शाहजहां
Previous Year Questions
Welcome to Shiksha247! Enhance your exam prep with our big collection of Indian History Previous Year Questions on “Topic Name” Access old exam papers from various government job exams, including UPSC, SSC, Railway, CTET, RPSC, RSMSSB, REET, Patwar, Police, LDC, Teacher and other entrance exams. Solving these papers is a great way to prepare for exams and boost your success chances.
शाहजहां
1. ऊपर दिए गए मानचित्र में छायित क्षेत्र दर्शाता है –
(A) अलाउद्दीन खिलजी का साम्राज्य
(B) मुहम्मद तुगलक का साम्राज्य
(C) शाहजहां का साम्राज्य
(D) औरंगजेब का साम्राज्य
View उत्तर & व्याख्या
- मानचित्र में शाहजहां का साम्राज्य दिखाया गया है, क्योंकि इसमें काबुल (अफगानिस्तान) शामिल है, जबकि गोलकुंडा उसके साम्राज्य के बाहर था।
- गोलकुंडा को औरंगजेब ने 1687 ई. में अपने नियंत्रण में लिया था।
2. ईरान के शाह और मुगल शासकों के बीच झगड़े की जड़ क्या थी?
(A) काबुल
(B) कंधार
(C) कुंदूज
(D) गजनी
View उत्तर & व्याख्या
- कंधार राज्य ईरान के शाह और मुगलों के बीच संघर्ष की मुख्य जड़ था।
- यह क्षेत्र सामरिक रूप से महत्वपूर्ण था, और इसे अपने अधीन रखना मुगलों और ईरानी शाह दोनों के लिए प्रतिष्ठा का विषय था।
- मुगलों की साम्राज्यवादी नीतियों के लिए कंधार का नियंत्रण आवश्यक था।
3. कंधार के निकल जाने से मुगल साम्राज्य को एक बड़ा धक्का पहुंचा-
(A) प्राकृतिक संसाधनों के दृष्टिकोण से
(B) मध्यवर्ती राज्य क्षेत्र (Buffer Territory) के दृष्टिकोण से
(C) संचार व्यवस्था के दृष्टिकोण से
(D) सामरिक महत्व के केंद्र के दृष्टिकोण से (Strategic Stronghold)
View उत्तर & व्याख्या
- 1649 ई. में शाहजहां के शासनकाल में कंधार पर पुनः ईरानी अधिकार हो जाने से मुगल साम्राज्य को बड़ा सामरिक नुकसान हुआ।
- उत्तर-पश्चिमी सीमा पर मुगलों की स्थिति कमजोर हो गई।
- शाहजहां के शासनकाल में ही कंधार मुगलों के हाथ से अंतिम रूप से निकल गया।
4. बनारस एवं इलाहाबाद के तीर्थयात्रा कर की समाप्ति के लिए किसने मुगल बादशाह के सामने बनारस के पंडितों का नेतृत्व किया था?
(A) हरनाथ
(B) जगन्नाथ
(C) कवींद्राचार्य
(D) कवि हरिराम
View उत्तर & व्याख्या
- बनारस के संस्कृत और हिंदी के महान विद्वान कवींद्राचार्य सरस्वती ने शाहजहां के दरबार में तीर्थयात्रा कर समाप्त करने के लिए निवेदन किया था।
- शाहजहां ने उनके आग्रह पर बनारस और इलाहाबाद में तीर्थयात्रा कर समाप्त कर दिया था।
- उन्होंने शाहजहां की प्रशंसा में ‘कवींद्र कल्पलता’ नामक ग्रंथ भी लिखा था।
5. किस मुगल शासक ने बनारस के संस्कृत और हिन्दी के महान विद्वान कवींद्राचार्य को संरक्षण प्रदान किया था?
(A) जहांगीर
(B) हुमायूं
(C) शाहजहां
(D) अकबर
View उत्तर & व्याख्या
- शाहजहां ने बनारस के महान संस्कृत और हिंदी विद्वान कवींद्राचार्य को संरक्षण प्रदान किया था।
- उनके प्रयासों से ही बनारस और इलाहाबाद में तीर्थयात्रा कर समाप्त किया गया था।
6. शाहजहां के बल्ख अभियान का उद्देश्य था-
(A) काबुल की सीमा से सटे बल्ख और बदख्शां में एक मित्र शासक को लाना।
(B) मुगलों की मातृभूमि समरकंद और फरगना को जीतना।
(C) मुगल सीमा को ‘वैज्ञानिक पद्धति’ आमू दरिया पर निर्धारित करना।
(D) मुगल साम्राज्य का विस्तार उप-महाद्वीप से आगे तक करना।
View उत्तर & व्याख्या
- शाहजहां की मंशा अपने पूर्वज बाबर की मातृभूमि पर अधिकार करने की नहीं थी, बल्कि ईरान और मुगल साम्राज्य के बीच शक्ति संतुलन बनाए रखने की थी।
- उसका उद्देश्य काबुल की सीमा से सटे बल्ख और बदख्शां में एक मित्र शासक को स्थापित करना था, ताकि वे बफर राज्य का कार्य कर सकें।
7. निम्न में से कौन शाहजहां के शासनकाल का ‘राजकवि’ था?
