Solar System PYQ

Shiksha247 – Science Government Exam Questions, Previous Year Question Papers & Preparation

अगर आप UPSC, SSC, Railway, CTET, RPSC, RSMSSB, REET, Patwar, Police, LDC, Teacher या किसी भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, Shiksha247 आपके लिए सबसे बेहतर प्लेटफ़ॉर्म है।
यहाँ आपको Science विषय के टॉपिक “Solar System” पर आधारित Previous Year Question के  विस्तृत हल उपलब्ध है।

UPSC Previous Year Question
SSC Old Question Papers
Railway Exam Memory-Based Questions
CTET, RPSC, Patwar, REET, Police Old Questions
TET (Teacher Eligibility Test) Questions

इन Questions को हल करने से आपकी तैयारी मजबूत होती है, important topics, exam pattern और frequently asked questions का अनुभव मिलता है, जिससे selection की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।

सौर मण्डल

1. ‘महाविस्फोटक सिद्धान्त’ संबंधित है?
[RAS-2007](1) महाद्वीपीय विस्थापन
(2) ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति
(3) हिमालय की उत्पत्ति
(4) ज्वालामुखियों के विस्फोट
Ans. (2)
व्याख्या –
महाविस्फोटक सिद्धान्त ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति, आकाशगंगा तथा सौरमण्डल की उत्पत्ति से सम्बन्धित है। इस सिद्धान्त का प्रतिपादन जॉर्ज लेमेंतेयर (1894-96) ने किया था। बाद में रॉबर्ट बोगोनर ने 1967 में इस सिद्धान्त की व्याख्या प्रस्तुत की।

2. ग्रहों की स्थिति की दृष्टि से सूर्य से पृथ्वी की स्थिति है-
[जेल प्रहरी परीक्षा (Shift-III) 27.10.2018](1) तीसरे स्थान पर
(2) चौथे स्थान पर
(3) पहले स्थान पर
(4) दूसरे स्थान पर
Ans. (1)
व्याख्या –
सूर्य से बढ़ती हुई दूरी के क्रम में ग्रह क्रमशः निम्न प्रकार हैं-
1. बुध, 2. शुक्र, 3. पृथ्वी, 4. मंगल, 5. बृहस्पति, 6. शनि, 7. यूरेनस, 8. नेप्च्यून।
बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल आंतरिक ग्रह तथा मंगल के बाद आने वाले ग्रह बाह्य ग्रह कहलाते हैं।

3. हमारे सौर मण्डल में ग्रहों की संख्या कितनी है-
[राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल-06.11.2020 (II)](1) पाँच
(2) छह
(3) सात
(4) आठ
Ans. (4)

4. निम्नलिखित में से कौनसा सूर्य का निकटतम ग्रह है?
[REET (Level-1, S-I) -23.07.2022](1) बृहस्पति
(2) पृथ्वी
(3) बुध
(4) मंगल
Ans (3)

5. निम्नलिखित में से कौनसा आन्तरिक ग्रहों का एक समूह है?
[REET (L-II, S-II) -24.07.2022](1) बुध, शुक्र, पृथ्वी, बृहस्पति
(2) शुक्र, पृथ्वी, बुध, मंगल
(3) पृथ्वी, मंगल, बुध, बृहस्पति
(4) पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि
Ans. (2)

6. कौनसा कथन असत्य है?
[REET (L-II, S-1) -24.7.2022](1) पृथ्वी को नीला ग्रह भी कहा जाता है।
(2) शुक्र को पृथ्वी का जुड़वाँ ग्रह माना जाता है।
(3) शनि एक आंतरिक ग्रह है।
(4) बुध, सूर्य के चारों ओर एक परिक्रमण 88 दिनों में पूरा करता है।
Ans. (3)

7. सौर परिवार का सबसे बड़ा ग्रह कौनसा है-
[REET (L-I) 26.09.2021](1) बृहस्पति
(2) शनि
(3) अरुण
(4) वरुण
Ans. (1)
व्याख्या-
आकार के अनुसार ग्रहों का क्रम क्रमशः
1. बृहस्पति, 2. शनि, 3. अरुण,
4. वरुण, 5. पृथ्वी, 6. शुक्र, 7. मंगल, 8. बुध

