द्र निम्न शहरों में स्थित हैं-(1) तिरूवनंतपुरम (केरल), (2) बेंगलुरू (कर्नाटक), (3) श्रीहरिकोटा (आंध्रप्रदेश), (4) अहमदाबाद, (5) गुजरात, (6) हैदराबाद, (7) तेलंगाना (आंध्रपदेश), (8) हसन (कर्नाटक), (9) भोपाल (मध्यप्रदेश), (10) जोधपुर (राजस्थान), (11) कोलकाता (पश्चिम बंगाल), (12) देहरादून (उत्तराखण्ड), (13) तिरूपति (आंध्रप्रदेश), (14) शिलाँग (मेघालय), (15) चंडीगढ़ (पंजाब)।

21. चंद्रायान-1 का प्रक्षेपण किया गया था?
[RAS 2009]
(1) उड़ीसा
(2) तमिलनाडु
(3) कर्नाटक
(4) आन्ध्र प्रदेश
Ans. (4)
व्याख्या-
चन्द्रयान-1: 1300 किग्रा. वजन वाले चन्द्रयान-1 का प्रक्षेपण आंध्रप्रदेश में श्री हरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से 22 अक्टूबर, 2008 को ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण वाहन (PSLV-सी 11) के जरिए किया गया। ‘चंद्रयान-1’ में तकनीकी खराबी के कारण मिशन 30 अगस्त, 2009 को रद्द कर दिया गया।

22. भारत ने चन्द्रयान-1 छोड़ा था?
[CET-4.2.2023 (S-I)](1) 2007
(2) 2008
(3) 2009
(4) 2010
Ans. (2)

23. सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र स्थित है- [LDC-23.10.2016](1) श्रीहरिकोटा
(2) अहमदाबाद
(3) हैदराबाद
(4) देहरादून
Ans. (1)
व्याख्या –
श्रीहरिकोटा के सतीश धवन रॉकेट रेंज (SHAR) – आन्ध्रप्रदेश के पूर्वी तट पर श्रीहरिकोटा द्वीप पर स्थित इस केन्द्र से प्रक्षेपण यान एवं साउण्डिंग रॉकेटों का प्रक्षेपण किया जाता है।

24. निम्नांकित में से कौन सा भारत का सर्वाधिक भारी रॉकेट है तथा ‘बाहुबली’ के नाम से जाना जाता है-
[स्कूल व्याख्याता -09.01.2020](1) पी.एस.एल.वी.-सी-37
(2) आर. एल. वी टीडी
(3) जी एस एल वी एम के -III
(4) पी एस एल वी एक्स एल.
Ans. (3)
व्याख्या –
चन्द्रमा के लिए इसरो के दूसरे मिशन चन्द्रयान-2 का प्रक्षेपण 22 जुलाई, 2019 को सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से किया गया। यह प्रक्षेपण इसरो के सर्वाधिक शक्तिशाली रॉकेट ‘फैट बॉय’ व ‘बाहुबली’ के नाम से विख्यात जीएसएलवी-एमके III के जरिए किया गया। ‘चन्द्रयान-2’ का चांद के सबसे मुश्किल दक्षिणी ध्रुव पहुँचने से पहले ही 2.1 किमी. दूर 6 सितम्बर, 2019 को इसरो से सम्पर्क टूट गया। चन्द्रयान-2 के तीन प्रमुख हिस्से – ऑर्बिटर सैटेलाइट, लैंडर (विक्रम) तथा रोवर (प्रज्ञान) हैं।

25. चन्द्रयान-2 को कहाँ से लॉन्च किया गया-
[खाद्य सुरक्षा अधिकारी परीक्षा-25.11.2019](1) 22 जुलाई, 2019, सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से
(2) 7 जुलाई 2019, बालासोर, ओडिशा से
(3) 22 जुलाई 2019, थुम्बा इक्वेटोरियल रॉकेट लॉचिंग स्टेशन से
(4) 7 जुलाई, 2019, श्री हरिकोटा लॉचिंग रेंज से
Ans. (1)

26. चन्द्रयान-2 के लैन्डर का नाम है-
[PSI- 15.09.2021](1) परम
(2) विजय
(3) विक्रम
(4) प्रज्ञान
Ans. (3)

27. भारत के उपग्रह प्रक्षेपण यात्र GSLV MK – III के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
[AEN Exam-16.12.2018]1. इसरो द्वारा विकसित यह एक त्रिस्तरीय भारी उत्थापन प्रमोचक यान है।
2. इस यान में दो ठोस स्ट्रैप-ऑन, एक तरल कोर बूस्टर एवं एक क्रो बूस्टर एवं एक क्रोयोजेनिक ऊपरी स्टेज है।
3. यह 10 टन श्रेणी के उपग्रह को भूतुल्यकाली अंतरण कक्षा (GTO) में प्रमोचित करने में सक्षम है।
(1) सभी 1, 2 और 3
(2) सिर्फ 1 और 2
(3) सिर्फ 1 एवं 3
(4) सिर्फ 1
Ans. (2)

28. भारत के द्वारा विकसित किया गया सबसे बड़ा उपग्रह प्रमोचक वाहन है-
[ACF & FRO Exam – 18.02.2021](1) GSLV MK-II
(2) GSLV -I
(3) PSLV – XL
(4) PSLV-CA
Ans. (1)

29. चंद्रयान-2 ऑर्बिटर ने चाँद की सतह पर मौजूद जिस क्रेटर की तस्वीर ली वह है-
[PSI-14.09.2021](1) साराभाई क्रेटर
(2) कलाम क्रेटर
(3) रमन्ना क्रेटर
(4) भाभा क्रेटर
Ans. (1)
व्याख्या-
30 जुलाई 2020 को चंद्रयान-2 के भू-भाग मानचित्रण कैमरा-2 ने चंद्रमा के पूर्वी चतुर्थांश में मेअर सेरेनिटैटिस पर साराभाई क्रैटर का प्रतिबिंब लिया। मेअर सेरेनिटैटिस जिस पर साराभाई क्रेटर स्थित है, वह विशाल लावा मैदानों वाला लगभग समतल चंद्रमा के चंद्र मेअर क्षेत्रों में से एक है।

30. कृत्रिम उपग्रह प्रक्षेपण करने वाला प्रथम देश कौन था ?
[R.A.S. Pre. Exam.-19.11.2013](1) यू.एस.ए.
(2) रूस
(3) चीन
(4) जर्मनी
Ans. (2)
व्याख्या-
वर्ष 1957 में सर्वप्रथम रूस (तब सोवियत संघ) ने पृथ्वी का पहला कृत्रिम उपग्रह ‘स्पूतनिक-1’ अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया था।

31. पृथ्वी का पूरा चक्कर लगाने वाले प्रथम सौर-ऊर्जा चालित वायुयान का क्या नाम है?
[R.A.S. Pre. Exam.-28.08.2016](1) सौलर इंपल्स – 4
(2) सौलर इंपल्स – 2
(3) सौलर इंपल्स- 3
(4) सौलर इंपल्स – 1
Ans. (2)
व्याख्या-
सौलर इंपल्स यूरोपीय देश स्विट्‌जरलैंड के स्विस फेडरल तकनिकी संस्थान, लॉजेन (एकोले पॉलीटेक्निक फेडरल डी लॉजेन) द्वारा विकसित एक लम्बी दूरी की सौर ऊर्जा चालित विमा परियोजना है। इस परियोजना के तहत विकसित सौलर इम्पल्स-2 भी एक पूर्णतया सौर ऊर्जा चालित विमान है। सौर ऊर्जा चालित विमान की यह पहली विश्व भ्रमण उड़ान थी।

