World Hindi Day

 ‘हिंदी हैं हम’, इन खूबसूरत संदेशों के जरिए दें विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

विश्व हिंदी दिवस : प्रतिवर्ष, 10 जनवरी को हिंदी दिवस को अंतर्राष्ट्रीय रूप से मनाया जाता है। दुनियाभर के देशों में हिंदी भाषा के जानकार फैले हुए हैं। विश्व हिंदी दिवस का उद्देश्य है हिंदी बोलने वालों को एकजुट करना और हिंदी भाषा की उपयोगिता के बारे में जागरूकता बढ़ाना।

विश्व हिंदी दिवस की शुरुआत 10 जनवरी 1975 में हुई थी, जब महाराष्ट्र के नागपुर में पहला विश्व हिंदी दिवस सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन में 30 देशों के 122 प्रतिनिधि शामिल हुए थे। बाद में, यूरोपीय देश नॉर्वे में स्थित भारतीय दूतावास ने पहली बार विश्व हिंदी दिवस का आयोजन किया।

World Hindi Diwas

भारत में राष्ट्रीय हिंदी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है। विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी भाषा को फैलाने और प्रमोट करने के लिए दोस्तों और प्रियजनों को आकर्षक और गौरवमय शुभकामना संदेश भेजें।

विश्व हिंदी दिवस

हिंदी सिर्फ हमारी भाषा नहीं,
हमारी पहचान भी है।
तो आइए हिंदी बोलें,
हिंदी सीखें और हिंदी सिखाएं।

विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।

हिंदी दिवस पर हमने ठाना है,
लोगों में हिंदी का स्वाभिमान जगाना है।

विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।

हम सब का अभिमान है हिंदी
भारत देश की शान है हिंदी।

विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।

कबीर का गायन है हिंदी,
सरल शब्दों में कहा जाए,
तो जीवन की परिभाषा है हिंदी।

विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।

विविधताओं से भरे इस देश में
लगी भाषाओं की फुलवारी है,
इनमें हमको सबसे प्यारी
हिंदी मातृभाषा हमारी है।

विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।

 

  Exams

  Subjects

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Your score is

The average score is 33%

0%

📲 Job Adda 💬 WhatsApp
Scroll to Top