State Wise General Knowledge PYQ

Welcome to Shiksha247! Enhance your exam prep with our big collection of Indian Geography Previous Year Questions on “State Wise General Knowledge in Hindi. 

Access old exam papers from various government job exams, including UPSC, SSC, Railway, CTET, RPSC, RSMSSB, REET, Patwar, Police, LDC, Teacher and other entrance exams. Solving these papers is a great way to prepare for exams and boost your success chances.

राज्यवार सामान्य ज्ञान PYQ

  1. इलाहाबाद का पुराना नाम क्या था?

[D. Pol.-6.12.2017]

(1) बनारस

(2) अवंतिका

(3) पाटलिपुत्र

(4) प्रयाग

Ans. (4)

व्याख्या –

 उत्तर प्रदेश के पवित्र तीर्थ शहर इलाहाबाद का नाम 13 अक्टूबर, 2018 को अब प्रयागराज किया गया है। फैजाबाद जिले का नाम बदल कर अयोध्या करने का निर्णय प्रदेश मंत्रिमण्डल की 13 नवम्बर, 2018 की बैठक में किया गया।

 

  1. कलकत्ता किसने बसाया? 

[जेल प्रहरी

(Shift-1) 21.10.18]

(1) वोरेन हेस्टिंग्स

(2) वॉस्कोडिगामा

(3) जॉन सोरमैन

(4) जॉब चारनॉक

Ans. (4)

व्याख्या – 

1690 में ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकारी ‘जॉब चारनॉक’ ने अपने कंपनी के व्यापारियों के लिये कलकत्ता को बसाया था। आधिकारिक रूप से इस शहर का नाम कोलकाता 1 जनवरी, 2001 को रखा गया।

 

  1. छत्तीसगढ़ की राजधानी है- 

[सूचना सहायक परीक्षा-2011]

(1) जमशेदपुर

(2) इंदौर

(3) रायपुर

(4) भोपाल

Ans. (3)

व्याख्या:

 भारत के राज्य एवं उनकी राजधानी

राज्य   – राजधानी

नागालैंड कोहिमा

प. बंगाल कोलकाता

महाराष्ट्र मुम्बई

मणिपुर इम्फाल

मिजोरम आइजोल

सिक्किम गंगटोक

हिमाचल प्रदेश शिमला

असम दिसपुर

उड़ीसा भुवनेश्वर

कर्नाटक बेंगलुरू

छत्तीसगढ़ रायपुर

झारखंड राँची

तमिलनाडु चेन्नई

तेलंगाना हैदराबाद

उत्तरप्रदेश लखनऊ

गोवा पणजी

आंध्रप्रदेश अमरावती

पंजाब चंडीगढ़

बिहार पटना

मध्यप्रदेश भोपाल

मेघालय शिलांग

राजस्थान जयपुर

हरियाणा चंडीगढ़

त्रिपुरा अगरतला

अरुणाचल प्र. ईटानगर

उत्तराखण्ड देहरादून

केरल तिरुवनन्तपुरम्

 

  1. आइजोल राजधानी है-

[LDC-11.08.2024]

(1) मिजोरम की

(2) त्रिपुरा की

(3) मणिपुर की

(4) नागालैण्ड की

Ans. (1) 

 

  1. झारखण्ड राज्य की राजधानी है?

[P. Constable (Hada Rani B.) Exam-2009]

(1) जमशेदपुर

(2) धनबाद

(3) राँची

(4) बोकारो

Ans. (3) 

  1. भारत का सबसे छोटा (क्षेत्रफल की दृष्टि से) केन्द्र शासित प्रदेश कौनसा है-

[जेल प्रहरी परीक्षा (Shift-II) 28.10.2018]

[राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल-07.11.2020 (II)]

(1) पुंडुचेरी

(2) लक्षद्वीप

(3) दिल्ली

(4) दमन-दीव

Ans. (2)

व्याख्या – 

भारत का सबसे छोटा केन्द्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप (32 वर्ग किमी.) है।

केन्द्र शासित प्रदेश  –   राजधानी

  • दिल्ली – नई दिल्ली
  • अंडमान व निकोबार द्वीप समूह – पोर्ट ब्लेयर
  • लक्षद्वीप – कवरत्ती
  • दादरा नगर हवेली और दमन द्वीव – दमन
  • चंडीगढ़ – चंडीगढ़
  • पुडुचेरी – पांडिचेरी
  • जम्मू-कश्मीर – श्रीनगर (गर्मी), जम्मू (सर्दी)
  • लद्दाख – लेह

 

  1. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य कौनसा है-

[Dy. Commandant – 23.08.2020]

(1) सिक्किम

(2) केरल

(3) त्रिपुरा

(4) गोवा

Ans. (4)

व्याख्या – 

क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे छोटा राज्य है गोवा। इसका कुल क्षेत्रफल केवल 3,702 वर्ग किलोमीटर है।

 

  1. केन्द्र शासित प्रदेश दिल्ली का क्षेत्रफल कितना है?