32. ‘एड्यूसैट’ सर्वप्रथम कौन से माह एवं वर्ष में प्रक्षेपित किया गया?
[स्कूल व्याख्याता – 06.01.2020](1) अगस्त, 2010
(2) जुलाई, 2010
(3) सितम्बर, 2004
(4) जुलाई, 2011
Ans. (3)
व्याख्या –
20 सितम्बर 2004 को जी.एस.एल.वी.-एफ 01 द्वारा एड्यूसेट (जीसैट-3) का सफल प्रक्षेपण किया गया। इसका सफल प्रक्षेपण श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन केंद्र से किया गया। यह पहला समर्पित ‘शिक्षा उपग्रह’ है जो देश भर में शैक्षणिक सामग्री के संवितरण के लिए कक्षा को उपग्रह आधारित दो तरफा संचार उपलब्ध कराता है।

33. कौन-सा एक सही नहीं है?
(1st Grade Teacher, 2012)
(1) एड्यूसेट मुख्य रूप से विद्यालय, महाविद्यालय तथा उच्च स्तर की शिक्षा की सम्बन्धता के प्रदान करने हेतु है।
(2) एड्यूसेट का कार्य अनौपचारिक शिक्षा तथा विकासात्मक सम्प्रेषण को सहायता प्रदान करता है।
(3) एड्यूसेट भारतीय उपग्रह है जो विधिक रूप में शिक्षा की सेवा हेतु है।
(4) एड्यूसेट मुख्य रूप से शहरी क्षेत्र-केन्द्रित व्यवस्था है।
Ans. (4)

34. भारतीय उपग्रह GSAT-7 अनन्य रूप से बनाया गया है-
[R.A.S. Pre. Exam.-26.10.2013](1) मौसम के पूर्वानुमान हेतु
(2) सैन्य संचार हेतु
(3) मार्स के मिशन के लिये
(4) चन्द्रमा की विशेष जानकारी के लिये
Ans. (2)
व्याख्या –
GSAT-7 भारत का संचार उपग्रह है, जिसका प्रक्षेपण विशेषतः नौसेना के उपयोग के लिए किया गया है। यह नौसेना की विभिन्न जरूरतों के कार्यान्वयन के लिए एक प्लेटफॉर्म की तरह काम करेगा तथा यह सुरक्षित रूप से नौसेना के युद्धक एवं विध्वंसक जलपोतों, पनडुब्बियों, विमानों तथा भूमि पर स्थित कमान के बीच सही समय पर समन्वय स्थापित करेगा।

35. 5 नवम्बर, 2013 को भारत ने मंगलयान मिशन किस रॉकेट द्वारा प्रक्षेपित किया गया?
[R.A.S. Pre. Exam.-19.11.2013](1) पी एस एल वी – सी 21
(2) पी एस एल वी – सी 25
(3) जी एस एल वी – III
(4) जी एस. एल वी I
Ans. (2)
व्याख्या –
•पहली ही बार में मंगल तक पहुंचने वाला भारत दुनिया का पहला देश – मंगलयान दस माह में 65 करोड़ किमी चलकर 24 सितम्बर, 2014 को मंगल तक पहुंच गया। इस मिशन का नाम ‘मार्स ऑर्बिटर मिशन’ यानी ‘मॉम’ हैं। भारत पहले ही प्रयास में लालग्रह. पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला और मंगल मिशन में सफलता पाने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया।
•अभी तक अमरीका की नासा, रूस की रोस्कोस्मोस और यूरोपीय संघ की यूरोपीय अंतरिक्ष एजेन्सी ही मात्र तीन एजेन्सियाँ है जिनके पास मंगल अभियान है।

36. नासा का प्रथम सक्षम मिशन, जिसके द्वारा पृथ्वी का आकार एवं अन्य तारों के चारों ओर उपस्थित लघु ग्रहों की खोज की जा सकी, वह है
[R.A.S. Pre. Exam.-19.11.2013](1) वेसलर
(2) हूबल
(3) केसिनी
(4) केपलर
Ans. (4)
व्याख्या-
राष्ट्रीय वैमानिकी और अंतरिक्ष प्रबंधन (NASA National Aeronautics and Space Administraction) संयुक्त राज्य अमेरिका की सरकार की शाखा है जो देश के सार्वजनिक अंतरिक्ष कार्यक्रमों व एरोनॉटिक्स व एरोस्पेस संशोधन के लिए जिम्मेदार है। अमेरिकी अंतरिक्ष ऊर्जा एजेन्सी का गठन 1 अक्टूबर, 1958 को हुआ। केपलर अंतरिक्ष यान का काम सूरज से अलग किन्तु उसी तरह अन्य तारों के इर्द-गिर्द ऐसे गैर-सौरीय ग्रहों को ढूंढना है, जो पृथ्वी से मिलते -जुलते हैं।केपलर को 7 मार्च, 2009 में रॉकेट के जरिये अंतरिक्ष में भेजा गया था, जहाँ यह अब पृथ्वी की परिक्रमा कर रहा है और अन्य तारों पर अपनी नजरें रखे हुए हैं।

37. निम्नलिखित में से नासा (NASA) के सम्बन्ध में कौन सा युग्म सही है?
[RPSC LDC-11.01.2014](1) नेशनल अमेरिकन स्पेस एसोसिएशन – New York (न्यूयॉर्क)
(2) नेशनल ऐरोनोटिक्स एण्ड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन Washington DC (वाशिंग्टन डीसी)
(3) नॉर्थ अमेरिकन स्पेस एजेंसी – Frederick (फ्रेडरिक)
(4) नॉर्थ अमेरिकन स्पेस एसोसिएशन – Connecticut (कनेक्टीकट)
Ans. (2)

38. इसरो द्वारा निर्मित कुछ उपग्रहों की सूची उनके प्रक्षेपण की दिनांक के साथ नीचे दी गई है। इन उपग्रहों में से जो दो अपनी कक्षा तक पहुँचने में विफल रहे, वे हैं-
[R.A.S. Pre. Exam.-31.10.2015]उपग्रह – प्रक्षेपण का दिनांक
1. GSAT-2 – 8 मई, 2003
2. GSAT-4 –15 अप्रैल, 2010
3. GSAT-5P –25 दिसम्बर, 2010
4. GSAT-12 – 15 जुलाई, 2011
निम्न कूटों में से सही उत्तर का चयन करें।
(1) 3 तथा 4
(2) 4 तथा 1
(3) 1 तथा 2
(4) 2 तथा 3
Ans. (4)
व्याख्या –
GSAT उपग्रह, भारत की स्वदेशी रूप से विकसित संचार उपग्रहों की तकनीक है जो डिजिटल ऑडियो, डेटा और वीडियो के प्रसारण के लिए प्रयोग की जाती है। दिसम्बर, 2016 तक लगभग 20 जीसैट उपग्रहों का प्रक्षेपण इसरो द्वारा किया जा चुका है जबकि कुछ योजनाबद्ध है। भारत का पहला जीसैट उपग्रह (जीसैट-1/ग्रामसैट) 18 अप्रैल, 2001 को भूस्थिर उपग्रह प्रक्षेपण यान मार्क 1डी। (GSLVMK1D1) द्वारा प्रक्षेपित किया गया किन्तु यह मिशन विफल रहा।
• जीसैट -2 : इस उपग्रह (GSAT-2/ग्रामसैट 2) का प्रक्षेपण 8 मई, 2003 को भूस्थिर उपग्रह प्रक्षेपण यान मार्क 1डी2 (GSLVMK1D2) द्वारा श्री हरिकोटा से किया गया। यह उपग्रह सेवामुक्त हो चुका हैं
•जीसैट-4 : इस उपग्रह (GSAT-4/हेल्थसैट) का प्रक्षेपण 15 अप्रैल, 2010 को भूस्थिर उपग्रह प्रक्षेपण यान मार्क 2 डी3 (GSKVMK2D3) द्वारा श्री हरिकोटा से किया गया। यह उपग्रह कक्षा में पहुँचने में असफल रहा।
• जीसैट-5 पी : इस उपग्रह (GSAT-5P) का प्रक्षेपण 25 दिसम्बर, 2010 को भूस्थिर उपग्रह प्रक्षेपण यान मार्क 1 एफ 6 (GSLVMK1F6) द्वारा श्री हरिकोटा से किया गया। यह उपग्रहण कक्षा तक पहुँचने में असफल रहा।
• जीसैट-12 : इस उपग्रह (GSAT-12/ग्रामसैट 12) का प्रक्षेपण 15 जुलाई, 2011 को ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान XL-C17 (PSLVXL-C17) द्वारा सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र, श्री हरिकोटा से किया गया।

