वैदिक काल Previous Year Questions

Improve your exam preparation with Shiksha247’s collection of previous year’s question papers. It includes papers from various government job recruitment exams like UPSC, SSC, UPPSC, BPSC, MPSC, RPSC, RSMSSB, CTET, REET, Patwar, Police, LDC, Teacher, etc. and other entrance exams. Practicing these papers is a proven strategy to enhance your readiness and increase your chances of success. Start practicing for success today!

Vedic Period Previous MCQs

1. ‘आर्य’ शब्द इंगित करता है-
(a) नृजाति समूह को
(c) भाषा समूह को
(b) यायावरी जन को
(d) श्रेष्ठ वंश को
I.A.S. (Pre) 1999
U.P.P.C.S. (Pre) 1999
उत्तर- (d)
आर्य प्राचीन भारत-यूरोपीय एवं प्राचीन ईरानी भाषा बोलने वालों के लिए प्रयुक्त शब्द है। वैदिक संस्कृति में आर्य शब्द श्रेष्ठ, शिष्ट अथवा सज्जन तथा नैतिक अर्थ में महाकुल, कुलीन, सभ्य, साधू आदि के लिए प्रयुक्त हुआ है। सायणाचार्य ने अपने ऋग्भाष्य में आर्य का अर्थ विज्ञ, यज्ञ का अनुष्ठाता, विज्ञ स्रोता, आदरणीय अथवा सर्वत्र गंतव्य, उत्तम वर्ष, मनु, कर्मयुक्त और कर्मानुष्ठान से श्रेष्ठ आदि बताया है। अतः आर्य संस्कृत भाषा का शब्द है, जिसका शाब्दिक अर्थ ‘श्रेष्ठ’ या ‘कुलीन’ है।
2. क्लासिकीय संस्कृति में ‘आर्य’ शब्द का अर्थ है-
(a ) ईश्वर में विश्वासी
(b) एक वंशानुगत जाति
(c) किसी विशेष धर्म में विश्वास रखने वाला
(d) एक उत्तम व्यक्ति
U.P. Lower Sub. (Pre) 1998
उत्तर- (d)
क्लासिकीय संस्कृति में ‘आर्य’ शब्द का अर्थ है – एक उत्तम व्यक्ति । वैदिक साहित्य में कहीं भी आर्य का एक जाति अथवा विशेष भाषा-भाषी के रूप में उल्लेख नहीं हुआ है।
3 . सबसे पुराना वेद कौन-सा है ?
(a) यजुर्वेद
(b) ऋग्वेद
(c) सामवेद
(d) अथर्ववेद
U.P.P.C.S. (Pre) 1995
Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2010
Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Pre) 2007
उत्तर-(b)
भारतीय साहित्य में वेद चार हैं- ऋग्वेद, सामवेद, यजुर्वेद तथा अथर्ववेद। इनमें ऋग्वेद सर्वाधिक प्राचीन माना जाता है।
4. ‘त्रयी’ नाम है-
(a) तीन वेदों का
(b) धर्म, संघ व युद्ध का
(c) हिंदू धर्म के तीन देवताओं का
(d) तीन मौसमों का U.P.P.S.C. (GIC) 2010
उत्तर – (a)
ऋग्वेद, यजुर्वेद तथा सामवेद को ‘वेदत्रयी’ या ‘त्रयी’ कहा जाता है।
5. किस वैदिक ग्रंथ में ‘वर्ण’ शब्द का सर्वप्रथम नामोल्लेख मिलता है ?
(a) ऋग्वेद
(b) अथर्ववेद
(c) सामवेद
(d) यजुर्वेद
Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2012
उत्तर- (a)
‘वर्ण’ शब्द का सर्वप्रथम उल्लेख ऋग्वेद में मिलता है। ऋग्वेद में ‘वर्ण’ शब्द रंग के अर्थ में तथा कहीं-कहीं व्यवसाय – चयन के अर्थ में प्रयुक्त हुआ है। आर्यों को गौर वर्ण तथा दासों को कृष्ण वर्ण का कहा गया है। ऋग्वेद के दसवें मंडल के पुरुष सूक्त में सर्वप्रथम ‘शूद्र’ शब्द मिलता है।
6. वर्णव्यवस्था से संबंधित ‘पुरुष सूक्त’ मूलतः पाया जाता है-
(a) अथर्ववेद
(b) सामवेद
(c) ऋग्वेद
