Site Division PYQ
Welcome to Shiksha247! Enhance your exam prep with our big collection of Indian Geography Previous Year Questions on “Site Division“ in Hindi.
Access old exam papers from various government job exams, including UPSC, SSC, Railway, CTET, RPSC, RSMSSB, REET, Patwar, Police, LDC, Teacher and other entrance exams. Solving these papers is a great way to prepare for exams and boost your success chances.
स्थल मण्डल PYQ
- पृथ्वी का कुल स्थलीय क्षेत्र का प्रतिशत है-
[राज. पुलिस कॉन्स्टेबल-13.06.2024 (II)]
[REET Level-II-2016]
(1) 32.0
(2) 30.3
(3) 29.0
(4) 28.4
Ans. (3)
व्याख्या –
पृथ्वी की सतह के कुल क्षेत्रफल के लगभग 29 प्रतिशत भाग (148300000 वर्ग किमी.) पर स्थल क्षेत्र (Land Area) और लगभग 71 प्रतिशत भाग (361800000 वर्ग किमी.) पर जल क्षेत्र (Water Area) का विस्तार है अर्थात् पृथ्वी की सतह पर पानी से ढका भाग लगभग दो-तिहाई है।
- पृथ्वी की सतह का कितना प्रतिशत भाग पानी से घिरा है?
[P.S.I. Exam, 2002]
[UPTET (L-I), 29 Jan, 2011]
(1) 60
(2) 50
(3) 80
(4) 71
Ans. (4)
- संगमरमर एक उदाहरण है
[RTET Level-II, 2012]
[राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल-13.06.2024 (1)]
(1) कायान्तरित चट्टान का
(2) अवसादी चट्टान का
(3) आग्नेय चट्टान का
(4) प्लूटोनिक चट्टान का
Ans. (1)
व्याख्या –
- आग्नेय चट्टानों के रूपान्तरण से बनी शैलों के उदाहरण हैं- 1. ग्रेनाइट – नीस, 2. बेसाल्ट एम्फीबोलाइट, 3. बेसाल्ट – शीस्ट
- अवसादी चट्टानों के रूपान्तरण से बनी शैलों के उदाहरण- 1. शैल-स्लेट, 2. चूना पत्थर- संगमरमर, 3. चाक एवं डोलोमाइट – संगमरमर, 4. बालुका पत्थर – क्वार्टजाइट,
- रूपान्तरित चट्टानों के पुनः रूपान्तरण से बनी शैलों के उदाहरण हैं- 1. स्लेट- फाइलाइट, 2. फाइलाइट- शिस्ट, 3. गैब्रो – सर्पेन्टाइन, 4. कांग्लोमेरेट – क्वार्टजाइट।
- निम्नलिखित में से कौन-सी एक कायान्तरित शैल नहीं है?
[REET Level-II Exam, 2016]
(1) चूना पत्थर
(2) संगमरमर
(3) क्वार्ट्जाइट
(4) स्लेट
Ans. (1)
- ग्रेनाइट किस प्रकार का रॉक है-
[राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल-14.06.2024 (II)]
(1) आग्नेय
(2) अवसादी
(3) रूपांतरित
(4) क्रिस्टल
Ans. (1)
- निम्नलिखित में से कौनसा आग्नेय चट्टान का उदाहरण है-
[LDC-11.08.2024]
(1) बलुआ पत्थर
(2) स्लेटी पत्थर
(3) ग्रेनाइट
(4) संगमरमर
Ans. (3)
- महाद्वीपीय प्लेटों के आपस में टकराने से किस प्रकार की चट्टानें बनती हैं-
[राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल-13.06.2024 (1)]
(1) अग्निमय पत्थर
(2) अवसादी चट्टानें
(3) रूपांतरित चट्टानें
(4) संगमरमर और गोमेद
Ans. (3)
- निम्नलिखित में से कौनसी आग्नेय चट्टान नहीं है?