[जेल प्रहरी परीक्षा (Shift-III) 20.10.2018]

(1) 2000 वर्ग किमी. लगभग

(2) 1500 वर्ग किमी. लगभग

(3) 1800 वर्ग किमी. लगभग

(4) 1200 वर्ग किमी. लगभग

Ans. (2)

व्याख्या – 

आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली भारत की राजधानी और एक केंद्र शासित प्रदेश है। इसका क्षेत्रफल 1,484 वर्गकिमी. है।

 

  1. भारत के किस शहर को ‘नर्मदापुरम’ पुनर्नामित किया गया-

[पटवार-24.10.2021 (Shift-II)]

(1) भरुच

(2) होशंगाबाद

(3) जबलपुर

(4) नरसिंहपुर

Ans. (2)

व्याख्या –

 ‘नर्मदापुरम’ मध्यप्रदेश में स्थित प्रमुख शहर है, जिसका नाम ‘नर्मदापुरम’ नर्मदा नदी के तट पर होने के कारण पड़ा। ‘नर्मदापुरम’ को होशंगाबाद के नाम से भी जाना जाता है।

 

  1. भारत के किस शहर को गार्डन सिटी कहा जाता है?

[राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल-14.07.2018 (I)]

(1) श्रीनगर

(2) बेंगलुरू

(3) मैसूर

(4) लखनऊ

Ans. (2)

व्याख्या:

 बेंगलुरू को भारत की वैज्ञानिक राजधानी, अन्तरिक्ष सिटी, इलेक्ट्रॉनिक सिटी, हाइटेक सिटी, भारत का बगीचा, मनोरंजन शहर आदि उपनामों से जाना जाता है।

  1. भारत के किस राज्य को ‘स्पाइस गार्डन’ के नाम से जाना जाता है?

[P.S.I. Exam, 2011]

(1) केरल

(2) कर्नाटक

(3) गोवा

(4) गुजरात

Ans. (1)

व्याख्या – 

केरल की राजधानी तिरुवन्नतपुरम को (सात पहाड़ियों पर स्थित) नारियल की भूमि, भारत का मसालों का बगीचा और दक्षिण का कश्मीर आदि उपनामों से जाना जाता है ।

 

  1. भारत के किस शहर को पीला शहर के नाम से जाना जाता है जो विश्व में हल्दी का सबसे बड़ा उत्पादक है?

[राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल-15.07.2018(1)]

(1) कारैकुड़ी

(2) इरोड़

(3) मदुरै

(4) तंजाऊर

Ans. (2)

व्याख्या – 

तमिलनाडु के इरोड़ की हल्दी को भौगोलिक संकेत (GI) टैग प्रदान किया गया। इसकी खेती तमिलनाडु में संगम काल से की जा रही है। तमिलनाडु के इरोड तथा कोयम्बटूर जिले में 70-75% इरोड हल्दी का उत्पादन किया जाता है।

 

  1. किस भारतीय राज्य को “पाँच नदियों की भूमि” के रूप में जाना जाता है- 

[पटवार- 24.10.2021 (Shift-II)]

(1) हरियाणा

(2) यू.पी.

(3) पंजाब

(4) जम्मू कश्मीर

Ans. (3)

 

  1. भारत के किस राज्य में पोंगल त्योहार मनाया जाता है?

[Delhi Police Constable Exam-21.03.2010]

(1) केरल

(2) महाराष्ट्र

(3) तमिलनाडु

(4) आंध्र प्रदेश

Ans. (3)

व्याख्या – 

दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य में पोंगल मनाया जाता है। इस त्योहार का नाम पोंगल इसलिए है क्योंकि इस दिन सूर्य देव को जो प्रसाद अर्पित किया जाता है वह पगल कहलाता है। तमिल भाषा में पोंगल का एक अन्य अर्थ निकलता है अच्छी तरह उबालना। पोंगल का महत्त्व इसलिए भी है क्योंकि यह तमिल महीने की पहली तारीख को आरम्भ होता है।

 

  1. योशंग त्योहार किस राज्य में मनाया जाता है?