(d) मनुस्मृति
(e) इनमें से कोई नहीं
Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2014
उत्तर-(c)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
7. सुमेलित कीजिए-
A. अथर्ववेद 1. ईश्वर महिमा
B. ऋग्वेद 2. बलिदान विधि
C. यजुर्वेद 3. औषधियों से संबंधित
4. संगीत D. सामवेद
कूट :
A B C D
(a)3124
(b) 1 2 3 4
(c) 2 3 4 1
(d) 3 4 1 2
उत्तर- (a)
M.P.P.C.S. (Pre) 1999
अथर्ववेद औषधियों से संबंधित है। ऋग्वेद में ईश्वर महिमा (देवताओं की स्तुति), यजुर्वेद में कर्मकांड (बलिदान विधि) एवं सामवेद में संगीत का विस्तृत उल्लेख है।
8. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए एवं नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर चुनिए-
सूची-I सूची-II
A. ऋग्वेद 1. संगीतमय स्तोत्र
B. यजुर्वेद 2. स्तोत्र एवं कर्मकांड
C. सामवेद 3. तंत्र-मंत्र एवं वशीकरण
D. अथर्ववेद 4. स्तोत्र एवं प्रार्थनाएं
कूट :
A B C D
(a) 4 213
(b) 3241
(c) 4123
(d) 2 3 14
उत्तर- (a)
U.P.P.C.S. (Pre) 2003 U.P. U.D.A./L.D.A. (Pre) 2002
ऋग्वेद में स्तोत्र एवं प्रार्थनाएं हैं, इसमें कुल 1028 सूक्त तथा 10552 ऋचाएं या मंत्र या श्लोक हैं। यजुर्वेद में स्तोत्र एवं कर्मकांड वर्णित हैं। सामवेद के पद गेय रूप में (संगीतमय स्तोत्र ) हैं, जिनको ‘उद्गाता ‘ पुरोहित गाता कहा जाता था। अथर्ववेद में कुल 20 अध्यायों एवं 730 सूक्तों में तंत्र-मंत्र एवं वशीकरण के संदर्भ में साक्ष्य हैं।
9. निम्नलिखित चार वेदों में से किस एक में जादुई माया और वशीकरण का वर्णन है ?
(a) ऋग्वेद
(b) यजुर्वेद
(c) अथर्ववेद
(d) सामवेद
उत्तर- (c)
Jharkhand P.C.S. (Pre) 2011
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें ।
10. ऋग्वेद में…….. ऋचाएं हैं-
(a) 1028
(c) 1128
(b) 1017
(d) 1020
उत्तर- (*)
Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2011
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
11. ऋग्वेद है-
(a) स्तोत्रों का संकलन
(b) कथाओं का संकलन
(c) शब्दों का संकलन
(d) युद्ध का ग्रंथ
उत्तर- (a)
U.P.R.O/A.R.O. (Pre) 2016
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें ।
12. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित करें एवं निम्न दिए हुए कूट में से सही उत्तर का चयन करें :
सूची-I सूची-II
(A) ऋग्वेद (i) गोपथ
(B) सामवेद (ii) शतपथ
(C) अथर्ववेद (iii) ऐतरेय
(D) यजुर्वेद (iv) पंचविश
कूट :
(a) (A) – (iv), (B)-(ii), (C)-(ii), (D)- (i)
(b) (A)-(ii), (B)-(iv), (C)-(iii), (D)-(i)
(c) (A) – (iii), (B)-(iv), (C)-(i), (D)-(ii)
(d) (A)-(i), (B)-(ii), (C)-(iv), (D)-(iii)
R.A.S./R.T.S. (Pre) 2013
उत्तर-(c)
सही सुमेलन इस प्रकार है-
ऋग्वेद – ऐतरेय
सामवेद – पंचविश
अथर्ववेद – गोपथ
यजुर्वेद – शतपथ
13. निम्नलिखित में से कौन-सा ब्राह्मण ग्रंथ ऋग्वेद से संबंधित है ?
(a) ऐतरेय ब्राह्मण
(b) गोपथ ब्राह्मण
(c) शतपथ ब्राह्मण
(d) तैत्तिरीय ब्राह्मण
M.P.P.C.S. (Pre) 2017
उत्तर- (a)