8. किसको ‘सान्ध्य तारा’ कहा जाता है?
[P.S.I. 2011](1) शनि
(2) बुध
(3) शुक्र
(4) बृहस्पति
Ans. (3)
व्याख्या:
शुक्र (Venus) : यह सूर्य का दूसरा निकटतम ग्रह है। इसे भोर तथा साँझ का तारा, सौन्दर्य का देव, सबसे अधिक चमकीला तथा गर्म ग्रह भी कहते है। पृथ्वी से सबसे निकट स्थित यह ग्रह पृथ्वी की बहन (Sister Planet) कहलाता है।

9. कौन-सा ग्रह अपने अक्ष पर एक चक्कर पूरा करने में लगभग उतना ही समय लेता है जितना कि पृथ्वी –
[Police Constable Exam-2011](1) बृहस्पति
(2) मंगल
(3) बुध
(4) शुक्र
Ans. (2)
व्याख्या –
पृथ्वी के दिन का मान 23 घंटा, 56 मिनट व 23 सेकंड और उसके अक्ष का झुकाव 23 अंश, 27 मिनट है। मंगल (Mars) के दिन का मान 24 घंटा, 37 मिनट एवं 23 सेकंड तथा अक्ष का झुकाव 23 अंश, 59 मिनट है।

10. सौरमण्डल में लाल ग्रह कौन सा है?
[REET (Level-II), 11.02.2018](1) बुध
(2) शुक्र
(3) मंगल
(4) शनि
Ans. (3)
व्याख्या –
सौरमण्डल में लाल ग्रह मंगल को कहते हैं। यह हमारे सौरमण्डल में सूर्य से दूरी के अनुसार चौथा ग्रह है। मंगल की भूमि बंजर है। इसका रंग इसकी मिट्टी में लौह ऑक्साइड की उपस्थिति के कारण लाल है।

11. क्षुद्रग्रह निम्न की कक्षाओं के बीच में पाए जाते हैं-
[REET (Level-II), 06.02.2016](1) शनि और बृहस्पति ग्रह
(2) मंगल एवं बृहस्पति ग्रह
(3) पृथ्वी एवं मंगल ग्रह
(4) शनि एवं यूरेनस ग्रह
Ans. (2)
व्याख्या:
मंगल और बृहस्पति की कक्षाओं के बीच सूर्य के चारों ओर क्षुद्रग्रह (Asteroids) परिक्रमारत हैं। अधि कांश क्षुद्रग्रह छोटे हैं किन्तु कुछ का व्यास 1000 किमी. तक बड़ा है। सीरीस क्षुद्रग्रह घेरे में स्थित एक बौना ग्रह है।

12. बौना ग्रह सीरीस किसके मध्य स्थित है?
[CET-8.1.2023 (S-II)](1) बृहस्पति और मंगल
(2) शनि और अरुण
(3) बृहस्पति और शनि
(4) अरुण और वरुण
Ans. (1)

13. निम्नांकित ग्रहों में से कौनसा ग्रह सबसे कम सघन है?
[REET (L-II, S-I)-24.7.2022](1) शनि
(2) बुध
(3) मंगल
(4) बृहस्पति
Ans. (1)

14. निम्नांकित में से किस ग्रह के प्राकृतिक उपग्रह नहीं है?
[RTET (L-II), 2012](1) मंगल
(2) पृथ्वी
(3) बृहस्पति
(4) शुक्र
Ans. (4)
व्याख्या :
शुक्र (Venus) : यह सूर्य का दूसरा निकटतम ग्रह है । इसे भोर तथा साँझ का तारा, सौन्दर्य का देव, सबसे अधिक चमकीला तथा गर्म ग्रह भी कहते है। पृथ्वी से सबसे निकट स्थित यह ग्रह पृथ्वी की बहन (Sister Planet) कहलाता है।

15. शुक्र ग्रह का वायुमण्डल घने सफेद व पीले बादलों से बना है, जो बने हैं?
[वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक-19.6.2022](1) नाइट्रिक अम्ल के
(2) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के
(3) सल्फ्यूरिक अम्ल के
(4) मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड के
Ans. (3)

16. बसंत विषुव घटित होता है-
[वरिष्ठ अध्यापक -17.2.2019](1) 20-22 मार्च के बीच
(2) 21-23 सितम्बर के बीच
(3) 21-22 जनवरी को
(4) 22 या 23 अगस्त को
Ans. (1)
व्याख्या:
21 मार्च (बसंत विषुव) को सूर्य भूमध्य रेखा पर लम्बवत चमकता है और सम्पूर्ण विश्व में रात-दिन बराबर होते हैं। इस समय उत्तरी गोलार्द्ध में बसंत ऋतु होती है। इस अवस्था में ‘प्रदीपन वृत्त’ पूरी पृथ्वी को ध्रुव से ध्रुव तक समान भागों में विभाजित करता है। इसके पश्चात् सूर्य उत्तरायण हो जाता है और 21 जून (ग्रीष्म संक्रांति) को कर्क रेखा पर लम्बवत होता है।