[Delhi Police Constable Exam-05.12.2017]

(1) मणिपुर

(2) महाराष्ट्र

(3) झारखण्ड

(4) गोवा

Ans. (1)

व्याख्या –

 योशंक/याओशांग (डोल जात्रा) मणिपुर के महत्त्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। ‘यह त्योहार फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि या फरवरी/मार्च के महीनों से शुरू होकर पाँच दिनों तक मनाया जाता है। पुरुष और महिला दोनों विभिन्न सांस्कृतिक प्रदर्शनों में शामिल होते हैं, खासकर थबल चोंगबा नृत्य अपने जीवन के दुखों को भूल जाते हैं।

  1. हिमाचल प्रदेश में जल संग्रहण की पुरानी संकल्पना का नाम है-

[REET (Level-I, S-I) -23.07.2022]

(1) सुरंगम

(2) कट्टा

(3) कुल्ह

(4) एरिस

Ans. (3)

व्याख्या –

 जल संग्रहण (water harvesting) भारत में बहुत पुरानी संकल्पना है। लगभग 400 वर्ष पूर्व हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में नहर सिंचाई की स्थानीय प्रणाली (व्यवस्था) का विकास हुआ। इन्हें ‘कुल्ह’ कहा जाता है।

:-विभिन्न राज्यों में जल-संग्रहण : एक दृष्टि में

  • राजस्थान में खादिन (खड़ीन), बड़े पात्र एवं नाड़ी
  • महाराष्ट्र के बंधारस एवं ताल
  • मध्यप्रदेश एवं उत्तर प्रदेश में बंधिस
  • बिहार में अहार तथा पाइन
  • हिमाचल प्रदेश में कुल्ह 
  • जम्मू के काँदी क्षेत्र में तालाब 
  • तमिलनाडु में एरिस (Tank)
  • केरल में सुरंगम 
  • कर्नाटक में कट्टा

 

  1. सबरीमाला मंदिर किस राज्य में स्थित है?

[जेल प्रहरी परीक्षा (Shift-III) 21.10.2018]

(1) तेलंगाना

(2) तमिलनाडु

(3) केरल

(4) आन्ध्रप्रदेश

Ans. (3)

व्याख्या – 

सबरीमाला, केरल के पेरियार टाइगर अभयारण्य में स्थित एक प्रसिद्ध हिन्दू मन्दिर है।

 

  1. यरवदा केन्द्रीय कारागार किस राज्य में स्थित है?

[जेल प्रहरी परीक्षा (Shift-1) 27.10.2018]

(1) तमिलनाडु

(2) केरल

(3) महाराष्ट्र

(4) तेलंगाना

Ans. (3)

व्याख्या – 

यरवदा केंद्रीय कारागार, महाराष्ट्र के पुणे जिले के यरवदा नामक स्थान पर स्थित एक उच्च-सुरक्षा वाला कारागार है।

 

  1. किस राज्य में रेलवे की उत्पादन इकाईयाँ है?

[जेल प्रहरी परीक्षा (Shift-II) 27.10.2018]

(1) प. बंगाल

(2) पंजाब

(3) तमिलनाडु

(4) इन सभी में

Ans. (4)

व्याख्या:

 चितरंजन लोकोमोटिव वर्ट्स (भाप इंजन और बिजली के इंजन), प. बंगाल रेल कोच फैक्टरी (आर सी एफ), कपूरथला (पंजाब) इंटीग्रल कोच फैक्टरी (आईसीएफ), चेन्नई (तमिलनाडु)

 

  1. निम्न में से कौनसी जनजाति भारत के बंगाल की खाड़ी के द्वीपों में रहती हैं- 

[VDO-28.12.2021 (Shift-1)]

(1) जुआंग

(2) जारावा/जारवा

(3) खासा

(4) कुकी

Ans. (2)

व्याख्या:

 जारवा, बंगाल की खाड़ी में स्थित भारत के अण्डमान एवं निकोबार द्वीपसमूह की एक प्रमुख जनजाति है। जारवा लोगों की त्वचा का रंग एकदम काला होता है और कद छोटा होता है।

  1. अधिकांशतः खासी जनजाति का केन्द्रीकरण है-

[Head Master Exam, 2011]

(1) नागालैण्ड

(2) मिजोरम

(3) मेघालय

(4) त्रिपुरा

Ans. (3)

व्याख्या –

 खासी (या खासिया, या खासा) एक जनजाति है। जो भारत के मेघालय, असम तथा बांग्लादेश के कुछ क्षेत्रों में निवास करती हैं। ये खासी तथा जयंतिया की पहाड़ियों में रहने वाली एक मातृकुलमूलक जनजाति है।

 

  1. ‘भांगड़ा’ कहाँ का नृत्य है ?