ब्राह्मण ग्रंथ यज्ञों तथा उनके अनुष्ठान के विधि-विधानों के संबंध में जानकारी देते हैं। ऐतरेय ब्राह्मण तथा कौषीतकी ब्राह्मण ऋग्वेद से, पंचविश या ताण्ड्य ब्राह्मण तथा जैमिनीय ब्राह्मण सामवेद से, शतपथ ब्राह्मण यजुर्वेद से, जबकि गोपथ ब्राह्मण अथर्ववेद से संबद्ध है।
14. ‘गोपथ ब्राह्मण’ संबंधित है-
(b) ऋग्वेद से
(a) यजुर्वेद से
(c) अथर्ववेद से
(d) सामवेद से
U.P.R.O. /A.R.O. (Pre) 2014
उत्तर-(c)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें ।
15. ऋग्वेद का कौन-सा मंडल पूर्णतः ‘सोम’ को समर्पित है ?
(a) सातवां मंडल
(b) आठवां मंडल
(c) नौवां मंडल
(d) दसवां मंडल 42nd B.P.S.C. (Pre) 1997
उत्तर-(c)
ऋग्वेद में कुल 10 मंडल हैं। इसके नौवें मंडल के सभी 114 सूक्त ‘सोम’ को समर्पित हैं।
16. ऋग्वेद संहिता का नौवां मंडल पूर्णतः किसको समर्पित है ?
(a) इंद्र और उनका हाथी
(b) उर्वशी एवं स्वर्ग
(c) पौधों और जड़ी-बूटियों से संबंधित देवतागण
(d) सोम और इस पेय पर नामाकृत देवता
40th B.P.S.C. (Pre) 1995
उत्तर- (d)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
17. ‘यज्ञ’ संबंधी विधि-विधानों का पता चलता है-
(a) ऋग्वेद से
(b) सामवेद से
(c) ब्राह्मण ग्रंथों से
(d) यजुर्वेद से R.A.S. / R.T.S. (Pre) 1999
उत्तर – (d)
‘यज्ञ’ संबंधी विधि-विधानों का पता यजुर्वेद से चलता है। यजुर्वेद के दो भाग हैं- शुक्ल यजुर्वेद तथा कृष्ण यजुर्वेद ।
18. निम्नलिखित में से किसका संकलन ऋग्वेद पर आधारित है ?
(a) यजुर्वेद
(b) सामवेद
(c) अथर्ववेद
(d) इनमें से कोई नहीं
U.P.P.C.S. (Pre) 1997
उत्तर-(b)
सामवेद में कुल 1875 ऋचाएं हैं, जिनमें से सामान्य मत के अनुसार 75, जबकि कुछ विद्वानों के अनुसार 99 को छोड़कर शेष सभी ॠग्वेद में भी उपलब्ध हैं। अतः सामवेद का संकलन ऋग्वेद पर आधारित हैं।
19. भारत के किस स्थल की खुदाई से लौह धातु के प्रचलन के प्राचीनतम प्रमाण मिले हैं?
(a) तक्षशिला
(b) अतरंजीखेड़ा
(c) कौशाम्बी
(d) हस्तिनापुर
उत्तर-(b)
U.P.P.C.S. (Pre) 1998
अहिच्छत्र, अतरंजीखेड़ा, आलमगीरपुर, मथुरा, रोपड़, श्रावस्ती, काम्पिल्य आदि स्थलों की खुदाइयों से लौह युगीन संस्कृति के अवशेष प्राप्त हुए हैं। अतरंजीखेड़ा से लौह धातु मल तथा धातु शोधन में प्रयुक्त होने वाली भट्ठियां मिली हैं, जिनसे यह संकेत मिलता है कि यहां लौह धातु को गलाने का कार्य स्थानीय रूप से होता था।
20. उपनिषद पुस्तकें हैं-
(a) धर्म पर
(c) विधि पर
(b) योग पर
(d) दर्शन पर U.P.P.C.S. (Pre) 2002 U.P.P.C.S. (Mains) 2004
उत्तर- (d)
उपनिषद दर्शन पर आधारित पुस्तकें हैं। इन्हें वेदांत भी कहा जाता है।
21. उपनिषदों का मुख्य विषय है-
(a) सामाजिक व्यवस्था
(b) दर्शन
(c) विधि
(d) राज्य U.P.Lower Sub. (Pre) 1998
उत्तर-(b)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें ।
22. निम्नलिखित में से किस एक वैदिक साहित्य में मोक्ष की चर्चा मिलती है ?
(a ) ऋग्वेद
(b) परवर्ती संहिताएं
(c) ब्राह्मण
(d) उपनिषद
U.P.P.C.S. (Mains) 2003
उत्तर- (d)
वेदों में मोक्ष शब्द प्रयुक्त नहीं हुआ है। उपनिषदों में प्रथम बार मोक्ष की चर्चा मिलती है। यह शब्द श्वेताश्वर उपनिषद में पहली बार आया है।