[Lab Assistent (Geography)-30.06.2022]
(1) गैब्रो
(2) ज्वालामुखीय ब्रेसिया
(3) गेसेराइट
(4) पिग्मेटाइट
Ans. (3)
- आग्नेय चट्टान किस घटक के ठोस बनने से निर्मित होती है?
[राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल-02.07.2022]
(1) मैग्मा और लावा
(2) मैग्मा और मिट्टी
(3) मिट्टी और लावा
(4) लावा और कंकड़
Ans. (1)
- भूकंप को दर्ज करने वाला उपकरण है-
[SSC Constable (GD-II Shift)-22.04.2012]
(1) अर्गोग्राफ
(2) इडियोग्राफ
(3) तापलेखी(थर्माग्राफ)
(4) सीस्मोग्राफ
Ans. (4)
व्याख्या –
वह स्थान जहाँ से ऊर्जा निकलती है, भूकंप का उद्गम केन्द्र (Focus) या अवकेंद्र (Hypocentre) कहलाता है। भूतल पर वह बिंदु जो उद्गम केंद्र के समीपतम होता है, अधिकेंद्र (Epicentre) कहलाता है। अधिकेंद्र पर ही सबसे पहले तरंगों को महसूस किया जाता है। सीस्मोग्राफ की सहायता से भूकम्पीय लहरों की गति (तीव्रता) तथा उनकी, उत्पत्ति स्थान एवं प्रभावित क्षेत्रों के विषय में जानकारी प्राप्त होती है। सीस्मोग्राफ से प्राप्त आँकड़ों को रिक्टर पैमाने पर मापा जाता है।
भूकम्प की तीव्रता का मापन मुख्यतः दो पैमानों पर किया जाता है-
(1) रिक्टर स्केल (Richter Scale) और
(2) मरकेली स्केल (Mercalli Scale) । रिक्टर स्केल का आविष्कार 1934 में चार्ल्स एफ. रिक्टर ने किया था।
- भू-पर्पटी के नीचे वह स्थान जहाँ भूकम्पन आरम्भहोता है, कहलाता है-
[REET (L-II, S-I)-24.7.2022 ]
(1) उद्गम केन्द्र
(2) अधिकेन्द्र
(3) निकास (वेंट)
(4) क्रेटर
Ans. (1)
- पृथ्वी पर भूमि सतह की औसत ऊँचाई कितनी है?
[II Grade GK (संस्कृत शिक्षा) – 19.02.2019]
(1) 1040 मीटर
(2) 940 मीटर
(3) 840 मीटर
(4) 740 मीटर
Ans. (3)
- निम्नलिखित महाद्वीपों का उनके क्षेत्र के अनुसार सही आरोही क्रम है-महाद्वीप – यूरोप, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, अन्टार्कटिका
[IInd Grade Spe. Edu. 2017]
(1) अन्टार्कटिका, यूरोप, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका
(2) यूरोप, अन्टार्कटिका, दक्षिणी अमेरिका, उत्तरी अमेरिका
(3) यूरोप, दक्षिणी अमेरिका, उत्तरी अमेरिका, अन्टार्कटिका
(4) दक्षिणी अमेरिका, यूरोप, अन्टार्कटिका, उत्तरी अमेरिका
Ans. (2)
- निम्नलिखित में से आकार के अनुसार घटते हुए क्रम में कौनसा सुव्यवस्थित है?