39. जुलाई 2010 में ‘इसरो’ ने निम्नांकित वाहन द्वारा 5 उपग्रह छोड़े थे :
[RAS Pre. Exam. 2010](1) जी एस एल. वी
(2) पी एस एल वी
(3) ई एस एल वी
(4) एस एल वी
Ans. (2)
व्याख्या –
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 12 जुलाई, 2010 को श्रीहरिकोटा (आंध्रप्रदेश) से उपग्रह प्रक्षेपण यान PSLV-C15 से पाँच उपग्रहों (CARTOSAT-2B, ALSAT-2A, NLS 6.1, NLS 6.2, STUDSAT) का सफल प्रक्षेपण किया। PSLV का अर्थ है- Polar Satellite Launch Vehicle या ध्रुवीय उपग्रहण प्रक्षेपण यान। PSLV का विकास 1990 के दशक में भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने अपने सुदुर संवेदी उपग्रह को सूर्य समकालिक कक्षा में प्रक्षेपित करने के लिए किया था। PSLV छोटे आकार के उपग्रहों को भू-स्थिर कक्षा में भेजने में सक्षम है। इसरो के अन्य उपग्रह प्रक्षेपण यान – SLV, ASLV, GSLV, GSLVMK3.

40. नासा के किससे संबंधित मिशन का नाम ‘जूनो’ है?
(1) शनि
(2) मंगल
(3) बृहस्पति
(4) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans. (3)
व्याख्या-
‘जूनो’ अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) द्वारा सौरमण्डल के पांचवें ग्रह बृहस्पति पर अध्ययन करने के लिए पृथ्वी से 5 अगस्त, 2011 को प्रक्षेपित किया गया एक अंतरिक्ष शोधयान है।

41. मानव द्वारा बनाए गए उपग्रह स्थापित होते हैं-
[R.A.S. Pre Exam, 1997](1) मध्य मण्डल में
(2) समताप मण्डल में
(3) क्षोभ मण्डल में
(4) थर्मोस्पीयर में
Ans. (4)
व्याख्या-
थर्मोस्फीयर या आयनमंडल पृथ्वी की वायुमंडल की वह परत है जो मेसोस्फीयर के ठीक ऊपर स्थित है, और वायुमंडल के नीचे, वायुमंडल की अंतिम परत। इसे आयनोस्फीयर भी कहा जाता है क्योंकि पराबैंगनी किरणें इस परत में अणुओं के फोटोकरण का कारण बनती हैं, जिससे आयन बनाते हैं। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन 330 और 435 किलोमीटर (205 और 270 मील) के बीच, थर्मोस्फियर के बीच में पृथ्वी को कक्षा में रखता है।

42. स्पूतनिक 2 में भेजे गये कुत्ते का नाम था-
[RPSC LDC-17.02.2012](1) डोली (Dolly)
(2) लूसी (Lucy)
(3) लाइवर (Liger)
(4) लाइका (Laika)
Ans. (4)
व्याख्या –
3 नवम्बर, 1957 को रूस ने स्पूतनिक – 2 उपग्रह छोड़ा जिसमें एक कुतिया ‘लाइका’ को भेजा गया था। इसके अध्ययन से पता लगा कि मानव भी अंतरिक्ष में जीवित रह सकता है।

43. यदि दो आदमी चन्द्रमा की सतह पर बातचीत करते हैं, तो वे-
(1) चंन्द्रमा पर एक दूसरे की आवाज को, पृथ्वी की तुलना में, बहुत देर बाद सुन सकते हैं।
(2) चन्द्रमा पर उतने ही समय में सुन सकते हैं जितना कि पृथ्वी पर
(3) एक दूसरे की आवाज नहीं सुन सकते हैं।
(4) एक दूसरे की प्रतिध्वनि बार-बार नहीं सुन सकते हैं।
Ans. (3)
व्याख्या –
यदि दो आदमी चन्द्रमा की सतह पर बातचीत करते हैं तो एक-दूसरे की आवाज नहीं सुन सकते हैं, क्योंकि ध्वनि के संचरण के लिए माध्यम की आवश्यकता होती है और चन्द्रमा पर कोई वायुमण्डल नहीं हैं।

44. 2003 में छोड़े गये भारत के मौसम अनुसंधान उपग्रह (मैट सैट) को क्या नाम दिया गया है?
(1) आर्यभट्ट-1
(2) कल्पना-I
(3) भास्कर-1
(4) विक्रम-1
Ans. (2)
व्याख्या-
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा निर्मित मौसम विज्ञानीय उपग्रहों की श्रृंखला के पहले उपग्रह कल्पना-1 को ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान द्वारा श्रीहरिकोटा से 12 सितम्बर, 2002 को प्रेक्षपित किया गया था। यह उपग्रह मूलतः मेटसैट-1 नाम से जाना जाता था। फरवरी, 2003 में तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा यू.एस. स्पेस शटल ‘कोलंबिया’ दुर्घटना में मारी गयी भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरक्षि यात्री कल्पना चावला के नाम पर इसे कल्पना – 1 के रूप में पुनर्नामित किया गया।

45. किस अंतरिक्ष यान में कल्पना चावला की मृत्यु हुई थी?
[RPSC LDC-17.02.2012](1) आर्यभट्ट (Aryabhata)
(2) सेल्यूट-7 (Salyut – 7)
(3) कोलम्बिया (Columbia)
(4) इनसेट-2 (INSAT-2)
Ans. (3)

46. पी.एस.एल.वी. C 52 ने सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र श्रीहरिकोटा के पहले लॉन्च पैड से किस उपग्रह को सफलतापूर्वक लॉन्च किया?
[VDO Main’s -9.07.2022](1) EOS-01
(2) EOS-02
(3)EOS-03
(4) EOS-04
Ans. (4)

47. GSAT-24 उपग्रह को…….. फ्रांसीसी कम्पनी द्वारा अंतरिक्ष प्रेपक्षण यान पर लॉन्च किया गया था।
[VDO Main’s-9.07.2022](1) एरियन स्पेस
(2) स्पेसएक्स
(3) रॉकेट लैब
(4) एरियन 5
Ans. (1)

48. जी.पी.एस. सिग्नल को पृथ्वी तक पहुँचने में कितना समय लगता है?
[VDO Main’s -9.07.2022](1) 1/25 सेकेण्ड
(2) 1/10 सेकेण्ड
(3) 1/20 सेकेण्ड
(4) 1/15 सेकेण्ड
Ans. (4)