17. विषुव संबन्धित है-
[REET (L-II, S-II) -24.07.2022](1) 21 मार्च से
(2) 29 फरवरी से
(3) 22 दिसम्बर से
(4) 21 जून से
Ans. (1)

18. टूटता तारा (उल्का) है-
[CTET (L-1), 26 June 2011](1) एक समान गति से चलने वाला तारा
(2) एक चमकता पिंड जो वायुमण्डल में एक समान गति से चलता है।
(3) एक तारा जिसके एक सिरे पर पूँछ होती है।
(4) उल्काभ जो पृथ्वी के वायुमण्डल में प्रवेश करते ही आग पकड़ लेता है।
Ans. (4)
व्याख्या –
उल्का (Meteor) आकाश में प्रकाश की चमकती हुई चमकीली लकीर (Bright Streak) सदृश होते हैं, जिन्हें ‘टूटने वाला तारा’ (Shooting Star of Falling Star) भी कहा जाता है। पृथ्वी के वायुमण्डल में प्रवेश करते ही घर्षण से ये चमकने लगते हैं और पृथ्वी पर पहुंचने से पूर्व ही सामान्यतः जलकर राख हो जाते हैं।

19. एक नक्षत्र का रंग किस पर निर्भर करता है –
[UPTET (L-1), 29 Jan. 2011](1) सूर्य से दूरी
(2) त्रिज्या
(3) घनत्व
(4) पृष्ठीय ताप
Ans. (4)
व्याख्या –
नक्षत्र या तारों का रंग उनके ताप का सूचक होता है। विभिन्न रंगों के तारों का ताप निम्न प्रकार है :
नीला- 50000-28000K,
नीला-श्वेत : 28000-10000 K,
श्वेत :10000-7500K,
श्वेत-पीत : 7500-6000K,
पीत : 6000- 4900K,
नारंगी : 4900-3500K,
लाल: 3500-2000K

20. नील आर्मस्ट्रांग पहली बार चाँद पर उतरे थे-
[III Grade (L-II) -25.2.2023](1) जुलाई, 1969 में
(2) सितम्बर, 1969 में
(3) जुलाई, 1970 में
(4) सितम्बर, 1970 में
Ans. (1)
व्याख्या –
20 जुलाई, 1969 को अपोलो 11 के अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग ने चंद्रमा पर पहला कदम रखा।

21. ध्रुवतारा कहा जाता है-
[UPTET (L-1), 15 Oct. 2017](1) उत्तरी तारे को
(2) दक्षिणी तारे को
(3) पूर्वी तारे को
(4) पश्चिमी तारे को
Ans. (1)
व्याख्या –
ध्रुवतारा उत्तर की दिशा में चमकता है, अतः पूर्व की ओर जाने के लिए ध्रुवतारे को अपनी बाईं ओर रखकर चलना होगा। ध्रुवतारे (Polaris) का संकेत सप्तऋषि तारामण्डल से प्राप्त होता है।

22. टाइटन किस ग्रह का प्राकृतिक उपग्रह है-
[UPTET (L-1), 19 Oct. 2016](1) वरुण
(2) बुध
(3) शनि
(4) शुक्र
Ans. (3)
व्याख्या-
शनि सौरमण्डल का दूसरा सबसे बड़ा ग्रह है। टाइटन शनि का सबसे बड़ा उपग्रह है। रिया, इयोपेट्स, डिओन, टेथीस, इनसेलाडस, मिमास, एटलस, लापेटस, इंकलेडस, फोइबे एवं हेलन शनि के अन्य प्रमुख उपग्रह है।