[II Grade (Sanskrit Dept.) 12.2.2023 (S-I)]
(1) उत्तरी अमेरिका-दक्षिणी अमेरिका-यूरोप-अंटार्कटिका
(2) अफ्रीका – दक्षिणी अमेरिका – उत्तरी अमेरिका अंटार्कटिका
(3) दक्षिणी अमेरिका – यूरोप- अंटार्कटिका – ऑस्ट्रेलिया
(4) उत्तरी अमेरिका – दक्षिणी अमेरिका – अंटार्कटिका यूरोप
Ans. (4)
- निम्नलिखित महाद्वीपों का उनके क्षेत्र के अनुसार सही अवरोही क्रम का चयन कीजिए-
[PTI Exam-23.02.2015]
(1) अफ्रीका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया
(2) उत्तरी अमेरिका, अफ्रीका, दक्षिणी अमेरिका
(3) अन्टार्कटिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया
(4) दक्षिणी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, अन्टार्कटिका
Ans. (3)
- सबसे छोटा महाद्वीप कौन सा है?
[Police Constable-2007(1), 2008]
(1) ऑस्ट्रेलिया
(2) यूरोप
(3) एशिया
(4) अफ्रीका
Ans. (1)
- एशिया महाद्वीप संसार के भू-भाग का कितना प्रतिशत भाग है?
[जेल प्रहरी परीक्षा (Shift-III) 28.10.2018]
(1) 30.2 प्रतिशत लगभग
(2) 38.2 प्रतिशत लगभग
(3) 36 प्रतिशत लगभग
(4) 53 प्रतिशत लगभग
Ans. (1)
- पृथ्वी की भूमि कितने महाद्वीपों में विभाजित है-
[P.Constable-2008]
[राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल-14.06.2024 (II)]
(1) 5
(2) 6
(3) 7
(4) 8
Ans. (3)
- क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सबसे बड़ा और सबसे छोटा महाद्वीप हैं
[RTET Level-II Exam, 2012]
(1) अफ्रीका एवं ऑस्ट्रेलिया
(2) एशिया एवं अन्टार्कटिका
(3) एशिया एवं ऑस्ट्रेलिया
(4) उत्तरी अमेरिका एवं अन्टार्कटिका
Ans. (3)
- विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप कौन-सा है?
[SSC Constable (GD)-04.10.2015]
[P.S.I. Exam, 2011]
(1) उत्तरी अमेरिका
(2) एशिया
(3) अंटार्कटिका
(4) अफ्रीका
Ans. (4)
- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
[II Grade GK (संस्कृत शिक्षा) – 17.02.2019]
- ऑस्ट्रेलिया का क्षेत्र अण्टार्कटिका से अधिक है।
- यूरोप का क्षेत्र दक्षिणी अमेरिका से कम है।
- उत्तरी अमेरिका का क्षेत्र यूरोप और ऑस्ट्रेलिया के संयुक्त क्षेत्र से अधिक है।
सही उत्तर का चयन उपर्युक्त कथनों के आधार पर कीजिए-
(1) 1 और 2 सही हैं।
(2) 2 और 3 सही हैं।
(3) 1 और 3 सही हैं।
(4) 1, 2 और 3 सही हैं।
Ans. (2)
- उत्तरी अमेरिका महाद्वीप की खोज सर्वप्रथम किस नाविक ने की थी?
[Police Constable Ex-2007(1)]
(1) कोलम्बस
(2) वास्को-डी-गामा
(3) रॉबर्ट पियेरी
(4) आर्मस्ट्रांग
Ans. (1)
व्याख्या –
उत्तरी अमेरिका विश्व का सबसे अधिक विकसित व सम्पन्न महाद्वीप है। इसका नाम इटली के नाविक वेस्पुसी अमेरिगो के नाम पर रखा गया है। इस महाद्वीप की खोज (1492 ई. में) कोलम्बस ने की थी।
- महाद्वीपों का महाद्वीप के नाम से प्रसिद्ध है-
[II Grade (Urdu) Exam. 2011]
(1) अफ्रीका
(2) यूरोप
(3) एशिया
(4) अमरीका
Ans. (3)
व्याख्या –
एशिया विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है। एशिया को ‘महाद्वीपों का महाद्वीप’ कहा जाता है। यह महाद्वीप ‘विषमताओं के महाद्वीप’ के नाम से भी जाना जाता है।
- पुरातत्वज्ञों का पारंपरिक रूप से मानना है कि मानवता का जन्म स्थान…… में है-
[राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल-14.07.2018 (I)]
(1) अफ्रीका
(2) एशिया
(3) अमेरिका
(4) ऑस्ट्रेलिया
Ans. (1)
व्याख्या –
अफ्रीका महाद्वीप में सबसे पहले मानव का जन्म व विकास हुआ और यहीं से जाकर वे दूसरे महाद्वीपों में बसे, इसलिए इसे मानव सभ्यता की जन्मभूमि माना जाता है। मानव जाति की संपूर्ण सभ्यताओं का जन्म एवं विकास इसी महाद्वीप में हुआ अतः यह ‘मानव घर’ के नाम से प्रसिद्ध है।
- कौनसा महाद्वीप ‘मानव जाति का जन्मस्थल’ कहलाता है?