49. नासा द्वारा 31 जुलाई, 2018 के मानवता का प्रथम मिशन, पार्कर सोलर प्रोब (पीएसपी) की तक की शुरुआत की जाएगी
[पुलिस कॉन्स्टेबल-15.07.2018(1)](1) सूर्य
(2) जुपीटर
(3) सैटर्न
(4) मार्स
Ans. (1)
व्याख्या:
अमेरिकन अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) द्वारा 12 अगस्त, 2018 को डेल्टा हैवी स्टार 48 बीवी रॉकेट से कैंप कनरवल से भेजा गया यह रोबोटिक्स यान सूर्य की बाहरी सतह ‘कोरोना’ का पर्यवेक्षण करेगा तथा वर्ष 2025 तक यह 690000 किमी/घंटा की गति से सूर्य के सर्वाधिक निकट से गुजरेगी। नासा ने पहली बार अपने किसी अंतरिक्ष यान का नाम एक जीवित व्यक्ति ‘शिकागो विश्वविद्यालय’ के प्रोफेसर अमेरिट्स ‘श्री यूजीन पार्कर’ के नाम पर रखा है।

50. सूर्य को जानने के लिए नासा द्वारा प्रक्षेपित अन्तरिक्ष यान है-
[CET-5.2.2023 (S-II)](1) प्रोबिंग सन
(2) मिशन ऑन सन
(3) हॉकिंग सोलर प्रोब
(4) पार्कर सोलर प्रोब
Ans. (4)

51. PSLV का पूर्ण विस्तार है-
[ संरक्षण अधिकारी- 29.5.19](1) पब्लिक सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल
(2) पीपल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल
(3) पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल
(4) प्रोडक्शन सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल
Ans. (3)
व्याख्या –
PSLV का तात्पर्य है ‘पोलर सेटेलाइट लांच व्हीकल’ है 1200 किग्रा. भार तक के दूर संवेदी उपग्रहों का 900 किमी. ऊँचाई तक की ध्रुवीय सूर्य तुल्यकालिक कक्षा में स्थापित करने के उद्देश्य से पी.एस.एल.वी. का देश में विकास किया गया है। यह चार चरण वाला ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान है।

52. 4 अप्रैल, 2014 को आई आर एन एस एस – 1 बी (IRNSS-1B) का दूसरा उपग्रह प्रक्षेपित किया गयाः
(1 Grade Teacher, 2014)
(1) जी एस एल वी- डी 5 द्वारा
(2) जी एस एल वी मार्ग – III द्वारा
(3) पी एस एल वी – सी 24 द्वारा
(4) पी एस एल वी – सी 25 द्वारा
Ans. (3)
व्याख्या –
4 अप्रैल, 2014 को आई आर एन एस एस -1 बी (IRNSS-1B) का दूसरा नौवहन उपग्रह श्री हरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से पी एस एल वी – सी 24 द्वारा प्रक्षेपित किया गया।

53. किस अंतरिक्ष एजेन्सी ने हाल ही में उपग्रह को ले जाने वाले विश्व के सबसे छोटे रॉकेट का सफल प्रक्षेपण किया-
[RAS-05.08.2018](1) नासा
(2) इसरो
(3) सी.एन.एस.ए.
(4) जाक्सा
Ans. (4)
व्याख्या –
जाक्सा (JAXA) इसका पूरा नाम जापान ‘एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी’ हैं यह जापान का राष्ट्रीय अंतरिक्ष संस्थान है।

54. पी.एस.एल.वी.-सी 37 के द्वारा एक ही उड़ान में 15 फरवरी, 2017 को सफलतापूर्वक कितने उपग्रह प्रमोचित किए गए?
[RAS-05.08.2018](1) 80
(2) 104
(3) 72
(4) 98
Ans. (2)
व्याख्या –
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा 15 फरवरी, 2017 को सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र (श्री हरिकोटा, आंध्रप्रदेश) से उप्रगह प्रक्षेपण यान PSLV-C37 के द्वारा एक साथ 104 उपग्रहों का सफलतापूर्वक प्रमोचन किया गया। भारत विश्व का पहला देश है, जिसने एक साथ इतनी संख्या में उपग्रहों का सफलतापूर्वक प्रमोचन किया। इन 104 उपग्रहों में 3 उपग्रह (कार्टोसेट-2डी, आईएनएस-1A, आईएनएस – 1B) भारत के जबकि अन्य 101 उपग्रह विदेशी थे।

55. 15 फरवरी, 2017 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सतीश धवन स्पेस सेंटर, श्रीहरिकोटा से रिकॉर्ड 104 उपग्रहों का सफलतापूर्वक प्रमोचन (प्रक्षेपण) किया। प्रमोचक वाहन जिसे इस कार्य के लिए प्रयुक्त किया वह था-
[Asstt. Fire Officer-29.1.2022][PSI-07.10.2018](1) PSLV-C33
(2) GSLV-C33
(3) PSLV-C37
(4) GSLV-C37
Ans. (3)

56. किस प्रक्षेपण यान द्वारा EMISAT एवं 28 अन्य उपग्रहों को 01 अप्रैल, 2019 को प्रक्षेपित किया गया-
[स्कूल व्याख्याता (संस्कृत शिक्षा) – 04.08.2020](1) GSLV-2
(2) PSLV-C45
(3) PSLV-L28
(4) GSVL-E7
Ans. (2)
व्याख्या –
पीएसएलवी सी-45 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन 1 अप्रैल, 2019 को अपने विश्वसनीय रॉकेट पीएसएलवी (सी-45) से रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के उपग्रह एमिसैट और 28 अन्य विदेशी उपग्रहों को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया। इसमें 24 अमरीकी उपग्रह हैं जबकि 1 स्विटजरलैंड का, 2 लिथुआनिया का और एक स्पेन का उपग्रह है। एमिसैट का वजन 436 किलोग्राम है और इनका मकसद विद्युत चुम्बकीय स्पैक्ट्रम को मापना है। यह डीआरडीओ का ‘इलैक्ट्रॉनिक इंटेलीजेंस’ उपग्रह है।

57. PSLV-C45 से 1 अप्रैल, 2019 को EMISAT व चार देशों के 28 अंतर्राष्ट्रीय ग्राहक उपग्रहों को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। चार देश व उनके उपग्रहों की संख्या (कोष्ठक में) हैं-
[ACF & FRO-18.02.2021](1) अमेरिका (24), लिथुआनिया (2), स्पेन (1) व स्विट्जरलैण्ड (1)
(2) अमेरिका (24), लिथुआनिया (2), स्पेन (1) व स्वीडन (1)
(3) फ्रांस (24), अमेरिका (2), स्पेन (1) व स्विट्जरलैण्ड (1)
(4) अमेरिका (24), स्विट्जरलैण्ड (2), स्पेन (1) व लिथुआनिया (1)
Ans. (1)

58. आई.आर.एन.एस.एस. का पूरा नाम क्या है?
[राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल-15.07.2018(II)](1) इंडियन नेशनल न्यूमेरिक सेलेक्शन सिस्टम
(2) इंडियन रोटेशनल नोडल स्टेशनरी सिस्टम
(3) इंडियन रीजनल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम
(4) इंडियन रेस्पॉन्सिव नेवल सर्च सिस्टम
Ans. (3)
व्याख्या :
भारतीय क्षेत्रीय नौवहन उपग्रह प्रणाली (IRNSS- Indian Regional Navigational Satellite Sys-tem) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा विकसित, एक क्षेत्रीय स्वायत्त उपग्रह नौवहन प्रणाली है जो पूर्णतया भारत सरकार के अधीन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका नाम भारत के मछुआरों को समर्पित करते हुए ‘नाविक’ रखा है। इसका उद्देश्य देश तथा देश की सीमा से 1500 किलोमीटर की दूरी तक के हिस्से में इसके उपयोगकर्ता को सटीक स्थिति की सूचना देना है।

59. गगन (इसरो का एक उपग्रह) का पूर्ण प्रपत्र है-
[LDC-12.08.2018](1) जी.आई.एस. एडेड जियो संवर्धित (ऑगमेंडेड) नेटवर्क
(2) जी.पी.एस. एडेड जियो संवर्धित (ऑगमेंटेड) नेविगेशन
(3) जी.पी.एस. एडेड जियो संवर्धित (ऑगमेंटेड) नेटवर्क
(4) जी.आई.एस. एडेड जियो संवर्धित (ऑगमेंटेड) नेविगेशन
Ans. (2)
व्याख्या –
GAGAN – GPS Aided Geo Augmented Navigation.