23. अध्यात्म ज्ञान के विषय में नचिकेता और यम का संवाद किस उपनिषद में प्राप्त होता है ?
(a) बृहदारण्यक उपनिषद में
(b) छांदोग्य उपनिषद में
(c) कठोपनिषद में
(d) केन उपनिषद में
I.A.S. (Pre) 1997
U.P.P.C.S. (Pre) 1999
U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2002
Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2005
उत्तर-(c)
कठोपनिषद में यम और नचिकेता का संवाद उल्लिखित हैं। इसमें आचार्य यम ने नचिकेता को उपदेश दिया है-” न इस आत्मा का कभी जन्म होता है और न इसकी कभी मृत्यु होती है। यह अजन्मा, नित्य तथा शाश्वत है।” ‘कठोपनिषद कृष्ण यजुर्वेद का उपनिषद है।
24. नचिकेता आख्यान का उल्लेख मिलता है-
(a) अथर्ववेद में
(c) कठोपनिषद में
(b) शतपथ ब्राह्मण में
(d) बृहदारण्यक उपनिषद में U.P.P.C.S. (Mains) 2006
उत्तर-(c)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
25. उपनिषद काल के राजा अश्वपति शासक थे-
(a) काशी के
(b) केकय के
(c) पांचाल के
(d) विदेह के
U.P.P.C.S. (Pre) 1999
उत्तर-(b)
उपनिषदों में वर्णित राजाओं में विदेह के राजा जनक, पांचाल के राजा प्रवाहणजाबालि केकय के राजा अश्वपति और काशी के राजा अजातशत्रु प्रमुख थे।
26. निम्नलिखित में से वैदिक साहित्य का सही क्रम कौन-सा है ?
(a) वैदिक संहिताएं, ब्राह्मण, आरण्यक उपनिषद
(b) वैदिक संहिताएं, उपनिषद, आरण्यक, ब्राह्मण
(c) वैदिक संहिताएं, आरण्यक, ब्राह्मण, उपनिषद
(d) वैदिक संहिताएं, वेदांग, आरण्यक, स्मृतियां
U.P.P.C.S. (Mains) 2014
उत्तर – (a)
| वैदिक संहिताओं का सही क्रम है-वैदिक संहिताएं, ब्राह्मण, आरण्यक, उपनिषद |
27. आरंभिक वैदिक साहित्य में सर्वाधिक वर्णित नदी है-
(a) सिंधु
(b) शुतुद्री
(c) सरस्वती
(d) गंगा
I.A.S. (Pre) 1996
उत्तर – (a)
सिंधु नदी का ऋग्वैदिक काल में सर्वाधिक महत्व था, इसी कारण इसका उल्लेख ऋग्वेद में सर्वाधिक हुआ है। सिंधु नदी को उसके आर्थिक महत्व के कारण ‘हिरण्यनी’ कहा गया है।
28. वैदिक नदी अस्किनी की पहचान निम्नांकित नदियों में से किस एक के साथ की जाती है ?
(a) ब्यास
(b) रावी
(c) चेनाब
(d) झेलम
उत्तर-(c)
U.P.P.S.C. (GIC ) 2010
वैदिक नदी अस्किनी की पहचान चेनाब नदी से की गई है। अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।
29. ऋग्वेद में निम्नांकित किन नदियों का उल्लेख अफगानिस्तान के साथ आर्यों के संबंध का सूचक है ?
(a) अस्किनी
(b) परुष्णी
(c) कुभा, क्रुमु
(d) विपाशा, शुतुद्री
U.P.C.S. (Pre) 2010
उत्तर-(c)
ऋग्वेद में उल्लिखित कुभा (काबुल), क्रुमु (कुर्रम ), गोमती (गोमल) एवं सुवास्तु (स्वात) नदियां अफगानिस्तान में बहती थीं। इन नदियों के उल्लेख से स्पष्ट होता है कि आर्यों का अफगानिस्तान के साथ गहन संबंध था।
30. वैदिक नदी कुभा का स्थान कहां निर्धारित होना चाहिए ?
(a) अफगानिस्तान में
(b) चीनी तुर्किस्तान में
(c) कश्मीर में
(d) पंजाब में
उत्तर – (a)
U.P.P.C.S. (Pre) 1999
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