[RAS (Pre) Exam. 14 June, 2012]
(1) एशिया
(2) अफ्रीका
(3) यूरोप
(4) दक्षिण अमरीका
Ans. (2)
- ओजार्क पठार अवस्थित है-
[Protection Officer – 28.1.2023]
(1) उत्तरी ब्राजील में
(2) ग्वाटेमाला में
(3) यू.एस.ए. में
(4) मैक्सिको में
Ans. (3)
- वेनिस, जिसे ‘एड्रियाटिक की रानी’ के नाम से जाना जाता है, अवस्थित है-
[I Grade (Geography) -16.10.2022]
(1) ऑस्ट्रिया में
(2) ग्रीस में
(3) उत्तर-पूर्व इटली में
(4) सिसिली में
Ans. (3)
- कोमोरोस एवं मॉरीशस किस महाद्वीप के भाग है?
[जेल प्रहरी परीक्षा (Shift-III) 27.10.2018]
(1) एशिया
(2) ऑस्ट्रेलिया
(3) अफ्रीका
(4) यूरोप
Ans. (3)
व्याख्या –
पूर्वी अफ्रीका में 19 देश हैं। इसमें बुरुन्डी की राजधानी बुजुम्बुरा, कोमोरोस की मोरोनी, जिबूती की जिबूती, ईरीट्रिया की अस्मारा, इथियोपिया की अदिस अबाबा, केन्या की नैरोबी, मैडागास्कर की एंटानानारिवो, मालावी की लिलोंगवेल, मॉरीशस की पोर्ट लुइस, मायोट्ट की मामोज़ोउ, मोजांम्बीक की मापुटो, रीयूनियन की सेंट-डेनिस, रवांडा की किगाली, सेशाइल्स की विक्टोरिया, सोमालिया की मोगादिशु, तंजानिया की डोडोमा, युगांडा की कम्पाला, जांबिया की लुसाका तथा जिम्बाब्वे की हरारे है।
- निम्नलिखित देशों को उनके क्षेत्रफल के आधार पर अवरोही क्रम में रखिए तथा नीचे दिए हुए कूट की सहायता से सही उत्तर चुनिए-
[RAS (Pre)-14.6.2012]
- ब्राजील 2. कनाडा 3. चीन 4. सं. रा. अमेरिका
(1) 3, 4, 1, 2
(2) 2, 4, 3, 1
(3) 2, 4, 1, 3
(4) 1, 3, 2, 4
Ans. (2)
- किस वर्ष में सोवियत संघ रूस बना?