60. उपग्रह ‘गगन’ को प्रक्षेपित करने का मुख्य उद्देश्य उपलब्ध कराना है अचूक –
[CET – 11.2.2023 (S-1)](1) पथ प्रदर्शन
(2) मौसम पूर्वानुमान
(3) आपदा प्रबन्धन मदद
(4) भूमि एवं जल संसाधन
Ans. (1)
व्याख्या –
गगनयान प्रक्षेपण इसरो के स्वदेश निर्मित भू-स्थैतिक प्रक्षेपण यान (GSLV-MK3) के जरिए किया जाएगा। गगनयान की पहली मानव रहित उड़ान 2023-24 व पहली मानवयुक्त उड़ान 2024 में प्रस्तावित है। इसरो ने 22 जनवरी, 2020 को मानवरहित अंतरिक्ष मिशन के लिए ‘व्योममित्रा’ (ह्यूमनॉइड रोबोट) का अनावरण किया।

61. सौरमण्डल के बाहर भेजा गया प्रथम अन्तरिक्ष यान था-
[LDC Exam-16.09.2018](1) चन्द्रयान-2
(2) मंगलयान
(3) पायोनियर-1
(4) पायोनियर-10
Ans. (4)
व्याख्या –
पायोनियर 10 एक 258 किलोग्राम का अमेरिकी अंतरिक्ष यान है। इसे 2 मार्च 1972 को अमेरिकी अंतरिक्ष अनुसन्धान संस्था नासा ने एक ऐटलस-सेंटौर रॉकेट के ज़रिये अंतरिक्ष में छोड़ा। 15 जुलाई 1972 से 15 फरवरी 1973 के काल में यह हमारे सौर मंडल के क्षुद्रग्रह घेरे (ऐस्टरौएड बॅल्ट) को पार करने वाला पहला मानव-कृत यान बना।

62. ………उपग्रह फोन व कम-गति संचार के लिए पृथ्वी की निचली कक्षा उपग्रह नक्षत्र है- [LDC-12.08.2018](1) ग्लोबलस्टार
(2) लिओसैट
(3) ब्रिजेवे
(4) मेरीडियन
Ans. (1)
व्याख्या –
सहमति से काम कर रहे उपग्रहों का समूह उपग्रह पुंज के नाम से जाना जाता है। ऐसे दो पुंज, इरीडियम और ग्लोबलस्टार हैं, जिनका उद्देश्य मुख्य रूप से सुदूर प्रांतों में उपग्रह फोन सेवा उपलब्ध कराना है। ग्लोबलस्टार, एक अमेरिकी उपग्रह संचार कंपनी है जो उपग्रह फोन और कम गति डेटा संचार के लिए कम पृथ्वी कक्षा (एलईओ) उपग्रह नक्षत्र संचालित करती है, कुछ हद तक इरीडियम उपग्रह नक्षत्र और ऑर्बकॉम उपग्रह प्रणालियों के समान है। ग्लोबलस्टार दूसरी पीढ़ी के तारामंडल में 24 निम्न पृथ्वी परिक्रमा (LEO) उपग्रह शामिल हैं।

63. आई.आर.एस. श्रृंखला उपग्रह…….. के लिए उपयोग किया जाता है-
[LDC-12.08.2018](1) वानिकी
(2) खगोल
(3) सुदूर संवेदन
(4) शिक्षा
Ans. (3)
व्याख्या :
भारत ने अपने सुदूर संवेदी उपग्रहों का विकास भास्कर श्रेणी के उपग्रहों से किया है, जो सोवियत संघ के सहयोग से क्रमशः 7 जून, 1979- भास्कर-1 एवं 20 नवम्बर, 1981 – भास्कर-II को Inter Cosmos प्रक्षेपण यान द्वारा बैंकानूर केन्द्र से पृथ्वी की निचली कक्षा में -525 किमी की ऊँचाई पर स्थापित किया गया। इनके माध्यम से समुद्री सतह का ताप, समुद्र की स्थिति, जल एवं हिमगलन की स्थितियाँ, वनस्पति क्षेत्र एवं भू-पर्यवेक्षण संबंधी कार्यों का अध्ययन किया गया। इसके पश्चात् भारत ने व्यवस्थित रूप से स्वदेशी सुदूर संवेदी उपग्रहों का प्रक्षेपण आरम्भ किया और सुदूर संवेदी उपग्रहों की प्रबंधन प्रणाली को समन्वित रूप में 1988 से भारतीय सुदूर संवेदी उपग्रह कार्यक्रम (IRS) का नाम दिया गया है।

64. पृथ्वी का अपने अक्ष के प्रति घूर्णन होता है-
[महिला पर्यवेक्षक परीक्षा- 06.01.2019](1) उत्तर से दक्षिण
(2) दक्षिण से उत्तर
(3) पूर्व से पश्चिम
(4) पश्चिम से पूर्व
Ans. (4)
व्याख्या –
पृथ्वी अपने अक्ष पर पश्चिम से पूर्व की ओर घूमती रहती है जिसे पृथ्वी की दैनिक गति कहते हैं। एक घूर्णन पूरा करने में पृथ्वी 23 घंटे, 56 मिनट और 4.09 सेकेंड का समय लेती है। पृथ्वी अपने अक्ष पर घूमने के साथ-साथ सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करती है जिसे वार्षिक गति कहते हैं।

65. निम्न में से कौनसा शैक्षणिक उद्देश्य के लिये प्रक्षेपित एक भारतीय विश्वविद्यालय उपग्रह नहीं है?
[LDC Exam-16.09.2018](1) प्रथम
(2) पीसेट
(3) स्वयम
(4) सरल
Ans. (4)
व्याख्या –
सरल भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन और फ्रांसीसी राष्ट्रीय अंतरिक्ष अध्ययन केन्द्र का संयुक्त अन्तरिक्ष अभियान है। इसे भारत के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 30 अक्टूबर 2013, 02:13:46 यू.टी.सी पर लांच किया गया था।

66. मेनका (MENCA), एक उपकरण जो पहले भारतीय मंगल ऑर्बिटर मिशन में उड़ा था, मूल रूप से एक. स्पेक्ट्रोमीटर है-
[LDC Exam -16.09.2018](1) इमेजिंग
(2) ऑप्टिकल
(3) एक्स-रे
(4) मास (द्रव्यमान)
Ans. (4)
व्याख्या –
मंगल इक्सोस्फेरिक न्यूट्रल संरचना विश्लेषक (MENCA) (मंगल बहिर्मंडल उदासीन संरचना विश्लेषक). यह एक चतुःध्रुवी द्रव्यमान विश्लेषक है जो बहिर्मंडल (इक्सोस्फीयर) में अनावेशित कण संरचना का विश्लेषण करने में सक्षम है।