For more QuestionsClick Here
download button

Note : इन Questions  को तैयार करने में पूर्ण सावधानी बरती गई है। फिर भी अगर कोई गलती मिलती है, तो कमेंट बॉक्स में हमें इससे अवगत कराएं। हमारी टीम जल्द से जल्द उसे ठीक कर देगी।

Offer

🔥Great Deals on Smartphone🔥 

  📱 Shop Now or Never Offer
📣 Great deals on Smartphones

👉  Shop Now

⚡️Breaking News
📱  Samsung Galaxy M34 5G

⚡️At Rs 2,499/month
-50 MP no shake camera at lowest price

 👉  Shop Now

  📱 Samsung Galaxy S24 Ultra
⚡️Rs 1,44,999 Rs 1,39,999
⚡️Effective Price Rs 1,24,999*

-Live Translate & Circle to Search
-*Including bank offer

 👉  Shop Now

 

amazon Prime Video

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Your score is

The average score is 33%

0%

  Exams

  Subjects

Offer

🔥Great Deals on Smartphone🔥 

  📱 Shop Now or Never Offer
📣 Great deals on Smartphones

👉  Shop Now

⚡️Breaking News
📱  Samsung Galaxy M34 5G

⚡️At Rs 2,499/month
-50 MP no shake camera at lowest price

 👉  Shop Now

  📱 Samsung Galaxy S24 Ultra
⚡️Rs 1,44,999 Rs 1,39,999
⚡️Effective Price Rs 1,24,999*

-Live Translate & Circle to Search
-*Including bank offer

 👉  Shop Now

 

amazon Prime Video

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Your score is

The average score is 33%

0%

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Job, Recruitment, Naukri

सरकारी नौकरी

Get Job Alert, Admit Card, Answer Key, Result etc.

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

As you found this post useful...

Follow us on social media!

Scroll to Top