[R.A.S. Pre Exam, 2003]
(1) 1989
(2) 1990
(3) 1991
(4) 1992
Ans. (3)
व्याख्या –
सोवियत संघ, जिसका औपचारिक नाम सोवियत समाजवादी गणतंत्रों का संघ था, यूरेशिया के बड़े भूभाग पर विस्तृत एक देश था जो 1922 से 1991 तक अस्तित्व में रहा। कई वर्षों के निःशस्त्र शीतयुद्ध के बाद 1991 में सोवियत संघ का विघटन हो गया और रूस इसका उत्तराधिकारी देश बना।
- सुमेलित कीजिए
[R.A.S. Exam-1994]
- नियाग्रा प्रपात 1. पामीर
- हजारों झीलों की भूमि 2. पेरिस
- एफिल टावर 3. फिनलैंड
- विश्व की छत 4. न्यूयॉर्क राज्य
कूट:
ABCD
(1) 3 4 1 2
(2) 4 3 2 1
(3) 1 2 4 3
(4) 4 13 2
Ans. (2)
व्याख्या
- नियाग्रा प्रपात (Niagara Falls) उत्तरी अमेरिका में नियाग्रा नदी पर कनाडा और सं. रा. अमेरिका की सीमा पर स्थित है।
- हजारों झीलों की भूमि फिनलैंड को कहा जाता हैं।
- एफिल टावर (Eiffel Tower) पेरिस में स्थित है। इसकी डिजाइन गुस्ताव एफिल ने तैयार की थी। 24 मीटर ऊँचे एंटीना को लेकर इसकी ऊँचाई 324 मी. है।
- विश्व की छत ‘पामीर पठार’ को कहा जाता है। यह कई पर्वतों का मिलन बिन्दु है। मध्य एशिया की दक्षिणी सीमा पामीर पठार द्वारा ही निर्धारित होती है।
- सुमेलित कीजिए-
[R.A.S. (Pre.) 1997]
- अंध महाद्वीप 1. फिनलैंड
- विश्व की छत 2. बहरीन
- हजारों झीलों का देश 3. अफ्रीका
- मोतियों का द्वीप 4. पामीर
कूट:
A B C D
(1) 4321
(2) 3412
(3) 2143
(4) 1234
Ans. (2)
- जुलू एक जाति है जिसका सम्बन्ध निम्न में से किससे है-
[RAS Pre. Exam. 1999]
(1) न्यूजीलैण्ड
(2) दक्षिण अफ्रीका
(3) जिम्बाब्वे
(4) मैक्सिको
Ans. (2)
व्याख्या:
जुलू (Zulu) दक्षिण अफ्रीका में निवास करने वाली जनजाति है। ये अपनी संस्कृति और परम्पराओं के लिए विशेष रूप से जाने जाते हैं।
- बुशमैन मुख्यतः किस महाद्वीप के निवासी है?
[जेल प्रहरी परीक्षा (Shift-II) 27.10.2018]
(1) आस्ट्रेलिया
(2) यूरोप
(3) एशिया
(4) अफ्रीका
Ans. (4)
व्याख्या –
बुशमैन आदिम जाति कालाहारी मरुस्थल क्षेत्र में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे, स्वाजीलैंड, बोत्सवाना, नामीबिया आदि में विस्तारित है।
- सुमेल कीजिए
[Police Constable Exam-2005]
जनजाति निवास स्थान
(i) पिग्मी 1. कालाहारी
(ii) बुशमैन 2. दक्षिण अफ्रीका
(iii) जुलु 3. कांगो बेसिन
(iv) माया 4. मध्य अमरीका
कूट:
(i) (ii) (iii)(iv)
(1) 3 1 2 4
(2)1 2 3 4
(3) 4 3 2 1
(4) 4 13 2
Ans. (1)
- क्वान्टो मैदान जिस देश में है, वह है-
[RAS-1999]
(1) चीन
(2) कम्बोडिया
(3) न्यूजीलैण्ड
(4) जापान
Ans. (4)
व्याख्या :
कांटो मैदान (Kanto Plain) जापान का अत्यधिक विकसित, नगरीकृत और औद्योगिक भाग है।
- एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा द्वीप है?