67. निम्न में से कौन-सा एक सही है?
(1 Grade Teacher,2012)
निम्न उपग्रहों को भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा छोड़ने के पहले से बाद के क्रम में रखो।
कोड:
(a) इनसेट 1A
(b) कल्पना
(c) एड्यूसेट
(d) G-sat-2
(1) a, b, c, d
(2) a, c, b, d
(3) a, b, d, c
(4) b, a, d, c
Ans. (3)
व्याख्या –
प्रक्षेपण तिथि :
इनसेट 1A-10.04.1982,
कल्पना – 12.09.2002,
जी-सैट-2-08.05.2003,
एड्यूसेट -29.09.2004

68. निम्नलिखित जोड़े सुमेलित कीजिए
[R.A.S. Pre. Exam.-28.08.2016]प्रक्षेपण यान – सैटेलाइट
A. उपग्रह प्रक्षेपण यान-3 (SLV-3) – 1. चंद्रयान-1
B. संवर्धित उपग्रह प्रक्षेपण यान(ASLV) – 2. रोहिणी
C. ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान(PSLV) – 3. SROSS-C
D. भूसमकालिक उपग्रह प्रक्षेपण यान (GSLV) – 4. EDUSAT
कूट:
A B C D
(1) 2 3 4 1
(2) 3 1 24
(3) 1 2 3 4
(4) 2 3 1 4
Ans. (4)
व्याख्या-
•उपग्रह प्रक्षेपण यान (SLV-3 – Satellite Launch Vehicle) द्वारा रोहिणी श्रृंखला के सभी चारों उपग्रहों (रोहिणी प्रौद्योगिकी पेलोड, रोहिणी आरएस-1, रोहिणी आरएसडी-1, रोहिणी आरएसडी-2) का प्रक्षेपण किया गया था।
•संवर्धित उपग्रह प्रक्षेपण यान (ASLV-Augmented Satellite Launch Vehicle) द्वारा SROSS श्रृंखला के सभी उपग्रहों (SROSS-A, SROSS-B, SROSS-C, SROSS-C2) का प्रक्षेपण किया गया
• ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (PSLV-Polar Satellite Launch Vehicle) द्वारा चन्द्रयान-1 (वर्ष 2008 में) तथा मंगलयान (वर्ष 2013 में) सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया था।
•भूस्थिर उपग्रह प्रक्षेपण यान (GSLV-Geosynchronuous Satellite Launch Vehicle) द्वारा एड्यूसेट (जिसे जीसैट-3 के नाम से भी जाना जाता है) का सफल प्रक्षेपण 20 सितम्बर, 2004 को किया गया था।

69. निम्न में से किसने जुलाई, 2021 में वर्जिन गैलेक्टिक के माध्यम से अन्तरिक्ष यात्रा की-
[PSI- 13.09.2021](1) सिरीशा शर्मा
(2) सिरीशा बान्दला
(3) सिरीशा बेन्द्रे
(4) सिरीशा बुन्देला
Ans. (2)
व्याख्या:
भारतवंशी सिरीशा रिचर्ड बान्दला ने स्पेस कंपनी वर्जिन गैलेक्टिक के अंतरिक्ष यान वर्जिन ऑर्बिट (Virgin Orbit) में बैठकर 11 जुलाई 2021 को अंतरिक्ष की यात्रा की।

70. तिआनगोंग-1 है-
[R.A.Ş., 27.10.2021][PSI-14.09.2021](1) चीन का नव प्रक्षेपित अन्तरग्रहीय अभियान
(2) चीन का अंतरिक्ष स्टेशन
(3) मंगल पर उतरने का चीन का अभियान
(4) चन्द्रमा पर उतरने का चीन का अभियान
Ans. (2)
व्याख्या –
तिआनगोंग-1 (Tiangong-1) चीन का पहला प्रोटोटाइप अंतरिक्ष स्टेशन है। यह दोनों मानवयुक्त प्रयोगशाला और एक प्रयोगात्मक डॉकिंग क्षमताओं का प्रदर्शन करने के लिए सेवारत है। चीन ने मोबाइल दूरसंचार हेतु पहला उपग्रह तिआनतोंग-01 प्रक्षेपित किया।

71. अंतरिक्ष एवं संबंधित विज्ञानों के अनुसंधान के लिए प्रमुख राष्ट्रीय केन्द्र, जिसे भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला कहते हैं, कहाँ स्थित है?
(1) अहमदाबाद
(2) देहरादून
(3) पुणे
(4) बंगलौर
Ans. (1)
व्याख्या-
भारत सरकार के अंतरिक्ष विभाग द्वारा समर्पित ‘भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला’ (PRL) अंतरिक्ष एवं संबंधित विज्ञानों में अनुसंधान हेतु एकराष्ट्रीय संस्थान है। वर्ष 1947 में स्थापित यह प्रयोगशाला अहमदाबाद में स्थित है।

72. निम्न में से कौनसा आवृत्ति बैंड INSAT/GSAT उपग्रह संचार हेतु उपयोग में नहीं लिया जाता है-
[R.A.S. Pre Exam, 27.10.2021](1) Ku
(2) C
(3) MF
(4) Ka
Ans. (3)
व्याख्या –
निश्चित सेवा उपग्रह C बैंड और Ku बैंड के निम्न अंश तथा C बैंड और Ku बैंड के निम्न अंशों का उपयोग करते हैं। इनका उपयोग, टेलीविज़न नेटवर्क और स्थानीय सहब) केंद्रों से और उनको प्रसारण फीड (जैसे नेटवर्क और संघीय कार्यक्रम, अद्यतन चित्र और पश्च प्रसारण के लिए प्रोग्राम-फीड) के लिए होता है। सामान्य तौर पर सीधा प्रसारण उपग्रह, माइक्रोवेव Ku बैंड के ऊपरी भाग में संचालित होते हैं। ऐसे संचार उपग्रहों का प्रक्षेपण हुआ जिनके Ka बैंड में ट्रांसपॉन्डर्स हैं, जैसे DirecTV का SPACEWAY-1 उपग्रह।

73. निम्न युग्मों पर विचार कीजिए-
[RAS-05.08.2018]इसरो के केन्द्र – स्थान
1. विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केन्द्र (VSSC) – त्रिवेंद्रम (केरल)
2. यू.आर.राव उपग्रह केन्द्र(URSC) – बेंगलूरु(कर्नाटक)
3. राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केन्द्र(NRSC) – देहरादून(उत्तराखण्ड)
4. भारतीय सुदूर संवदेन संस्थान (IIRS) – हैदराबाद (तेलंगाना)
उपर्युक्त में से कौन से युग्म सुमेलित है-
(1) केवल 1 तथा 2
(2) केवल 1, 2 तथा 3
(3) केवल 2, 3 तथा 4
(4) 1, 2, 3 और 4
Ans. (1)