23. पृथ्वी के सूर्य का चक्कर लगाने से निम्नलिखित में से कौनसी क्रिया नहीं होती है?
[P. C.-2005](1) दिन-रात बनना
(2) दिन-रात का छोटा-बड़ा होना
(3) सूर्य की किरणों का सीधा एवं तिरछा होना
(4) ऋतु निर्माण और ऋतु परिवर्तन
Ans. (1)
व्याख्या:
पृथ्वी अपने अक्ष पर लगभग 1000 मील प्रति घंटे की दर से 24 घंटे में एक चक्कर पूरा करती हैं अपने अक्ष के सहारे पृथ्वी का घूर्णन (Rotation of Earth on its Axis) भू-परिभ्रमण कहलाता है। भू-परिभ्रमण के कारण ही पृथ्वी पर दिन-रात होते हैं। इसका सीधा सा अर्थ यह है कि जो भाग सूर्य की ओर पड़ता है उस पर दिन और पीछे वाले भाग पर रात्रि होती है, यही क्रम चलता रहता है। पृथ्वी का सूर्य की कक्षा में चक्कर लगाना भू-परिक्रमण कहलाता हैं जिसे पृथ्वी एक वर्ष में पूरा करती है।

24. मौसम-परिवर्तन पृथ्वी की गति की किस विशिष्टता से होता है?
[RAS Pre. Exam. 1992](1) सूर्य के चारों ओर परिक्रमा
(2) धुरी पर 23’%’ अंश का झुकाव
(3) उपर्युक्त दोनों
(4) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans. (3)
व्याख्या :
पृथ्वी की वार्षिक गति (सूर्य के चारों ओर परिक्रमा) एवं अपने अक्ष पर 23% का झुकाव के कारण मौसम परिवर्तन होता है।

25. ग्रहों की गति के नियम प्रतिपादित किये-
[P.S.I. – 2002](1) न्यूटन
(2) कैपलर
(3) गैलीलियो
(4) कॉपरनिकस
Ans. (2)
व्याख्या –
खगोल विज्ञान में कैपलर के ग्रहीय गति के तीन नियम इस प्रकार हैं – सभी ग्रहों की कक्षा की कक्षा दीर्घवृत्ताकार होती है तथा सूर्य इस कक्षा के नाभिक पर होता है। ग्रह को सूर्य से जोड़ने वाली रेखा समान समयान्तराल में समान क्षेत्रफल तय करती है।

26. एक कृत्रिम उपग्रह पृथ्वी के चारों ओर वृत्त के कक्ष में घूमता है, निम्न में से कौनसा मात्रक नियत रहता है?
[पुलिस कॉन्स्टेबल – 6.12.2017](1) रेखीय वेग
(2) कोणीय गति
(3) कोणीय विस्थापन
(4) उक्त कोई नहीं
Ans. (2)
व्याख्या –
कैपलर के नियम के अनुसार जब कोई उपग्रह पृथ्वी के चारों ओर घूमता है तो उसका कोणीय संवेग या वेग अपरिवर्तित रहता है तथा जब कोई कण एक निश्चित बिन्दु को केन्द्र मानकर उसके चारों ओर एक वृत्तीय पथ पर एक समान चाल से चलता है तो उसकी गति एक समान वृत्तीय गति कहलाती है। उदाहरण- घड़ी की सुई के नोंक की गति, कृतिम उपग्रह की पृथ्वी के चारों ओर वृत्त की गति आदि।

27. ‘प्रत्येक ग्रह सूर्य के साथ एक केन्द्र में दीर्घवृत्त में चलता है।’ यह कहलाता है?
(1) न्यूटन का गति का नियम
(2) कैपलर का नियम
(3) बाइबल की धारणा
(4) इनमें से कोई नहीं
Ans. (2)
व्याख्या –
दिया गया कथन कैपलर के गति का प्रथम नियम है जिसके अनुसार, ‘प्रत्येक ग्रह सूर्य के चारों ओर दीर्घ वृत्ताकार कक्ष (elliptical orbit) में परिक्रमण करता है तथा सूर्य कक्षा के एक नाभि पर होता है।

For more Science Previous Year QuestionsClick Here

Note: इन Questions  को तैयार करने में पूर्ण सावधानी बरती गई है। फिर भी अगर कोई गलती मिलती है, तो कमेंट बॉक्स में हमें इससे अवगत कराएं। हमारी टीम जल्द से जल्द उसे ठीक कर देगी।

  Solved Papers

  MCQ’s Subject

History

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Geography

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Political

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Science

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Computer

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Hindi

Topic-wise Multiple-Choice Questions

English

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Mathematics

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Reasoning

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Rajasthan GK

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Haryana GK

Topic-wise Multiple-Choice Questions

  Exams

Course Poster

 

 👉  Enroll Now

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Your score is

The average score is 33%

0%

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top