(A) कलीम
(B) काशी
(C) कुदसी
(D) मुनीर
View उत्तर & व्याख्या
- शाहजहां ने ईरानी फारसी कवि कलीम (अबू जलीह) को ‘राजकवि’ नियुक्त किया।
- इसके अलावा फारसी के अन्य प्रमुख कवियों में सईदाई गीलानी, कुदसी, मीरमुहम्मद काशी, सायब, सलीम, मसीह, रफी, फारुख, मुनीर, शोदा, चंद्रभान ब्राह्मण, हाजिक, दिलेरी आदि थे।
8. मुमताज महल का असली नाम था-
(A) अर्जुमंद बानो बेगम
(B) लाडली बेगम
(C) मेहरुन्निसा
(D) रोशन आरा
View उत्तर & व्याख्या
- अर्जुमंद बानो बेगम, आसफ खां की पुत्री थीं, जिनका विवाह शहजादे खुर्रम (शाहजहां) से हुआ था।
- बाद में वे ‘मुमताज महल’ के नाम से प्रसिद्ध हुईं।
9. हिंदू तथा ईरानी वास्तुकला का सर्वप्रथम समन्वय हमें देखने को मिलता है-
(A) ताजमहल में
(B) लाल किले में
(C) पंचमहल में
(D) हुमायूं के मकबरे में
View उत्तर & व्याख्या
- शाहजहां ने ताजमहल के निर्माण के लिए भारत, ईरान और मध्य एशिया से इंजीनियरों और वास्तुकारों को बुलाया था।
- इसकी वास्तुकला में हिंदू, ईरानी और मध्य एशियाई वास्तुकला का अद्भुत समन्वय देखने को मिलता है।
10. निम्न में से किस मुगल बादशाह ने दिल्ली की जामा मस्जिद का निर्माण करवाया?
(A) अकबर
(B) जहांगीर
(C) शाहजहां
(D) औरंगजेब
View उत्तर & व्याख्या
- शाहजहां ने दिल्ली की जामा मस्जिद का निर्माण करवाया, जो उसके शासनकाल की वास्तुशैली की उत्कृष्ट कृति मानी जाती है।
- यह मस्जिद दिल्ली के लाल किले के बाहर ऊंचे चबूतरे पर स्थित है और इसके तीन प्रवेश द्वार हैं।
- पूर्वी द्वार से शाहजहां नमाज पढ़ने आया करता था, जबकि उत्तरी और दक्षिणी द्वारों से आम जनता प्रवेश करती थी।
11. दिल्ली की प्रसिद्ध जामा मस्जिद का निर्माण किसने किया ?
(A) हुमायूं
(B) शाहजहां
(C) अकबर
(D) इब्राहिम लोदी
View उत्तर & व्याख्या
- दिल्ली की प्रसिद्ध जामा मस्जिद का निर्माण शाहजहां ने करवाया था।
- यह भारत की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है, जिसे 1656 ई. में पूरा किया गया।
12. निम्नलिखित में से किसने साम्राज्य की राजधानी आगरा से दिल्ली स्थानांतरित की?