74. किस प्रक्षेपण यान द्वारा स्वदेशी संचार उपग्रह सीएमएस-01 का प्रक्षेपण 17 दिसम्बर, 2020 को श्रीहरिकोटा स किया गया-
(1) PSLV-C47
(2) PSLV-C49
(3) PSLV-C45
(4) PSLV-C50
Ans. (4)
व्याख्या – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने अपने ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (PSLV-C49) के जरिए अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट ईओएस-01 के एक माह पश्चात् ही स्वदेशी संचार उपग्रह सीएमएस-01 का प्रक्षेपण पीएसएलवी-सी 50 के जरिए 17 दिसम्बर, 2020 को श्रीहरिकोटा से किया। 20 मिनट 12 सेकण्ड की उड़ान के पश्चात् ही संचार उपग्रह को अंडाकार जियो सिंकोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (GTO) में स्थापित कर दिया, जहाँ से चरणबद्ध तरीके से इसकी कक्षा को बढ़ाकर इसे जियो स्टेशनरी ऑर्बिट में पहुँचाने का कार्य कनार्टक में हासन (Hassan) स्थित मास्टर कंट्रोल फैसिलिटी (MCF) ने 4 दिन में पूरा कर दिया। भू-जीसैट-12, जिसका कार्यकाल 12 वर्ष था, का स्थान सीएमएस-01 ने लिया है। सीएमएस-01 के प्रक्षेपण के लिए पीएसएलवी की यह उड़ान ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान की 52वीं उड़ान थी।

75. किस प्रक्षेपण यान द्वारा 28 फरवरी, 2021 को भारत के 7, अमेरिका के 13 एवं ब्राजील का 1 (अमेजोनिया-1) तथा 18 सहयात्री उपग्रहों को प्रक्षेपित किया गया-
(1) PSLV-C47
(2) PSLV-C50
(3) PSLV-C45
(4) PSLV-C51
Ans. (4)
व्याख्या –
PSLV-C51 की यह उड़ान ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान की 53वीं उड़ान थी, जो इसरो की वाणिज्य शाखा ‘न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड’ (NSIL) का पहला समर्पित मिशन था। पीएसएलवी-सी 51 की इस उड़ान द्वारा प्रक्षेपित 19 उपग्रहों में 13 अमरीका के उपग्रह व पाँच भारत के छोटे उपग्रह हैं, जिनमें डीआरडीओ के युवा वैज्ञानिकों द्वारा विकसित ‘सिंधु नेत्र’ शामिल है।

76. सिंधु नेत्र उपग्रह को हाल ही में किस पीएसएलवी का उपयोग करके सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया है?
[PSI (मोटर वाहन) – 12.02.2022](1) PSLV-C52
(2) PSLV-C51
(3) PSLV-C55
(4) PSLV-C50
Ans. (2)

77. ASLV का पूर्ण रूप क्या है?
[PSI (मोटर वाहन) – 12.02.2022](1) Augmented Satellite Launch Vehicle
(2) Automatic Satellite Launch Vehicle
(3) Aero Space Launch Vehicle
(4) Area Satellite Launch Vehicle
Ans. (1)
व्याख्या-
‘ऑगमेंटेड सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल या एडवांस्ड सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल’ भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्था द्वारा विकसित एक प्रणोदक रॉकेट है।

78. निम्नलिखित में से किस ग्रह का अध्ययन करने के लिए नासा द्वारा ‘न्यू होराइजन्स’ अंतरिक्ष – यान लॉन्च किया गया था?
[PSI (मोटर वाहन) – 12.02.2022](1) बुध
(2) बृहस्पति
(3) प्लूटो
(4) मंगल
Ans. (3)
व्याख्या-
‘न्यू होराइजन्स’ अमेरिकी अंतरिक्ष अनुसंधान संस्था नासा का प्लूटो (यम) के अध्ययन के लिए 19 जनवरी, 2006 को प्रक्षेपित एक अंतरिक्ष शोध यान है।

79. भारत अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा सूर्य अध्ययन हेतु प्रस्तावित मिशन का क्या नाम है?
[Highcourt LDC-13.03.2022](1) आदित्य एल-वन
(2) मणिकरण एल-वन
(3) सूर्यनाथन एल-वन
(4) बीरवल एल-वन
Ans. (1)

80. चंद्र सतह पर एक पर्यवेक्षक को दिन के समय आकाश दिखाई देगा
[वनरक्षक- (S-II)- 13.11.2022](1) काला
(2) हल्का पीला
(3) नीला
(4) नारंगी
Ans. (1)

81. रॉकेट और जेट प्लेन की उड़ान किसके सिद्धान्त का व्यावहारिक अनुप्रयोग है?
[वनरक्षक (S-II)- 13.11.2022](1) रैखिक गति का संरक्षण
(2) बल का संरक्षण
(3) ऊर्जा का संरक्षण
(4) द्रव्यमान का संरक्षण
Ans. (1)
व्याख्या –
रॉकेट और जेट प्लेन की उड़ान रेखीय के गति का संरक्षण सिद्धांत का व्यावहारिक अनुप्रयोग है। यदि किसी निकाय पर कोई बाह्य बल कार्य ना करें, तो निकाय का रेखीय संवेग नियत रहता है। यह रेखीय संवेग संरक्षण का नियम कहलाता हैं। अर्थात् यदि एक कण पर बाह्य बल कार्य ना करें, तो उसका रेखीय संवेग नियत या संरक्षित रहता हैं।

82. इसरो (ISRO) के बारे में सही कथन/कथनों का चयन कीजिए-
[CET-7.1.2023 (S-1)]1. इसरो द्वारा पहले भारतीय उपग्रह का निर्माण किया गया और इसे 1975 में यू.एस.ए. (USA) द्वारा प्रक्षेपित किया गया।
2. एन्ट्रिक्स कॉरपोरेशन इसरो की विपणन शाखा है।
3. इसरो की मास्टर कन्ट्रोल फेसिलिटी, हासन में स्थित है।
(1) 1, 2, 3
(2) 2,3
(3) 1,3
(4) 1, 2
Ans. (2)

83. ‘विक्रम-एस’ क्या है?
[CET -8.1.2023 (S-II)](1) भारत का प्रथम निजी निर्मित रॉकेट।
(2) श्री हरिकोटा में नव स्थापित प्रक्षेपण यान नियन्त्रण केन्द्र।
(3) मौसम की जानकारी हेतु हाल ही में भेजा गया भारतीय उपग्रह।
(4) नासा (एन.ए.एस.ए.) में स्थापित प्रक्षेपण यान नियन्त्रण केन्द्र।
Ans. (1)
व्याख्या –
विक्रम-एस भारत का पहला निजी तौर पर निर्मित रॉकेट है। साउंडिंग रॉकेट कॉम्प्लेक्स, श्रीहरिकोटा से इसकी पहली उड़ान 18 नवंबर 2022 को उड़ाई गई। रॉकेट का विकास स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा किया गया था।

84. निम्नलिखित में से कौनसा भारत का प्रथम निजी क्षेत्र द्वारा विकसित रॉकेट है?
[CET-4.2.2023 (S-II)](1) पीएसएलवी-एक्सएल
(2) विक्रांत-एस
(3) विक्रम-एस
(4) पीएसएलवी-जी
Ans. (3)

85. पृथ्वी की सतह से लगभग इस ऊँचाई पर एक भूस्थिर उपग्रह को स्थापित किया जाता है-
[VDO Main’s -9.07.2022][CET-8.1.2023 (S-II)][III Grade (L-II) -25.2.2023](1) 20000 किमी.
(2) 26000 किमी.
(3) 30000 किमी.
(4) 36000 किमी.
Ans. (4)
व्याख्या –
भूस्थिर उपग्रह पृथ्वी की सतह से लगभग 36000 km की ऊँचाई पर सीधे भूमध्य रेखा पर चक्कर लगाता है। भूस्थिर उपग्रह का कक्षीय वेग लगभग 3.08 किलोमीटर / सेकंड है।