[P.S.I. -2002]
(1) श्रीलंका
(2) बोर्नियो
(3) सुमात्रा
(4) अण्डमान
Ans. (2)
व्याख्या –
बोर्नियो विश्व का तीसरा सबसे बड़ा द्वीप है। आस्ट्रेलिया के उत्तर में स्थित यह द्वीप राजनीतिक रूप से तीन देशों इण्डोनेशिया (73%) मलेशिया (26%) और ब्रुनेई (1%) में विभाजित है।
- कालीमन्तन जिस द्वीप का अंग है, वह है :
[RAS Pre. Exam. 2010]
(1) होंशू
(2) बोर्नियो
(3) क्यूबा
(4) मैडागास्कर (मलागासी)
Ans. (2)
व्याख्या –
इंडोनेशिया का कालिमंतन क्षेत्र बोर्नियो द्वीप का अंग है।
- निम्न में से कौनसा देश समुद्रतल से नीचे बसा हुआ है?
[P.S.I. Exam, 2002]
(1) डेनमार्क
(2) फिनलैण्ड
(3) ब्रिटेन
(4) नीदरलैण्ड
Ans. (4)
व्याख्या –
नीदरलैंड यूरोप महाद्वीप का एक प्रमुख देश है। यह उत्तरी-पूर्वी यूरोप में स्थित है। इसकी उत्तरी तथा पश्चिमी सीमा पर उत्तरी समुद्र स्थित है, दक्षिण में बेल्जियम एवं पूर्व में जर्मनी है। नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम है। ‘द हेग’ को प्रशासनिक राजधानी का दर्जा दिया जाता है। नीदरलैंड को अक्सर हॉलैंड के नाम संबोधित किया जाता है। इसका अधिकांश क्षेत्र समुद्रतल से भी नीचे हैं, जिसके कारण इसका नामकरण हुआ है। इसका लगभग 20 प्रतिशत क्षेत्र समुद्री तल से नीचे है। लगभग 21 प्रतिशत आबादी समुद्री तल से नीचे रहती है एवं लगभग 50 प्रतिशत आबादी समुद्री तल से बस एक मीटर की ऊँचाई पर है। यहाँ बहुत ही कम क्षेत्र की ऊँचाई समुद्रतल से 46 मीटर अधिक है। 35 प्रतिशत से भी अधिक भूमिभाग तो एम्सटर्डम के स्तर से भी एक मीटर कम ऊँचा है।
- जाफना प्रायद्वीप और श्रीलंका की मुख्य भूमि को जोड़ने वाले दर्रे का क्या नाम है?
[P.S.I. Exam, 2002]
(1) डंकन
(2) अलबर्टा
(3) पाक
(4) एलीफेंटा
Ans. (4)
व्याख्या –
एलीफेंटा दर्रा/हाथी पास, उत्तरी प्रांत, श्रीलंका जाफना प्रायद्वीप के प्रवेश द्वार में स्थित है। एलीफेंटा दर्रा सेना के लिए सामरिक रूप से महत्त्वपूर्ण होने के साथ ही सांकेतिक रूप से अहम है। तथा यहाँ सबसे बड़ा नमक क्षेत्र होता था।
- निम्न में से किसको पूर्व में श्रीलंका का द्वीप जाना जाता था?