[SSC Constable – 12.5.2013] 

[राज. पुलिस कॉन्स्टेबल-06.11.2020 ]

(1) हरियाणा

(2) राजस्थान

(3) दिल्ली

(4) पंजाब

Ans. (4)

व्याख्या- 

भांगड़ा एक जीवंत लोक संगीत व लोक नृत्य है जो पंजाब से शुरू हुआ है। बैशाखी के समय फसल कटाई का अनुष्ठान करते समय लोग परंपरागत रूप से भांगड़ा करते हैं।

 

  1. ‘डांडिया’ कहाँ का प्रसिद्ध नृत्य है?

[SSC Constable (GD-I Shift)-12.05.2013]

(1) गुजरात

(2) असम

(3) झारखंड

(4) महराष्ट्र

Ans. (1)

व्याख्या – 

डांडिया गुजरात का लोकप्रिय लोकनृत्य है।

 

  1. आधुनिक तमिल साहित्य का अग्रदूत किसे माना जाता है?

[Jr. Accountant26.02.2012]

(1) कम्बन

(2) कृष्णमूर्ति

(3) सी. राजगोपालाचारी

(4) सुब्रह्मण्यम भारती

Ans. (4)

व्याख्या –

 सुब्रह्ममण्यम भारती एक तमिल कवि थे। उनको ‘महाकवि भारतियार’ के नाम से भी जाना जाता है।

  1. कजरी गीत है-

[ACF & FRO: 18.02.2021]

(1) महाराष्ट्र के भक्ति गीत

(2) गुजरात के जनजातीय गीत

(3) उत्तर प्रदेश के वर्षा गीत

(4) पंजाब के प्रेम गीत

Ans. (3)

 

  1. रिलायंस इण्डस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा भारत का प्रथम मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क ……. में विकसित किया जाएगा-

[CET-4.2.2023 (S-II)]

(1) गुजरात

(2) कर्नाटक

(3) तमिलनाडु

(4) राजस्थान

Ans. (3)

 

  1. प्रसिद्ध सेला पास कहाँ स्थित है जो तवांग की सड़क से जुड़ता हैं-

[CET (S-I)-28.09.2024]

(1) आसाम

(2) मेघालय

(3) अरुणाचल प्रदेश

(4) सिक्किम

Ans. (3)

 

  1. ‘रेजांग ला’ युद्ध स्मारक स्थित है-

[CET-11.2.2023 (S-II)]

(1) लद्दाख में

(2) नागालैण्ड में

(3) सिक्किम में

(4) अरुणाचल प्रदेश में

Ans. (1)

  1. ऐतिहासिक शहर बीजापुर भारत के किस राज्य में स्थित है?

[Lab Assistent (Science) -28.06.2022]

(1) केरल

(2) तमिलनाडु

(3) कर्नाटक

(4) मध्यप्रदेश

Ans. (3)

 

  1. यूनेस्को की विश्व विरासत स्थलों की सूची में सम्मिलित ‘रानी की वाव’ किस राज्य में स्थित है-

[राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल-08.11.2020 (II)]

(1) गुजरात

(2) राजस्थान

(3) महाराष्ट्र

(4) कर्नाटक

Ans. (1)

 

  1. निम्नलिखित में से कौनसा एक भारतीय शास्त्रीय नृत्य नहीं हैं? 

[Delhi Police Constable Exam-24.05.2014]

(1) रासलीला

(2) ओडिसी

(3) मणिपुरी

(4) भरतनाट्यम

Ans. (1)

व्याख्या – 

भारत के प्रमुख शास्त्रीय नृत्यों में भरतनाट्यम (तमिलनाडु), कत्थक (उत्तरप्रदेश), कथकली (केरल), कुचिपुड़ी (आंध्रप्रदेश प्रदेश), मणिपुरी (मणिपुर), ओडिसी (उड़ीसा), सत्त्रिया/सत्रीया (आसाम), मोहिनीअट्टम (केरल) आदि है।

 

  1. सत्रीया नृत्य किस राज्य से संबंधित है-

[राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल-07.11.2020 (II)]

(1) अरुणाचल प्रदेश

(2) असम

(3) सिक्किम

(4) नागालैंड

Ans. (2) 

  1. भरतनाट्यम नृत्य किस राज्य से सम्बन्धित है?