86. एक भू-स्थिर उपग्रह लगभग किस ऊँचाई पर व किस तल में भ्रमण करता है?
[CET-4.2.2023 (S-1)](1) 36000 मी. भूमध्यरेखीय तल
(2) 36000 किमी. भूमध्यरेखीय तल
(3) 36000 किमी. ध्रुवीय तल
(4) 36000 मी. ध्रुवीय तल
Ans. (2)

87. भू-स्थिर उपग्रह घूमता है-
[CET-4.2.2023 (S-II)](1) किसी भी ऊँचाई पर
(2) स्थिर ऊँचाई पर
(3) ध्रुवों के ऊपर किसी ऊँचाई पर
(4) ऊँचाई जो द्रव्यमान पर निर्भर हो
Ans. (2)

88. सैल्यूट -1 है एक-
[CET-5.2.2023 (S-1)](1) भूस्थिर उपग्रह
(2) रॉकेट
(3) नक्षत्र
(4) अन्तरिक्ष स्टेशन
Ans. (4)
व्याख्या –
सैल्यूट – 1 दुनिया का पहला अंतरिक्ष स्टेशन था, जिसे 1971 को सोवियत रूस ने बैंकोनुर कॉस्मोड्रोम से त्रि-स्तरीय प्रोटॉन रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया था।.

89. अक्टूबर, 2022 में LVM 3 रॉकेट से ISRO द्वारा कितने उपग्रहों का प्रमोचन (लॉन्च ) किया गया?
[Protection Officer-28.01.2023](1) 3
(2) 12
(3) 36
(4) 72
Ans. (3)

90. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने किस ठोस रॉकेट बूस्टर का स्थैतिक परीक्षण सफलतापूर्वक किया है, जो कि भू-तुल्यकालिक उपग्रह प्रक्षेपण यान एम.के.-III के एस 200 रॉकेट बूस्टर का मानव-रेटेड संस्करण है?
[I Grade Teacher – 17.10.2022](1) एच.एस. 200
(2) एल.एस. 200
(3) एन.एस. 400
(4) के. एस. 400
Ans. (1)
व्याख्या –
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने गगनयान कार्यक्रम के लिये ह्यूमन-रेटेड सॉलिड रॉकेट बूस्टर (HS200) का स्थैतिक परीक्षण पूरा किया है। HS200 उपग्रह प्रक्षेपण यान GSLV Mk-III के S200 रॉकेट बूस्टर का ह्यूमन-रेटेड संस्करण है, जिसे LVM3 के नाम से जाना जाता है। HS200 3.2 मीटर के व्यास के साथ एक 20 मीटर लंबा सॉलिड बूस्टर है और ठोस प्रणोदक का उपयोग करने वाला दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा परचालित बूस्टर है।

91. हाल ही में भारतीय स्टार्ट-अप पिक्सल ने, मस्क के स्पेस-एक्स फाल्कन 9 रॉकेट सहित अपने पहले पूर्णतया व्यावसायिक उपग्रह को लांच किया है। उस उपग्रह का क्या नाम है?
[I Grade Teacher – 15.10.2022](1) शकुन्तला
(2) दमयन्ती
(3) द्रौपदी
(4) सीता
Ans. (1)
व्याख्या –
भारतीय अंतरिक्ष तकनीक स्टार्ट-अप Pixxel ने अपना पहला पूर्ण विकसित वाणिज्यिक उपग्रह जिसे ‘शकुंतला’ या Pixxel TD-2 कहा जाता है, सफलतापूर्वक लॉन्च किया। इस उपग्रह को अमेरिका में केप कैनावेरल से SpaceX के फाल्कन 9 रॉकेट के साथ लॉन्च किया गया।

92. 1 नवम्बर, 2022 को किस संस्थान द्वारा फाल्कन हेवी रॉकेट लाँच किया गया?
[CET – 5.2.2023 (S-II)](1) यूरोपीयन स्पेस एजेंसी द्वारा
(2) स्काईरूट कॉर्पोरेशन द्वारा
(3) स्पेस एक्स कम्पनी द्वारा
(4) चीनी अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा
Ans. (3)

93. आर्टेमिस 1 नामक अंतरिक्ष मिशन लाँच किया गया-
[CET-5.2.2023 (S-II)](1) ISRO द्वारा
(2) JAXA द्वारा
(3) NASA द्वारा
(4) ESA द्वारा
Ans. (3)
व्याख्या –
नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने 16 नवंबर, 2022 को अपने मानव रहित चंद्रमा मिशन आर्टेमिस-1 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है। दो महीनों में तकनीकी विफलताओं और प्राकृतिक आपदाओं के कारण हुई देरी के बाद स्पेस लॉन्च सिस्टम (SLS) रॉकेट को फ्लोरिडा के केप कैनावेरल में कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया है।

94. वैश्विक कवरेज के लिए न्यूनतम कितने क्रियाशील अन्तरिक्ष यान आवश्यक हैं।
[CET – 11.2.2023 (S-I)](1) 1
(2) 2
(3) 3
(4) 4
Ans. (3)
व्याख्या –
कुल ठोस कोण को 360° मानकर यदि कोई उपग्रह पृथ्वी के केंद्र पर 120° का घन कोण तय करता है, तो T.V प्रसारण के वैश्विक कवरेज के लिए तीन सही ढंग से स्थित भू-स्थिर उपग्रहों की आवश्यकता होती है।

95. …..…..नासा व इसरो के मध्य दोहरी आवृत्ति संश्लिष्ट द्वारक राडार उपग्रह प्रक्षेपण करने के लिए एक संयुक्त परियोजना है।
[CET-11.2.2023 (S-II)](1) आरआइएसएटी-1ए
(2) निसार
(3) जीसेट-11
(4) जीसेट-12
Ans. (2)
व्याख्या –
नासा-इसरो सिंथेटिक एपर्चर राडार या निसार मिशन (NASA-ISRO Synthetic Aperture Radar or NISAR) दोहरी आवृत्ति वाले सिंथेटिक एपर्चर रडार उपग्रह को विकसित करने और लॉन्च करने के लिए नासा और इसरो के बीच एक संयुक्त परियोजना है।

96. इंसान को चन्द्रमा पर ले जाने वाला प्रथम अंतरिक्ष यान था-
[PSI-13.09.2021](1) हलियस-8
(2) चंद्रयान
(3) अपोलो-II
(4) अपोलो-1
Ans. (3)
व्याख्या –
चाँद के सफर की शुरुआत वर्ष 1959 में हुई थी, जब सोवियत संघ ने अपना पहला अंतरिक्ष यान लूना-2 भेजा। लेकिन 1969 में अपोलो-2 यान से चंद्रमा पर दो अंतरिक्ष यात्रियों को उतारने में अमेरिका ने कामयाबी हासिल की और चाँद का सफर आगे बढ़ता गया।

For more Science Previous Year QuestionsClick Here

Note: इन Questions  को तैयार करने में पूर्ण सावधानी बरती गई है। फिर भी अगर कोई गलती मिलती है, तो कमेंट बॉक्स में हमें इससे अवगत कराएं। हमारी टीम जल्द से जल्द उसे ठीक कर देगी।

  Solved Papers

  MCQ’s Subject

History

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Geography

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Political

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Science

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Computer

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Hindi

Topic-wise Multiple-Choice Questions

English

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Mathematics

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Reasoning

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Rajasthan GK

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Haryana GK

Topic-wise Multiple-Choice Questions

  Exams

Course Poster

 

 👉  Enroll Now

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Your score is

The average score is 33%

0%

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top