[P.S.I. Exam, 2011]
(1) मैडागास्कर
(2) तस्मानिया
(3) सीलोन
(4) केन्डी
Ans. (3)
व्याख्या:
श्रीलंका (आधिकारिक नाम श्रीलंका समाजवादी जनतांत्रिक गणराज्य) दक्षिण एशिया में हिन्द महासागर के उत्तरी भाग में स्थित एक द्वीपीय देश है। 1972 तक इसका नाम सीलोन था, जिसे 1972 में बदलकर लंका तथा 1978 में इसके आगे सम्मानसूचक शब्द ‘श्री’ जोड़कर श्रीलंका कर दिया गया। श्रीलंका का सबसे बड़ा नगर कोलम्बो समुद्री परिवहन की दृष्टि से एक महत्त्वपूर्ण बन्दरगाह है।
- बोस्निया पहले जिस राज्य का एक भाग था, वह राज्य है-
[P.S.I. Exam. 1998]
(1) चेकोस्लोविया
(2) सोवियत रूस
(3) युगोस्लाविया
(4) जर्मनी
Ans. (3)
व्याख्या:
बोस्निया युद्ध या बोस्निया और हर्जेगोविना की लड़ाई एक अंतरराष्ट्रीय सैन्य युद्ध था। युगोस्लाविया के विलय की प्रक्रिया का एक हिस्सा था। युद्ध के परिणामस्वरूप, युगोस्लाविया का विलय हो गया और दो नए राज्य – युगोस्लाविया के समाजवादी संघीय गणराज्य और बोस्निया और हर्जेगोविना के सोशलिस्ट गणराज्य का जन्म हुआ।
- दक्षिण-पूर्व एशिया में निम्न में स्थल अवरुद्ध देश है केवल-
[I.A.S. (Pre) 1993]
[R.A.S. (Pre.) 1996]
(1) कंबोडिया
(2) लाओस
(3) मलेशिया
(4) थाईलैंड
Ans. (2)
व्याख्या –
स्थलरुद्ध (Landlocked) देश वे देश होते हैं जिनकी अन्तर्राष्ट्रीय सीमाएँ समुद्र से नहीं मिलती हैं। विश्व के स्थलरुद्ध देश निम्न हैं जिनकी संख्या 45 है- अफगानिस्तान, आस्ट्रिया, भूटान, चाड, हंगरी, लाओस, लक्जमबर्ग, माली, नेपाल, रवांडा, सर्बिया, स्विट्जरलैण्ड, युगांडा, जाम्बिया, अंडोरा, अजरबैजान, बोलीविया, बुरुंडी, चेक रिपब्लिक, कजाखस्तान, लेसोथो, मेसीडोनिया, माल्दोवा, नाइजर, सैन मारिनो, स्लोवाकिया, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, जिम्बाब्वे, आर्मेनिया, बेलारूस, बोत्सवाना, सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक, इथोपिया, किर्गिस्तान, लिचेंस्टाइन, मलावी, मंगोलिया, पराग्वे, द. सूडान, स्वाजीलैंड, तुर्कमेनिस्तान, वेटिकन सिटी, कोसोवो, बुर्किना फासो ।
- कौनसा अफ्रीकी देश स्थलबद्ध (Land Locked) है?
[जेल प्रहरी परीक्षा (Shift-I) 20.10.2018]
(1) इथोपिया
(2) मौजाम्बिक
(3) अंगोला
(4) नामीबिया
Ans. (1)
- मोंटीनीग्रो एक स्वतंत्र यूरोपीय राष्ट्र बना (वर्ष):
[RAS Pre. Exam. 2007]
(1) 2006
(2) 1945
(3) 1980
(4) 1992
Ans. (1)
व्याख्या –
मोंटीनीग्रो यूरोप का एक देश है जिसकी राजधानी पोडगोर्शिया है। यह 3 जून 2006 को एक स्वतंत्र राष्ट्र बना।
- सामान्यतः निम्नलिखित में से किसे पृथ्वी पर सबसे बड़ा द्वीप माना जाता है?
[राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल-15.07.2018(II)]
(1) बोरनियो
(2) न्यू गुइना
(3) ग्रीनलैण्ड
(4) मेडागास्कर
Ans. (3)
व्याख्या:
ग्रीनलैंड की खोज एरिक द रेड (Erik the Red) ने की थी। 1380 ई. में डेनमार्क (यूरोप) ने इस पर अधिकार कर लिया तथा तब से ही यह राजनीतिक दृष्टि से यूरोप का भाग है। भौगोलिक दृष्टि से ग्रीनलैंड उत्तर अमेरिका महाद्वीप का एक भाग है। यह विश्व का सबसे बड़ा (21,30,800 वर्ग किमी) द्वीप (महाद्वीप नहीं है जिसका लगभग 85 प्रतिशत भाग बर्फ से ढका हुआ है।
- दक्षिण अमेरिका में निम्नलिखित देशों में से कौन सा क्षेत्रफल सबसे बड़ा है-
[Delhi Police Constable Exam-24,05.2014]
(1) अर्जेंटीना
(2) बोलीविया
(3) ब्राजील
(4) चिली
Ans. (3)
व्याख्या –
- ब्राजील का क्षेत्रफल 8514877 वर्ग किलोमीटर
- अर्जेंटीना का क्षेत्रफल 2791810 वर्ग किलोमीटर
- बोलीविया का क्षेत्रफल 1098581 वर्ग किलोमीटर
- चिली का क्षेत्रफल 756950 वर्ग किलोमीटर
- भारत का स्थायी रिसर्च स्टेशन ‘दक्षिण गंगोत्री’ कहाँ स्थित है-
[Delhi Police Constable Exam-24.05.2014]
(1) ग्रेट हिमालय
(2) हिन्द महासागर
(3) अंटार्कटिका
(4) अरब सागर
Ans. (3)
व्याख्या –
भारतीय अंटार्कटिका में भारत द्वारा स्थापित तीसरा अनुसन्धान केंद्र है। इसके पूर्व दक्षिण गंगोत्री और मैत्री अनुसन्धान केंद्र (Maitri Research Station) स्थापित किये जा चुके हैं। वर्तमान बर्फ में दब जाने के कारण दक्षिण गंगोत्री को सप्लाई बेस के रूप में प्रयुक्त हो रहा है। मैत्री पूर्वी अंटार्कटिका के रानी मौड धरती क्षेत्र में शिरमाकर ओएसिस (Schirmacher Oasis) नामक एक पथरीलें पठारी इलाके में स्थित है।
- किस देश में ‘तकला माकन’ रेगिस्तान स्थित है-
[Delhi Police Constable Exam-24.05.2014]
(1) कजाखस्तान
(2) तुर्कमेनिस्तान
(3) उज्जबेकिस्तान
(4) चीन
Ans. (4)
व्याख्या –
तकला माकन मरुस्थल मध्य एशिया के झिजियांग यूबर स्वतंत्र क्षेत्र (चीन) में विस्तारित है। यह दक्षिण में कुनलुन पर्वत तथा पश्चिम उत्तर में पामीर और तियानशान पर्वत से घिरा है।
- सं. रा. अमेरिका में ‘सिलिकन वैली’ अवस्थित है-
(1) कोलोरेडो में
(2) कैलिफोर्निया में
(3) न्यूजर्सी में
(4) फ्लोरिडा में
Ans. (2)
व्याख्या: सिलिकन वैली (Silicon Valley) सं. रा. अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया में सैनफ्रांसिस्को खाड़ी के दक्षिणी भाग पर स्थित हैं इसे वृहत्तम स्तर पर कम्प्यूटर चिप के उत्पादन क्षेत्र के रूप में जाना जाता है।
| For more Geography Questions | Click Here |
Note: इन Questions को तैयार करने में पूर्ण सावधानी बरती गई है। फिर भी अगर कोई गलती मिलती है, तो कमेंट बॉक्स में हमें इससे अवगत कराएं। हमारी टीम जल्द से जल्द उसे ठीक कर देगी।
Solved Papers
SSC | Click Here |
Railway | Click Here |
Police | Click Here |
Teaching | Click Here |
Rajasthan | Click Here |
Haryana | Click Here |
Uttar Pradesh | Click Here |
Uttarakhand (UK) | Click Here |
MCQ’s Subject
History
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Geography
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Political
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Science
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Computer
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Hindi
Topic-wise Multiple-Choice Questions
English
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Mathematics
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Reasoning
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Rajasthan GK
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Haryana GK
Topic-wise Multiple-Choice Questions


