(A) अकबर
(B) जहांगीर
(C) शाहजहां
(D) औरंगजेब
View उत्तर & व्याख्या
- 1628 ई. में शाहजहां ने गद्दी संभाली और राजधानी को आगरा से दिल्ली स्थानांतरित किया।
- उसने ‘शाहजहांनाबाद’ नामक नया नगर बसाया, जो आज पुरानी दिल्ली के रूप में प्रसिद्ध है।
13. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:
सूची-I (स्मारक) | सूची-II (निर्माता) |
---|---|
A. अलाई दरवाजा, दिल्ली | 1. अलाउद्दीन खिलजी |
B. बुलंद दरवाजा, फतेहपुर सीकरी | 2. अकबर |
C. मोती मस्जिद, आगरा | 3. शाहजहां |
D. मोती मस्जिद, दिल्ली | 4. औरंगजेब |
कूट:
(A) 4 3 2 1
(B) 1 4 2 3
(C) 1 2 3 4
(D) 4 2 3 1
View उत्तर & व्याख्या
- अलाई दरवाजा का निर्माण अलाउद्दीन खिलजी ने किया।
- बुलंद दरवाजा का निर्माण अकबर ने किया।
- मोती मस्जिद (आगरा) का निर्माण शाहजहां ने करवाया।
- मोती मस्जिद (दिल्ली) का निर्माण औरंगजेब ने करवाया।
14. दिल्ली के लाल किले का निर्माण करवाया था-
(A) अकबर
(B) जहांगीर
(C) नूरजहां
(D) शाहजहां
View उत्तर & व्याख्या
- शाहजहां ने 1638 ई. में दिल्ली में ‘शाहजहांनाबाद’ बसाया और लाल किले का निर्माण करवाया।
- इस किले का निर्माण लाल बलुआ पत्थर से किया गया, इसलिए इसे लाल किला कहा जाता है।
15. लाल किले के निर्माण के श्रेय का अधिकारी कौन है?
(A) सिकंदर लोदी
(B) अकबर
(C) जहांगीर
(D) शाहजहां
View उत्तर & व्याख्या
- शाहजहां ने 1638-1648 ई. के बीच लाल किले का निर्माण करवाया।
- यह किला मुगल स्थापत्य कला का उत्कृष्ट उदाहरण है।
16. उपनिषदों का फारसी में अनुवाद किस मुगल सम्राट के शासनकाल में हुआ?
(A) शाहजहां
(B) अकबर
(C) जहांगीर
(D) औरंगजेब
View उत्तर & व्याख्या
- शाहजहां के पुत्र दारा शिकोह ने उपनिषदों का फारसी में अनुवाद किया।
- इस अनुवाद को ‘सिर्र-ए-अकबर’ नाम दिया गया।
17. इनमें से किसे शाहजहां ने ‘शाह बुलंद इकबाल’ की पदवी दी थी?
(A) दारा शिकोह
(B) शूजा
(C) औरंगजेब
(D) मुराद
View उत्तर & व्याख्या
- शाहजहां ने अपने पुत्र दारा शिकोह को ‘शाह बुलंद इकबाल’ की उपाधि दी।
- दारा शिकोह धार्मिक सहिष्णुता और हिंदू-मुस्लिम एकता का पक्षधर था।
18. दारा शिकोह ने किस शीर्षक के अंतर्गत उपनिषदों का फारसी में अनुवाद किया था?
(A) अल-फिहरिश्त
(B) किताब-अल-बयां
(C) मज्म-उल-बहरीन
(D) सिर्र-ए-अकबर
View उत्तर & व्याख्या
- दारा शिकोह ने उपनिषदों का फारसी में अनुवाद ‘सिर्र-ए-अकबर’ शीर्षक से किया।
- उसकी अन्य प्रसिद्ध रचना ‘मज्म-उल-बहरीन’ (दो समुद्रों का संगम) थी।
19. ‘सिर्र-ए-अकबर’ के लेखक थे-
(A) अबुल फजल
(B) दारा शिकोह
(C) मुल्ला शाह बदख्शानी
(D) शाह वलीउल्लाह
View उत्तर & व्याख्या
- ‘सिर्र-ए-अकबर’ दारा शिकोह की रचना थी, जिसमें उसने हिंदू और इस्लामी विचारधाराओं के बीच समानताओं को दर्शाया।
20. अधोलिखित में से कौन एक दारा शिकोह की रचना है?
(A) तबकात-ए-नासिरी
(B) किताबुल हिंद
(C) तहकीक-ए-हिंद
(D) मज्म-उल-बहरीन
(E) सिर्र-ए-अकबर
View उत्तर & व्याख्या
- ‘मज्म-उल-बहरीन’ दारा शिकोह की एक मूल रचना थी, जिसमें उसने हिंदू और इस्लामी विचारों का समन्वय करने का प्रयास किया।
- ‘सिर्र-ए-अकबर’ उसके द्वारा उपनिषदों का फारसी अनुवाद था।
For more History Questions | Click Here |
Note: इन Questions को तैयार करने में पूर्ण सावधानी बरती गई है। फिर भी अगर कोई गलती मिलती है, तो कमेंट बॉक्स में हमें इससे अवगत कराएं। हमारी टीम जल्द से जल्द उसे ठीक कर देगी।
PYQ’s Subjects
MCQ’s Subject
History
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Geography
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Political
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Science
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Computer
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Hindi
Topic-wise Multiple-Choice Questions
English
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Mathematics
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Reasoning
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Rajasthan GK
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Haryana GK
Topic-wise Multiple-Choice Questions