[Delhi Police Constable Exam-2012]

(1) केरल 

(2) तमिलनाडु 

(3) कर्नाटक 

(4) आन्ध्रप्रदेश

Ans. (2) 

 

  1. सुमेलित कीजिए- 

[छात्रावास अधीक्षक-28.07.2024]

(A) भरतनाट्यम (1) आंध्रप्रदेश

(B) कथक (2) केरल

(C) कथकली (3) उत्तर प्रदेश

(D) कुचिपुड़ी (4) तमिलनाडु

कूट :

(A) (B) (C) (D)

(1) 4 3 21

(2) 2 3 4 1

(3) 3 4 12

(4) 4 2 3 1

Ans. (1) 

 

  1. कथकली नृत्य किस राज्य से संबंधित है?

[SSC Constable-5.6.2011] 

[Delhi Constable-08.03.2014]

(1) आन्ध्र प्रदेश

(2) केरल

(3) तमिलनाडु

(4) उड़ीसा

Ans. (2) 

 

  1. निम्नलिखित में से कौनसा युग्म सही नहीं है?

[Librarian III Grade 11.09.2022]

(1) टॉवर ऑफ साइलेंस – मुम्बई (महाराष्ट्र)

(2) मन मंदिर पैलेस – ग्वालियर किला (म.प्र.)

(3) आनंद भवन – तमिलनाडु

(4) पाली ताना – भावनगर (गुजरात)

Ans. (3) 

आनंद भवन प्रयागराज (उ.प्र.) में स्थित है।

  1. भारत के पहले खुले संग्रहालय ‘शहीदी पार्क’ का हाल ही में किस शहर में उद्घाटन किया गया है ?

[RAS Pre-01.10.2023]

(1) श्रीनगर

(2) प्रयागराज

(3) दिल्ली

(4) चंडीगढ़

Ans. (3)

 

  1. 1926 में स्थापित किया गया भातखंडे संगीत संस्थान. में स्थित है?

[राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल-14.05.2022]

[राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल-13.05.2022 (II)]

(1) भोपाल

(2) लखनऊ

(3) दिल्ली

(4) अहमदाबाद

Ans. (2)

व्याख्या – 

भातखण्डे संगीत संस्थान विश्व-विद्यालय लखनऊ में स्थित भारत का एक बड़ा ललित कला (नृत्य-संगीत) समविश्वविद्यालय है। इस विश्वविद्यालय का आदर्श वाक्य है नादाधीनम् जगत् अर्थात् यह सम्पूर्ण विश्व नाद या संगीत के अधीन है। इस विश्वविद्यालय का नाम महान संगीतकार पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे के नाम पर रखा हुआ है।

  1. पंथी नृत्य…….. के लोक नृत्य के सबसे महत्त्वपूर्ण प्रकारों में से एक है-

[राज. पुलिस कॉन्स्टेबल-13.05.2022 (II)]

(1) छत्तीसगढ़

(2) असम 

(3) नगालैंड

(4) हिमाचल प्रदेश

Ans. (1)

व्याख्या – 

पंथी नृत्य छत्तीसगढ़ के लोकनृत्य का प्रकार है। यह सतनाम पंथ का नृत्य है। पंथी नृत्य प्रतिवर्ष 18 दिसम्बर को गुरु घासीदास के जन्म दिवस पर किया जाता है।

 

  1. भारतीय युद्ध कला थांग ता किस राज्य की है?

[राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल-02.07.2022]

(1) मणिपुर

(2) नागालैंड

(3) असम

(4) त्रिपुरा

Ans. (1)

 

  1. लोकनृत्य एवं राज्यों को सुमेलित कीजिए-

[राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल-13.05.2022 (1)]

  1. मोडसे 1. मिजोरम
  2. थौगल जागोइ 2. त्रिपुरा
  3. होजागिरी 3. नागालैण्ड
  4. खुल्लम 4. मणिपुर

कूट:

A B CD

(1) 3 421

(2) 4 13 2

(3) 2 134

(4) 4 3 1 2

Ans. (1)

For more Geography QuestionsClick Here

Note: इन Questions  को तैयार करने में पूर्ण सावधानी बरती गई है। फिर भी अगर कोई गलती मिलती है, तो कमेंट बॉक्स में हमें इससे अवगत कराएं। हमारी टीम जल्द से जल्द उसे ठीक कर देगी।

  Solved Papers

SSC

Click Here

Railway

Click Here

Police

Click Here

Teaching

Click Here

Rajasthan

Click Here

Haryana

Click Here

Uttar Pradesh

Click Here

Uttarakhand (UK)

Click Here

  MCQ’s Subject

History

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Geography

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Political

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Science

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Computer

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Hindi

Topic-wise Multiple-Choice Questions

English

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Mathematics

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Reasoning

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Rajasthan GK

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Haryana GK

Topic-wise Multiple-Choice Questions

  Exams

Course Poster

 

 👉  Enroll Now

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Your score is

The average score is 33%

0%

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top